बेहद खास रही यूक्रेन की यात्रा : पीएम
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते लिखा किभारत के एक मूल्यवान मित्र यूक्रेन की बेहद खास यात्रा की मुख्य बातें। वीडियो में उन्हाेंने यूक्रेन दौरे की झलकियां साझा कीं।
भारत पुतिन को रोक सकता है: जेलेंस्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि भारत संघर्ष रोकने में अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है भारत ने यह पहचान लिया है कि यह सिर्फ संघर्ष नहीं बल्कि यूक्रेन के खिलाफ एक आदमी का असली युद्ध है। उसका नाम पुतिन है। भारत एक बड़ा देश है और उसका बड़ा प्रभाव है। भारत पुतिन को रोक सकता है और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकता है।
पीएम मोदी ने यूक्रेन में हिंदी सीख रहे छात्रों से मुलाकात की
संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता के लिए अच्छा : मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमने मौजूदा संघर्ष को लेकर बातचीत की। इस दौरान सबसे बड़ी जरूरत शांति कायम करने की है। संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता के लिए सबसे अच्छा है।
भारत-यूक्रेन के बीच चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
पीएम मोदी के कीव दौरे के दौरान भारत-यूक्रेन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक की। इसमें सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग, स्वास्थ्य क्षेत्र, कृषि क्षेत्र में सहयोग और मानवीय मदद को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
युद्ध खत्म करने में मददगार होगा पीएम का यूक्रेन दौरा: संयुक्त राष्ट्र
पीएम नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से बयान जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में मददगार होगा। पीएम मोदी ने कीव में 200 भारतीयों से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने की जेलेंस्की से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रख उनसे गंभीर चिंतन किया।
महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के कीव में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ट्रेन से यात्रा कर यूक्रेन पहुंचे
पीएम मोदी ट्रेन से यात्रा कर यूक्रेन पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।'
कीव पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 घंटे की ट्रेन की यात्रा कर कीव पहुंच गए हैं। यहां वे सात घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे कई बैठकें और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। 1991 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।
10 घंटे का सफर करके यूक्रेन पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
पोलैंड की यात्रा खत्म कर प्रधानमंत्री तोदी ट्रेन से 10 घंटे का सफर करके यूक्रेन पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह से करीब सात घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ वार्ता करेंगे। इसमें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि करीब तीन दशक पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा को अहम करार दिया है। पढ़ें