फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2026 Out: 10वीं का 92.10% रहा रिजल्ट, 12वीं का 85.11% परिणाम; एक क्लिक में देखें नतीजे

Sat, 25 Apr 2026 12:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (नैनीताल)

खास बातें

UBSE UK Board Class 10th 12th Result At ubse.uk.gov.in uaresults.nic.in: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 

रिजल्ट देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
रिजल्ट देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:06 PM, 25-Apr-2026

व्यक्तिगत परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 1,101 931 523 56.18%
बालिका 621 554 443 79.96%
योग 1,722 1,485 966 65.05%

12:05 PM, 25-Apr-2026

संस्थागत परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 54,710 52,908 46,872 88.59%
बालिका 55,834 54,590 52,535 96.24%
योग 1,10,544 1,07,498 99,407 92.47%

12:04 PM, 25-Apr-2026

कुल सम्मिलित परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 55,811 53,839 47,395 88.03%
बालिका 56,455 55,144 52,978 96.07%
योग 1,12,266 1,08,983 1,00,373  

विज्ञापन
11:46 AM, 25-Apr-2026

परीक्षा परिणाम को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

11:37 AM, 25-Apr-2026

सफल छात्रों में काफी उत्साह

परिणामों की घोषणा के बाद सफल छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। यह परिणाम छात्रों के आगे की शिक्षा और कॅरिअर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
 

विज्ञापन
11:25 AM, 25-Apr-2026

हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  एक दृष्टि में कुल सम्मिलित परीक्षार्थियों में 92.10% छात्र पास हुए हैं। बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा, जबकि बालकों का 88.03 फीसदी। कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 सम्मिलित हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए।
 

11:21 AM, 25-Apr-2026

प्रदेश में इन छात्रों ने किया टॉप

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में अक्षत गोपाल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर, नैनीताल के अक्षत ने 98.20 फीसदी अंक (500 में से 491) हासिल किए। इशांत कोठारी (एस.वी.एम. इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) और भूमिका (जी.बी. पंत रा.इ.का. खैरना, नैनीताल) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों ने 98.00 फीसदी अंक (500 में से 490) हासिल किए। भूमिका ने बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। योगेश जोशी (विवेकानंद वी.एम. इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर) ने 97.80 फीसदी अंक (500 में से 489) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 

11:10 AM, 25-Apr-2026

10वीं में अक्षत गोपाल ने किया प्रदेश में टॉप

हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

11:00 AM, 25-Apr-2026

UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: व्यक्तिगत परीक्षार्थी

 

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 2,197 1,997 1,184 59.29%
बालिका 1,439 1,344 870 64.73%
योग 3,636 3,341 2,054 61.48%

10:59 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Class 10, 12: संस्थागत परीक्षार्थी

 

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 47,877 46,475 38,528 82.90%
बालिका 51,473 50,636 44,917 88.71%
योग 99,350 97,111 83,445 85.93%

10:58 AM, 25-Apr-2026

UK Board Class 12, 10 Result 2026: कुल सम्मिलित परीक्षार्थी

 

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 50,074 48,472 39,712 81.93%
बालिका 52,912 51,980 45,787 88.09%
योग 1,02,986 1,00,452 85,499 85.11%

10:31 AM, 25-Apr-2026

UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: इंटर में 464 में से 279 ने परीक्षा पास की

इसमें हाईस्कूल में 382 में से 239 ने परीक्षा पास की जबकि इंटर में 464 में से 279 ने परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

10:30 AM, 25-Apr-2026

88.09 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा

इसमें 81.93 फीसदी छात्र और 88.09 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा। बताया कि इसके साथ ही वर्ष 2025 परीक्षाफल सुधार परीक्षा द्वतीय के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में 847  परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।
 

10:30 AM, 25-Apr-2026

इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 फीसदी

इसमें हाईस्कूल में 1,12,266 व इंटर में 102986 परीक्षार्थी पंजीकृत शामिल रहे। बताया कि हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा। इसमें 88.03 फीसदी छात्र और 96.08 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 फीसदी रहा।

10:28 AM, 25-Apr-2026

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जारी किया रिजल्ट

शनिवार को बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा के परिणाम जारी किए। डॉ मुकुल सती ने बताया कि इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।

10:28 AM, 25-Apr-2026

10वीं में अक्षत, इंटर में गीतिका और सुशीला मेहंदीरत्ता ने किया टॉप 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 (98.20%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है, तो वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 (98%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। 
 

10:14 AM, 25-Apr-2026

देखें टॉपर

हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

10:13 AM, 25-Apr-2026

ये हैं इंटर के टॉपर

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और उधम सिंह नगर के सुशीला मेहंदी रता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है

10:09 AM, 25-Apr-2026

गीतका पंत सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप

इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

 

10:06 AM, 25-Apr-2026

हाईस्कूल में अक्षता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।

09:58 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Class 10, 12: ऐसे चेक करें रिजल्ट

अमर उजाला की वेबसाइट पर आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट मिल जाएगा। घोषित होने पर नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट्स पेज वाले लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: amarujala.com/results
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और "View Result" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

09:52 AM, 25-Apr-2026

UK Board Class 12, 10 Result 2026: शिक्षा मंत्री धन सिंह का कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने किया स्वागत

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे घोषित होने जा रहा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोर्ड मुख्यालय रामनगर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और बोर्ड अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।  

09:39 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Class 10, 12: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

अमर उजाला की वेबसाइट पर आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट मिल जाएगा। घोषित होने पर नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट्स पेज वाले लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: amarujala.com/results
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का विकल्प चुनें।
अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और "View Result" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

09:29 AM, 25-Apr-2026

UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: कब हुई परीक्षा?

वर्ष 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।

09:16 AM, 25-Apr-2026

UK Board Class 12, 10 Result 2026: रिजल्ट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और ग्रेड, साथ ही पास या फेल का स्टेटस। अगर इनमें किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि नजर आए, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करके उसे सही करवाना चाहिए।

09:01 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Class: 10, 12: मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे। असली मार्कशीट कुछ समय बाद स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी। सही जानकारी के लिए छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

08:50 AM, 25-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: पिछले 5 वर्षों का रिजल्ट

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 19 अप्रैल
2024 30 अप्रैल
2023 25 मई
2022 6 जून
2021 31 जुलाई

08:28 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Class 10, 12: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी होंगे

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे, जहां लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।

08:25 AM, 25-Apr-2026

UK Board Class 12, 10 Result 2026: ये रहे थे इंटरमीडियट के टॉपर

1. अनुष्का राणा, जीआइसी बडासी देहरादून, 98.60 प्रतिशत, 493/500
2. केशव भट्ट, एसपीआइसी, कारबारी ग्रांट देहरादून, 97.80 प्रतिशत, 489/500
2. कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तरकाशी, 97.80 प्रतिशत
3. आयुष सिंह राणा, एसवीएम इंटर कालेज आवास विकास ऋषिकेश, 96.80, 404/500
 

08:21 AM, 25-Apr-2026

पिछले साल ये रहे थे हाईस्कूल के टॉपर

1. कमल सिंह चौहान, विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर मंडलसेरा, बागेश्वर, 99.2, 496/500
1. जतिन जोशी, हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल, 99.2, 496/500
2. कनकलता, सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी, 99.00, 495/500
3. दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तरकाशी, 98.80 प्रतिशत, 
3. प्रिया, सीएआइसी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, 98.80 प्रतिशत, 494/500
3. दीपा जोशी, पीपीएसवीएमआइसी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, 98.80 प्रतिशत, 494/500

07:52 AM, 25-Apr-2026

हाईस्कूल में 90.77 प्रतिशत हुए थे पास

हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा। अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।
 

07:36 AM, 25-Apr-2026

इंटर में 83.23 प्रतिशत रहा था पास प्रतिशत

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे की गई। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। इंटरमीडियट में परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा।

06:59 AM, 25-Apr-2026

पिछले वर्ष कब आया था उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट?

पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।
 

06:33 AM, 25-Apr-2026

मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट तो तुरंत ही डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।
 

05:58 AM, 25-Apr-2026

परीक्षा परिणाम को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

05:25 AM, 25-Apr-2026

सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी किए जाएंगे जारी

बोर्ड की ओर डाटा पंचिंग के बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।

05:07 AM, 25-Apr-2026

27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।

04:56 AM, 25-Apr-2026

UK Board Result 2026 Out: 10वीं का 92.10% रहा रिजल्ट, 12वीं का 85.11% परिणाम; एक क्लिक में देखें नतीजे

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें