फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Party Delegation: लंदन में भारतीय सांसदों ने आंबेडकर को किया नमन; सुले बोलीं- सभी देश भारत के साथ खड़े हैं

Sun, 01 Jun 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

खास बातें

All Party Delegation News Updates In Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत शिष्टमंडल अल्जीरिया में है। रविशंकर प्रसाद नीत दल डेनमार्क से ब्रिटेन रवाना हुआ है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में गया दल इथियोपिया पहुंचा है। फ्रांस-इटली जैसे देशों में भी भारत का रूख बताया जा चुका है।अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल लोग सिएरा लियोन, पनामा, ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
इथियोपिया दौरे पर सुप्रिया सुले नीत प्रतिनिधिमंडल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 01-Jun-2025

लाइबेरिया के राष्ट्रीय पुस्तकालय का प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में ग्रुप 4 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मोनरोविया में लाइबेरिया के राष्ट्रीय पुस्तकालय का दौरा किया, जहां लाइबेरियाई सरकार ने उन्हें देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



10:35 PM, 01-Jun-2025

अल्जीरिया के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं- निशिकांत दुबे
अल्जीरिया में मौजूद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'अल्जीरिया के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं...भारत ने नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एफएलएन) का समर्थन किया था...फ्रांस ने उस समय हमें धमकी दी थी। तब भारत सरकार और विपक्ष ने अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम का समर्थन करने का फैसला किया। अल्जीरिया इसे स्वीकार करता है।'
 

10:31 PM, 01-Jun-2025

लंदन में प्रतिनिधिमंडल ने आंबेडकर को किया नमन
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन के आंबेडकर संग्रहालय में डॉ. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 


इस मौके पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आज हमें यहां आकर बहुत संतोष मिल रहा है। डॉ. आंबेडकर लंदन में यहां दो साल रहे थे। यह मकान भारत सरकार ने खरीदा और भारत का हाई कमीशन इसका रख-रखाव करता है... वे एक महान भारतीय थे...मैं डॉ. आंबेडकर को हृदय से प्रणाम करता हूं। वे भारत के महान सुधारक थे।'
 


वहीं एआईएडीएमके सांसद एम. थंबीदुरई ने कहा, 'यहां आना एक शानदार अवसर है। डॉ. बीआर आंबेडकर के ज्ञान और शिक्षा ने भारत को संविधान बनाने और दबे-कुचले लोगों के उत्थान में मदद की... भारत डॉ. बीआर आंबेडकर की तरफ से बनाए गए संविधान के आधार पर सरकार चला रहा है'।
 


इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा, 'डॉ. आंबेडकर की नई सामाजिक व्यवस्था और हर व्यक्ति के लिए सम्मान की दृष्टि... यह 20वीं सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक थी। आज, हम खुद को विनम्र और गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम उस घर के परिसर में हैं, जहां उनकी उपलब्धियों की कल्पना की गई थी, उसके बाद उन्हें व्यवहार में लाया गया... वे आधुनिक भारत के महान लोगों में से एक हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन्हें हर दिन याद करें'।
 

विज्ञापन
10:21 PM, 01-Jun-2025

कोई भी सरकार आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगी- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष, उप प्रधानमंत्री से लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं और संसद सदस्यों तक जितनी भी बैठकें की हैं, उनमें एक बात जो हमने देखी है वह यह है कि भारत और इथियोपिया के बीच विशेष महत्व और ऐतिहासिक संबंध हैं। जहां तक आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का सवाल है, हम एकमत हैं। कोई भी समाज, कोई भी सरकार किसी भी तरह के आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगी। कोई भी आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता, आतंकवाद आतंकवाद होता है...भारत में, यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद है जो पाकिस्तान की धरती से उभरा है। उन्हें वहां(पाकिस्तान) शरण दी जा रही है, वित्तपोषण, प्रशिक्षण, रसद, हैंडलिंग और हमले के बाद भी, जब आप उन्हें पर्याप्त सबूत देते हैं, तो पाकिस्तान उन पर कार्रवाई नहीं करता। यही चुनौती है जिसका हम सामना कर रहे हैं'।
 


वहीं भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बारे में अदीस अबाबा के नागरिक समाज सदस्य बिलेन ने कहा, 'भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान स्थिति के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में भी अच्छी तरह से बताया... स्थिति के बारे में अपना पक्ष बताने से गलतफहमियां दूर होती हैं और इसलिए मेरा मानना है कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है'।
 

10:14 PM, 01-Jun-2025

'हमारी शांति और सद्भाव की विदेश नीति जारी है'
इथियोपिया के अदीस अबाबा में मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हमारे पहले के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और सद्भाव की हमारी विदेश नीति को जारी रखा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले कुछ साल बहुत सुखद नहीं रहे हैं। हमने आतंकवादी हमलों में कई लोगों की जान गंवाई है। भारत दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता रखने के लिए प्रतिबद्ध है... हम यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि भारतीय के रूप में हैं।'
 

सभी देश भारत के साथ खड़े हैं- सुप्रिया सुले
मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'हम पहले कतर गए। कतर से हम दक्षिण अफ्रीका गए। दक्षिण अफ्रीका से हम इथियोपिया आए हैं। यह एक असाधारण रूप से सफल यात्रा रही है। तीनों देशों ने बहुत सहयोग किया है और हम भारत से जो संदेश लेकर आए हैं, वह प्रधानमंत्री का ऑपरेशन सिंदूर है, जो इसे 'आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता' के अगले स्तर पर ले जाएगा। तीनों देशों ने हमें आश्वस्त किया है कि वे भारत के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और वे किसी भी ऐसे देश को बर्दाश्त या समर्थन नहीं करेंगे जो आतंकवादियों का समर्थन करता है, उन्हें प्रोत्साहित करता है या उन्हें प्रशिक्षित करता है। वे बहुत स्पष्ट हैं और मैं विदेश मंत्रालय का बहुत आभारी हूं, जिसने इन महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया है... मुझे लगता है कि अब तक जिन तीन देशों में हम आए हैं, वहां इस आउटरीच कार्यक्रम को बनाने का यह पूरा विचार बेहद सफल रहा है और इसका पूरा श्रेय विदेश मंत्रालय को जाता है, जिसने इसे सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।'
 

विज्ञापन
10:11 PM, 01-Jun-2025

अल्जीरिया में मोहम्मद खोउने से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
अल्जीरिया के अल्जीयर्स में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीरियाई संसद में विदेश मामलों, सहयोग और राष्ट्रीय समुदाय पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद खोउने के साथ बातचीत की।
 

07:46 PM, 01-Jun-2025

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रवींद्रनाथ टैगोर को किया नमन
लंदन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने टैगोर सेंटर में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

रवींद्रनाथ टैगोर आने वाले समय भी रहेंगे प्रासंगिक- समिक
इस दौरान भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, 'रवींद्रनाथ अपने जीवनकाल में भी प्रासंगिक रहे, आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहेंगे...रवींद्रनाथ पूरे विश्व के लिए शांति के दूत बनकर आए थे'।
 

06:41 PM, 01-Jun-2025

प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि
मलयेशिया के कुआलालंपुर में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रामकृष्ण मिशन का दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
इस दौरान जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'हम लोग आज रामकृष्ण मिशन में आए हैं... 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां का उद्घाटन किया था... यह एक संपन्न केंद्र है... जहां पर भी रामकृष्ण आश्रम हैं वह वैश्विक स्तर पर भारत के गर्व और ज्ञान को दिखाता है... यहां आकर बहुत शांति मिलती है।'
 

पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है- अपराजिता सारंगी
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, 'यह दौरे का आखिरी चरण है...इससे पहले हम 4 देशों की यात्रा कर चुके हैं। मलयेशिया में भी यह एक शानदार अनुभव रहा...हमने कई वर्गों के लोगों से मुलाकात की...आज हम भारतीय प्रवासियों से मिले...हम यहां आतंकवाद और आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में बात करने आए थे...पाकिस्तान काफी समय से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है और वह भारत की सीमाओं के भीतर शांति और सामान्य स्थिति नहीं चाहता है। उसे जम्मू-कश्मीर में विकास पसंद नहीं आया...पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, उसे पाल रहा है...एक अच्छी बात यह है कि इन सभी 5 देशों में जिनके पास भी हम गए और उनसे बात की सभी में आम सहमति है...कोई भी आतंकवाद नहीं चाहता...सभी ने आगे आकर कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए'।
 

06:34 PM, 01-Jun-2025

भारतीय समुदाय के लोगों से मिला प्रतिनिधिमंडल
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने इथियोपिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा, 'हमें बहुत आनंद हो रहा है क्योंकि सभी भारत के लोग सामुदायिक कार्यक्रम में मिले। हर राज्य के लोगों ने हमसे मुलाकात की'।
 

06:30 PM, 01-Jun-2025

इथियोपिया में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
इथियोपिया के अदीस अबाबा में एनसीपी-एससी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में समूह-सात के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने अदीस अबाबा, इथियोपिया में नीति अध्ययन संस्थान (पीएसआई) के महानिदेशक फेकाडु त्सेगा और अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।
 


सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'हम भारत की एकता, अखंडता और भारत के आत्म सम्मान की रक्षा-सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया में लोगों से बातचीत कर रहे हैं...आज पॉलिसी इंस्टीट्यूट में हमें बुलाया गया। यह इथियोपिया का सबसे जाना-माना थिंक टैंक है...सभी लोग यहां आए और इस चीज पर बातचीत हुई कि आतंकवाद के खिलाफ विश्व स्तर पर आम सहमति किस तरह से तैयार की जाए'।
 

पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है- रूडी
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह सात के सदस्य और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'हम अफ्रीका के इथियोपिया में हैं... सभी इस बात से सहमत हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और उसे सुधरना पड़ेगा। खासियत ये दिखी की हर मिलने वाला प्रतिनिधि यह मानता है कि भारत के पास आत्म सुरक्षा का अधिकार है और पहलगाम में जिस प्रकार से हत्याएं की गईं, वह दुनिया को स्वीकार नहीं है... मैं समझता हूं कि यह अभियान जिस प्रकार से पूरी दुनिया में चल रहा है, एक कामयाब अभियान है और सचमुच पाकिस्तान, जो आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट हो रही है।'
 

05:29 PM, 01-Jun-2025

मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल ने गांधी जी को अर्पित की पुष्पांजलि
स्पेन में डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल समूह छह ने मैड्रिड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
 

04:42 PM, 01-Jun-2025

पाकिस्तान ने युद्ध विराम का किया था अनुरोध- संजय झा
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच एक हॉटलाइन है... तकनीकी समस्या के कारण शुरू में संचार में देरी हुई... पाकिस्तान के डीजीएमओ ने युद्ध विराम का अनुरोध किया और भारत सहमत हो गया'।
 

04:33 PM, 01-Jun-2025

भारतीय उच्चायुक्त से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
लंदन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी से मुलाकात की।
 

04:01 PM, 01-Jun-2025

अल्जीरियाई विदेश मंत्री से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
अल्जीरिया के अल्जीयर्स में भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीरिया के विदेश मंत्री की राज्य सचिव सेल्मा बख्ता के साथ बातचीत की।
 

10:29 AM, 01-Jun-2025

मलयेशिया में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए सीपीआई-एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने यह निर्णय लिया है कि हम किसी भी देश के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले कदम के रूप में नहीं करेंगे। हमने पाकिस्तान के साथ सह-अस्तित्व की कोशिश की है। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों, सभी सरकारों ने पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की पूरी कोशिश की है। हमारा संदेश यह है कि किसी भी देश को आतंकवाद के इस प्रमुख पहलू पर तटस्थ या चुप नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक सैन्य-नियंत्रित राष्ट्र बन गया है। उनके सैन्य नेता असीम मुनीर ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया है। ऐसा केवल एक दुष्ट राष्ट्र में ही होता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं और पाकिस्तान एक धर्मशासित राष्ट्र है। पाकिस्तान में नागरिक प्रशासन भी नहीं है।  यह एक संदेश है जो हम सभी देशों को देना चाहते थे- जब भारत में आतंकवाद हो रहा हो तो आपको तटस्थ या चुप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि आतंकवाद हमेशा पलटकर उन लोगों को पकड़ लेता है जिन्होंने इसकी मदद की थी। 

10:24 AM, 01-Jun-2025

मलयेशिया में जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के साथ मेरे मतभेद हो सकते हैं। मैं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से हूं, लेकिन मैं यहां भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मैं अपने राजनीतिक हितों को राष्ट्रीय हित के आड़े नहीं आने दूंगा। जब राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा की बात आती है, तो मैं अपने देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। 

उन्होंने कहा कि वे इस आतंकी हमले को अंजाम देकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे थे, यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसके विपरीत करें और सुनिश्चित करें कि कश्मीर फलता-फूलता रहे और समृद्ध होता रहे। जब आप भारत की यात्रा बुक करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप यात्रा को कम से कम 3-4 दिनों के लिए बढ़ा दें और वे 3-4 दिन पूरी तरह से कश्मीर के लोगों को समर्पित होने चाहिए। हम सभी सबूतों के साथ यहां हैं।  सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें पाकिस्तान के उच्च सैन्य जनरल और पाकिस्तानी सेना के उच्च अधिकारी आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं। भारत दुनिया को सबूत के तौर पर और क्या दे सकता है? 

उन्होंने कहा कि मैं सत्तारूढ़ सरकार को बताना चाहता हूं कि अगर वे पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इस बार हम ऐसी बातचीत करें जिसमें हम केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर को पुनः प्राप्त करने के बारे में बात करें। अन्यथा, यह जारी रहेगा। 

09:54 AM, 01-Jun-2025

कोलंबिया की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का समूह 5 ब्राजील के ब्रासीलिया पहुंचा। यहां उनका स्वागत किया गया। 
 

09:50 AM, 01-Jun-2025

कोलंबिया से ब्राजील पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का समूह 5 के नेतृत्वकर्ता सांसद शशि थरूर ने कहा कि कोलंबिया ने दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बयान जारी किया था जिसमें भारत के बारे में कुछ भी कहने के बजाय पाकिस्तानी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई थी। इसलिए हमने उसमें सुधार किया। हमने सरकार से मुलाकात की। मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उन्होंने उस बयान को वापस ले लिया है और इसके बजाय उन्होंने सरकार और संसद दोनों की ओर से बहुत सकारात्मक और सहायक कुछ जारी किया है। प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है। गुयाना और पनामा ने हमारे मिशन के लिए जबरदस्त समझ और समर्थन दिखाया और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई के लिए एकजुटता व्यक्त की। इसलिए कुल मिलाकर हमें कुछ बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। मेरी टीम हर चीज में पूरी तरह से भाग ले रही है। हम सभी इस उद्यम में समान भागीदार हैं। 

उन्होंने कहा कि ब्राजील में हम कुछ बहुत ही ठोस रचनात्मक चर्चाओं के लिए तत्पर हैं। ब्राजील इस क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति है। यह हमारा एक ब्रिक्स भागीदार है। हमने 2006 से ही अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया है। इसलिए यह एक ऐसा देश है जो वास्तव में हमारे लिए मायने रखता है। और हालांकि वे वर्तमान में सुरक्षा परिषद में नहीं हैं, लेकिन हमने महसूस किया कि उन्हें हमारी स्थिति से पूरी तरह अवगत रखना और संवाद चैनलों को खुला रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित करें। निस्संदेह, एक संपन्न लोकतंत्र में, टिप्पणियां और आलोचनाएं होना लाजिमी है, लेकिन मुझे लगता है कि इस समय हम उन पर ध्यान नहीं दे सकते। जब हम भारत वापस आएंगे, तो निस्संदेह हमारे पास अपने सहयोगियों, आलोचकों, मीडिया से बात करने का मौका होगा। लेकिन अभी हम उन देशों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां हम जा रहे हैं और यहां के लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं।

09:49 AM, 01-Jun-2025

मलयेशिया में 

09:46 AM, 01-Jun-2025

मलयेशिया में जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास है। हम 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। हमारा लक्ष्य 2047 तक पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनना है... विकास के लिए शांति बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा एकमात्र संदेश आतंकवाद से लड़ना है। आज हम पीड़ित हैं, अगली बार कोई भी देश पीड़ित हो सकता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ एकजुट हों। हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं और हम आतंकवाद नहीं चाहते।

08:38 AM, 01-Jun-2025

मलयेशिया में भारतीय उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कुआलालंपुर स्थित उच्चायोग में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उच्चायुक्त ने उन्हें मलेशिया के साथ भारत के संबंधों के बारे में जानकारी दी।
 

08:37 AM, 01-Jun-2025

अल्जीरिया में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जकीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकवादी था - दुनिया का कोई भी देश ऐसे आतंकवादी को अनुमति नहीं देगा जो आतंकवाद के आरोप का सामना कर रहा हो। वह जेल में रहते हुए ही एक बेटे का पिता बन गया। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट (FATF की) में डाले जाने के तुरंत बाद ही मुकदमा आगे बढ़ गया। यह केवल दक्षिण एशिया का सवाल नहीं है। हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्या होगा? क्या आप चाहते हैं कि यह सारा नरसंहार दक्षिण एशिया के विभिन्न हिस्सों में फैल जाए? नहीं। आतंकवाद के मुख्य प्रायोजक पाकिस्तान पर नियंत्रण करना विश्व शांति के हित में है। इसे FATF की ग्रे सूची में वापस लाना होगा। 

08:36 AM, 01-Jun-2025

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का ग्रुप 6 मैड्रिड पहुंचा और स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश के पटनायक ने उनका स्वागत किया।
 

08:33 AM, 01-Jun-2025

पाकिस्तान तकफीरिज्म का केंद्र है और पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों और दाएश और अल-कायदा के बीच विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। उनका मानना है कि उन्हें धार्मिक स्वीकृति प्राप्त है, जो पूरी तरह से गलत है। इस्लाम किसी भी व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता है और दुर्भाग्य से, यही उनकी विचारधारा है।

ओवैसी ने कहा कि 

08:33 AM, 01-Jun-2025

08:30 AM, 01-Jun-2025

लंदन पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 2 फ्रांस, इटली और डेनमार्क की यात्रा पूरी करने के बाद लंदन पहुंचा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम यहां लंदन में हैं। हम आतंकवाद पर अपना रुख यहां प्रभावी ढंग से रखेंगे। हमें विश्वास है कि हमें यहां भी वैसा ही समर्थन मिलेगा, जैसा हमें उन तीन देशों में मिला है।
 

08:29 AM, 01-Jun-2025

लाइबेरिया में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने किया सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का लाइबेरिया के प्रतिनिधि सभा के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिनिधि सेको एस कन्नेह और लाइबेरिया में भारत के राजदूत मनोज बिहारी वर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधि सभा के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिनिधि सेकोउ एस कन्नेह ने कहा कि हम भारत के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हैं, और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में हम उनके साथ खड़े हैं। युद्ध में हमारा भी अपना हिस्सा है। हम पश्चिमी अफ्रीका में और कोई परेशानी नहीं चाहते। आतंकवादी हमारे नंबर एक दुश्मन हैं। इसलिए हम आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में भारत के अपने सहयोगियों के साथ खड़े हैं। दुर्भाग्य से, यह चल रहा है, लेकिन पूरी दुनिया को आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ खड़े होने की जरूरत है। 

01:52 AM, 01-Jun-2025

सुप्रिया सुले का दल इथियोपिया पहुंचा

01:52 AM, 01-Jun-2025

रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल  डेनमार्क से UK रवाना

01:50 AM, 01-Jun-2025

All Party Delegation: लंदन में भारतीय सांसदों ने आंबेडकर को किया नमन; सुले बोलीं- सभी देश भारत के साथ खड़े हैं

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को 'एक्ट ऑफ वॉर' की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी नीति से पूरी दुनिया को अवगत कराने की कवायद के तहत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। भारत से अब तक छह शिष्टमंडल रूस, जापान, यूएई, कतर और गुयाना जैसे देशों में जाकर अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर चुके हैं।

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम
दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई। इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें