08:55 AM, 15-Apr-2024
गुस्साए इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा- जिसने नुकसान पहुंचाया, उसे झेलना होगा
स्राइल-गाजा संघर्ष का दंश झेल रहे पश्चिम एशिया में युद्ध के विस्तार का खतरा बढ़ गया है। ईरान की तरफ से रविवार को 300 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइलें दागे जाने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्याहू ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा, जिसने इस्राइल को नुकसान पहुंचाया है, उसे नुकसान झेलना होगा।
वहीं, हमले के बाद ईरानी सैन्य प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी ने इस्राइल व अमेरिका को धमकी देते हुए कहा, अगर जवाबी कार्रवाई की गई, तो अंजाम कहीं ज्यादा बड़ा होगा। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने इस्राइल पर हमले की जानकारी देते हुए कहा कि यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत की गई कार्रवाई दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हमले का बदला था। मामला अब खत्म समझा जा सकता है