फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Result: काशी में फिर से केसरिया परचम, मेयर पद लगातार 6वीं बार BJP का कब्जा

Sat, 13 May 2023 10:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

खास बातें

Varanasi UP Nikay Chunav Result 2023 Live: वाराणसी शहर को आज नया महापौर मिल गया। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। शुरुआती रूझानों से ही अशोक तिवारी सबसे आगे चल रहे थे। गंगापुर नगर पंचायत में भी भाजपा का डंका बजा है। पढ़ें लाइव अपडेट ...
विज्ञापन
...
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 13-May-2023

तीन प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट

वाराणसी नगर निगम के 4852 मतदाताओं को मेयर पद का कोई उम्मीदवार नहीं भाया और उन्होंने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाया। नोटा से भी कम मत पाने वालों में निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया, दीपक लाल और शमशेर खान का नाम शामिल है। शमशेर खान को 2140, दीपक लाल को 2879 और ओम प्रकाश चौरसिया को 4114 मत मिले। 

10:45 PM, 13-May-2023

कांग्रेस ने 86 पर उतारे उम्मीदवार, आठ पर ही मिली जीत

वाराणसी नगर निगम के सौ वार्डों में से कांग्रेस ने 86 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे। बाकी 14 वार्ड में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार ही नहीं था। महज आठ सीटों पर ही जीत मिली। 65 से अधिक सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। पार्टी की इस करारी हार ने कांग्रेस नेताओं को आत्ममंथन करने पर विवश कर दिया है।

10:00 PM, 13-May-2023

वाराणसी में खिला कमल

यूपी में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह एक लाख 33 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है। इसी के साथ वाराणसी में लगातार छठवीं बार मेयर पद पर भाजपा की जीत हुई है। 28 चक्र चली मतगणना में अशोक तिवारी ने पहले चरण से ही बढ़ती बना ली थी जो आखिरी तक बरकरार रही। 

विज्ञापन
09:28 PM, 13-May-2023

गंगापुर नगर पंचायत में 26 साल बाद खिला कमल

गंगापुर नगर पंचायत में भी 26 वर्षों के बाद कमल खिला है। अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता सेठ ने जीत लिया है। स्नेहलता ने 301 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी गीता यादव को हराया है। यह सीट 1997 में भाजपा के पास थी। तब छोटेलाल मोदनवाल चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने थे। इसके बाद सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं।

09:11 PM, 13-May-2023

सपा के प्रति दिखाया विश्वास : रामगोविंद

सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत मनियर एवं बांसडीह में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तथा नगर पंचायत सहतवार में सपा समर्थित उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए जनता को बहुत बहुत बधाई। इस चुनाव में क्षेत्रीय जनता ने जो विश्वास समाजवादी पार्टी के प्रति दिखाया है। 

विज्ञापन
08:33 PM, 13-May-2023

पीडीडीयू नगर में सोनू किन्नर की जीत

चंदौली जिले की एकमात्र पीडीडीयू नगर पालिका परिषद में बना इतिहास।  निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर विजयी। अधिकारिक घोषणा बाकी।

07:56 PM, 13-May-2023

19वां राउंड
01. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-72296
02. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-208753
03. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-113795
04. शारदा टंडन (आप)-5651
 05. सुभाष चंद मांझी (बहुजन  पार्टी)-25437

07:25 PM, 13-May-2023

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत करीब-करीब तय हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 18 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी को 198124 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 108882 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 69316 वोट मिले हैं।

07:15 PM, 13-May-2023

वाराणसी में 17 राउंड की गिनती के बाद भाजपा सबसे आगे

वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 17 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 188738 मत मिले हैं।  वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 103284 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 65563  वोट मिले हैं। 

06:45 PM, 13-May-2023

चक्रवार मतगणना के साथ बढ़ती रहीं प्रत्याशियों की धड़कनें

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में आगे चल रहे कई प्रत्याशी कुछ राउंड के बाद पीछे हो गए। कभी सपा तो कभी भाजपा बना लेते। बीच-बीच में निर्दल भी आगे-पीछे होते रहे। एक-दो राउंड बाद बीएसपी का प्रदर्शन खराब हो गया। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू से निराशाजनक रहा। चक्रवार मतगणना के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज-धीमी होती रहीं।

06:32 PM, 13-May-2023

गाजीपुर का अपडेट

नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा की सरिता अग्रवाल ने 3353  मतों से जीत दर्ज की। वहीं, मुहम्मदाबाद पालिका परिषद में सपा के रईस अंसारी 9824, जमानिया में भाजपा के जय प्रकाश गुप्ता 6291 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गये। नगर पंचायत बहादुरगंज में सपा के रियाज अंसारी 4386, सैदपुर में भाजपा की सुशीला सोनकर 5707, दिलदारनगर में भाजपा के अविनाश जायसवाल 1913, जंगीपुर में निर्दल रूखसाना परवीन 2334 और सादात नगर पंचायत में सपा की सुमन यादव 2108 मत पाकर विजयी घोषित हुईं।

06:31 PM, 13-May-2023

साहिना बनीं सबसे कम उम्र की पार्षद

लोहता वार्ड पहली बार नगर निगम में शामिल हुआ। पहली बार हुए चुनाव में पार्षद पद पर सपा की साहिना फ़िरदौस (22) ने जीत हासिल की है।  अब तक सबसे कम उम्र की पार्षद हैं। इनकी हाल ही में शादी भी हुई है।

06:29 PM, 13-May-2023

सर्वाधिक मतों से जीत

सुसुवाहीं वार्ड संख्या 39 से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार पटेल उर्फ़ गद्दु ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। 3450 वोट मिले हैं। निवर्तमान प्रधान भी हैं। 2015 से अब तक प्रधान रहे।

06:26 PM, 13-May-2023

वाराणसी में भाजपा बड़ी जीत की ओर

वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 16 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी को 177613 मत मिले हैं।  वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 97508 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 62173 वोट मिले हैं।  वाराणसी के 100 वार्ड में भाजपा को अबतक 32 में जीत मिली है। 

06:02 PM, 13-May-2023

अजमतगढ़ में सपा की ललिता को मिला ताज

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा ने पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद जायसवाल की पत्नी और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल को प्रत्याशी बनाया था। वहीं सपा ने ललिता अजय साहनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें ललिता अजय साहनी को 2967 मत, भाजपा की नीतू जायसवाल को 1977 मत और निर्दलीय सरिता को 1318 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा की ललिता अजय साहनी को 990 मतों से विजयी घोषित किया गया।

05:41 PM, 13-May-2023

नवगठित बुढ़नपुर नगर पंचायत में निर्दलीय पड़ा दलों पर भारी

नवगठित नगर पंचायत बूढ़नपुर में निर्दल प्रत्याशी मंशाराम ने पहली जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित प्रत्याशी उर्मिला देवी को कुल प्राप्त मत 2559, सपा प्रत्याशी ललित कुमार डब्लू को 14 72 मत, बसपा प्रत्याशी बलवीर को 1263 मत, निर्दल प्रत्याशी मंसाराम को 4159 मत, कांग्रेस प्रत्याशी मंजूलता 90 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार निर्दल प्रत्याशी मंशा राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की उर्मिला देवी को 1600 मतों से पराजित किया।

05:38 PM, 13-May-2023

वाराणसी में भाजपा की बढ़त जारी

वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 13 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी को 147529 मत मिले हैं।  वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 79781 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 50951 वोट मिले हैं। 

05:23 PM, 13-May-2023

भाजपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया आरोप

मऊ जिले की हाईवोल्टेज वाली नगर पालिका मऊ सीट पर पांचवे राउंड की गिनती  के बाद भाजपा प्रत्याशी ने बसपा प्रत्याशी से करीब 27 हजार वोट से पीछे रहने पर प्रशासन पर ही मिलीभगत का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत करते हुए अजय कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें हरवा रहा है। 

05:11 PM, 13-May-2023

किन्नरों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर शुरू किया हंगामा

पीडीडीयू नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर और भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर में कांटे की टक्कर। आखिरी दो राउंड बाकी। किन्नरों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर शुरू किया हंगामा। अंदर से सभी को बाहर निकालने का लगाया आरोप।

05:10 PM, 13-May-2023

नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत

नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद 7587 मतों के अंतर से चुनाव जीतीं। रूबी प्रसाद को 15639 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की उषा सोनकर को 8052 वोट प्राप्त हुए

05:06 PM, 13-May-2023

मिर्जापुर के नगर पालिका अध्यक्ष बने श्याम सुंदर

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में अंततः भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केशरी ने निर्दल मनोज श्रीवास्तव को 4097 मतों से पराजित किया। श्याम सुंदर केशरी को कुल 34499 मत मिले जबकि मनोज श्रीवास्तव को 30402 मत ही प्राप्त हो सके। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 27204 मत मिले। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका जैन पांच हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं। 

05:02 PM, 13-May-2023

वाराणसी में भाजपा बम-बम

वाराणसी में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 12 चक्र की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 136753 मत मिले हैं।  वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 74002 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 47216 वोट मिले हैं। भाजपा पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ने जा रही है। बड़ी संख्या में पार्षद जीत रहे हैं। मेयर में भी पिछली बार से बड़ी जीत की उम्मीद दिख रही है।

04:49 PM, 13-May-2023

जीयनपुर नगर पंचायत पर निर्दलीय का कब्जा

आजमगढ़ के जीयनपुर नगर पंचायत में सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 1458 मत, निर्दल नर्मदा को 1366 मत, बसपा के सैय्यद मोहम्मद मेंहदी को 1030 मत और भाजपा की मंजू राय को 685 मत प्राप्त हुए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 92 मतों से विजयी घोषित किया गया।

04:42 PM, 13-May-2023

वाराणसी में भाजपा जीत की ओर

वाराणसी में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अशोक तिवारी 11 चक्र की गणना के बाद काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 125889 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 67581 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 42693 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 60 हजार से ज्य़ादा वोटों से आग चल रहे हैं। 

04:37 PM, 13-May-2023

चंदौली: सैयदराजा में फिर खिला कमल, भाजपा की रीता देवी जीतीं

चंदौली के सैयदराजा में फिर से कमल खिला है। सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी इशरत खातून को 832 वोटों से हराया है। 

04:27 PM, 13-May-2023

चितबड़ागांव में पहली बार खिला कमल

बलिया के  चितबड़ागांव नगर पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा का कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने अपने निकतम प्रत्याशी निर्दलीय बृजकुमार को 1161 मतों से पराजित किया। बागी बनकर चुनाव लड़ने पर भाजपा ने बृज कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

04:23 PM, 13-May-2023

वाराणसी नगर निगम में भाजपा बड़ी जीत की ओर

वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी है। 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी को 115636, समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह को 62246, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 38412, आप के शारदा टंडन को 2756  और बसपा के सुभाष चंद मांझी को 12039 मत मिले। 

04:09 PM, 13-May-2023

वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी 

वाराणसी में मेयर पद पर नौ चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी की बढ़त जारी है। 

  • अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)- 104862
  • ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-56221
  • अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-34059
  • शारदा टंडन (आप)- 2495
  • सुभाष चंद माझी (बसपा)-10927

03:58 PM, 13-May-2023

महराजगंज में फहरा बीजेपी का परचम

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा ने श्वेता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निर्णय को सही ठहराते हुए भाजपा के झंडे को बुलंद किया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्वेता जायसवाल को 2811 मत, सपा की नूरजहां को 1659 मत और निर्दल प्रत्याशी मीना को 1493 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्वेता जायसवाल ने 1152 मतों से जीत हासिल की।

03:42 PM, 13-May-2023

वाराणसी में महापौर प्रत्याशियों को आठ चक्र में मिले मत

वाराणसी में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अशोक तिवारी आठ चक्र की गणना के बाद काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 94154 मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश सिंह हैं जिन्हें 50270 मत मिले हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को अबतक 29737 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 40 हजार वोटों से आग चल रहे हैं। 

03:08 PM, 13-May-2023

भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल ने छानबे विधान सभा सीट पर जीत दर्ज की । सपा की कीर्ति कोल को 9589 मतों से किया पराजित। 

03:03 PM, 13-May-2023

वाराणसी में रामनगर के तीन वार्ड में क्रमशः वार्ड 12 गोलाघाट रामनगर से भाजपा उम्मीदवार मोनिका यादव लगभग 1063 वोट से जीत गई हैं।वार्ड 65 पुराना रामनगर से सपा उम्मीदवार रामकुमार यादव लगभग चार सौ वोट से जीतने की सूचना है। 

02:49 PM, 13-May-2023

मऊ जिले में नगर पालिका 1 और नगर पंचायत टोटल 10 वोट डिटेल

मऊ नगर पालिका बसपा आगे
--------
नगर पंचायत टोटल 10
1 कुर्थीजाफरपुर -  निर्दल आगे

2 घोसी - भाजपा आगे

3 अमिला - बसपा

4 मोहम्दाबाद गोहना - बसपा

5 वलीदपुर - सपा आगे

6 दोहरिघाट - बसपा आगे

7  मधुबन निर्दल आगे

8 अदरी निर्दल आगे

9 चिरैयाकोट बसपा आगे

10 कोपागंज निर्दल आगे

02:49 PM, 13-May-2023

फूलपुर में निर्दल राम आशीष जीते
आजमगढ़ के फूलपुर नगर पंचायत में भाजपा को छोड़कर किसी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। यहां पर निर्दल प्रत्याशी रामआशीष बरनवाल को 1372 मत, भाजपा प्रत्याशी अंशुमान जायसवाल को 1282 मत और निर्दल प्रत्याशी सुफियान अहमद को 1138 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार निर्दल प्रत्याशी राम आशीष बरनवाल 90 मतों से विजयी घोषित हुए।

02:44 PM, 13-May-2023

वाराणसी में पांचवा राउंड
 1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-18540
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-61078
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-32095
 4. शारदा टंडन (आप)-1402
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-6358

02:42 PM, 13-May-2023

काशी के कोतवाल के नाम से प्रसिद्ध काल भैरव के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा से बागी निर्दल प्रत्याशी संजय विश्वंभरी ने भाजपा प्रत्याशी रोशन गुजराती को 500 से ज्यादा वोटों से हराया। 

02:41 PM, 13-May-2023

चुनाव परिणाम नगर निगम वाराणसी, पार्षदों का 

24 (रामदत्तपुर) रमेश चौहान (भाजपा)
32 (लेधुपुर) उर्मिला पांडेय (भाजपा)
वार्ड 80 (ओमकालेश्वर) शाजिया (सपा)
 39 (सुसवाही) गुड्डू पटेल
8 (दीनापुर) अनिल सोनकर 
30 (पांडेपुर) अशोक मौर्य 
39 (चौकाघाट) अमित मौर्या (निर्दल)
 49 (पिसौर) गोविंद प्रसाद सिंह (सपा) 
75 (शिवाला) राजेश यादव (भाजपा)
 68 (कोनिया) अमरदेव यादव (सपा)
55 (प्रह्लाद घाट) अभिजीत भारद्वाज (भाजपा) 
42 (सूर्यकुंड) अनंत राज गुप्ता 
21 (तरना) रोहित कुमार (भाजपा)
62 (डिठौरी महाल) विनय सडेजा (कांग्रेस)
15 (राजघाट) रीना सोनकर
(बीजेपी)
89 (जगमबाड़ी) विजय द्विवेदी (बीजेपी)
94 (कमलगढ़हा) नूरजहां (कांग्रेस)
67 (हनुमान फाटक) रोहित जयसवाल (भाजपा)
63 (जलालीपुरा) शबाना अंसारी (भाजपा)
3 (फुलवरिया) मंजू देवी (भाजपा)
72 (घसियारी टोला) बबलू शाह (निर्दल)
2 (सीकरौल) लीला (भाजपा)
45 (जोल्हा उत्तरी) सौरभ पाण्डेय (भाजपा)
8 (दिनापुर) अनिल (भाजपा)
 53 (सिगरा) सिन्धु सोनकर
 69 (मध्यमेश्वर) अरविंद यादव (निर्दल)
15 (राजघाट) रीना सोनकर (बीजेपी)
92 (लल्लापुरा) हारुन अंसारी (सपा)

02:24 PM, 13-May-2023

मिर्ज़ापुर में छानबे विधान सभा उप चुनाव

24वां राउंड

-अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6888 मतों से आगे।
-समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल 53895मत।
-रिंकी कोल अपना दल एस 60783 मत

02:14 PM, 13-May-2023

ओबरा अध्यक्ष पद पर तीसरे राउंड का नतीजा
प्राणमती- भाजपा: 3159
चांदनी- सपा: 4718
संजू- निर्दल: 2818

ओबरा अध्यक्ष पद के लिए सपा,भाजपा से 1559 वोट आगे चल रही है।

02:13 PM, 13-May-2023

मऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का तीसरे राउंड का परिणाम

मतगणना अपडेट

भाजपा:-             23694 मत

बसपा :-               40162  मत

सपा:-                  6816 मत

एआईएमआईएम:-  607 मत

कांग्रेस पार्टी:-           789 मत

आप पार्टी:-             241 मत

सुभासपा:-              1866 मत

निर्दलीय जीप श्वेता:-  1169 मत

नोटा:- 115 मत

इस प्रकार अरशद जमाल 16468 वोट अजय कुमार से आगे चल रहे है

02:10 PM, 13-May-2023

छानबे विधान सभा उप चुनाव

23वां राउंड

-अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 6606 मतों से आगे।
-समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल 52051मत।
-रिंकी कोल अपना दल एस 58627 मत

02:06 PM, 13-May-2023

बलिया में चितबड़ागांव नगर पंचायत की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। दो सील मतपेटी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार कर दिया। सभी प्रशासन का खिलाफ करते हुए बाहर निकल गए। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी राज करन नय्यर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे गए, हंगामा कर रही भीड़ पर लाठी चार्ज करते हुए तीतर- बितर किया। इस दौरान प्रत्याशियों व पुलिस में नोकझोक भी हो गई। 

01:46 PM, 13-May-2023

जौनपुर में 23 साल बाद जीत की ओर बढ़ी भाजपा 
नगर निकाय चुनाव में इस बार का परिणाम सभी को चौकाने वाला आने की संभावना है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में कहीं निर्दल उम्मीदवारों केे बढ़त मिल रही है तो कहीं सपा के उम्मीदवार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा भी पिछले चुनाव से बेहतर की ओर बढ़ रही है। जौनपुर नगर पालिका परिषद की सीट पर 23 साल बाद जीत की ओर भाजपा की प्रत्याशी बढ़ रही हैं। जबकि वर्ष 2000 से चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमा दिनेश टंडन का परिवार इस बार पिछड़ा नजर आ रहा है। शाहगंज में निवर्तमान चेयरमैन एवं भाजपा उम्मीदवार गीता जायसवाल भी सपा प्रत्याशी से पीछे चल रही हैं।



 

01:46 PM, 13-May-2023

सील पेटी के खाली मिलने पर हंगामा
बलिया। मंडी परिषद में चल रही मतगणना के दौरान चितबड़ागांव नगर पंचायत की मतगणना में सील मतपेटी के खाली मिलने से हंगामा हो गया। मतगणना के दौरान नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर छह के बूथ से 434 नंबर  की मतपेटी खाली मिली। मतगणना अभिकर्ताओं द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे गए हैं। फिलहाल मतगणना रुकी है।

01:42 PM, 13-May-2023

वाराणसी में ये लोग जीते

- गोविंद प्रसाद सिंह वार्ड 49 पिसौर वाराणसी 480 वोटो से विजयी
- निर्दल पार्षद प्रत्याशी अर्चना यादव पत्नी सुनील यादव वार्ड नं 73 ईश्वरगंगी
- पहली बार नगर निगम में शामिल वार्ड नंबर 3 फुलवरिया से बीजेपी की मंजू कान्नूजिया जीती

01:37 PM, 13-May-2023

छानबे विधान सभा उप चुनाव

21वां राउंड

-भाजपा अपनादल गठबंधन प्रत्याशी 3909 मतों से आगे।
-समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल 49008 मत।
-रिंकी कोल अपना दल एस-  52917 मत

01:33 PM, 13-May-2023

वाराणसी गंगापुर पांचवां राउंड
गीता देवी 203
पुष्पा 2
संगीता 68
स्नेहलता 229
नोटा 2
गंगापुर
 छठा राउंड
गीता देवी 206
पुष्पा 2
संगीता 28
स्नेहलता 243
नोटा 2

01:32 PM, 13-May-2023

भदोही नगर पालिका में दो चरणों की मतगणना पूरी 

बसपा - 17438

भाजपा - 15884

बसपा प्रत्याशी 1554 वोटो से आगे

01:06 PM, 13-May-2023

सोनभद्र में बसपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला
घोरावल में अध्यक्ष पद पर बसपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला। छह वार्ड की गिनती पूरी होने के बाद बसपा प्रत्याशी सूरज चौहान 55 मतों से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से आगे हैं।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद को बड़ी बढ़त। सपा प्रत्याशी उषा सोनकर से लगभग दोगुने मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी को मिले 6342 मत। सपा की उषा सोनकर 3188 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। अनपरा नगर पंचायत में निर्दल उम्मीदवार विश्राम बैसवार ने बनाई बढ़त। भाजपा के केसी जैन से 162 मतों से आगे। नगर पंचायत ओबरा से सपा प्रत्याशी चांदनी 3313 मत पाकर आगे। दूसरे नंबर भाजपा की प्राणमति देवी को मिले 2111 मत।

01:04 PM, 13-May-2023

वाराणसी कोनिया से वार्ड नंबर 68 समाजवादी पार्टी अमरदेव सिंह 459 वोट से जीत हासिल की पांचवी बार सभासद चुनाव जीते। ईश्वरगंगी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अर्चना यादव की जीत। हनुमान फाटक भाजपा प्रत्याशी रोहित जायसवाल की जीत हुई है। 

12:55 PM, 13-May-2023

वाराणसी में शुरूआती रूझानों के बाद कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने अपना दिया है। उन्होंने कहा- रूझान तो ठीक नहीं हैं। उम्मीद नहीं थी लेकिन अभी भी कई राउंड बाकी हैं। कुछ भी हो सकता है। 
 

12:53 PM, 13-May-2023
वाराणसी के वरुणापार में वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुने गए अशोक मौर्य - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में ये लोग जीते

-पांडेयपुर से 2400 के भारी अंतर से भाजपा के अशोक मौर्य चुनाव जीते
- वार्ड नंबर 23 से गीता सिंह जीती
-वार्ड 57 से निर्दल प्रत्याशी अंजनी जीती
- वार्ड नंबर 62 से कांग्रेस के विनय कुमार जीते
- वार्ड संख्या 95 काजी सदुलालपुरा के रमजान अली तीसरी बार कांग्रेस से जीते
- सरसौली से भजपा  की कुसुम पटेल जीती
-खजूरी से मदन मोहन दुबे भजपा के 800 वोट से जीते
- वाराणसी वार्ड नंबर 21 तरना से भाजपा प्रत्याशी रोहित कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज किया ।


 

12:37 PM, 13-May-2023

तीसरा राउंड 

 1 . अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-11214
 2 . अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-37425
 3 . ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-19238
 4 . शारदा टंडन (आप)-903
  5 . सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-4167
  6 . आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-1205
  7 . ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-363
  8 . दीपक लाल (निर्दलीय हल)-265
  9 . वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-564
  10 . शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-207
  11 . हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-499
  12 . नोटा-576

12:36 PM, 13-May-2023

वाराणसी नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 75 शिवाला से भाजपा के राजेश यादव चल्लू जीते। निर्दल उम्मीदवार राकेश जयसवाल दूसरे नंबर पर।  सपा उम्मीदवार आशीष कुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं। गोविंद प्रसाद सिंह वार्ड 49 पिसौर वाराणसी 480 वोटों से विजयी। वार्ड नंबर 82 सूर्य कुंड से भाजपा प्रत्याशी अनंत राज गुप्ता विजयी हुई। 

 

12:32 PM, 13-May-2023

छानबे विधान सभा उप चुनाव: 15वां राउंड

- रिंकी कोल 483 मतों से आगे।
- रिंकी कोल अपना दल एस 
36869 मत।
-समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल
 36386 मत

12:21 PM, 13-May-2023

मिर्ज़ापुर में छानबे विधान सभा उप चुनाव के आंकड़े 

14 वें राउंड के साथ समाजवादी प्रत्याशी कीर्ति कोल 150 मतों से आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 33968 मत।
रिंकी कोल अपना दल एस  33818 मत पर हैं। 

12:19 PM, 13-May-2023

सोनभद्र के आंकड़े

चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत के छह वार्डों का परिणाम घोषित।
वार्ड का नामः विजेता प्रत्याशी का नाम दल मिले मत
वार्ड नंबर एक चुर्क बाजार पश्चिमी भाग सूरज भाजपा 332
वार्ड नंबर दो घुर्मा कॉलोनी उत्तरी भाग उषा सपा 149
वार्ड नंबर तीन छानबे कॉलोनी रुपेश कुमार भाजपा 155
वार्ड नंबर छह लेबर कॉलोनी का उत्तरी भाग अजय सिंह सपा 158
वार्ड नंबर सात स्टॉफ कॉलोनी विशाल सिंह निर्दलीय 140
वार्ड नंबर आठ ऑफिसर्स कॉलोनी पार्वती निर्दलीय 159
------------------------------
घोरावल नगर पंचायत से सदस्य पद के घोषित परिणाम।
वार्ड का नामः विजेता प्रत्याशी का नाम दल मिले मत
वार्ड नंबर एक हरिजन बस्ती बाबूलाल बसपा 197
वार्ड नंबर दो अस्पताल मुहल्ला अमर देवी भाजपा 212
वार्ड नंबर छह मझिगवां बस्ती दीपक कुमार सपा 158
वार्ड नंबर सात पुरानी बाजार दक्षिणी सत्यम निर्दलीय 235
----------------------------
घोरावल नगर पंचायत
वार्ड नं 8 
कृष्णकुमार उमर ऊर्फ मोनू भाजपा 157 जीते

12:10 PM, 13-May-2023

वाराणसी में द्वितीय राउंड के आंकड़े

 1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-7606
 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-25342
 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-13273
 4. शारदा टंडन (आप)-618
  5. सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-2861
  6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-897
  7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-216
  8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-190
  9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-387
  10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-142
  11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-344
  12. नोटा-396

12:03 PM, 13-May-2023

मऊ में पहले राउंड की गिनती में हाथी 5448 मतों से आगे है। अरशद (बसपा)13410
अजय (भाजपा)7962 
आबिद (सपा)1822

11:59 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर के छानबे सीट पर 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी फिर हुईं पीछे, सपा प्रत्याशी कीर्ति 182 मत से आगे....
कीर्ति- 28574
रिंकी- 28392

11:58 AM, 13-May-2023

भदोही नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी नरगिश अतहर भाजपा की उर्वशी जायसवाल से 250 से आगे

भाजपा - 5350
बसपा - 5700
सपा - 2360

11:58 AM, 13-May-2023

चोपन अध्यक्ष पद पर दूसरे राउंड की गिनती खत्म
उस्मान अली निषाद पार्टी 2185
गणेश कुमार सपा 178
संजय जैन निर्दल 1974

11:53 AM, 13-May-2023

बलिया नगर पंचायत रेवती में निर्दलीय प्रत्याशी जय श्री भाजपा के बागी योगेंद्र बहादुर सिंह से आगे चल रहा हैं। 

दूसरा राउंड बैरिया
1719 शांति देवी बीजेपी
1908 पूनम सिंह निर्दल

11:34 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर के छानबे सीट पर 11वें राउंड में अपना दल प्रत्याशी रिंकी सपा प्रत्याशी कीर्ति से आगे हुई। 

कीर्ति- 25943
रिंकी- 26010

11:29 AM, 13-May-2023
वार्ड नंबर 36 चौका घाट से निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या ने जीत हासिल की - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में आया पहला परिणाम
वार्ड नंबर 36 चौका घाट से निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या ने जीत हासिल की। 150 वोट से जीत दर्ज की।

11:26 AM, 13-May-2023

वाराणसी में पहले राउंड की मतगणना संपन्न। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी, सपा प्रत्याशी ओपी सिंह से 5597 वोटों से आगे

पहला राउंड 

BJP- 12493
SP- 6896
Cong - 4155

11:13 AM, 13-May-2023

सपा के एजेंट को ले गई पुलिस, कई अपराधिक मुकदमे थे दर्ज

आजमगढ़ में डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था।
डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।

11:11 AM, 13-May-2023

आजमगढ़: बिलरियागंज नगरपालिका में एआईएडीएम 1507, सपा 1316, भाजपा 1352,बसपा 1450 मत पाई। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चक्र की मतगणना ---
- निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम 1099 मतों से आगे।
- निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम को 4016 वोट मिला।
- समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 2917 मत प्राप्त हुआ।
 

11:11 AM, 13-May-2023

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद नगरपालिका परिषद में सपा प्रत्याशी रईस अंसारी दूसरे राउण्ड की मतगणना में भाजपा के संदीप गुप्ता से 1806 मतों से आगे चल रहे है।

11:08 AM, 13-May-2023

भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह से आगे हैं। 

भाजपा- 16000
सपा- 9000
कांग्रेस- 5000

 

11:00 AM, 13-May-2023

वाराणसी नगर पंचायत गंगापुर में अभी तक सपा आगे चल रह रही है। 

10:59 AM, 13-May-2023

नगर पालिका रसड़ा से अध्यक्ष पद के लिए प्रथम चरण का परिणाम

 1.विनय शंकर जायसवाल (बसपा)  =2649

2. वशिष्ठ नारायण सोनी (भाजपा )=1320

10:38 AM, 13-May-2023
सपा के मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह का आवास - फोटो : अमर उजाला

सपा के मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह के आवास पर पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। 

10:33 AM, 13-May-2023

चोपन अध्यक्ष पहला राउंड
निषाद पार्टी उस्मान अली 172
निर्दल संजय जैन  156
सपा गणेश यादव 34
कांग्रेश संतराम 5

10:28 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर छानबे उपचुनाव ...
छठें राउंड की मतगणना पूरी...
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 12969
सपा कीर्ति कोल- 16273

10:22 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर छानबे उपचुनाव ...
पांचवां राउंड की मतगणना पूरी...
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 10451
सपा कीर्ति कोल- 13205
कॉंग्रेस अजय- 322

10:00 AM, 13-May-2023

आजमगढ़ में लालगंज नगर पंचायत के प्राथमिक रुझान में निर्दल प्रत्याशी प्रमिला आगे चल रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर एक खान काह बहरामपुर में निर्दल प्रत्याशी छोटेलाल उर्फ संभो जैन निर्दल 192 मत पाकर विजई रहे। वहीं दूसरी तरफ शिव गोपाल भाजपा  172 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे ।

नगर पंचायत अजमतगढ़ में वार्ड नंबर 2 महादेव नगर में उषा भाजपा 204 मत पाकर विजयी रही, वही निर्दल संजीदा 141 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही।

09:59 AM, 13-May-2023

सोनभद्र में घोरावल नगर में अध्यक्ष पद पर पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव आगे। भाजपा के राजेश कुमार पर करीब 92 वोटों की बढ़त।

घोरावल नगर पंचायत
नगर पंचायत अध्यक्ष को मिले वोट
प्रथम चक्र में 
राजेश कुमार भाजपा 227
सूरज श्रीवास्तव बसपा 319
रमेश चंद्र पांडेय सपा 104
राकेश कुमार निर्दल 167
जयप्रकाश कांग्रेस 104
इंद्रावती आम आदमी पार्टी

09:48 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर छानबे उपचुनाव
तीसरे राउंड की मतगणना पूरी...
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 5835
सपा कीर्ति कोल- 9284
कॉंग्रेस अजय- 206

09:47 AM, 13-May-2023

जौनपुर में बसपा मुंगराबादशाहपुर में भाजपा आगे 
नगर निकाय चुनाव की 8 बजे से शुरू हुई मतगणना का रुझान आने लगा है । पहला रुझान करीब 9:30 बजे आया। टीडी कॉलेज परिसर में चल रही मतगणना के दौरान जौनपुर नगर पालिका परिषद से बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी माया टंडन भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या से आगे चल रही हैं। वही मुंगरा बादशाहपुर में भाजपा प्रत्याशी सपा से आगे है। शाहगंज में भी भाजपा आगे चल रही है।

09:44 AM, 13-May-2023
निकाय चुनाव के रुझान - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम मेयर
निगम का नाम - वाराणसी
पार्टी -  BJP आगे 

वार्ड की जानकारी
निगम का नाम - वाराणसी
कुल वार्ड - 100
50 वार्ड पर गिनती जारी

BJP + - 20
SP + - 10
CONG - 7
OTH - 13

09:39 AM, 13-May-2023
निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया गिरफ्तार, समर्थकों में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया गिरफ्तार, समर्थकों में हंगामा 
बलिया के 12 निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परिखरा मतगणना केंद्र पर निर्दल प्रत्याशी के एजेंट जमाल आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हंगामा करने का आरोप लगाया। वही जमाल आलम ने कहा कि आरओ टेबल के पास वोटो को देखने के लिए एजेंट को बैठने की मांग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने प्रशासन पर मतगणा करने का आरोप लगाया। इसको लेकर समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। शांति तरीके से मतगणना को लेकर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी राज करन नय्यर पूरे दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।

09:36 AM, 13-May-2023

मिर्जापुर छानबे उपचुनाव 
दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 3527
सपा कीर्ति कोल- 5426
कॉंग्रेस अजय- 103

09:32 AM, 13-May-2023

मऊ के मधुवन में पोस्टल पेपर में 16 वोट पड़े थे। 
भाजपा-3
बसपा-3
सुभासपा-6
निर्दल अनार-4

आजमगढ़ में मुबारकपुर नगरपालिका से सपा आगे चल रही है। 

09:24 AM, 13-May-2023

भदोही के आंकड़े
भदोही नगर पालिका में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कांति देवी आगे चल रही हैं। सुरियावा में भारतीय जनता पार्टी के विनय चौरसिया आगे हैं। 

09:21 AM, 13-May-2023

छानबे में अपना दल प्रत्याशी आगे
छानबे में अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल आगे चल रही हैं। यहां सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

09:16 AM, 13-May-2023

ये रहे आंकड़ें- 

पहले रॉ की मतगणना पूरी...
भाजपा अपना दल एस गठबंधन की रिंकी कोल- 1846
सपा कीर्ति कोल- 2620
अजय- 62
शिव पूजन-80
अर्जुन -99
नोटा -85

08:58 AM, 13-May-2023
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में पूजा की - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती रुझान में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर हैं। वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। 

08:46 AM, 13-May-2023

आजमगढ़ में मतगणना शुरू
निकाय चुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मतगणना स्थलों पर शुरू हो गया। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मंदिरों में मत्था टेक जीत का आशीर्वाद मांग मतगणना एजेंटों के साथ केंद्र पर पहुंच गए।
नगर के डीएवी इंटर कालेज और डीएवी पीजी कालेज में दो नगरपालिका और एक नगर पंचायत की मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हुई। मतगणना को लेकर एसपी आफिस के सामने से ही चार पहिया वाहनों को वापस कर दिया गया। वहीं गांधी प्रतिमा के बाद दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया। पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते नजर आए। इन सबके बीच मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी मतगणना एजेंटों के साथ पहुंच गए। फैसले की घड़ी नजदीक देख सबकी धड़कनें तेज हो गई थी। किसी को भी मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी।

08:46 AM, 13-May-2023

सोनभद्र में दस निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। नगर पालिका सोनभद्र औऱ नगर पंचायत चुर्क के वोट राजकीय पॉलीटेक्निक लोढ़ी में गिने जा रहे हैं। दुद्धी, अनपरा, रेणुकूट औऱ पिपरी की गिनती बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में शुरू है। ओबरा, डाला, चोपन के मतों की गिनती राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में हो रही है। घोरावल नगर पंचायत के मत घोरावल तहसील में गिने जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। घोरावल में पहले वार्ड एक और छह के मतों की गिनती की जा रही है। चुनाव में अध्यक्ष के कुल 10 पदों पर 98 और 144 वार्डों से 914 प्रत्याशी मैदान में हैं।

08:46 AM, 13-May-2023

जौनपुर में 12 निकायों के लिए छह स्थानों पर शुरू हुई मतगणना
जौनपुर जिले में कुल 12 निकायों के 12 अध्यक्ष और 208 सभासद पदों के लिए मतगणना शनिवार की सुबह ठीक 8:00 बजे शुरू हो गई। करीब 9:00 बजे तक पहला रुझान भी आने की संभावना है मतगणना को लेकर के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

08:44 AM, 13-May-2023

वाराणसी में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू
EVM से बाहर निकलेगा महापौर के 11 और पार्षद के 670 प्रत्याशियों का भाग्य, 6.49 लाख मतों की गिनती शुरू हो गई है। 

08:41 AM, 13-May-2023

वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। 

08:18 AM, 13-May-2023
छानबे सीट - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर की छानबे सीट के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएगा। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू होगी।

08:16 AM, 13-May-2023
शुरू हुई मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

शुरू हुई मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
निकाय चुनाव में मतदान के बाद शनिवार को मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका मऊ सहित दस नगर पंचायतों में हुए मतदान की गणना के लिए जिला मुख्यालय के डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित अन्य तीन स्थानों पर सुबह से ही मतगणना एजेंटों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और बीएसएफ तब भी तैनात रही। मतगणना स्थल पर मतगणना एजेंटों की तलाशी के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहीं मतगणना स्थल के पास से आने जाने वाली रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।मतगणना  सुबह 8 बजे से मतगणना शुरूहुई।

07:48 AM, 13-May-2023
भदोही में केन्द्रों पर पहुंचे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, भदोही में केन्द्रों पर पहुंचे उम्मीदवार
नगर निकाय चुनाव की मतगणना बस थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या फोर्स की तैनाती करने के साथ ही आरओ और एआरो की ड्यूटी लगा दी गई है। कड़ी सुरक्षा में 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सभी उम्मीदवार सुबह-सवेरे मंदिरों के दर्शन पूूजन करने के उपरांत मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं। जिले की दो नगरपालिका और पांच नगर पंचायतों में 79 अध्यक्ष और 776 सभासद पदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। ज्ञानपुर तहसील में जहां गोपीगंज नगर पालिका और ज्ञानपुर नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। वही भदोही तहसील में सुरियावां और नई बाजार नगर पंचायत के साथ भदोही नगर पालिका के वोटों की गिनती होगी। इसके अलावा औराई तहसील में घोसिया और खमरिया के नगर पंचायतों के मतों की गणना की जाएगी। जीत और हार को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई है।

07:21 AM, 13-May-2023
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मतगणना के दौरान सबसे पहले उन वार्डों के परिणाम घोषित होंगे, जिनके बूथों की संख्या कम है। इसी तरह मतगणना का डाटा राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई है।

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रसन्न पांडेय के अनुसार उन वार्डों की गणना पहले होगी, जिनमें बूथों की संख्या कम है। क्रम वार सभी बूथों की गणना कराई जाएगी। मतगणना के आंकड़ों को रिटर्निंग ऑफिसर सत्यापित करेंगे, फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 22 कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं। साथ ही दस ऑपरेटरों को रिजर्व में रखा गया है।

06:52 AM, 13-May-2023

सुबह 7:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रण विजय सिंह के अनुसार शनिवार को प्रत्याशियोंं और बूथ एजेंटों की मौजूदगी में सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसकेबाद आठ बजे से गिनती शुरू होगी।




 

06:42 AM, 13-May-2023

Nikay Chunav Result: काशी में फिर से केसरिया परचम, मेयर पद लगातार 6वीं बार BJP का कब्जा

वाराणसी में किसकी होगी जीत और किसको करना पड़ेगा हार का सामना, आज तय हो जाएगा। वाराणसी नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। अपराह्न तीन बजे तक साफ हो जाएगा कि शहर में किस पार्टी की सरकार बनेगी। मेयर किसका होगा। मतगणना सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। सबसे पहले गंगापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष व सदस्य के परिणाम आएंगे। इसके बाद नगर निगम के मेयर और पार्षदों के परिणाम आएंगे।

सुबह 7:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रण विजय सिंह के अनुसार शनिवार को प्रत्याशियोंं और बूथ एजेंटों की मौजूदगी में सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इसकेबाद आठ बजे से गिनती शुरू होगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें