बलिया लोकसभा
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3 शाम-5
फेफना 13.4% 28.08% 38.15% 44.02 % 51.5
बैरिया 12.30% 27.11% 34.33% 38.88% 44.08
बलिया नगर 13.12% 25.78% 37.11% 42.61 % 49.94
जहूराबाद 13.76% 28.89% 40.24% 46.53% 55.68
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82% 38.04% 44.97% 51.82
कुल 13.42% 27.8% 37.9% 43.54% 50.56
लोकसभा 76 चंदौली से विधानसभावार मतदान प्रतिशत
380 मुगलसराय- 53.95 %
381 सकलडीहा- 57.18 %
382 सैयदराजा- 56.07 %
385 अजगरा- 62.59 %
386 शिवपुर- 60.77 %
चंदौली में 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत- 58.18
राबर्ट्सगंज लोकसभा के चकिया विस का दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक मतदान प्रतिशत।
383 चकिया- 61.68%
घोसी लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 53.21 प्रतिशत हुए मतदान
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचन क्षेत्र 70 घोसी में शाम 05:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.21 रहा।
मौसम ने भी मतदाताओं का दिया साथ
मतदाताओं ने परिवार संग बूथ पहुंचकर मतदान किया। वाराणसी में नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी ने भी शनिवार को मतदाताओं को मामूली राहत दी है। रोज के मुकाबले आज धूप कम रही। हालांकि उमस बरकरार रही। लेकिन इसी बीच लोग मतदान के लिए घरों से निकले और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3
भाटपार रानी 13.45% 28.55% 39% 46.61%
सलेमपुर 13.06% 27.36% 36.16% 41.95%
बेल्थरारोड 14.08% 28.97% 38.68% 44.03%
सिकंदरपुर 13.85% 28.66% 39.19% 45.06%
बांसडीह 12.66% 26.45% 35.06% 40.07%
कुल 13.39% 27.94% 37.49% 43.48 %
बलिया में मतदान की स्थिति
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01 दोपहर-3
फेफना 13.4% 28.08% 38.15% 44.02 %
बैरिया 12.30% 27.11% 34.33% 38.88%
बलिया नगर 13.12% 25.78% 37.11% 42.61 %
जहूराबाद 13.76% 28.89% 40.24% 46.53%
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82% 38.04% 44.97%
कुल 13.42% 27.8% 37.9% 43.54 %
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में दोपहर 03 बजे तक 48. 01 प्रतिशत हुआ मतदान
ढ़ोल- नगाड़े की थाप पर मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान के लिए भेजा
नेवादा सुंदरपुर की गणेशधाम कॉलोनी और आसपास के इलाके में मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान कराने के लिए स्वदेशी जागरण मंच महानगर की कविता मालवीय, दिव्या मिश्रा, किरण पांडे, विजय मिश्रा, अंशु द्विवेदी ने मिलकर पहल की। ढ़ोल- नगाड़े की थाप पर मतदाताओं को घर से बुलाया और मतदान के लिए बूथ पर भेजा।
वाराणसी में मतदान प्रतिशत 3.00 बजे तक
वाराणसी लोकसभा- 47.86
वाराणसी उत्तरी- 47.36
वाराणसी दक्षिणी- 46.21
वाराणसी कैंट- 44.22
रोहनिया- 49.79
सेवापुरी- 52.53
सपा नेता सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने किया मतदान
वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने मतदान किया।
लोक सभा 76 चंदौली से दोपहर 01 से 03 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत।
380 मुगलसराय- 47.97
381 सकलडीहा- 50.67
382 सैयदराजा- 50.59
385 अजगरा- 54.54
386 शिवपुर- 52.11
कुल योग- 51.00 प्रतिशत
राबर्ट्सगंज लोक सभा के चकिया विस का दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक मतदान प्रतिशत
383 चकिया 54.33
सोनभद्र जिले में 03.00 बजे तक मतदान प्रतिशत
383- चकिया -54.33
400- घोरावल -47.33
401- राबर्ट्सगंज -50.04
402- ओबरा -34.48
403- दुद्धी -48.28
कुल योग- 47.17 प्रतिशत
घोसी में दोपहर तीन बजे तक 44.75 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचन क्षेत्र 70 घोसी में दोपहर 03:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 44.75 रहा।
75 गाजीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में विधान सभावार मतदान प्रतिशत दोपहर 03:00 बजे तक
जखनिया 46.38 %
सैदपुर 47.04 %
गाज़ीपुर 47.6 %
जंगीपुर 46.46 %
ज़मानिया 43.08 %
कुल योग 46.05 %
मुस्लिम मतदाताओ में दिख रहा उत्साह
आदमपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में मुस्लिम मतदाताओ में मतदान को लेकर काफी जोश दिख रहा है। सुबह से मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वोटरों से की अपील
मतदान के बाद वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि वाराणसी की जनता को बधाई देना चाहता हूं। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। मौसम ने मतदाताओं का साथ दिया है। सभी से अपील है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें। जिससे वाराणसी की जनता का संदेश पूरे देश में पहुंचें। कुछ स्थानों पर ईवीएम की गड़बड़ी रही, जिसका समाधान कर दिया गया है।
बीएचयू हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर ने कला संकाय में किया मतदान।
उत्तरी के क्रिश्चियन नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल पर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल पहुंचे।
ईवीएम में गड़बड़ी से मतदाताओं को परेशानी
वाराणसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भदैनी इंपीरियल पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या 291 की ईवीएम में काफी देर से खराब चल रही है। जिससे लाइन में खड़े वोटरों को काफी दिक्कत हो रही है।
मां की मौत का गम... किया मतदान
चौबेपुर निवासी सियाराम की मां दुखना देवी की मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बाद उनके बेटे एडवोकेट सियाराम यादव मुखाग्नि देकर अपने भतीजे विकास के साथ के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र का पर्व है। देश के लिए मैंने मतदान किया।
लोक सभा - 76 चंदौली में एक बजे मतदान प्रतिशत 42.06%
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
380 मुगलसराय 40.69 %
381 सकलडीहा 42.68 %
382 सैयदराजा 42.32%
385 अजगरा 44.20 %
386 शिवपुर 41.59%
राबर्ट्सगंज लोक सभा के चकिया विस का सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत।
383 चकिया 45.85%
बलिया लोकसभा
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01
फेफना 13.4% 28.08% 38.15%
बैरिया 12.30% 27.11% 34.33%
बलिया नगर 13.12% 25.78% 37.11%
जहूराबाद 13.76% 28.89% 40.24%
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82% 39.39%
कुल 13.42% 27.81% 37.84%
मिर्जापुर लोक सभा चुनाव
दोपहर 1 बजे तक 41.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा - प्रतिशत
छानबे: 39.75
मिर्ज़ापुर : 38.54
मझवा 42.16
चुनार 43.94
मड़िहान 43.54
आयुष मंत्री ने किया मतदान
यूपी सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मतदान किया। वे अपनी पत्नी के साथ बूथ केंद्र पहुंचे थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्षदों को किया नजर बंद
कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली व पार्षद रमजान अली को पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद किया गया है। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इससे साफ़ जाहिर है, बीजेपी वाराणसी में चुनाव रही है। इसी कारण प्रशासन इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं व पार्षदों को नजर बंद व परेशान कर रही है।
मऊ में मतदान के बाद वोटरों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो
मऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा। मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। धूप तो नहीं थी लेकिन उमस बरकरार रही। बावजूद इसके लोगों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड को दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया।
गाजीपुर में बुजुर्गों ने अपने मत का किया प्रयोग
गाजीपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर अपने मत का प्रयोग किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मतदान
कादीपुर पंचायत भवन पर बूथ संख्या 332 पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने परिवार के साथ मतदान किया।
इन सीटों पर एक नजर
घोसी- 38.30 प्रतिशत
सलेमपुर- 37.49 प्रतिशत
बलिया- 38.04 प्रतिशत
गाजीपुर- 38.75 प्रतिशत
चंदौली- 42.17 प्रतिशत
वाराणसी- 39.25 प्रतिशत
मिर्जापुर- 41.55 प्रतिशत
रॉबर्ट्सगंज- 38.44 प्रतिशत
राबर्ट्सगंज लोकसभा में एक बजे का मतदान प्रतिशत
383- चकिया -45.85
400- घोरावल -35.00
401- राबर्ट्सगंज -41.95
402- ओबरा -32.23
403- दुद्धी -37.08
जनपद सोनभद्र में एक बजे तक 38.53 प्रतिशत मतदान
सलेमपुर लोकसभा
विस सुबह-9 सुबह-11 दोपहर-01
भाटपार रानी 13.45% 28.55% 39%
सलेमपुर 13.06% 27.36% 36.16%
बेल्थरारोड 14.08% 28.97% 38.68%
सिकंदरपुर 13.85% 28.66% 39.19%
बांसडीह 12.66% 26.45% 26.45%
कुल 13.39% 27.94% 37.5%
वाराणसी कमिश्नर ने किया मतदान
कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपरिवार अपना मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व पर भारी संख्या में मतदान किए जाने की भी लोगो से अपील की।
निरहुआ ने किया मतदान
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी मतदान किया। बूथ केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों से एक मुलाकात की।
अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम वाराणसी ने दिया जवाब
वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बूथों की गड़बड़ी को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम एस. राजलिंगम ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं पर कोई दबाव नहीं बनवाया जा रहा है।
नहीं पड़े एक भी वोट
मिर्जापुर के मगरदा कला में 1252 वोटर हैं। मझवा विधानसभा प्राथमिक विद्यालय मगरदा कला बूथ संख्या 367 है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिलाधिकारी लिखित रूप से दें कि कब तक सड़क बनेगा तभी मतदान शुरू किया जाएगा।
बलिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्व उत्तर प्रदेश अंबिका चौधरी ने लोकसभा बलिया (विधानसभा फेफना) प्राथमिक विद्यालय कपुरी में अपना मत डाला।
इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसीआई को ट्वीट किया है कि इंडी गठबंधन के नेताओं को नजरबंद किया गया है। पूछने पर समुचित जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।
महंत गोविंद दास ने डाला वोट
मतदान केंद्र संत कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा भाग संख्या 409 कैंट विधानसभा वाराणसी लोकसभा में प्रथम वोट करते हुए महंत गोविंद दास शास्त्री संत कबीर प्रकट स्थल वाराणसी।
रामगोपाल मोहले ने किया मतदान
वाराणसी के पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले ने परिवार के साथ अपने बूथ केंद्र पर मतदान किया। कहा कि बूथों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।
मोहाली से आए मतदाता
IISER मोहाली के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक काशी आकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर अपने अधिकार एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
IISER मोहाली के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक काशी आकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर अपने अधिकार एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
देश को समृद्ध बनाने के लिए डाला वोट
सीपीआर विशेषज्ञ एवं राजकीय चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए मैंने अपना वोट डाला है।
जाने-माने सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र एवं देवब्रत मिश्र अपने परिवार समेत वोट देने पहुंचे।
बलिया में मतदान प्रतिशत
विस सुबह-9 सुबह-11
फेफना 13.4% 28.08%
बैरिया 12.30% 27.11%
बलिया नगर 13.12% 25.78%
जहूराबाद 13.76% 28.89%
मोहम्मदाबाद 14.11% 28.82%
कुल 13.42% 27.81%
मनोज सिन्हा ने किया मतदान
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने पैतृक गांव मोहनपुरा (गाजीपुर) में मतदान किया।
इन सीटों पर एक नजर
घोसी- 27.27 प्रतिशत
सलेमपुर- 27.94 प्रतिशत
बलिया- 27.81 प्रतिशत
गाजीपुर- 27.55 प्रतिशत
चंदौली- 29.08 प्रतिशत
वाराणसी- 26.13 प्रतिशत
मिर्जापुर- 29.54 प्रतिशत
रॉबर्ट्सगंज- 28.09 प्रतिशत
75 गाज़ीपुर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024
विधान सभावार मतदान प्रतिशत पूर्वांह 11 बजे तक
जखनिया 27.97 %
सैदपुर 27.92 %
गाज़ीपुर 27.34 %
जंगीपुर 27.72 %
ज़मानिया 26.51 %
कुल योग 27.49 %
लोक सभा में 11.00 बजे का मतदान प्रतिशत
400- घोरावल -30.03
401- राबर्ट्सगंज -29.16
402- ओबरा -22.68
403- दुद्धी -25.06
383- चकिया -32.12
जनपद सोनभद्र में 11.00 बजे तक 28.01 प्रतिशत
महिलाओं में दिखा उत्साह
वाराणसी में दोपहर होते-होते महिलाओं की भीड़ कई बूथों पर पहुंचीं। कई बूथों पर उत्साह के साथ फोटो क्लिक करवाया।
गर्मी ने मतदाताओं को किया बेहाल
वाराणसी के कई बूथों पर लोग गर्मी से परेशान रहे। महिला अपने हाथ मतदाता पर्ची से हवा लेते नजर आईं। वहीं, पुरुष गमछा से अपना पसीना पोछ रहे थे।
सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
वाराणसी उत्तरी 25.3
वाराणसी दक्षिणी 20.34
वाराणसी कैंट 23.8
रोहनिया 27.64
सेवापुरी 29.28
अजगरा 30.18
शिवपुर 28.20
मेरा कट गया नाम
बीएचयू के प्रोफेसर घनश्याम का वोटर कार्ड तो है लेकिन लिस्ट में नाम नहीं है। उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था। प्रो. घनश्याम इतिहास विभाग के एचओडी हैं।
पीएम मोदी के प्रस्ताव ने डाला वोट
पीएम मोदी के प्रस्तावक आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने मतदान किया। बोले- वाराणसी सहित देश के विकास के लिए मैंने मतदान किया है। गणेश्वर शास्त्री धीरे-धीरे चलकर अपने बूथ पर पहुंचे और सामान्य जन की तरह वोट डाला।
मेरा वोट पहले से पढ़ चुका था
सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 पोलिंग बूथ रविदास शनिवार को काम से छुट्टी लेकर आए थे वाेट डालने। निराश होकर वापस जाना पड़ा।
काशी में पप्पू की अड़ी पर वोटरों को फ्री में मिल रही चाय
काशी के मशहूर पप्पू की अड़ी पर शनिवार को मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए चाय निशुल्क किया गया है। बता दें कि पप्पू की दुकान पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज चाय पी चुके हैं।
गाजीपुर की डीएम ने मतदान के लिए लोगों से की अपील
75- गाजीपुर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में नौ बजे तक विधान सभावार मतदान प्रतिशत
मुस्लिम मतदाताओं की लगी कतार
मऊ शहर के इकबाल पब्लिक स्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए मुस्लिम मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।
सोनभद्र में लोकसभा चुनाव में 9.00 बजे तक का मतदान प्रतिशत
स्टांप मंत्री ने किया मतदान
यूपी सरकार के स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
नेटवर्क को लेकर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार
सोनभद्र जिले के जुगैल में नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं के साथ ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ओबरा विधानसभा के इस क्षेत्र में आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। लोग पेड़ और पहाड़ पर चढ़कर फोन से बात करते हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का हल न होने पर ग्रामीणों ने इस बार मतदान बहिष्कार किया है। एसडीएम मनाने पहुंचे थे, लेकिन अभी ग्रामीण नहीं माने हैं।
गाजीपुर में गर्मी का दिखने लगा असर
गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर अब गर्मी का असर दिखने लगा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम होने लगी है।
सुभसपा के प्रत्याशी ने परिवार संग किया मतदान
घोसी लोकसभा सीट से सुभसपा के ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के पर्व का जश्न मनाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिवार संग किया मतदान
वाराणसी के मतदान केंद्र कादीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य अपने पति कुंवर वीरेंद्र, देवर कुमार सिद्धार्थ और देवरानी के साथ मत देकर लोकतंत्र का पर्व मनाया।
पूर्व विधायक ने परिवार संग किया मतदान
वाराणसी के बूथ संख्या 320 ग्राम औढ़े विधानसभा रोहनिया मे पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने परिवार सहित पहुंचकर पहला मतदान किया।
सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत
मेयर ने किया मतदान
वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने परिवार संग मतदान किया। उन्होंने पूरे परिवार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए पहले मतदान फिर जलपान की अपील की।
कांग्रेस नेता अजय राय ने किया मतदान
यूपी के हॉट सीट वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रेदेश अध्यक्ष अजय राय ने मतदान किया। उन्होंने आम जनता की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसके बाद लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी निभाई।
गाजीपुर में डीएम ने किया मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने क्षेत्रीय ग्राम विकास आरटीआई विकास भवन के सामने बने बूथ पर मतदान किया।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा यह चुनाव हैट्रिक लगाने को लेकर है
केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस गठबंधन की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल सेंट मैरिज मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव हैट्रिक लगाने को लेकर भी है। मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से यहां का मतदाता मुझे तीसरी बार आशीर्वाद देने जा रहा है। दोनों विषयों को लेकर मैं पूरी तरीके से आस्वस्थ हूं।
भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने मतदान किया। उन्होंने कंपोजित विद्यालय इब्राहिमपट्टी बूथ संख्या 166 पर वोट दिया।
पुलिस कमिश्नर ने किया मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मतदान किया। मतदान के बाद बूथ पर लगे सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई।
घोसी के इस बूथ पर अब तक नहीं शुरू हो सकता मतदान
घोसी लोकसभा क्षेत्र के मादी दुल्लह बूथ नंबर 18 पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। इसकी वजह ईवीएम की गड़बड़ी बताई जा रही है। यहां सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। जो लोग बाहर से वोट डालने के लिए आए थे, वे वापस चले गए। इनमें रामकेवल प्रजापति, ऋषि, रामचंद्र राय, विजय राय, राम बृक्ष सिंह, इसराइल अहमद आदि शामिल रहे।
घोसी लोकसभा सीट पर 13.46 हुआ मतदान
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचन क्षेत्र 70 घोसी पर प्रातः 09:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 13.46 रहा।
पुलिया की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार
मिर्जापुर जिले के चुनार के भरेहठा गांव में अंडरपास पुलिया की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए नायब तहसीलदार संजय सिंह पहुंचे। लोगों को आश्वासन देते हुए मतदान करने की अपील की।
आयुष मंत्री ने किया मतदान
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए मतदान किया।
जिलाधिकारी एस राज लिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने वाराणसी में जेपी मेहता स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। यहां आए मतदाताओं से उनका हाल पूछा।
मतदान के दौरान ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों की बिगड़ी तबियत
वाराणसी के पंचायत भवन मंडुवाडीह पर चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड धर्मेश कुमार वर्मा, सलोनी रायबरेली और कांस्टेबल अमित कुमार निवासी हापुड़ की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर दंपती ने जताई नाराजगी
वाराणसी के भुल्लनपुर में मतदान के लिए पहुंचे दंपती का वोटर लिस्ट में नाम नहीं दिखा। इस पर दंपती ने नाराजगी जताई। कहा कि इतनी गर्मी में मतदान के लिए आए हैं और यहां पर आने के बाद वोटर लिस्ट में नाम न होने की जानकारी दी जा रही है।
सांसद अफजाल अंसारी ने किया मतदान
गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के मुहम्मदाबाद के अंसारी इंटर कॉलेज बूथ में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी ने मतदान किया।
विधायक शहर दक्षिणी ने लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा
वाराणसी लोकसभा सीट से दिग्गजों के वोटिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं विधायक शहर दक्षिणी डॉ नीलकंठ तिवारी ने मतदान किया।
सीडीओ ने किया मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट के लिए सीडीओ हिमांशु नागपाल ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को लोकलंत्र के महापर्व में भाग लेना चाहिए।
98 वर्षीय श्रीमति कुमारी किया मतदान
वाराणसी में 98 वर्षीय श्रीमति कुमारी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान करके अच्छा लगा है। मेरा बेटा वोट डालने के लिए लेकर आया है। इन्हीं लोगन का भरोसा है। देश के प्रगति के लिए मतदान किए हैं।
मुस्लिम महिलाओं ने महापर्व में जमकर लिया हिस्सा
वाराणसी लोकसभा सीट के लिए चौकाघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए मुस्लिम महिलाओं की कतार लगी है। कतार में खड़ी मतदाताओं ने कहा कि दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आएगी। ऐसे में सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे हैं।
सिक्किम के राज्यपाल ने किया मतदान
वाराणसी में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने परिवार के साथ रामनगर स्थित बूथ पर मतदान किया।
सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था
वाराणसी में मतदान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के लिए थानेदारों द्वारा भोजन की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और लंच पैकेट लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने लंका थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए तैयार कराया है।
नाटीइमली स्थित भक्त कर्मा बाई विद्यालय में मतदाताओं की कतार लगी है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मी काफी संख्या में मौजूद हैं।
मतदाताओं की लगी लंबी कतार
वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र के कोरौता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव के लोगों में सुबह-सुबह उत्साह दिखा। बूथ संख्या 72, 73, 74 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।
महापर्व पर मुस्लिम वोटरों में दिखा उत्साह
वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर में वोटरों की लंबी लाइन लगी है। जिले में वोटिंग को लेकर मुस्लिम वोटरों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। तेज धूप और गर्मी के बावजूद लोगों में उत्साह दिख रहा है।
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने किया मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने नव रचना कॉन्वेंट स्कूल में मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाई।
मतदान केंद्र पहुंचे अजय राय
अजय राय अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। उन्होंने मतदान से पहले विक्ट्री साइन दिखाया।
मतदान से पहले अजय राय ने गणपति का लिया आशीर्वाद
इंडिया गठबंधन के अजय राय मतदान से पहले बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे। मंदिर में गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की।
वाराणसी के डीएम ने किया मतदान
वाराणसी के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने सपत्नीक कैंन्टोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल में बने मॉडल बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया
वाराणसी के उत्तरी विधानसभा के राजा बाजार क्रिश्चियन नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल बूथ संख्या 267, 268, 269, 270, 271, 272 पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है।
राज्यसभा सांसद ने किया मतदान
चंदौली लोकसभा सीट पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने मतदान किया। वहीं युवा मतदाता सुहानी पांडेय रतनपुर ने पहली बार वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित दिखीं।
गाजीपुर में BSP प्रत्याशी ने किया मतदान
गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डॉक्टर उमेश कुमार सिंह ने मतदान किया।
गाजीपुर के इन बूथों पर मतदान प्रभावित
गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा क्षेत्र के ऐमाबंसी बूथ संख्या 125 में और बूथ संख्या 216 मुडियारी पर ईवीएम खराब है। वहीं बूथ संख्या 73 भभौरा में वीवी पैड और बूथ संख्या 246 सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर वीवीपैड में खराबी आई है। ऐसे में यहां मतदान प्रभावित है।
मतदाताओं की लगी लंबी कतार
बलिया जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेजुरी में सुबह से मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है।
मऊ में डीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट के लिए कोपागंज पोलिंग बूथ पर मतदान जारी है। इसी बीच यहां जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा और एसपी इलामारन जी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं भुजौटी स्थित कंपोजिट विद्यालय पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने मतदान किया।
ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान प्रभावित
घोसी लोकसभा सीट के अमिला प्राथमिक विद्यालय पर बूथ नंबर 34 पर 30 मिनट मतदान बाधित रहा। इसकी वजह ईवीएम की गड़बड़ी बताई जा रही है।
सेल्फी लेकर यादगार बनाया पल
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी के बाद मतदाताओं ने सेल्फी लेकर इस पर को यादगार बनाया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। मतदान के बाद कैमरे के जरिए महापर्व में हिस्सेदारी के पल को कैद किया।
बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह
वाराणसी लोकसभा सीट के लिए सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी बूथों पर लंबी लाइन लगी है। पहले मतदान फिर जलपान स्लोगन को अमल में लेते हुए बुजुर्ग व युवा मतदाता सुबह से ही बूथों पर पहुंच गए।