फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी को दफनाया गया, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़; भाई अफजाल ने सरकार को घेरा

Sat, 30 Mar 2024 06:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

खास बातें

Mukhtar Ansari Funeral Live News in Hindi: पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी का जनाजा लाया गया कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:03 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार के भाई अफजाल और डीएम के बीच बहस का वीडियो वायरल

मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की डीएम गाजीपुर के साथ तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। डीएम गाजीपुर ने धारा 144 का हवाला देते हुए कहा कि मिट्टी देने केवल परिवार के लोग जाएं, पूरा कस्बा नहीं जाएगा। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो सबके खिलाफ एफआईआर करेंगे। 

03:36 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार ने कहा था कि उन्हें जहर दिया गया: अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था इसलिए भेजा गया। उन्हें सुबह तीन बजे एक संदेश मिला कि मुख्तार की हालत गंभीर है। आरोप लगाया कि जब वो अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मुश्किल से सिर्फ पांच मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी गई। पांच मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया है, जिसके कारण वह बेहोश हो गए।

03:24 PM, 30-Mar-2024

मुख्तार की मौत नहीं हत्या हुई है: अफजाल अंसारी

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत नहीं हत्या हुई है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है... कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है।

विज्ञापन
02:47 PM, 30-Mar-2024

'किसी की मौत के बाद उस पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं'

मुख्तार अंसारी की मौत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और अवधेश राय के भाई अजय राय कहते हैं कि यह हमारी संस्कृति है कि किसी की मौत के बाद हम उसके बारे में बात नहीं करते हैं या उस पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं। इसे अनुचित माना जाता है। मैं न्यायपालिका के प्रति बाध्य हूं कि वह मेरे भाई अवधेश राय की हत्या के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा दे। सरकार को उन पर लगे आरोपों पर ध्यान देना चाहिए। 

02:26 PM, 30-Mar-2024

नारेबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी: गाजीपुर डीएम

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि जिन भी लोगों ने नारेबाजी की है, उन सबकी वीडियोग्राफी कराई गई है और सबके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई जाएगी। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
02:12 PM, 30-Mar-2024

''सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया''

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि ''सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।''

01:50 PM, 30-Mar-2024

सुपुर्द-ए-खाक की कार्रवाई पर पुलिस का बयान

डीआईजी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनौती ये थी कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से जनाजे में शामिल हो जाएं। जिसके लिए हमने आस-पास के कस्बों में तैनाती कर दी थी। परिजनों से संपर्क रखते हुए धार्मिक रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक की कार्रवाई को पूरा करवाया गया है।

01:32 PM, 30-Mar-2024

हुड़दंग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मुहम्मदाबाद में गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि काफी लोग वापस लौट गए हैं। बाकी लोग धीरे-धीरे जा रहे हैं। जिन लोगों ने हुड़दंग करने का प्रयास किया है। उनकी वीडियोग्राफी कर ली गई है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके द्वारा आचार-संहिता का उल्लंघन करके किसी तरह की नारेबाजी की गई है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

11:57 AM, 30-Mar-2024

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मशक्कत कर रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। परिवार वालों के समझाने पर भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

11:27 AM, 30-Mar-2024

मुख्तार के परिवार ने की थी अपील

सांसद अफजाल अंसारी और विधायक शोहेल अंसारी भी बार-बार अपील कर चुके हैं। लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं है। लोग मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने की बात कह रहे हैं। 

11:12 AM, 30-Mar-2024

समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़े

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी।
 

10:49 AM, 30-Mar-2024

मुख्तार अंसारी को कब्रिस्तान में दफनाया गया

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया था। जनाजे के दौरान हजारों की भीड़ में लोग शामिल हुए। जब जनाजा कब्रिस्तान के अंदर चला गया तो वहां पर पांच हजार से अधिक लोग जनाजे में शामिल थे।
 

10:20 AM, 30-Mar-2024

मुख्तार अंसारी का जनाजा लाया गया कब्रिस्तान

माफिया मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान पहुंच चुका है। उनके जनाजे के वक्त हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। थोड़ी देर में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

09:44 AM, 30-Mar-2024

घर से निकला मुख्तार अंसारी का जनाजा

09:25 AM, 30-Mar-2024

गाजीपुर में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग़ाज़ीपुर में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के आवास के बाहर सुबह कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया गया।

09:14 AM, 30-Mar-2024

सपा विधायक ने की पुलिस से शांति बनाए रखने की अपील

समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने कहा कि  सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे शांति बनाए रखें।

09:00 AM, 30-Mar-2024

गाजीपुर में मुख्तार के आवास पर बढ़ी सुरक्षा

मोहम्मदाबाद में एसपी ग़ाज़ीपुर ने कहा कि सुपुर्द-ए-खाक आज सुबह 10 बजे रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा। शव अभी उनके घर पर रखा गया है। पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

08:55 AM, 30-Mar-2024

कब्रिस्तान के बाहर पुलिस तैनात

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में उस कब्रिस्तान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है, जहां दिवंगत गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को दफनाया जाएगा।

08:40 AM, 30-Mar-2024

सभी तैयारियां पूरी हैं: डीएम

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार पर गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि "सभी तैयारियां पूर्ण हैं। उनके (मुख्तार अंसारी) आवास से कब्रिस्तान तक के मार्ग पर निगरानी रखते हुए हमने बल तैनात कर दिए हैं। नजर रखी जा रही है। 

08:39 AM, 30-Mar-2024

मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंचा

गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा (हल्के नीले कुर्ते में) मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद पहुंच गया है।
 

08:37 AM, 30-Mar-2024

मुख्तार को मोहम्मदाबाद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के मोहम्मदाबाद आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिनकी गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 

08:31 AM, 30-Mar-2024

Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी को दफनाया गया, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़; भाई अफजाल ने सरकार को घेरा

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें