फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi UAE Live: यूएई दौरा पूरा करने बाद कतर पहुंचे पीएम मोदी; दोहा में अमीर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Thu, 15 Feb 2024 12:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

PM Modi Two Day UAE Visit Live News in Hindi: राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi in Qatar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 AM, 15-Feb-2024

भव्य मंदिर के लोकार्पण के साथ पूरा हुआ प्रमुख स्वामी महाराज का सपना...
यूएई का दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अबू धाबी में दिव्य और भव्य मंदिर के लोकार्पण के साथ हम आज प्रमुख स्वामी महाराज का सपना पूरा कर पाए हैं। इसमें UAE सरकार के अप्रतिम योगदान ने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया है।

12:00 AM, 15-Feb-2024

अबू धाबी से कतर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई का दौरा संपन्न करने के बाद बुधवार देर रात अपनी विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव कतर पहुंचे। पीएम मोदी गुरुवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पीएम ने साझा कीं तस्वीरें
दोहा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करने के बाद लिखा, वह अभी दोहा पहुंच चुके हैं। वह सार्थक कतर यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे भारत-कतर मित्रता और गहरी होगी।  

11:56 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी का यूएई दौरा द्विपक्षीय साझेदारी में एक और मील का पत्थर...
भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरा को द्विपक्षीय साझेदारी में एक और मील का पत्थर बताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट किया, पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की, जो लगातार गहरी होती साझेदारी में एक और मील का पत्थर स्थापित करती है। यूएई के उप-प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर पीएम को गर्मजोशी से विदाई दी। 

विज्ञापन
10:36 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी कतर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के लिए रवाना हुए। दोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
 

09:00 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक होगा... मंदिर के निर्माण में यूएई सरकार की भूमिका सराहनीय है..."

विज्ञापन
09:00 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... मुझे विश्वास है कि यहां आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालू आएंगे, इससे UAE आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी और पीपल टू पीपल कनेक्ट भी बढ़ेगा... मैं इसके लिए UAE सरकार को बहुत धन्यवाद देता हूं।"

08:51 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि यूएई ने एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है। मंदिर के उद्घाटन में वर्षों की मेहनत है और मंदिर के साथ कई लोगों के सपने जुड़े हैं। स्वामीनारायण का आशीर्वाद भी जुड़ा है।

08:48 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने कहा कि पीएम मोदी का हमारे देश का दौरा करना, एक साथ काम करना और हमारे महान संबंधों को मजबूत करना वास्तव में एक सम्मान की बात है। हमें इस पर गर्व है। एक महान मित्र और एक महान और मैत्रीपूर्ण देश भारत के प्रतिनिधि के रूप में आपका स्वागत है। यूएई की आपकी यात्रा उस दोस्ती, विश्वास और सहयोग की गहराई का स्पष्ट संकेत है जो यूएई और भारत के बीच लंबे समय से मौजूद है और आपके द्वारा मजबूत हुई है।

08:46 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान को सम्मानित किया गया।
 

08:22 PM, 14-Feb-2024

आर्थिक गलियारे पर भारत व यूएई के बीच समझौता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी क्षेत्र की यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने महत्वाकांक्षी भारत-पश्चिम पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (India-Middle East-Europe Economic Corridor, IMEC) के शीघ्र संचालन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को कहा कि पिछले साल सितंबर में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आईएमईसी की घोषणा की गई थी। मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत में आईएमईसी की भी चर्चा हुई।

08:03 PM, 14-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में मंदिर के निर्माण से लेकर इसके पूरा होने तक इसमें शामिल स्वयंसेवकों और प्रमुख योगदानकर्ताओं से मुलाकात की।
 

07:59 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएपीएस हिंदू मंदिर में बच्चों के साथ बातचीत की, जिन्होंने लघु कलाकृतियां तैयार की हैं। 
 

07:57 PM, 14-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के कारीगरों से मुलाकात की।
 

07:55 PM, 14-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की।
 

07:14 PM, 14-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में एक पत्थर पर 'वसुधैव कुडुंबकम' का संदेश अंकित किया।
 

06:55 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी स्थित पहले हिंदू मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा अर्चना की। 
 

06:49 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी स्थित मंदिर का पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां इस वक्त कार्यक्रम में मौजूद है। अभिनेता अक्षय कुमार भी समारोह में शिरकत करने पहुंच गए हैं। 
 

