फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest Live: PM मोदी ने पश्चिम एशिया तनाव पर की चर्चा; दक्षिण लेबनान में एक और इस्राइली सैनिक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 11:00 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

खास बातें

Israel Iran Hezbollah Conflict Live News in Hindi: इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य बेरुत में बमबारी की। इस्राइली हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 03-Oct-2024

पश्चिम एशिया तनाव को लेकर पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर गुरुवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष, व्यापार तथा पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा की। भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि संघर्ष को व्यापक क्षेत्रीय आयाम नहीं लेना चाहिए। भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करने का भी आह्वान किया।

10:54 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल के एक और सैनिक की मौत

इस्राइल रक्षा बल ने दक्षिण लेबनान में हमले में एक सैनिक की मौत की घोषणा की है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक मारे गए सैनिक कैप्टन बेन जियोन फलाच पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 202वीं बटालियन के सदस्य थे। उनकी मौत के साथ ही दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ हमले में मरने वाले आईडीएफ के जवानों की संख्या नौ हो गई है।

10:54 PM, 03-Oct-2024

इस्राइली सेना ने गाजा से एक महिला को बचाया

इस्राइली सेना ने गाजा में बंदी बनाई गई एक इराकी महिला को बचा लिया। एपी के मुताबिक महिला बुधवार को इराक वापस आ गई। इस्राइल रक्षा बल के अनुसार महिला को बचाव अभियान में मुक्त कराया गया। इस्राइली सेना के अनुसार जब वह 11 वर्ष की थी, तब उसे आईएस ने अगवा कर लिया था और किसी समय उसे एक फलस्तीन के पास तस्करी के लिए भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
10:31 PM, 03-Oct-2024

दक्षिणी इस्राइल पर दागा गया ड्रोन इराक का था

10:28 PM, 03-Oct-2024

खाड़ी देशों ने की इस्राइल-ईरान संघर्ष कम करने पर चर्चा

कतर द्वारा आयोजित एशियाई देशों की बैठक में भाग लेने वाले खाड़ी अरब राज्यों ने इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष में कमी लाने पर चर्चा की। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक खाड़ी अरब देशों ने ईरान को संघर्ष में अपनी तटस्थता का आश्वासन देने का प्रयास किया है। क्योंकि उन्हें चिंता है कि हिंसा में व्यापक वृद्धि से खाड़ी तेल सुविधाओं को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
10:21 PM, 03-Oct-2024

रूस और इस्राइल के राजनयिकों ने की चर्चा 

10:07 PM, 03-Oct-2024

ईरान का अमेरिका को संदेश, कहा- एकतरफा आत्मसंयम का चरण समाप्त हो गया

10:03 PM, 03-Oct-2024

ब्रिटिश एयरवेज ने रद्द कीं उड़ानें

08:48 PM, 03-Oct-2024

कमांडर खादर शाहबिया हवाई हमले में मारा गया

08:43 PM, 03-Oct-2024

WHO ने कहा- लेबनान में 24 घंटे में 28 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई

फिरास अबियाद ने बताया कि तीन दिनों में इस्राइली गोलीबारी में 40 से अधिक बचावकर्मी और अग्निशामक मारे गए हैं।

08:16 PM, 03-Oct-2024

ईरान ने जी 7 देशों की निंदा पर दी प्रतिक्रिया

 

ईरान ने इस्राइल के खिलाफ हमले को लेकर जी 7 देशों की ओर से की गई निंदा को खारिज कर दिया है। अलजजीरा के मुताबिक ईरानी जी-7 द्वारा की गई निंदा पक्षपाती और गैर-जिम्मेदाराना है।

08:12 PM, 03-Oct-2024

जो बाइडन बोले- इस्राइल की ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की उम्मीद नहीं

वह इस्राइल पर तेहरान के मिसाइल हमले के जवाब में ईरानी तेल साइटों पर संभावित इस्राइली हमलों पर चर्चा कर रहे हैं।

07:59 PM, 03-Oct-2024

आईडीएफ का दावा- लेबनान ने इस्राइल पर दागे 10 रॉकेट

07:54 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल ने हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय और संचार केंद्र पर किया हमला, दो लेबानानी सैनिकों की मौत

06:59 PM, 03-Oct-2024

ईरान ने जर्मनी और आस्ट्रिया के राजदूत किए तलब

ईरान ने जर्मनी और ऑस्ट्रिया के राजदूतों को तलब किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी और आस्ट्रिया सरकार ने ईरान की इस्राइल पर हमले को लेकर निंदा की थी। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना के अनुसार मंगलवार को ईरान के हमले को लेकर जर्मनी और ऑस्ट्रिया द्वारा ईरानी दूतों को बुलाने के अस्वीकार्य उपायों के बाद यह फैसला लिया गया। 

06:54 PM, 03-Oct-2024

एमिरेट्स ने ईरान जाने वाली उड़ानें रद्द कीं

क्षेत्रीय अशांति के चलते एमिरेट्स एयरलाइन ने इराक, ईरान और जॉर्डन की उड़ानें तीन दिनों के लिए रद्द कर दी हैं। अलजजीरा के मुताबिक एयरलाइन ने कहा है कि एमिरेट्स चार और पांच अक्तूबर को इराक के बसरा और बगदाद, ईरान के तेहरान और जॉर्डन अम्मान के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रही है। गुरुवार को इन गंतव्यों के लिए सेवाएं भी रोक दीं गईं। एयरलाइन ने पहले ही आठ अक्तूबर तक दुबई और बेरूत के बीच अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा कर दी थी। 

06:48 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल के हमले में फलस्तीन नागरिक अजीज सल्हा की मौत

आईडीएफ ने बताया कि गाजा पट्टी में हुए हवाई हमलों में वर्ष 2000 में रामल्लाह में इस्राइली सैनिकों की हत्या में शामिल फलस्तीन नागरिक अजीज सल्हा की मौत हो गई। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक सल्हा को मध्य गाजा के डेर अल-बलाह में निशाना बनाया गया। आईडीएफ का कहना है कि सल्हा गाजा से पश्चिमी तट पर हमलों को बढ़ावा देने में शामिल रहा है।

05:57 PM, 03-Oct-2024

रूस और स्पेन ने लेबनान भेजे विमान

लेबनान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए रूस और स्पेन ने अपने विमान बेरूत भेजे हैं। रूस के लेबनान से लगभग 60 लोग रूस पहुंचेंगे। वहीं स्पेन के 676 सैनिक भी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत लेबनान में तैनात हैं। 

05:44 PM, 03-Oct-2024

कल सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा नसरल्ला 

हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला को शुक्रवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ईरान की समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक हसन नसरल्ला को कहां सुपुर्द ए खाक किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि 27 सितंबर को इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला को मार गिराया था। 

05:09 PM, 03-Oct-2024

दक्षिणी बेरूत में फिर हुए तीन इस्राइली हवाई हमले

04:58 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल का आरोप- मसना क्रॉसिंग के जरिये ईरान से हथियारों की तस्करी कर रहा हिजबुल्ला

आईडीएफ के प्रवक्ता कर्नल अविचाय अद्रेई ने कहा कि इस्राइली सेना ने लेबनान और सीरिया के बीच सीमा चौकियों पर हमला किया था। इनका उपयोग हिजबुल्ला द्वारा हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था। अब हिजबुल्ला ने हथियारों की तस्करी के लिए मसना को अपने मुख्य मार्ग के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा हिजबुल्ला क्षतिग्रस्त क्रॉसिंगों की मरम्मत का भी प्रयास कर रहा है। सेना ने चेतावनी दी है कि वह नागरिक सीमा मार्ग से हिजबुल्ला को हथियार भेजने की अनुमति नहीं देगी। अद्रेई ने कहा कि आईडीएफ लेबनान से आग्रह करता है कि वह नागरिक क्रॉसिंग से गुजरने वाले ट्रकों का सख्त निरीक्षण करे और हथियारों से लदे ट्रकों और वाहनों को सीरिया वापस लौटा दे। यदि आवश्यक हुआ तो आईडीएफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। 

04:44 PM, 03-Oct-2024

बेरूत बम विस्फोट में बेल्जियम के दो पत्रकार घायल

लेबनान के बेरूत में हुए इस्राइली हमले में बेल्जियम के दो पत्रकार घायल हो गए हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 

04:20 PM, 03-Oct-2024

लेबनान पर हुए हमले में नौ लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य बेरूत में हुए इस्राइली हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान के लिए उनके अवशेषों का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। एपी के मुताबिक हमले में 14 अन्य घायल हो गए। 

03:43 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल रक्षा बल ने लेबनानी लोगों से दक्षिण लेबनान के 25 इलाके खाली करने के लिए कहा

इस्राइल रक्षा बल (IDF) ने लेबनानी लोगों से दक्षिणी लेबनान के 25 स्थानों को तत्काल स्थान खाली करने के लिए कहा है। आईडीएफ के प्रवक्ता कर्नल अविचार्य अद्राई ने एक्स पर पोस्ट किया कि हिजबुल्ला की गतिविधियां आईडीएफ को उसके खिलाफ़ कार्रवाई करने के लिए मजबूर करती हैं। आईडीएफ लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता है। लोग अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल घर खाली कर दें। जो कोई भी हिजबुल्ला के गुर्गों की मदद करता है, वह खुद को जोखिम डाल रहा है। इसके साथ ही 

02:50 PM, 03-Oct-2024

गाजा में हुए हवाई हमले में हमास का शीर्ष नेता हुआ था ढेर

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि तीन महीने पहले उनके द्वारा गाजा में किए गए हवाई हमले में हमास का एक शीर्ष नेता दो अन्य सहयोगियों के साथ ढेर हुआ था। आईडीएफ ने उस नेता की पहचान रवाही मुस्तहा के रूप में की है। 

02:12 PM, 03-Oct-2024

आईडीएफ का दावा- हिजबुल्ला के 60 लड़ाके ढेर

इस्राइल की सेना आईडीएफ ने बताया है कि बीते दिन इस्राइली सेना की कार्रवाई में हिजबुल्ला के 60 लड़ाके मारे गए हैं। इस दौरान इस्राइली सेना ने 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। 
 

01:31 PM, 03-Oct-2024

'ईरान को रोकने के लिए किसी ने कुछ नहीं किया तो ये हमारी जिम्मेदारी'

भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि 'हमारी हवाई सुरक्षा दुनिया में सबसे बेहतरीन है और इसके चलते हम ईरान के हमले को बेअसर करने में कामयाब रहे। अधिकतर मिसाइलों को हवा में तबाह कर दिया गया और जो बाकी बची थीं, वो खुले क्षेत्र में गिरीं, जिनसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हमारे प्रधानमंत्री का साफ कहना है कि ईरान को इस हमले की कीमत चुकानी होगी। अगर कोई भी ईरान को रोकने के लिए कुछ नहीं करेगा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी है।'

01:00 PM, 03-Oct-2024

साल 2000 में इस्राइली सैनिकों की हत्या के आरोपी की गाजा में मौत

फलस्तीनी मीडिया को अनुसार, साल 2000 में रामल्ला में दो इस्राइली सैनिकों की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी अजीज साल्हा की गाजा में हुए हवाई हमले में मौत हो गई। साल्हा की साल 2000 में साल्हा की तस्वीर खूब चर्चा में रही थी, जिसमें वह इस्राइली सैनिकों की हत्या के बाद अपने खून से सने हाथ दिखा रहा था। 

11:38 AM, 03-Oct-2024

हूतियों ने इस्राइल पर किया ड्रोन हमला

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बीती रात इस्राइल पर हुए ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। हूतियों ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने सफलतापूर्वक तेल अवीव में अहम ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं इस्राइली सेना ने बताया कि ड्रोन्स को हवा में ही इस्राइली वायुसेना द्वारा तबाह कर दिया गया। वहीं कुछ ड्रोन्स खुले इलाके में गिरे, जिनसे कोई नुकसान नहीं हुआ। 

11:15 AM, 03-Oct-2024

ईरान ने नसरल्ला को इस्राइली हमले को लेकर दी थी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमैनी ने भी हमले से कुछ दिन पहले ही हसन नसरल्ला को लेबनान छोड़कर ईरान आने की सलाह दी थी। दरअसल लेबनान में हिजबुल्ला के सदस्यों के पेजर्स में हुए धमाकों के बाद ही खोमैनी ने नसरल्ला को लेबनान में रहने को लेकर चेताया था। 

10:59 AM, 03-Oct-2024

इस्राइली बमबारी से बेरूत के कई मकानों को हुआ नुकसान

इस्राइल की बमबारी से मध्य बेरूत के कई मकानों को हुआ भारी नुकसान। इन हमलों में छह लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। 
 

10:45 AM, 03-Oct-2024

इस्राइल के साथ युद्धविराम के लिए तैयार हो गया था नसरल्ला

लेबनान के एक मंत्री ने दावा किया है कि मौत से पहले हिजबुल्ला का पूर्व प्रमुख हसन नसरल्ला इस्राइल के साथ युद्धविराम के लिए तैयार हो गया था। हालांकि जैसे ही वह युद्धविराम के लिए तैयार हुआ, इस्राइली हवाई हमले में उसकी मौत हो गई।

10:08 AM, 03-Oct-2024

कमला हैरिस के सुरक्षा सलाहकार ने मुस्लिम और अरब देशों के नेताओं से की चर्चा

इस्राइली मीडिया के अनुसार, अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के सुरक्षा सलाहकार फिल गोर्डन ने गुरुवार को मुस्लिम और अरब देशों के नेताओं से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। 

09:32 AM, 03-Oct-2024

इस्राइली हमले के बाद बेरूत के आसमान में दिख रहा धुएं का गुबार

इस्राइल के हमले के बाद बेरूत के आसमान में दिखा धुएं का गुबार। सामने आया वीडियो। इस हमले में बेरूत में छह लोगों की मौत हुई है। 
 

08:39 AM, 03-Oct-2024

इस्राइल के हमले की आशंका से अलर्ट पर ईरान

ईरान के इस्राइल पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हमला करने के बाद ईरान को भी अब इस्राइल की जवाबी कार्रवाई का डर है। ईरान हाई अलर्ट पर है और ईरान ने हमले के डर से अपने तेल-गैस के 12 पावर प्लांट बंद कर दिए हैं। आर्म्स डिपो और बंदरगाह जैसे अहम ठिकानों पर अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। 

08:10 AM, 03-Oct-2024

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन....

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन अगर इस्राइल ने हमला किया तो हम उसका जवाब देंगे। बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के साथ बैठक के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने यह बयान दिया। कतर के अमीन दो दिवसीय दौरे पर ईरान पहुंचे हुए हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यहूदी सरकार ने अपने अपराध बंद नहीं किए तो फिर उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 

07:47 AM, 03-Oct-2024

हसन नसरल्ला के दामाद की इस्राइली हमले में मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक फ्लैट पर हमला कर हसन नसरल्ला के दामाद हसन जफर अल कासिर को ढेर कर दिया। हिजबुल्ला ने भी हसन की मौत की पुष्टि की है। 

06:55 AM, 03-Oct-2024

बाइडन बोले-परमाणु ठिकानों पर हमले का समर्थन नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित ठिकानों पर इस्राइल के किसी भी हमले का समर्थन नहीं करेंगे। जी-7 देशों के नेताओं के साथ फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत में बाइडन ने यह बात कही। बाइडन से चर्चा के दौरान जी-7 नेताओं ने ईरान के हमले की निंदा की। बाइडन ने दोहराया कि वह इस्राइल के पूर्ण समर्थन में खड़े हैं। 

06:44 AM, 03-Oct-2024

इस्राइल ने कहा, यूएन महासचिव अवांछित व्यक्ति, प्रवेश पर रोक
इस्राइल ने ईरान के मिसाइल हमलों की स्पष्ट निंदा न करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इस्राइल के विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गुटेरस के इस्राइल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार इस विश्व संस्था के किसी सदस्य देश ने संस्था के प्रमुख के खिलाफ इतना सख्त कदम उठाया है।

जिसने हमास, हिजबुल्ला के हमले की निंदा नहीं की, वह यूएन पर धब्बा
काट्ज ने कहा, जो व्यक्ति ईरान के हमले की स्पष्ट निंदा नहीं करता, जैसा कि दुनिया के करीब-करीब सभी देशों ने किया है, वह हमारी जमीन पर पैर रखने लायक नहीं है। वह ऐसे महासचिव हैं, जिन्होंने अब तक बीते साल 7 अक्तूबर को हमास आतंकियों की ओर से इस्राइल में किए नरसंहार और यौन उत्पीड़न की भी निंदा नहीं की है। आज तक हमास को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया है। ऐसे महासचिव जो हमास, हिजबुल्ला और हूती आतंकियों, दुष्कर्मियों और हत्यारों के अलावा पूरी दुनिया में आतंक की जननी ईरान का समर्थन करते हैं, संयुक्त राष्ट्र के इतिहास पर धब्बे के रूप में याद रखे जाएंगे।

06:30 AM, 03-Oct-2024

इस्राइली हवाई हमले में अमेरिकी नागरिक की मौत
लेबनान में बुधवार को इस्राइली हवाई हमले में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमेल अहमद जवाद के रूप में हुई है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि मृतक व्यक्ति के दोस्त और पड़ोसियों ने इस्राइली हवाई हमले में उसकी मौत की जानकारी दी है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कमेल की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रवक्ता ने कहा कि कमेल के परिवार और दोस्तों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उनकी मौत एक त्रासदी है। इससे पहले, विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने अमेरिकी नागरिक की मौत के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि यह हमारी समझ है कि मारा गया व्यक्ति एक कानूनी स्थायी निवासी था, न कि अमेरिकी नागरिक।

06:19 AM, 03-Oct-2024

इस्राइल के ताजा हमले से मध्य बेरुत में छह लोगों की मौत
इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य बेरुत में बमबारी की। इस्राइली हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 अन्य लोग घायल हो गए। इस्राइल का कहना है कि उसने बेरुत पर सटीक हवाई हमला किया है। एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, इस्राइल ने मध्य बेरुत के बाचौरा पड़ोस में संसद के करीब एक इमारत को निशाना बनाया। वहीं, लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि तीन मिसाइलों ने दहियाह के दक्षिणी उपनगर पर भी हमला किया। हमले के बाद जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनाई दीं। इसी जगह पर पहले हुए इस्राइली हमले में हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला मारा गया था। 

05:57 AM, 03-Oct-2024

दक्षिणी बेरुत-लेबनान के क्षेत्रों में नया निकासी आदेश जारी
इस्राइल द्वारा बृहस्पतिवार तड़के दक्षिणी बेरुत में हवाई हमले के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी बेरुत और लेबनान के क्षेत्रों के लिए एक नया निकासी आदेश जारी किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले बेरुत शहर की सीमा के भीतर डाउनटाउन के पास इस्राइली हवाई हमला हुआ। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने मध्य बेरुत में एक तेज धमाके की आवाज सुनी। 

05:49 AM, 03-Oct-2024

इस्राइली हमले से मध्य बेरुत में दो लोगों की मौत
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य बेरुत के बाचौरा पड़ोस में हमला किया। इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 अन्य लोग घायल हो गए।

05:45 AM, 03-Oct-2024

नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से जल्द बात करेंगे
इस्राइल टाइम्स ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से लिखा कि जवाबी कार्रवाई में ईरान के तेल व गैस उत्पादन केंद्रों को निशाना बनाया जा सकता है। योजना ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था चौपट करने की है। हालांकि इससे पूरी दुनिया में तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात कर इस्राइल की आगे की योजना पर चर्चा करने वाले हैं।

05:35 AM, 03-Oct-2024

West Asia Unrest Live: PM मोदी ने पश्चिम एशिया तनाव पर की चर्चा; दक्षिण लेबनान में एक और इस्राइली सैनिक की मौत

West Asia Unrest Live: इस्राइल पर ईरान के हमलों के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस्राइल कभी भी ईरान पर जवाबी हमला कर सकता है। इस्राइल की मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि मंगलवार की रात ईरान की ओर से दागी गईं सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलों का बदला लेने की रणनीति तैयार हो चुकी है। इस्राइल अब सिर्फ यह तय कर रहा है कि ईरान पर पूरी ताकत से हमला किया जाए या पहले की तरह लक्षित हमलों का सहारा लिया जाए।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें