फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल व डमरू दिखाकर भक्तों का किया अभिवादन

Wed, 29 Apr 2026 10:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi Road Show in Varanasi Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 AM, 29-Apr-2026

मंदिर से रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इसके बाद वापसी के लिए उनका काफिला निकला। पीएम ने गेट नंबर चार पर मौजूद काशीवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

09:52 AM, 29-Apr-2026

पीएम मोदी ने नन्हे-मुन्हें बच्चों से किया संवाद

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे। 

09:47 AM, 29-Apr-2026

त्रिशूल और डमरू दिखाकर पीएम ने किया भक्तों का स्वागत

पंडित ओम प्रकाश मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों ने पीएम मोदी को षोडशोपचार पूजा कराई। पीएम मोदी ने दूसरी बार विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
09:39 AM, 29-Apr-2026

पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे स्कूली बच्चे

बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बने प्वॉइंट पर कई छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इनके हाथ में पीएम के लिए कुछ संदेश वाला पोस्टर दिखा। बच्चों ने कहा पीएम मोदी को देने के लिए छोटा सा गिफ्ट लेकर आए हैं।

09:34 AM, 29-Apr-2026

पीएम मोदी ने षोडशोपचार विधि से किया पूजन

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पीएम मोदी ने षोडशोपचार विधि से पूजन किया। इस दौरान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
09:32 AM, 29-Apr-2026

पीएम ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर में गाड़ी से उतरे तो डमरूओं के निनाद से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर बाबा के भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।

09:29 AM, 29-Apr-2026

पीएम का स्वागत कर खुश हुए लोग

लहुराबीर चौराह पर प्रधानमंत्री मोदी का एनसीसी कैडेट्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम का स्वागत कर एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं काफी खुश नजर आईं। 

09:13 AM, 29-Apr-2026

शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम का स्वागत

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच प्रवेश किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। 

09:06 AM, 29-Apr-2026

विश्वनाथ धाम पहुंचा पीएम का काफिला

पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं।  

08:49 AM, 29-Apr-2026

पीएम मोदी का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का स्वागत कर रहे हैं। पीएम का काफिला लहुराबीर की ओर रवाना हो गया है। 

08:40 AM, 29-Apr-2026

पीएम मोदी का पल-पल इंतजार

पुलिस लाइन मार्ग पर स्थानीय लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से पीएम को देखने के लिए व्याकुल हैं। यहां करीब दो घंटे से लोग पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

08:35 AM, 29-Apr-2026

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर भी लगी रोक 

पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन पर भी रोक लगाई गई है। वहीं गेट नंबर चार पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद हैं। गोदौलिया चौक से चार नंबर गेट तक जीरो ट्रैफिक किया गया है। 

08:32 AM, 29-Apr-2026

PM Modi In Varanasi: कुछ ही देर में शुरू होगा रोड शो

पुलिस लाइंस से जेल रोड पर स्थानीय लोगों को रोक दिया गया है। इस पूरे इलाके को कुछ देर के लिए नो बाइक जोन भी बना दिया गया है। 15 मिनट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन इसी मार्ग पर होने वाला है।

08:27 AM, 29-Apr-2026

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम के रोड शो के लिए मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक ट्रैफिक जीरो किया गया है। पैदल चलने वालों को भी सड़क से हटाया जा रहा है। वहीं बाबा कालभैरव जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है। 

08:24 AM, 29-Apr-2026

PM Narendra Modi in Varanasi: रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क है। बुधवार की सुबह अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निरीक्षण किया। वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। रोड शो के लिए रास्ता खाली कराया जा रहा है। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री की फ्लीट निकलने वाली है।

08:17 AM, 29-Apr-2026

PM Modi in Varanasi: भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वागत के लिए जगह-जगह प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे हैं।

08:04 AM, 29-Apr-2026

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में त्रिशूल व डमरू दिखाकर भक्तों का किया अभिवादन

ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ करेंगे पीएम का स्वागत
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए छह पॉइंट बनाए हैं। इन छह पॉइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इन पॉइंट पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे। इन छह पॉइंट में मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें