फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar Thailand Earthquake Live: म्यांमार में भूकंप से 144 की मौत, 730 घायल; रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग

Fri, 28 Mar 2025 04:34 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Myanmar Thailand Earthquake Live News in Hindi: म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.4 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा।
विज्ञापन
म्यांमार में भूकंप के झटकों के बाद तबाही - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:45 PM, 28-Mar-2025

यात्री ने बताई विनाशकारी भूकंप की दास्तां

दिल्ली से बैंकॉक से आ रहे एक यात्री ने म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर कहा, 'हम खरीदारी करके बाहर निकले ही थे कि क्रॉसिंग पर पुल हिलने लगा...लोग बाहर भागने लगे...हर तरफ अफरा-तफरी मच गई'।


 

11:44 PM, 28-Mar-2025

भूकंप से हर कोई घबराया

दिल्ली से बैंकॉक जा रही एक महिला यात्री ने भूकंप को लेकर कहा, 'हर कोई घबराया हुआ है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब ठीक होंगे...मैं अभी बैंकॉक वापस जा रही हूं...वहां स्थिति बहुत खराब है...हर कोई डरा हुआ है'।

08:31 PM, 28-Mar-2025

म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 144 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को म्यांमार में कुल छह भूकंप आए। एनसीएस के अनुसार, सबसे ताजा भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे यह आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील है।

विज्ञापन
06:53 PM, 28-Mar-2025

म्यांमार- राहत बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग

म्यांमार के मांडले में स्थानीय लोग 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण ढह गई इमारतों के मलबे में राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं।
 

05:28 PM, 28-Mar-2025

बिम्सटेक क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा- जयदीप मजूमदार

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, 'बिम्सटेक क्षेत्र में मौसम की चरम घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। इसकी प्रासंगिकता आज म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में देखी जा सकती है। आपदा प्रबंधन में सहयोग और एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) अभ्यासों के माध्यम से हमारे आपदा प्रबंधन अधिकारियों के बीच सहयोग भारत के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है'।
 
 

विज्ञापन
05:26 PM, 28-Mar-2025

म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण जारी- विदेश सचिव

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'हम वर्तमान में मुख्य रूप से म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। हम म्यांमार के अधिकारियों के संपर्क में हैं और सहायता और राहत सामग्री की सटीक आवश्यकताओं पर भी विचार कर रहे हैं। जब भी इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, भारत हमेशा पड़ोस में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है'।
 
 

05:20 PM, 28-Mar-2025

बैंकॉक में भूकंप के डर से सड़कों पर दिखे लोग

यूएसजीएस के अनुसार आज म्यांमार के सागाइंग में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए।
 

04:37 PM, 28-Mar-2025

चीन के युन्नान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि युन्नान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे भूकंप महसूस होने पर प्रांतीय राजधानी कुनमिंग के लोग खतरे से बचने के लिए बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही रहे।

वहीं म्यांमार की सीमा से लगे शिशुआंगबन्ना दाई स्वायत्त प्रान्त के जिंगहोंग शहर के निवासी ली झिहाओ ने कहा कि उन्होंने लगभग एक मिनट तक भूकंप महसूस किया। भूकंप का केंद्र 21.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर आया।

04:31 PM, 28-Mar-2025

भूकंप पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
थाईलैंड में भूकंप से प्रभावित हुए लोगों के लिए बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन और आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। थाईलैंड में भारतीय नागरिक किसी भी तरह की मदद के लिए आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क कर सकते हैं।

04:10 PM, 28-Mar-2025

बैंकॉक में 90 लापता, राहत और बचाव कार्य जारी
थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय ने 90 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। सरकार ने बताया कि बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 90 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

03:58 PM, 28-Mar-2025

Myanmar Thailand Earthquake Live: म्यांमार में भूकंप से 144 की मौत, 730 घायल; रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग

म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने का प्रयास जारी है। रिक्टर पैमाने पर सबसे तेज झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई। चार घंटे से भी कम समय में चार भूकंप के झटकों के कारण जनता डरी हुई है। थाईलैंड में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत ने भी हरसंभव मदद करने का वादा किया है।

भूकंप के बाद आपातकाल का एलान, दहशत में बैंकॉक की जनता
बैंकॉक में रहने वाली एक महिला भूकंप के झटकों से आतंकित दिखी। महिला ने कहा कि हर कोई डरा हुआ है, बच्चे भूखे हैं...घरों के बाहर बैठे हैं...स्थिति बहुत खराब है। प्रधानमंत्री ने आपातकाल की घोषणा की है। इस महिला ने सभी लोगों से बैंकॉक के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें