उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 रही है और कुल 9.42 प्रतिशत स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 रही और कुल 27.68 प्रतिशत स्कोर रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 है और कुल 39.43 प्रतिशत स्कोर है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 है। जिनका स्कोर 12.58 प्रतिशत है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा है।
पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया है। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37581 रही और कुल 40.84 प्रतिशत है। जबकि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27607 है और कुल 30.00 प्रतिशत है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 है और कुल 0.24 प्रतिशत है।
वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। कुल प्रतिशल 97.00 फीसदी रहा है। अंशुल दूसरे नंबर पर हैं। जबकि देहरादून के हरीश चंद्र बिजल्वाण और उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी तीसरे नंबर के टॉपर रहे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 रही और कुल 10.79 प्रतिशत है।
अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन जोशी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। 97.60 प्रतिशत स्कोर रहा है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परीणाम 82.63 फीसदी रहा है। इसमें 78.97% छात्र और 85.96% छात्राएं पास हुई हैं।
इंटरमीडिएट में पीयूष ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसमें बालकों की उत्तीर्ण 78.97 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।
वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।
शिवम मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।
यूके बोर्ड 10वीं में इस वर्ष 89.14% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा है।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यूके बोर्ड हाई स्कूल और यूके बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड टॉपर्स के नाम, उनके कुल अंक और उनके द्वारा प्राप्त प्रतिशत का खुलासा करेगा।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के तीन लाख से अधिक छात्रों का आखिरकार आज इंतजार खत्म ही होने वाला है। बस कुछ समय बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
यूबीएसई द्वारा हाई स्कूल के नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे। पिछले वर्ष हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में टिहरी गढ़वाल के शुशांत चन्द्रवंशी ने टॉप किया था।
पिछले वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जसपुर की तन्नू चौहान ने टॉप किया था। इसके बाद, दूसरे स्थान पर उत्तरकाशी की हिमानी और तीसरे स्थान पर सितारगंज के राज मिश्रा थे।
पिछली साल के नतीजों की बात करें तो कक्षा दसवीं में 85.17 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी। वहीं बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 80.98 फीसदी था।
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे पिछली साल की तुलना में जल्दी जारी किए जा रहे हैं। इस बार रिजल्ट अप्रैल महीने में ही आ रहा है जबकि पिछली बार 25 मई को परिणाम घोषित हुए थे।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट परीक्षाफल घोषित करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 16 मार्च को संपन्न हुईं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखना चाहिए। ताकि रिजल्ट आने समय उन्हें आसानी हो।
प्रदेशभर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों की जांच के लिए हाईस्कूल में 1516 परीक्षक, 159 उप प्रधान परीक्षक, 318 अंकेक्षकों और इंटरमीडिएट में 1203 परीक्षक, 126 उप प्रधान परीक्षक, 252 अंकेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था। इसके बाद से ही बोर्ड स्तर पर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा था।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट परीक्षाफल घोषित करेंगे। परीक्षार्थी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट uaresults.nic.in में भी रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च को संपन्न हो गई थीं। हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के 1,13,893 और व्यक्तिगत के 2,486 विद्यार्थी जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 90,344 और व्यक्तिगत श्रेणी के 4,424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षा वर्ष 2024 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2023 का रिजल्ट मंगलवार यानी आज जारी किया जाएगा। बोर्ड के सभापति सुबह 11.30 बजे बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट जारी करेंगे।