अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था। हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे। स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और बाहर 2,50,000 लोग थे, और 1,00,000 लोग घास पर बैठे थे... मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं... लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता'।
#WATCH | Evian, France: US President Donald Trump says, "We had a great visit last time in India. We opened up that new stadium, and I think there were 3000-4000 people. It seated about 150,000, and there were 250,000 outside, and there were 100,000 on the grass... I don't know… pic.twitter.com/SypK1fRK0j
— ANI (@ANI) June 17, 2026
जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस पर फिर से कोई प्रतिबंध लगाए जाएंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम इस पर विचार कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि तेल की कीमतें कितनी नीचे आती हैं, वे तेजी से गिर रही हैं... कीमतें कम हो रही हैं और जल्द ही उस स्तर पर आ जाएंगी जो चार महीने पहले था। इसके अलावा, हमारे सामने बिना परमाणु हथियारों वाला ईरान होगा; मैं कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री भी इस बात को लेकर बहुत गंभीर हैं'।
#WATCH | Evian, France | When asked if any sanctions will be reimposed on Russia, US President Donald Trump says, "We are looking at that. We are seeing how far the price of oil comes down, it's really tumbling..It's down, it's soon going to be at the number that was 4 months… pic.twitter.com/xjX8K1XT4C
— ANI (@ANI) June 17, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साझा वार्ता में कहा कि अगर भारत पर कभी हमला होता है, तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा, भले ही कोई लिखित समझौता न हो। ट्रंप ने आगे कहा कि मैं जल्द ही भारत का दौरा करूंगा। वहीं, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत पश्चिम एशिया में कोई भूमिका निभाएगा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हां, मुझे उम्मीद है। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेता हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा'।
#WATCH | Evian, France | When asked if he expects India to play any role in West Asia, US President Donald Trump says, "Yes, I do. I think India plays a big role in everything. As long as he (PM Narendra Modi) is the leader, India is going to play a big role."
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: Reuters) pic.twitter.com/V5abmuSaF3
#WATCH | Evian, France | US President Donald Trump says, "As long as I am President, they (India) have a great friend in the White House...Everyone here loves India and they have tremendous respect for this (PM Narendra Modi) man."
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: Reuters) pic.twitter.com/Bsz8XqEBuh
ट्रंप ने इस दौरान कहा कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि उन्होंने आठ युद्ध खत्म किए। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 48 वर्षों तक दुनिया का फायदा उठाया। होर्मुज जलडमरूमध्य में मारे गए भारतीय नाविकों के बारे में ट्रंप ने कहा, 'मैंने इसके बारे में सुना है, यह एक मुश्किल काम है। हम इस पर काम कर रहे हैं'। ट्रंप ने आगे कहा कि, 'अगर ईरान समझौते पर सहमत नहीं होता और उस पर साइन नहीं करता, तो हम उन पर फिर से हमला करेंगे। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। वे डील करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं'।
#WATCH | Evian, France: On the Russia-Ukraine war, US President Donald Trump says, "I talked with President Zelensky, and I talked with President Putin. We would like to see that one end. I ended 8 wars, and to be honest with you, this would have been one of the easiest ones, but… pic.twitter.com/5bKp084tdr
— ANI (@ANI) June 17, 2026
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपनी शर्तें मनवाने में सख्त बताया है। ट्रंप ने कहा- वे भारत के लोगों से प्यार करते हैं और अमेरिका के लोगों से भी। उन्होंने अमेरिका में हाउडी मोदी भी किया है। भारत की हर तरफ बड़ी भूमिका है। जब तक मोदी पीएम रहेंगे तब तक भारत की बड़ी भूमिका रहना तय है।
#WATCH | Evian, France: Speaking about PM Modi, the Russia-Ukraine war, US President Donald Trump says, "...He's a very tough negotiator... You look at this man. I'll give you a lesson. He's the most beautiful-looking man. He looks so nice, like an angel. But actually, he's as… pic.twitter.com/KoggIcAUa4
— ANI (@ANI) June 17, 2026
इस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'फ्रांस में हमारी कुछ बहुत अच्छी बैठकें हुईं... यह जी7 है। इसके बाद जी2 और फिर जी20 होने वाली है... खास तौर पर, भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई। हम ट्रेड डील कर रहे हैं... अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है। अमेरिका अब तक के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है। हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा आ रहे हैं, और हम फैक्टरियां बना रहे हैं, हम सब कुछ बना रहे हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत कुछ बना रहे हैं। वह अमेरिका में काफी पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उनके इस काम की तारीफ करते हैं। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे दोस्त रहे हैं, और हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं, और आपके साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है'।
#WATCH | Evian, France: Prime Minister Narendra Modi holds bilateral talks with US President Donald Trump on the sidelines of the G7 Summit 2026.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
US President Donald Trump says, "We had some great meetings in France... It's a G7. We have a G2 coming up, and then we have a G20… pic.twitter.com/e2TVoQrvUI
#WATCH | Evian, France | PM Modi tells US President Trump, "We have always said that freedom of navigation should be ensured and we should also stress upon that. Lakhs of Indian seafarers are om duty in different seas of the world in the sector of maritime trade. I believe that… pic.twitter.com/zeELdPyozB
— ANI (@ANI) June 17, 2026
फ्रांस के एवियन में जी-7 समिट के इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भर में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रयासों के बाद समुद्री रास्तों की सुरक्षा और बेहतर होगी। उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में अमेरिका की भूमिका की सराहना करते हुए ट्रंप को बधाई दी।
#WATCH | Evian, France | PM Modi tells US President Trump, "I commend you for your leadership on the progress in peace efforts in West Asia."
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: Reuters) pic.twitter.com/mFT73UPUWS
फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं'। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय हुए 2015 के ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने इस समझौते के तहत ईरान को अरबों डॉलर का फायदा पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद दिए थे, जिसे विमान के जरिए तेहरान भेजा गया था। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अमेरिका के हित में नहीं था और इससे ईरान को आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिला। उन्होंने इसे अब तक के सबसे खराब अंतरराष्ट्रीय समझौतों में से एक बताया।
पीएम मोदी एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज एवियन में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस साल की शुरुआत में, भारत को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उनकी मेजबानी करने पर गर्व हुआ था। भारत-ईयू संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहा है क्योंकि हमने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया है। हमारी बातचीत के दौरान, हमने इस पर चर्चा की कि आने वाले समय में आर्थिक संबंधों को और कैसे मजबूत किया जाए। आज के वैश्विक माहौल में शांति, स्थिरता और समृद्धि को मज़बूत करने में हमारा बढ़ता सहयोग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
It was wonderful meeting European Council President António Costa and European Commission President Ursula von der Leyen in Evian earlier today. At the start of this year, India was proud to host them for our Republic Day celebrations. This has been a great time for India-EU ties… pic.twitter.com/jwVVUHhYK4
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि इतनी जल्दी मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस साल के आखिर तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हमने सबसे बड़ी ट्रेड डील पूरी कर ली है, इसलिए हम अपने वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस साल के आखिर तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे और इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट पर काम में तेजी लाएंगे। हम सिक्योरिटी और डिफेंस के क्षेत्र में सहयोग भी बढ़ाएंगे'। साथ ही, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर को आगे बढ़ाकर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलकर काम करेंगे'।
Dear @narendramodi, it is a pleasure to meet again so soon.
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) June 17, 2026
Since we have concluded the mother of all trade deals, we have been moving fast to deliver on our commitments.
We will sign the Free Trade Agreement by the end of the year.
And accelerate work on an investment… pic.twitter.com/JXCDoVazDx
जी7 नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम डील का स्वागत किया और फिर से दोहराया कि तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते। इस दौरान कहा गया कि यह
'ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और उसकी क्षेत्रीय व बैलिस्टिक गतिविधियों से जुड़े खतरों से निपटने का एक ऐतिहासिक मौका' देता है। इस भू-राजनीतिक सफलता के लिए अपना व्यावहारिक समर्थन जताते हुए नेताओं ने कहा, 'हम इसका समर्थन करते हैं और इसे लागू करने में योगदान देने के लिए तैयार हैं'।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जी7 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने इस सम्मेलन का शानदार आयोजन किया है। ट्रंप ने कहा, 'यह एक बेहतरीन समिट रहा है और राष्ट्रपति मैक्रों ने बहुत अच्छा काम किया है'। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है, भले ही कुछ देशों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग हो।
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज के साथ बातचीत को 'फलदायी' बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर मर्ज के साथ व्यापार और निवेश जैसे कई मुद्दों पर 'फलदायी' बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'फेडरल चांसलर मर्ज के साथ बातचीत बहुत फलदायी रही। हमने व्यापार, निवेश, सर्कुलर इकोनॉमी, डिफेंस, आईटी और दूसरे क्षेत्रों में मिलकर काम करके आपसी सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। हमने इस बारे में भी बात की कि हम अपने देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को कैसे और मजबूत कर सकते हैं'।
#WATCH | On the sidelines of G7 Summit, Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Federal Chancellor of Germany, Friedrich Merz, in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/thXgUNwi8E
Die Gespräche mit Bundeskanzler Merz waren sehr fruchtbar. Wir haben Möglichkeiten erörtert, wie wir die bilaterale Zusammenarbeit durch gemeinsame Anstrengungen in den Bereichen Handel, Investitionen, Kreislaufwirtschaft, Verteidigung, IT und weiteren Bereichen weiter festigen… pic.twitter.com/J97rAHHSTc
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ईयू काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ त्रिपक्षीय बैठक की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a trilateral meeting with EU Council president António Costa and European Commission president Ursula von der Leyen on the sidelines of G7 Summit in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/jyX4FF1i4D
जी7 सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बातचीत चर्चा में रही। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपने मुझे छोड़ दिया है'। इस पर मेलोनी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'ऐसा नहीं है, हम हमेशा दोस्त रहे हैं'। बताया जा रहा है कि अप्रैल में दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में थोड़ी खटास आई थी, लेकिन अब जी7 मंच पर उनके संबंध बेहतर होते दिख रहे हैं।
फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी देश के विकास को सिर्फ जीडीपी और व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने 'संतुलित, साझा और सतत आर्थिक विकास' विषय पर बोलते हुए कहा कि असली सवाल यह होना चाहिए कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। पीएम मोदी ने फ्रांस की अध्यक्षता में इस विषय को प्राथमिकता देने का स्वागत किया और कहा कि आज की दुनिया में समावेशी विकास पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि केवल आर्थिक आंकड़े ही प्रगति की पूरी तस्वीर नहीं दिखाते।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों नेता फ्रांस में द्विपक्षीय बातचीत की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें व्यापार, तकनीक, निवेश और वैश्विक सुरक्षा मुख्य एजेंडा होंगे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच गहरी दोस्ती है। उनके नेतृत्व में, ट्रंप प्रशासन और भारत सरकार हमारे दोनों देशों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं'। फरवरी में हुई शिखर बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब संभावित व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही है और पश्चिम एशिया के संकट को हल करने के लिए राजनयिक प्रयास जारी हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेता आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश साझेदारी और कई वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
कुश देसाई ने बताया, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने हमेशा भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी के लिए अपना समर्थन जताया है'। उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हालिया भारत यात्रा का उल्लेख किया और कहा, 'मार्को रुबियो ने व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा पर दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के ट्रंप के प्रयासों को आगे बढ़ाया है'। उन्होंने कहा, 'विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हालिया भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग को और मजबूत किया है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करना भी शामिल है'।
वहीं, विशेषज्ञों ने कहा कि इस बैठक से ठोस परिणामों के साथ-साथ मजबूत राजनीतिक संदेश की भी उम्मीद है। हडसन इंस्टीट्यूट की सीनियर वरिष्ठ अपर्णा पांडे ने कहा कि इस बैठक से काफी अपेक्षाएं हैं। अपर्णा पांडे ने कहा, 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की आमने-सामने की यह बैठक पिछले फरवरी में हुई शिखर बैठक के बाद पहली होगी। दोनों पक्षों को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं, जो पश्चिम एशिया संकट के संभावित समाधान और व्यापार समझौते पर चर्चा के बीच हो रही है'। अपर्णा पांडे ने कहा कि इस बैठक में प्रतीकात्मकता और ठोस परिणाम दोनों ही महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, 'दोनों नेता यह दर्शाना चाहेंगे कि मुश्किल हालात के बावजूद दोनों लोकतंत्रों के बीच रिश्ते मजबूत बने हुए हैं और वे रक्षा व तकनीक से जुड़े कुछ समझौतों की घोषणा करने के इच्छुक होंगे'।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुबह के सेशन से पहले मजाक में G7 नेताओं से कहा, 'मैं बॉस हूं'।
“I’m the boss.” 🤣
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 17, 2026
— @POTUS arrives for a working session at the G7 summit in France pic.twitter.com/BvAamZo0sD
जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव रखा। उन्होंने 'इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलेरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT)' बनाने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे की तर्ज पर विकसित की जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि जी7 देशों की पूंजी, भारत की प्रतिभा और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को जोड़कर अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और प्रशांत द्वीप देशों में कनेक्टिविटी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।
'सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास' विषय पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकास का आकलन केवल जीडीपी या व्यापार के आंकड़ों से नहीं होना चाहिए। असली सवाल यह है कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में आबादी वृद्ध हो रही है, जबकि भारत और अन्य ग्लोबल साउथ देशों के पास बड़ी संख्या में युवा, कुशल और उद्यमी प्रतिभाएं हैं। इस क्षमता का लाभ उठाने के लिए उन्होंने ग्लोबल स्किल्स पार्टनरशिप बनाने का भी प्रस्ताव दिया, जिससे कौशल विकास, स्किल मैपिंग और भरोसेमंद कुशल श्रमिकों की वैश्विक आवाजाही को बढ़ावा मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में 'संतुलित, समावेशी और सतत आर्थिक विकास' पर आधारित एक कार्य सत्र में भाग लिया। इस सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमए) की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टालिना जियोरगीवा शामिल रहे।
#WATCH | PM Narendra Modi attends the G7 working session in Evian, France
— ANI (@ANI) June 17, 2026
(Video source: DD News) pic.twitter.com/fAApXOocJx
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर बातचीत करने वाले हैं। हालांकि बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप रक्षा, व्यापार और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब टैरिफ, व्यापार और ईरान के साथ चल रहे तनाव के कारण भारत और अमेरिका के संबंधों में कुछ उठा-पटक देखने को मिली है।