फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi China Visit LIVE: चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, चीनी कलाकारों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

Sat, 30 Aug 2025 05:38 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

खास बातें

PM Modi China Visit Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकें भी करेंगे। अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा हो रहा है और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पढ़िए पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स
 
विज्ञापन
चीन पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:23 PM, 30-Aug-2025

कथक नर्तकों के एक समूह ने अपनी प्रस्तुति की झलक दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रस्तुति दी। एक कथक नृत्यांगना ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैंने वास्तव में इसका भरपूर आनंद लिया।
 

05:19 PM, 30-Aug-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
 

05:18 PM, 30-Aug-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में भव्य स्वागत किया गया। यहां तियानजिन के होटल पहुंचने पर चीनी कलाकारों ने  भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पीएम मोदी ने इसकी सराहना की। 
 

विज्ञापन
04:03 PM, 30-Aug-2025

पीएम मोदी चीन पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। सात साल बाद पीएम मोदी का यह चीन दौरा हो रहा है। पीएम मोदी एससीओ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 
 

03:57 PM, 30-Aug-2025

पीएम मोदी का तियानजिन में पारंपरिक भारतीय नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देने वाली कथक नृत्यांगना डू जुआन ने कहा, 'मेरा भारतीय नाम सचिता है। आज हम कथक प्रस्तुत करने जा रहे हैं, और मैं पिछले 12 वर्षों से कथक सीख रही हूं। हम लंबे समय से इसका अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में प्रस्तुति देना हमारे लिए सम्मान की बात है।'
 
 

विज्ञापन
03:55 PM, 30-Aug-2025

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य मकरांत ठक्कर ने कहा, 'मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से एक हूं जो प्रधानमंत्री मोदी से पहले भी मिल चुके हैं, जब उन्होंने 2015 में शंघाई का दौरा किया था। हम उनसे यहां मिलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। भारत और चीन दोनों एक-दूसरे से सीख सकते हैं और साथ मिलकर काम कर सकते हैं।'
 

12:34 PM, 30-Aug-2025

पीएम मोदी बोले- याद रहेगी जापान की यह यात्रा

प्रधानमंत्री अपनी जापान की दो दिवसीय यात्रा का समापन कर चीन के लिए रवाना हो गए हैं। जापान यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि जापान की यह यात्रा याद रखी जाएगी। उन्होंने लिखा कि 'जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं प्रधानमंत्री इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।'

चीन में पीएम मोदी एससीओ बैठक में शिरकत करेंगे, जिसका आयोजन चीन के तियानजिन शहर में होगा। 
 

12:13 PM, 30-Aug-2025

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया

पीएम मोदी ने सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया। इसकी पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि 'प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में काफी प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में भी इस गति को जारी रखना चाहते हैं।'

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी, टीईएल (टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री) मियागी, भारत के साथ सहयोग की योजना बना रही है। पीएम मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके चल रहे नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक समझ मिली।
 

11:12 AM, 30-Aug-2025

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें

बुलेट ट्रेन की कुछ तस्वीरें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रधानमंत्री सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा करेंगे। 
 

09:59 AM, 30-Aug-2025

सेंडाई पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने 'मोदी सैन वेलकम' के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
 
 

08:20 AM, 30-Aug-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की
वहीं, बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बारे में जानकारी दी। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।
 

08:10 AM, 30-Aug-2025

सेंडाई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
जापानी पीएम शिगेरू इशिबा के साथ पीएम मोदी टोक्यो से सेंडाई की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन से रवाना हो गए हैं। इससे पहले दोनों ने जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की। इस यात्रा को लेकर जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि "प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई..."
 

07:59 AM, 30-Aug-2025

टोक्यो की इलेक्ट्रॉन फैक्टरी का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो की इलेक्ट्रॉन फ़ैक्टरी और सेंदाई स्थित तोहोकू शिंकानसेन प्लांट का भी दौरा करेंगे। यहां बुलेट ट्रेन के डिब्बे बनाए जाते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथ जापानी समकक्ष इशिबा द्वारा भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना में टोक्यो की भागीदारी के मुद्दे को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। 

07:57 AM, 30-Aug-2025

31 अगस्त को जिनपिंग व एक सितंबर को पुतिन के साथ बैठक
चीन के तियानजिन में होने जा रही एससीओ की बैठक में वैश्विक समीकरण में बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत व चीन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की संभावना तलाशने में जुटे हैं। पीएम मोदी 31 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग व एक सितंबर को पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान पुतिन त्रिपक्षीय वार्ता पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

07:57 AM, 30-Aug-2025

टोक्यो में सभी कार्यक्रम समाप्त करने के बाद पीएम मोदी 31 अगस्त एवं एक सितंबर को चीन में रहेंगे। सात साल में अपने पहले चीन दौरे के दौरान वह शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी दुनिया की कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ बातचीत कर मेक इन इंडिया पहल के लिए समर्थन जुटाएंगे। जापान, चीन व रूस के समर्थन से भारत को अमेरिकी टैरिफ के असर को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
 

07:52 AM, 30-Aug-2025

PM Modi China Visit LIVE: चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, चीनी कलाकारों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

PM Modi in Japan LIVE News Updates: अमेरिकी टैरिफ से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन है। वे आज भी वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना करने जाएंगे। वहीं वे जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी करेंगे। जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ टोक्यो से सेंदाई तक यात्रा करेंगे। जापान के बा आज ही पीएम मोदी चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। जहां वे एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें करेंगे। पढ़िए पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें