06:01 AM, 07-Jun-2026
ईरान ने सैन्य जीत का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की ज्यादातर ड्रोन व मिसाइल निर्माण सुविधाएं तबाह हो चुकी हैं। ट्रंप ने एनपीसी न्यूज के कार्यक्रम में कहा, उनके पास 21-22 प्रतिशत मिसाइलें बची हैं। ये बहुत सारी मिसाइलें हैं, पर उतनी नहीं हैं जब हमने पहली बार हमला किया था। ट्रंप ने बैक चैनल वार्ता से उम्मीदें जताईं और कहा कि इसमें प्रगति हो रही है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के संवर्धित यूरेनियम के भंडार को वहां से निकालने के लिए अमेरिकी सैनिक भेजने की एक सैन्य योजना पर विचार किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया।
ईरान ने सैन्य जीत का किया दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने इस्लामिक रिपब्लिक के 47 साल के इतिहास में तेहरान की पहली सैन्य जीत का दावा किया है। रेजाई ने 24 अरब डॉलर की ईरानी संपत्ति को जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जंग फिर से शुरू होती है, तो अमेरिका अंधेरे गलियारे में प्रवेश कर जाएगा जहां उसे कोई अंत दिखाई नहीं देगा।