फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Azamgarh Visit Live: परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके, आजमगढ़ में PM का सपा पर हमला

Sun, 10 Mar 2024 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

खास बातें

PM Modi Azamgarh Visit News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला। पढ़ें पीएम मोदी से दौरे से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:57 PM, 10-Mar-2024

परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।

12:56 PM, 10-Mar-2024

परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

12:55 PM, 10-Mar-2024

रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से यूपी की पहचान: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है।

विज्ञापन
12:52 PM, 10-Mar-2024

यूपी में युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

12:49 PM, 10-Mar-2024

पहले किसानों को उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।

विज्ञापन
12:48 PM, 10-Mar-2024

पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP किसानों को दी जा रही है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

12:46 PM, 10-Mar-2024

ये विकास विपक्षियों की नींद उड़ा रहा है: पीएम

पीएम ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास... जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।

12:40 PM, 10-Mar-2024

'2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे'

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

12:37 PM, 10-Mar-2024

भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोग: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक प्रलोभन है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले क्या होता था, नेता चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है, उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा ही किया गया है।

12:33 PM, 10-Mar-2024

'आज आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है'

पीएम मोदी ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

12:27 PM, 10-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।

12:26 PM, 10-Mar-2024

हमारी सरकार दिन-रात काम रही है: मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है। आजमगढ़ में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहा हूं।

12:23 PM, 10-Mar-2024

पीएम ने कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर हवाई अड्डों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 

11:56 AM, 10-Mar-2024

दस जिलों से ही करीब 14 लोकसभा सीटें जुड़ी

मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के दस जिलों से ही करीब 14 लोकसभा सीटें जुड़ी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को नौ सीटें ही मिल पाई थीं। इस बार पार्टी बाजी पलटने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव के एलान से पहले ही आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराई जा रही है। पार्टी प्रत्याशियों की पहली ही सूची में प्रधानमंत्री का नाम है। प्रधानमंत्री के काशी से चुनाव लड़ने का असर पूरे पूर्वांचल में जाता है।

11:52 AM, 10-Mar-2024

आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर

प्रधानमंत्री रविवार को आजमगढ़ जाएंगे और वहां से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की जनता को विकास की सौगात देंगे। एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर पड़ता है।

11:42 AM, 10-Mar-2024

आजमगढ़ से पूर्वांचल और बिहार के साथ दक्षिण भी साधेंगे पीएम मोदी

काशी, आजमगढ़ के दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी और बिहार के साथ ही दक्षिण भारत का राजनीतिक समीकरण साधेंगे। विकास का संदेश देंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां की जनता से समर्थन मांगेंगे। गाजीपुर, मऊ की घोसी, आजमगढ़, लालगंज और जौनपुर में भी भाजपा की हार हुई थी। हालांकि भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ सीट जीत ली थी।
 

11:36 AM, 10-Mar-2024

पीएम जल शक्ति मंत्रालय की 1114 करोड़ की तीन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

भारतीय रेलवे की 8,176 करोड़ की 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं। पीएम जल शक्ति मंत्रालय की 1114 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पांच परियोजनाएं का लोकार्पण, शिलान्यास होगा। आवास और शहरी मंत्रालय की 264 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की 744 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

11:16 AM, 10-Mar-2024

शिलान्यास और लोकार्पण के बाद करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री रविवार की सुबह आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनसभा भी करेंगे। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब सवा घंटे तक जिले में रहेंगे। पीएमओ से जारी सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री यूपी के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जनता को सौगात देंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 9,804 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होना हैं। 

11:11 AM, 10-Mar-2024

PM Modi Azamgarh Visit Live: परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके, आजमगढ़ में PM का सपा पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें रेलवे और बुनियादी ढांचों से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण करके जनसभा भी करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें