प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिन का वाराणसी दौरा समाप्ह हो चुका है, अब वो दिल्ली के लिए निकल गए हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे महामंदिर धाम को देखा और वहां के पुजारियों से मंदिर की खासियतों की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: महामंदिर: अपने आप में बेहद अनोखा है ये धाम, आज पहुंचे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का दौरा किया और सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
उमरहां में पीएम मोदी स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पीएम पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।
बैठक में पीएम ने आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के लिए सख्ती से भाई-भतीजावाद और पैरोकारी को दरकिनार करने की बात कही।
अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास के बाद काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बहाने मोदी ने हिंदू आस्था के प्रति रिश्ता और प्रगाढ़ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई समीकरणों को साधने की कोशिश की। पीएम के दौरे के दूरगामी परिणाम पर अब सबकी निगाह है।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों के विकास कार्यों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी देंगे।
बैठक शुरू, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री ले रहे हैं हिस्सा
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं।
अपने संसदीय क्षेत्र घूमने निकले पीएम
कुछ ही देर में शुरू होगी बैठक
गंगा आरती के बाद लगाई मुख्यमंत्रियों की क्लास
बैठक में शामिल होंगे ये मुख्यमंत्री
31 मिनट तक देखी गंगा आरती
सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा आरती देखने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने करीब 31 मिनट तक मां गंगा की आरती देखी।