09:49 AM, 28-Jul-2025
वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ऊधमसिंह नगर जिले में मतदान प्रक्रिया जारी
ऊधमसिह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह है। रुद्रपुर में गंगापुर गांव में प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदाता वोट करने के लिए कतारों में लगना शुरू हो गए हैं। सभी ने विकास और सही जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट करने की बात कही है।