06:45 PM, 14-Feb-2024

यूएई स्थित पहले हिंदू मंदिर का थोड़ी देर में पीएम मोदी उद्धाटन करेंगे। इस वक्त पीएम मोदी मंदिर में हुए काम का अवलोकन कर रहे हैं। उनके साथ बीएपीएस के अधिकारी भी मौजूद हैं।  
 

06:41 PM, 14-Feb-2024

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था द्वारा निर्मित  बू धाबी मंदिर के पहले हिंदू मंदिर के उद्धाटन समारोह में पीएम मोदी पहुंचे, इस दौरान पीएम भारतीय परिधान में दिखाई दिए। इस वक्त पीएम मंदिर परिसर में मौजूद हैं। 
 

06:22 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी स्थित पहले हिंदू मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। थोड़ी देर में पीएम मोदी मंदिर का उद्धाटन करेंगे। 
 

05:52 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी के इंतजार में मंदिर के पास उमड़ी भीड़
अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के नाम के नारे लगा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही देरी में पीएम मोदी अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का केंद्र बिंदु बन गया है।  

05:45 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे से जगमगा उठा
यूएई दौरै पर पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत के लिए बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे से जगमगा उठा है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की। इस बीच, बुर्ज खलीफा को तिरंगे में रंग दिया गया। बुधवार को 2024 विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से पहले मंगलवार को बुर्ज खलीफा को 'गेस्ट ऑफ ऑनर रिपब्लिक ऑफ इंडिया' शब्दों से रोशन किया गया था।

05:32 PM, 14-Feb-2024

अबू धाबी स्थित पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कुछ ही देरी में पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। 
 

03:50 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी ने दुबई में यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा और लोगों के बीच संबंध समेत द्विपक्षीय सहयो के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की। इस दौरान नेताओं ने भारत और यूएई के बीच तेजी से बढ़ते आर्थिक और वाणिज्चिक संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए उठाए गए कदमों पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर करने का भी स्वागत किया।
 

पीएम मोदी ने दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति दायलुता के लिए प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने दुबई को व्यापार, सेवाओं और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने में भारतीय प्रवासियों के योगदान की सराहना की। 
 

03:09 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी ने दुबई में भारत मार्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी उपस्थित थे।
 
 

02:22 PM, 14-Feb-2024

पीएम मोदी ने यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम से मुलाकात की। 
 

01:24 PM, 14-Feb-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबूधाबी में मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
 

11:51 AM, 14-Feb-2024

भारतीय प्रवासी के एक सदस्य पंकज ने कहा, 'यह एक बहुत अच्छा एहसास है क्योंकि मनुष्य के रूप में हमें अपने आध्यात्मिक पक्ष को सामने लाने की आवश्यकता है। मंदिर आध्यात्मिकता का प्रतीक है, इसलिए यह आपको स्थिरता की भावना देता है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री एक महान नेता हैं। उन्होंने भारत और वहां के लोगों के लिए बहुत कुछ अच्छे काम किए हैं।'
 

11:51 AM, 14-Feb-2024

भारतीय प्रवासी की सदस्य दीप्ति ने कहा, 'अबूधाबी में मंदिर बनने पर मैं बहुत खुश हूं। इसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है।'
 
 

11:43 AM, 14-Feb-2024

अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर की एक वीडियो सामने आई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मंदिर कितना ही खूबसूरत है।
 

10:42 AM, 14-Feb-2024

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, ' अहलान मोदी कार्यक्रम कल शाम जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 40,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता, भारतीय समुदाय को उनके समर्थन और बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए भूमि देने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।'
 

09:47 AM, 14-Feb-2024

राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया है। 

 

09:46 AM, 14-Feb-2024

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर यूएई आए हैं। इसके अलावा आज वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं, कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव के साथ सोनिया आज जयपुर आएंगी।

09:43 AM, 14-Feb-2024

PM Modi UAE Live: यूएई दौरा पूरा करने बाद कतर पहुंचे पीएम मोदी; दोहा में अमीर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहता है, जो विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया था। मंदिर यूएई की राजधानी अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर बनाया गया है। यह धर्म स्थल 20,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। हाइवे से सटी अल वाकबा नामक जगह अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। यूएई का पहला हिंदू मंदिर भले ही 2023 में बनकर तैयार हुआ, लेकिन इसकी कल्पना करीब ढाई दशक पहले 1997 में बीएपीएस संस्था के तत्कालीन प्रमुख स्वामी महाराज ने की थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें