फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ की पूजा-अर्चना, बजाया डमरू

Fri, 04 Mar 2022 11:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/मिर्जापुर

खास बातें

यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी जंग अब अंतिम दौर में है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। मिर्जापुर के बाद पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो की शुरुआत की।यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मंदिर में पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी। - फोटो : ani
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 04-Mar-2022

अखिलेश ने विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गिरजाघर पहुंचने के बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

11:16 PM, 04-Mar-2022

बनारस स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में भव्य रोड शो के बाद शाम को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वे स्टेशन के एग्जीक्यूटिव लाउंज में गए।

07:35 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी ने ली चाय की चुस्की

पीएम मोदी ने अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी (दुकान) पर चाय की चुस्की ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन
07:12 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी बजाए डमरू

बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही डमरू भी बजाए।  

06:47 PM, 04-Mar-2022

मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी शीश नवाने पहुंचे। 

विज्ञापन
06:09 PM, 04-Mar-2022

सड़कों पर जनता के बीच पीएम मोदी

वाराणसी की सड़कों पर जनता के बीच पीएम मोदी। फूल-झंडा से कर रहे स्वागत। 

05:51 PM, 04-Mar-2022

गोदौलिया चौराहे पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए फोर्स तैनात।

05:32 PM, 04-Mar-2022

लोहाटिया पहुंचा काफिला

पीएम मोदी का काफिला लोहाटिया पहुंच गया है। समर्थकों की काफी भीड़ है। 

05:20 PM, 04-Mar-2022

कबीर चौरा की तरफ बढ़ा रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो लहुराबीर चौराहे से कबीर चौरा की तरफ बढ़ रहा है। 

04:58 PM, 04-Mar-2022

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पीएम मोदी का रोड शो बनारस की गलियों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 

04:42 PM, 04-Mar-2022

डमरू बजाकर पीएम मोदी का स्वागत

भाजपा कार्यकर्ता डमरू बजाकर पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। 

04:37 PM, 04-Mar-2022

जोश में भाजपा कार्यकर्ता

किशोरियां नृत्य और हाथ में तिरंगा लेकर पीएम मोदी का स्वागत कर रही हैं। लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है। 

04:16 PM, 04-Mar-2022

भगवा भेष में पहुंचे कार्यकर्ता

पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए काशी के लोग उमड़ पड़े। लोग भगवा भेष में रोड शो में पहुंचे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में जनता की काफी भीड़ है। भाजपा कार्यकर्ता भारी जोश में हैं। पीएम मोदी पर फूलो की वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

04:16 PM, 04-Mar-2022

करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो

करीब तीन किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से हुई और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट में जाकर समाप्त होगी। रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। 

04:03 PM, 04-Mar-2022

सरदार पटेल चौराहे से पीएम मोदी का रोड शो शुरू

पीएम मोदी ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सरदार पटेल चौराहे से पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। 

03:57 PM, 04-Mar-2022

वाराणसी की सड़कों पर मोदी-मोदी

पीएम मोदी के रोड शो शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। रोड शो वाले मार्ग भाजपा के झंडे और टोपियों पहने कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। जगह-जगह झांकियां सजाई गईं हैं। 

03:43 PM, 04-Mar-2022

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी का आगमन वाराणसी हो चुका है। पुलिस लाइन से उनका काफिला मलदहिया की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन चौराहे पर यातायात को रोक दिया गया  है। 

03:25 PM, 04-Mar-2022

वाराणसी में कई जगह लगा जाम

पीएम मोदी के रोड शो के मद्देनजर वाराणसी में आज दोपहर 12 बजे रूट डायवर्जन लागू है। फिलहाल स्टेशन, चौकाघाट, अंधरापुल, सिगरा क्षेत्र में जाम की स्थिति है। 

03:18 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी के रोड शो से पहले उत्साह

पीएम मोदी के रोड शो से पहले वाराणसी की सड़कों पर भाजपा समर्थकों में उत्साह नजर आ रहा है। जगह-जगह लोग टोलियों में नारेबाजी कर रहे हैं। 

03:10 PM, 04-Mar-2022

वाराणसी में पीएम मोदी करेंगे रोड शो

पीएम मोदी सातवें और अंतिम चरण के प्रचार थमने से पहले तक काशी में रहेंगे। पीएम मोदी बस थोड़ी ही देर बाद मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3.1 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होगी और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट विधानसभा में जाकर समाप्त होगी।

02:56 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी का भाषण खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के अंत में मां विंध्याचल को नमन किया। जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। पीएम मोदी अब वाराणसी आएंगे। यहां रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में रहेंगे।  

02:52 PM, 04-Mar-2022

भदोही और मिर्जापुर के लिए परिवारवादियों ने कभी नहीं सोचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों ने मिर्जापुर के गरीबों के लिए सिर्फ 800 घर बनाए। भाजपा सरकार में आज मिर्जापुर में 40 हजार से अधिक आवास गरीबों के लिए स्वीकृत किए हैं। पांच साल में मुख्यमंत्री योगी ने मिर्जापुर में 28 हजार आवास बनाकर तैयार भी कर दिए हैं। भदोही हो, मिर्जापुर हो ये पूरा क्षेत्र अद्भुत कलाकारों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए जाना पहचाना गया है। लेकिन इतने वर्षों तक घोर परिवारवादियों ने इनके विकास के बारे में कभी सोचा तक नहीं।

02:51 PM, 04-Mar-2022

परिवारवादियों को सजा देने का मौका

पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसे-ऐसे प्रधानमंत्री हो गए जो खुलेआम स्वीकार करते थे, कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं, गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाता है। ये मोदी और योगी हैं, रुपया दिल्ली से निकलता है, 100 के 100 पैसे आखिरी जगह तक पहुंचते हैं। जिन घोर परिवारवादियों ने अपने कार्यकाल में मेरी बहन-बेटियों को सताया है। अब आपके पास उनको सजा देने का मौका है। आप इस चुनाव में उन्हें ऐसी सजा दीजिए कि फिर कभी उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियों की जिंदगी पर कोई संकट न आए।

02:51 PM, 04-Mar-2022

आपका वोट समर्थ भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए 

पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए ये समय देश के साथ एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का समय है। इस बार आपका वोट समर्थ भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के सपनें को साकार करने के लिए है।दुनिया के बड़े बड़े देश कोरोना काल में अपने नागरिकों को सीधे पैसा नहीं भेज पाए। लेकिन भारत ने इस कोरोना काल में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये भेजे।

02:50 PM, 04-Mar-2022

परिवारवादियों की डिक्शनरी में मेहनत शब्द नहीं

मिर्जापुर और भदोही जिले के 8 विधानसभा के लिए आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि  इन परिवारवादियों की डिक्शनरी में मेहनत शब्द तो है ही नहीं। गरीब के लिए मदद पहुंचाना, गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है। ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते।

02:49 PM, 04-Mar-2022

80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदी में भारत की ताकत कैसे बढ़ रही है ये हमने इस कोरोना काल में भी देखा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश संकट के समय में पस्त पड़ गए थे, लेकिन भारत पिछले दो साल से अपने 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है।

02:47 PM, 04-Mar-2022

 पीएम मोदी बोले- नमक का कर्ज चुकाऊंगा

मिर्जापुर में पीएम मोदी ने कहा कि गरीब मां कह रही है कि हमने मोदी का नमक खाया। एक मां ये शब्द बोलती है। यह मेरे लिए शब्द नही आशीर्वाद है। उन गरीब मां को कह रहा हूं मां, आपने मोदी का नमक नहीं खाया। आपके वोट नमक पहुंचा रहें हैं। जो नमक आपने खिलाया है जीवन भर एक बेटे की तरह मां ये नमक का कर्ज चुकाऊंगा।

02:42 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी ने जनता से पूछे सवाल

पीएम मोदी ने जनता से सवाल किया कि राष्ट्र भावना वाला नेतृत्व चाहिए।  जो ईमानदार हो, जो विकास के लिए दिन रात मेहनत करना जानता हो? या जिनका इतिहास परिवारवाद की काली स्याही से रंगा हो। उसे आप जानते हैं। हजारों करोड़ घोटालों, यूपी को लूटने, आतंकी व दंगाई को मदद करने वाले, माफिया को पालने का इतिहास है। ये देश व यूपी का भला नहीं कर सकते हैं। बस समाज को तोड़ो और लोगों को बांटो व सरकार में आकर लूटो। क्या ये खेल पसंद है? ऐसा खेल खेलने देना है क्या? ऐसे लोगों के लिए गरीब की मदद व चिंता करने की फुर्सत नहीं है। ये यूपी व देश को ताकतवर नहीं बना सकते। इसलिए आपको एकजुट होकर साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का समय है।समर्थ भारत, शसक्त यूपी को साकार करने के लिए वोट दें।

02:38 PM, 04-Mar-2022

यूक्रेन संकट पर बोले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं। महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ऑपरेशन देवी शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे।  भारत ने ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। 'ऑपरेशन गंगा' चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं।

02:35 PM, 04-Mar-2022

मिर्जापुर में पीएम मोदी बोले- माफियावादियों को हराना है

पीएम मोदी ने कहा कि छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीएमके सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस पूरे क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादियों को, माफियावादियों को फिर हराना है और जोरदार तरीके से हराना है।

02:32 PM, 04-Mar-2022

पीएम मोदी बोले- भाजपा की जीत जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि मिर्जापुर और यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है। भारत का सामर्थ्य और बढ़ाने के लिए मिर्जापुर और भदोही के लोगों का एक एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना बहुत जरूरी है।

02:18 PM, 04-Mar-2022

मिर्जापुर पहुंचे पीएम मोदी

मिर्जापुर की रैली में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मिर्जापुर पहुंच चुके हैं।

02:09 PM, 04-Mar-2022

UP Election 2022: बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ की पूजा-अर्चना, बजाया डमरू

उत्तर प्रदेश में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव बाकी है ऐसे में विभिन्न दलों के नेता पूर्वांचल की विधानसभा सीटों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी आएंगे और रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार खत्म होने तक काशी में ही रहेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें