फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bangkok Visit Live: BIMSTEC से पहले बैंकॉक में रात्रिभोज, पीएम मोदी-ओली, बांग्लादेशी प्रतिनिधि शामिल

Thu, 03 Apr 2025 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

खास बातें

PM Modi Bangkok Thailand Visit Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय थाईलैंड दौरे पर हैं। राजधानी बैंकॉक में उन्होंने थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा के साथ वार्ता की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी ने आज शिनावात्रा से मुलाकात के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लिया। बिम्सटेक सम्मेलन से पहले सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैंकॉक में रात्रिभोज के दौरान पीएम मोदी और अन्य नेता - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:03 PM, 03-Apr-2025

थाईलैंड में बिम्सटेक सम्मेलन से पहले मेजबान प्रधानमंत्री शिनवात्रा ने रात्रिभोज का आयोजन किया
बिम्सटेक देशों के छठे शिखर सम्मेलन से पहले बैंकॉक में प्रधानमंत्री शिनवात्रा ने सदस्य देशों के प्रतिनिधि / राष्ट्राध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें पीएम मोदी, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस, नेपाल के प्रधानमंत्री समेत कई लोग शामिल हुए। बिम्सटेक सदस्यों में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

05:04 PM, 03-Apr-2025

पीएम मोदी ने बताया- थाईलैंड में किन मुद्दों पर हुई द्विपक्षीय वार्ता

04:32 PM, 03-Apr-2025

द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं
बैंकॉक में प्रधानमंत्री शिनवात्रा के साथ बैठक को पीएम मोदी ने उपयोगी बताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए थाईलैंड की जनता और सरकार का आभार।' पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले आए भूकंप के बाद थाईलैंड की जनता के साथ एकजुटता भी व्यक्त की। उन्होंने भारत की 'एक्ट ईस्ट' और थाईलैंड की 'एक्ट वेस्ट नीतियां' एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
 

विज्ञापन
03:49 PM, 03-Apr-2025

भारत-थाईलैंड के बीच सहमति पत्रों का आदान-प्रदान
बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री शिनवात्रा की मौजूदगी में भारत और थाईलैंड के बीच अहम सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी किया गया।

02:37 PM, 03-Apr-2025

थाई समकक्ष शिनवात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

विज्ञापन
02:36 PM, 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री के आगमन पर बैंकॉक में मंत्रोच्चार, गीता और स्वर्णमंदिर भेंट की गई
बैंकॉक पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन देखा। वे गुजराती नृत्य गरबा और स्थानीय थाई समुदाय के मंत्रोच्चार के भी साक्षी बने। सिख समुदाय ने पीएम मोदी को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रधानमंत्री के आगमन पर जैन समुदाय ने नवजार मंत्र प्रस्तुत किए। इस्कॉन समुदाय ने प्रधानमंत्री को गीता भेंट की और कालजयी रामायण से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन के भी साक्षी बने। सरकारी आवास में पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी के बैंकॉक पहुंचने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने सरकारी आवास में उनका स्वागत किया।

02:34 PM, 03-Apr-2025

 

 

12:41 PM, 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में रामायण के थाई संस्करण, रामकियेन को देखा।
 

12:40 PM, 03-Apr-2025

11:52 AM, 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री मोदी बैंकॉक के होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय प्रवासियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 

11:52 AM, 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 

10:52 AM, 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड पहुंच गए हैं। वे आज सुबह ही नई दिल्ली से बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे।
 

10:31 AM, 03-Apr-2025

थाईलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैंकॉक आगमन के दौरान उनका स्वागत करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल को होने वाले छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने की दृष्टि से थाईलैंड की 2 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

09:39 AM, 03-Apr-2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर लिखा, '20वीं BIMSTEC मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए बैंकॉक में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा का धन्यवाद। मैं BIMSTEC नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले आज सार्थक बातचीत की आशा करता हूं।'
 

09:38 AM, 03-Apr-2025

बैंकॉक में विश्व हिंदू परिषद एसोसिएशन, थाईलैंड की अध्यक्ष वैशाली तुषार उरुमकर ने कहा, "मैं महाराष्ट्र के पुणे से हूं और यहां पर पिछले 21 साल से रह रही हूं। हम उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं। जब हम होटल की ओर जा रहे थे, तो हर कोई उनके बारे में बात कर रहा था। हम उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं।"



इससे पहले पुलिस, डॉग स्क्वायड ने बैंकॉक के उस होटल की सुरक्षा जांच की, जहां प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल को होने वाले छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड की अपनी यात्रा के दौरान ठहरेंगे।

09:36 AM, 03-Apr-2025

09:30 AM, 03-Apr-2025

शिनावात्रा वाट फो का दौरा करेंगे
पीएम मोदी व प्रधानमंत्री शिनावात्रा वाट फो का दौरा करेंगे, जो थाईलैंड के शीर्ष छह मंदिरों में से एक है। यह जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। बिम्सटेक सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेता शिरकत करेंगे।  

08:51 AM, 03-Apr-2025

केपी शर्मा ओली और मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात संभव
पीएम मोदी गुरुवार को ही शाम को समुद्री सहयोग समझौते के लिए बिम्सटेक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वे शुक्रवार को बिम्सटेक सम्मेलन में पीएम मोदी की नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात कर सकते हैं।

08:50 AM, 03-Apr-2025

PM Modi Bangkok Visit Live: BIMSTEC से पहले बैंकॉक में रात्रिभोज, पीएम मोदी-ओली, बांग्लादेशी प्रतिनिधि शामिल

PM Narendra Modi Bangkok Thailand Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड रवाना हो गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान बैंकॉक में वह थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और शुक्रवार को छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी का गुरुवार को शिनावात्रा से मुलाकात का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें