फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live: खरगे ने रवी...जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, उठाए कई मुद्दे

Sat, 08 Aug 2026 09:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

खास बातें

Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यह उनका पहला हल्द्वानी दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:06 PM, 08-Aug-2026

हल्द्वानी रैली में खरगे ने उठाए कई मुद्दे

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।

12:50 PM, 08-Aug-2026
खरगे रैली में जनसभा स्थल भरा - फोटो : अमर उजाला

खरगे रैली में जनसभा स्थल भरा, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा स्थल तरह भरने लगा है। लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैदान में पहुंच रहे हैं। मंच पर वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा है। पहली पंक्ति में बाएं से दाएं उत्तराखंड सह-प्रभारी मनोज यादव, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सीडब्ल्यूसी सदस्य करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के हरक सिंह और सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह विरासत मौजूद हैं। माहौल पूरी तरह उत्साहित है और खरगे के संबोधन का सभी को इंतजार है।

12:44 PM, 08-Aug-2026
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से पहले स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खरगे के हल्द्वानी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है।

विज्ञापन
12:08 PM, 08-Aug-2026

खरगे रैली से पहले हल्द्वानी में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से पहले माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, करन मेहरा रैली से दो घंटे पहले पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंचे और धरना दिया। उनका आरोप था कि पुलिस सत्ता के दबाव में कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोक रही है। इस बीच एसपी जगदीश चंद्र के आश्वासन के बाद कांग्रेसी  नेता वहां से रामलीला मैदान कार्यक्रम स्थल लौट गए। करीब आधा घंटा हंगामा चलता रहा।

 

12:02 PM, 08-Aug-2026

खरगे रैली का पंडाल 75% भरा

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को लेकर अब रौनक बढ़ने लगी है। पंडाल की करीब 75 फीसदी सीटें कार्यकर्ताओं से भर चुकी हैं। धीरे-धीरे भीड़ उमड़ रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
11:52 AM, 08-Aug-2026
खरगे की रैली में गाड़ियां रोकने पर भड़के नेता - फोटो : अमर उजाला

खरगे की रैली में गाड़ियां रोकने पर भड़के नेता

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर तनाव बढ़ गया है। पुलिस की ओर से रैली में आने वाली वाहनों को रोके जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, करण मेहरा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना शुरू कर दिया है। नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।


11:44 AM, 08-Aug-2026
खरगे रैली में 11 बजे तक सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

खरगे की रैली में शुरुआती उत्साह फीका, 11 बजे तक कुर्सियां खाली

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आज होने वाली जनसभा में दोपहर 11 बजे तक कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम है। मैदान में लगी ज्यादातर कुर्सियां अभी खाली हैं। मंच पर तैयारियां जारी हैं, लेकिन भीड़ अभी उमड़ने का नाम नहीं ले रही। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि दोपहर बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

10:44 AM, 08-Aug-2026
बेलबाबा पर वाहनों की सघन चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

खरगे रैली से पहले पुलिस ने कसी कमर, बेलबाबा पर वाहनों की सघन चेकिंग

हल्द्वानी में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है और चालकों की पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। रैली को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

10:31 AM, 08-Aug-2026

रामलीला मैदान में चार गेटों से होगी एंट्री, खरगे मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शहर में प्रस्तावित रैली के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। डायवर्जन प्लान जारी करने के साथ ही रैली स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रामलीला मैदान में प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इनमें से मुख्य गेट से केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के काफिले को प्रवेश दिया जाएगा। नेता और कार्यकर्ता अन्य गेटों से प्रवेश करेंगे। पुलिस की ओर से देर शाम कार्यक्रम स्थल पर तैनात फोर्स के बाबत जानकारी साझा की गई है। तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही चार इंस्पेक्टर, 65 एसआई और एएसआई समेत 300 कर्मचारी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।

10:19 AM, 08-Aug-2026

खरगे को परोसा जाएगा रायता

राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को हल्द्वानी पहुंचने के बाद स्थानीय स्वाद से भरपूर सादा और पारंपरिक भोजन करेंगे। विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि इस समय सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दाल, रोटी, मिक्स वेज, पहाड़ी रायता, पनीर की सब्जी और चावल परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोजन में उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद की भी झलक देखने को मिलेगी।

09:51 AM, 08-Aug-2026

Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live: खरगे ने रवी...जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, उठाए कई मुद्दे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज (शनिवार) हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे का यह पहला हल्द्वानी दौरा है, जिसके साथ ही पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी का दावा है कि यह रैली नैनीताल और ऊधमसिंह नगर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करेगी।

रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार शाम को रैली स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें