Lok Sabha Election 2024: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डाला वोट
राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, छडायल-सुयाल हरिपुर नायक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने परिवार के साथ मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024: अजय टम्टा ने डाला वोट
भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्नी संग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024: अजय भट्ट ने डाला वोट
रानीखेत पहुंचे अजय भट्ट ने पत्नी के साथ मतदान किया।
UK Lok Sabha Election Live Updates: रेखा आर्या ने डाला वोट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में मतदान किया।
नवविवाहित जोड़े ने किया मतदान
उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया, जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि देर रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गांव से पली-पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है।
Lok Sabha Election 2024: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था
बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने वाहनों की व्यवस्था की है। इसके तहत घर से मतदान केंद्र के लिए ऐसे मतदाताओं को लाया जा रहा है इसमें समाज कल्याण विभाग की टीम भी लगी है।
UK Lok Sabha Election Live Updates: सीएम धामी ने डाला वोट
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।
Lok Sabha Election 2024: आधे घंटे बाद शुरू हुआ मतदान
हल्द्वानी में जीआईसी लामाचौड़ इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 147 कक्ष नंबर एक में मॉक पोल के समय मशीन अचानक खराब हो गयी थी। इस दौरान मतदाताओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद मशीन ठीक होने पर मतदान शुरू हुआ। पीठासीन अधिकारी रविंद्र रावत ने बताया कि मशीन को जल्द ठीक करा लिया गया है। दिन में धूप की वजह से यहां सुबह से मतदाता मतदान करने पहुंच गये थे।
UK Lok Sabha Election 2024 Phase 1: सीएम धामी ने कही ये बातें
कुमाऊं में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सीएम धामी ने कहा कि अबकी बार, 400 पार में उत्तराखंड का पूरा सहयोग मिलेगा। उत्तराखंड की जनता से आर्शीवाद मिलेगा। पांचों की पांचों सीटें हम ऐतिहासिक पदों से जीतेंगे।
UK Lok Sabha Election Live Updates: वृद्ध और दिव्यांग वोटरों के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में वृद्ध और दिव्यांग वोटरों के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा।
UK Lok Sabha Election: विधायक बंशीधर भगत ने डाला वोट
विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।
UK Lok Sabha Election Live Updates: डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने डाला वोट
डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अम्बेडकर वार्ड में डाला वोट।
Lok Sabha Election 2024: सीडीओ मनीष कुमार ने डाला वोट
रुद्रपुर में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। रुद्रपुर में सीडीओ मनीष कुमार ने वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024: मतदान केंद्र पर लगी कतार
बागेश्वर के भतरौला बूथ पर मतदान के लिए लाइन लगी हुई है। वहीं, इस दौरान युवा जोश देखने को मिला है। बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी नव मतदाता हिमानी मेहता ने भतरौला बूथ पर सबसे पहले वोट दिया।
Lok Sabha Election 2024: रुद्रपुर में मतदान शुरू
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 18वीं लोकसभा के लिए मतदान शुरू। रुद्रपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में बने बूथ पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बूथों पर कड़ा पहरा दिया जा रहा है।
Lok Sabha Election 2024: कुमाऊं के दोनों सीटों पर मतदान शुरू
18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं की दोनों सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। लोग मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कुछ बूथ केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है।
बता दें कि, सीएम धामी ने मतदान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें सीएम धामी ने कहा 'समस्त सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सक्षम सरकार चुन सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,
पहले मतदान, फिर जलपान'
Lok Sabha Election 2024: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 20,15,809 मतदाता हैं। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के अजय भट्ट और कांग्रेस के प्रकाश जोशी के बीच माना जा रहा है। अजय भट्ट 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हरीश रावत को हरा चुके हैं।
Lok Sabha Election 2024: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट
उत्तराखंड के कुमाऊं के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर 13,39,327 मतदाता हैं। इस सीट पर कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा के बीच है। अजय टम्टा 2019 में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से चुनाव जीते थे। अजय टम्टा को 20219 के चुनाव में 4,44,651 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 64 फीसदी था।
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान हो रहा है। यह लोकसभा सीटें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल-उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार हैं।