अकबरपुर लोकसभा सीट पर 46.36 फीसदी मतदान
इटावा लोकसभा सीट पर 46.19 प्रतिशत वोटिंग
उन्नाव सीट पर 46.56 फीसदी मतदान
कन्नौज लोकसभा सीट पर 51.73 प्रतिशत वोटिंग
कानपुर लोकसभा सीट पर 41.44 फीसदी मतदान
खीरी लोकसभा सीट पर 53.87 प्रतिशत वोटिंग
धौरहरा लोकसभा सीट पर 54.05 फीसदी मतदान
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 49.17 प्रतिशत वोटिंग
बहराइच लोकसभा सीट पर 49.10 फीसदी मतदान
मिश्रिख लोकसभा सीट पर 47.01 प्रतिशत वोटिंग
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 44.21 फीसदी मतदान
सीतापुर लोकसभा सीट पर 52.87 प्रतिशत वोटिंग
हरदोई लोकसभा सीट पर 47.99 फीसदी मतदान
हरदोई के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेर बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 74 में वोट डालकर बाहर निकल रहे मतदाता राजू (48) अचानक गिर गया। जब तक उसे उठाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दोबरा निवासी राजू सोमवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राइमरी पाठशाला में वोट डालने गया था। वोट डालकर बाहर निकलते ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 44.71
जलालाबाद- 44.12
तिलहर- 45.24
पुवायां- 46.27
शाहजहांपुर- 38.26
ददरौल- 47.44
हरदोई लोकसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 48.18 प्रतिशत मतदान
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान
उन्नाव में दोपहर तीन बजे तक 46.45 फीसदी मतदान
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव बोले जनता खुद निकल पड़ी वोट डालने। कहा मैं नहीं चाहता था आना, लेकिन बीजेपी के लोग घूम रहे जगह-जगह तो मैं भी आया। अखिलेश ने कहा कि बेईमानों से देश को बचाने को जमकर करें मतदान। अखिलेश ने कहा कि जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। अभी तो चौथा चरण है अभी और बढ़ेगी नाराजगी। इन्होंने लोधी समाज को अपमानित किया और पाल समाज के नेता से गाली गलौज की।
कानपुर में डीटीएस इंटर कॉलेज जाजमऊ में मतदान अधिकारी प्रथम अशोक कुमार सचान चक्कर आने से बेहोश होकर गिर गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। सुबह से न पानी मिला न खाना। इस वजह से गर्मी में बीमार पड़ गए। अब हालत ठीक बताई जा रही है।
लखीमपुर खीरी जिले के अमीरनगर क्षेत्र के कंधरापुर गांव के लोगों ने पुल नहीं बनने को लेकर मतदान नहीं किया है। सुबह से ग्रामीण मतदान करने बूथों पर नहीं गए। यहां दो बूथ हैं, 407 व 408। कुल मतदाता 1617 हैं। दोनों बूथों पर 1:00 बजे के बाद पांच लोगों ने मतदान किया है। यहां के लोगों की मांग है कि कंधरापुर गांव से गोमती नदी पर कांकड़ घाट पर पुल बनाया जाए, ग्रामीण लंबे समय से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं पर जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं और उनकी नाराजगी मतदान प्रभावित कर रही है। 1617 में से महज पांच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदाताओं के बूथ पर नहीं जाने को लेकर बूथों पर सन्नाटा पड़ा है।
बहराइच के करिमगाव गेंदपुर में प्राथमिक विद्यालय के दो बूथ पर दोपहर 2 बजे सन्नाटा दिखाई दिया। यहां पर दो बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सीतापुर में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी अपने गांव ब्रह्मावली में परिवार के साथ मतदान किया।
205-रसूलाबाद(अ0जा0)- 41.18%
206-अकबरपुर रानिया - 42.28%
207 - सिकंदरा - 36.81%
बहराइच लोकसभा चुनाव में सुबह से ही क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल पोलिंग बूथों पर मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। बताते चलें कि नवाबगंज के पोलिंग बूथ संख्या 26 /27 /28/ 29/ 30/ 31/32 पर भारी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मतदान किया। मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह ग्राम पंचायत सतीजोर के पोलिंग बूथ सख्या 37/38 /39 पर भी मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यही नजारा बिराई गांव पोलिंग बूथ संख्या 10 पर तथा धर्मानगर पोलिंग बूथ संख्या 43/44 /45 पर भी रहा, जहां अल्पसंख्यकों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया।
एटा में एक बजे तक 42.37 प्रतिशत मतदान
इटावा में एक बजे तक 37.68 फीसदी
विधानसभा भरथना 39.07℅
विधानसभा सदर 37.01℅
विधानसभासिकंदरा36.80℅
विधानसभा औरेया 37.15℅
विधानसभादिवियापुर38.11℅
टोटल परसेंट
अकबरपुर लोकसभा सीट पर 38.20 फीसदी मतदान
इटावा लोकसभा सीट पर 37.68 प्रतिशत वोटिंग
उन्नाव सीट पर 38.69 फीसदी मतदान
कन्नौज लोकसभा सीट पर 43.14 प्रतिशत वोटिंग
कानपुर लोकसभा सीट पर 33.84 फीसदी मतदान
खीरी लोकसभा सीट पर 43.31 प्रतिशत वोटिंग
धौरहरा लोकसभा सीट पर 43.25 फीसदी मतदान
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 40.39 प्रतिशत वोटिंग
बहराइच लोकसभा सीट पर 40.68 फीसदी मतदान
मिश्रिख लोकसभा सीट पर 38.94 प्रतिशत वोटिंग
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 36.34 फीसदी मतदान
सीतापुर लोकसभा सीट पर 42.65 प्रतिशत वोटिंग
हरदोई लोकसभा सीट पर 39.45 फीसदी मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 41.5
कस्ता- 44.00
मोहम्मदी- 44.00
महोली- 41.52
हरगांव- 44.76
उन्नाव में दोपहर 1 बजे तक 38.60 प्रतिशत मतदान हुआ।
कन्नौज में दोपहर 1 बजे तक 43.14 प्रतिशत मतदान हुआ।
बहराइच में दोपहर एक बजे तक 40.61 प्रतिशत मतदान
पलिया- 42.1
निघासन- 46.32
गोला गोकर्णनाथ- 41.78
श्रीनगर- 47.42
लखीमपुर - 40.26
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 36.64
जलालाबाद- 35.56
तिलहर- 37.05
पुवायां- 38.18
शाहजहांपुर- 32.79
ददरौल- 38.54
ददरौल उपचुनाव के लिए अब तक 38.54% मतदान
बहराइच में मतदान के दौरान बारिश हो गई। इससे मतदाताओं का खासी परेशानी हुई।
लोकसभा क्षेत्र बहराइच के लिए सुबह सात बजे से लगातार मतदान जारी है। 11 बजे तक 28.35 प्रतिशत मतदान हो चुका है। लेकिन मिहिपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत भरथापुर के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह से मतदान केंद्र भरथापुर पर सन्नाटा है। जिसकी जानकारी होने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप है। डीएम मोनिका रानी ने सीडीओ राम्या आर और डीएफओ बी. शिवशंकर को मौके पर भेजा है। मतदाताओं की माने तो मतदाता भरथापुर के विस्थापन का पैसा न मिलने को लेकर आक्रोशित है और मतदान का बहिष्कार किया है। सीडीओ और डीएफओ लोगों को मानने में जुटी है।
बहराइच जिले में सोमवार को मतदान केदो में कई जगह ईवीएम खराब हुई। जिसके चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित रहा। प्रशासन द्वारा खराब मशीनों को बदलकर सुचारू रूप से दोबारा मतदान चालू कराया गया। जिले में चल रहे मतदान को लेकर बहराइच शहर के तारा देवी महिला इंटर कॉलेज बूथ संख्या 146, मंसूरगंज में बूथ संख्या 48 सहित कल 54 जगह ईवीएम में खराबी आई। जिसमें 14 डीयू, 17 सीयू, 23 वीवीपैट मशीन शामिल रही।
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव खिरिया माल में दोपहर 12 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से नाराज हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। छुट्टा पशुओं से फसल बचाना मुश्किल है। चुनाव बहिष्कार की सूचना पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खिरिया माल के बूथ नंबर 84 पर 552 मतदाता है। पीठासीन अधिकारी सुखराम ने बताया कि अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की है लेकिन कोई भी वोट डालने को राजी नहीं है। अधिकारी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। ज्योत्सना कश्यप ने बूथों के निरीक्षण के दौरान आरोप लगाया कि कई जगह पर मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी की जा रही है। वोट हमारी पार्टी को पड़ रहा है और जा कही और रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों के पास कई मुद्दे हैं। जिनको लेकर मतदाता वोट कर रहे हैं।
कानपुर देहात में 11 बजे तक 26.96 प्रतिशत वोटिंग
205- रसूलाबाद- 28.02%
206- अकबरपुर रानिया - 29.29 %
207- सिकंदरा - 23.61%
कानपुर लोकसभा सीट पर 21.36 प्रतिशत मतदान
अकबरपुर लोकसभा पर 25.63 प्रतिशत वोटिंग
कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11:00 बजे तक 30.99 प्रतिशत मतदान हुआ।
इटावा में 11 बजे तक 24.64 प्रतिशत मतदान
विधानसभा भरथना 25.34℅
विधानसभा सदर 25.04℅
विधानसभा सिकंदरा23.47℅
विधानसभा औरेया 24.49℅
विधानसभादिवियापुर24.26℅
सीतापुर में 11:00 बजे तक 29.25 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 11 बजे तक 23.78% मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 25.76%
जलालाबाद- 25.40%
तिलहर- 18.27%
पुवायां- 25.33%
शाहजहांपुर- 22.02%
ददरौल- 26.12%
ददरौल उपचुनाव के लिए अब तक 26.12% मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 29.3
हरगांव- 30.71
कस्ता- 29.85
महोली- 28.8
मोहम्मदी- 30.51
गोला गोकर्णनाथ- 28.39
लखीमपुर - 26.15
निघासन- 32.13
पलिया- 28.39
श्रीनगर- 31.74
बहराइच के मटेरा की सपा विधायक मारिया अली शाह ई-रिक्शा में सवार होकर वोट डालने पहुंचीं।
बहराइच के भरथापुर गांव के पोलिंग बूथ एक पर सन्नाटा पसरा है। मतदाताओं ने अबतक मतदात नहीं किया है।
लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान पुलिस द्वारा वोटरों को मतदान से रोकने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। सपा के प्रदेश कार्यालय से ट्वीट कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। मदनापुर थाना के गांव नन्यूरा गांव में पुलिस द्वारा वोटरों को रोकने और अभद्रता करने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद सपा ने ट्वीट कर बताया कि कटरा विधानसभा की ग्राम नन्यूरा में बूथ संख्या 368 पर पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। समाजवादी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से इलेक्शन कमीशन और डीएम शाहजहांपुर को शिकायत कर संज्ञान लेने की अपील की गई है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मदनापुर के थाना प्रभारी को मौके पर भेजा था। इस तरह का कोई मामला नहीं है। वहां पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
अकबरपुर लोकसभा सीट पर 25.60 फीसदी मतदान
इटावा लोकसभा सीट पर 24.68 प्रतिशत वोटिंग
उन्नाव सीट पर 27.09 फीसदी मतदान
कन्नौज लोकसभा सीट पर 29.90 प्रतिशत वोटिंग
कानपुर लोकसभा सीट पर 21.36 फीसदी मतदान
खीरी लोकसभा सीट पर 29.20 प्रतिशत वोटिंग
धौरहरा लोकसभा सीट पर 29.79 फीसदी मतदान
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 27.88 प्रतिशत वोटिंग
बहराइच लोकसभा सीट पर 28.63 फीसदी मतदान
मिश्रिख लोकसभा सीट पर 27.03 प्रतिशत वोटिंग
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 28.05 फीसदी मतदान
सीतापुर लोकसभा सीट पर 29.29 प्रतिशत वोटिंग
हरदोई लोकसभा सीट पर 27.12 फीसदी मतदान
बहराइच के महसी के सधुवापुर मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 149 पर ईवीएम खराब हो गई, जिसके कारण एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। बूथ लेवल अधिकारी मोहम्मद वारिस ने बताया कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथ संख्या 149 पर कुछ तकनीकी कारणों से ईवीएम खराब हो गई, लगभग एक घंटे बाद ईवीएम सही हुई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। दादी और मां के साथ दो बेटियां मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद लोगों से मतदान करने की अपील की।
लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील के अहलाबाद बूथ संख्या 61 में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी है। लाइन में लगे मतदाता थक गए तो सुस्ताने के लिए बैठ गए। यह मतदान करने का जोश है जो इन्हें लाइन में काफी देर लगने के बाद भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया की ग्राम पंचायत सूरत नगर के मजरा गांव चौगुर्जी के मतदाताओं ने मतदान करने को लेकर बड़ा संदेश दिया। सड़क और पुल न होने के बावजूद गांव के मतदाता वोट करने पहुंचे। बड़ी संख्या में मतदाता तीन किलोमीटर दूर वोट करने के लिए नदी को नाव से पार कर पहुंचे। मतदाता मतदान केंद्र टांडा में नाव से आकर बूथ संख्या 208 209 तथा बूथ संख्या 206, 207 में मतदान किया।
अलीगंज 13.9
कायमगंज 13.7
अमृतपुर 12.95
फर्रूखाबाद सदर 12.65
भोजपुर 13.56
औरैया- 11.02 %
दिबियापुर- 11.24%
बिधूना- 11.61%
जिले में कुल मतदान प्रतिशत-11.66%
कन्नौज की नगर पंचायत सौरिख में बूथ संख्या 3456 पर तैनात पुलिस कर्मी पर भाजपा ने सपा के पक्ष में मतदान कराने आरोप लगाया है। सूचना पर तिर्वा विधायक पहुंचे। भाजपा विधायक ने आलाधिकारियों से शिकायत की।
उन्नाव में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पहले दो घंटे यानि सुबह 9 बजे तक 11.85 फीसदी मतदान हुआ। बांगरमऊ में बाढ़ की समस्या को लेकर ग्राम कटरी गदनपुर आहार के बूथ संख्या 304 धन्नापुरवा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। केवल तीन मत डाले गए। तहसीलदार साक्षी राय ने मौके पर पहुंचकर मतदाताओं को समझने का प्रयास किया। मतदाता मत का प्रयोग करने से इनकार कर रहे हैं। वहीं हसनगंज के बारा गांव के ग्रामीणों ने पक्का डामरीकरण मार्ग निर्माण सहित तीन मांगों को लेकर बहिष्कार कर दिया। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 13.60
हरगांव- 13.47
कस्ता- 14.00
महोली- 13.95
मोहम्मदी- 14.75
गोला गोकर्णनाथ- 12.02
लखीमपुर - 10.79
निघासन- 11.25
पलिया- 13.50
श्रीनगर- 13.86
सुबह नौ बजे तक कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14.23 फीसदी मतदान हुआ।
विधानसभा तिर्वा 15.07
विधानसभा छिबरामऊ में 14.16
विधानसभा कन्नौज में 15.38 में प्रतिशत मतदान
अकबरपुर लोकसभा सीट पर 12.16 फीसदी मतदान
इटावा लोकसभा सीट पर 7.06 प्रतिशत वोटिंग
उन्नाव सीट पर 11.85 फीसदी मतदान
कन्नौज लोकसभा सीट पर 14.23 प्रतिशत वोटिंग
कानपुर लोकसभा सीट पर 7.84 फीसदी मतदान
खीरी लोकसभा सीट पर 12.21 प्रतिशत वोटिंग
धौरहरा लोकसभा सीट पर 13.96 फीसदी मतदान
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 13.15 प्रतिशत वोटिंग
बहराइच लोकसभा सीट पर 14.04 फीसदी मतदान
मिश्रिख लोकसभा सीट पर 12.92 प्रतिशत वोटिंग
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 5.94 फीसदी मतदान
सीतापुर लोकसभा सीट पर 14.28 प्रतिशत वोटिंग
हरदोई लोकसभा सीट पर 13.17 फीसदी मतदान
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के खमरिया गांव में मतदान करने से मना कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान सम्मन निधि नहीं मिली है। जिलाधिकारी को बुलाने के लिए जिद पर अड़े हैं। इससे बूथ पर सुबह नौ बजे तक वोट नहीं पड़े।
शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। बता दें कि भाजपा ने इस बार जितिन प्रसाद को पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया है। पीलीभीत में पहले ही चरण में मतदान हो चुका है।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 12.62
जलालाबाद- 12.11
तिलहर- 12.56
पुवायां- 12.81
शाहजहांपुर- 10.08
ददरौल- 12.08
कन्नौज शहर के भोलेनाथ धर्मशाला स्थित पोलिंग बूथ से परिवार सहित वोट डालकर निकलते भाजपा सांसद और प्रत्याशी सुब्रत पाठक।
बहराइच के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रुपईडीहा में मतदान करते हुए मतदाता बूथ संख्या 19 में कंट्रोल यूनिट खराब होने के कारण मतदान 7:30 बजे शुरू हुआ। पीठासीन सुधीर कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट राम तिलक वर्मा के सामने कंट्रोल यूनिट बदली गई अब मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी तहसील के नेवली मतदान केंद्र पर साढ़े आठ बजे तक सिर्फ तीन वोट पड़े। ग्रामीण सड़क न बनने को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी बातचीत चल रही है।
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश का खलल पड़ने से मतदान की रफ्तार रुक गई। इस बूथ पर 2400 के करीब वोटर हैं और सवा आठ बजे तक महज 40 वोट ही पड़े थे। तेज बारिश होने से बूथ खाली पड़ा रहा।
बहराइच में मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र कर्तनियाघाट जंगल इलाके में मतदान के लिए लाइन में थारू समाज की युवतियां और महिलाएं लगी हैं। पहचान पत्र का मिलान न होने के कारण शहर कोतवाली में चार लोगों को हिरासत में लेकर बैठाया गया।
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश का खलल पड़ने से मतदान की रफ्तार रुक गई। इस बूथ पर 2400 के करीब वोटर हैं और सवा आठ बजे तक महज 40 वोट ही पड़े थे। तेज बारिश होने से बूथ खाली पड़ा रहा।
कानपुर में मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गई। जिसमें पनकी गंगा गंज, बिठूर, कल्याणपुर में सबसे ज्यादा ईवीएम खराब हुई हैं। अकबरपुर लोक सभा के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल ने कल्याणपुर विधासभा में खराब हुई ईवीएम की जानकारी ट्वीट करके चुनाव आयोग को दी।
लखीमपुर खीरी जिले मैगलगंज कस्बा में बूथ संख्या आठ के वोटरों को बीएलओ ने वोटर पर्ची उपलब्ध नहीं कराई है। इससे मतदान शुरू होने के बाद मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई हैं। लोग अपना नाम देखते हुए पर्ची बनवाने की कोशिश में हैं, इस वजह से बूथ के बाहर भीड़ नजर आ रही है।
जेएनके इंटर कॉलेज , सिविल लाइन में डीएम राकेश कुमार सिंह ने किया मतदान।
लखीमपुर खीरी में बारिश के बीच मतदान जारी है। फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश के बीच मतदाता छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। शहर की रूपाली और तन्मय छाता लगाकर नगर पालिका बूथ पर पहुंचीं। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ जनता महा विद्यालय अजीतमल में बूथ नंबर 45 पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है क्योंकि यहां पर मशीन खराब है।
कानपुर में मतदान के दौरान कैंट के अक्सफोर्ड स्कूल में ईवीएम में अचानक खराबी आ गई।
सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय लहरपुर कंपोजिट में ईवीएम खराब होने से मतदान आधे घंटे बाधित रहा। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने जांच कर मतदान शुरू कराया। मतदाता मतदान केंद्र के बाहर बैठे रहे।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज यूपी की जिन 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उसमें इत्र नगरी भी शामिल है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव यहां से मैदान में हैं। इसलिए यह सीट देश भर की निगाह में हैं। भाजपा से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक मैदान में हैं। आज यूपी की जिन 13 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार कन्नौज से ताल ठोक रहे हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।
सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद है। सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ पहुंचने लगी है। लोकसभा क्षेत्र के 19 लाख 82 हजार 589 मतदाता मतदान करेंगे । सुबह छह बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ जिले की 1519 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है।
सीतापुर के लहरपुर कस्बे में चार पीढ़ियों ने एक साथ वोट डालने का प्रण किया और सुबह-सुबह पोलिंग बूथ की ओर एक साथ कूच कर दिया। श्री नारायण, उनके दो बेटे अर्पित और हर्षित संग उनके बच्चे भी पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीली में बारिश हो रही है। इस दौरान बारिश के मध्य छाता लेकर आई मुस्लिम महिलाओं ने सम्पूर्णानगर में वोट डाला। लखीमपुर शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर बारिश से बचने के लिए लोग दाएं बाएं भागे। जिलेभर में बारिश हो रही है। इससे मतदान प्रभावित होने की उम्मीद अभी से जताई जा रही है। बारिश शुरू होते ही लखीमपुर नगर पालिका के मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसर गया।
इटावा लोकसभा सीट की औरैया जिले में अजीतमल तहसील स्थित मॉडल बूथ पर 45 मिनट से मतदान बाधित है। ईवीएम मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ सका है। मौके पर पहुंची सेक्टर मजिस्ट्रेट निधि अवस्थी की जानकारी के बाद नया सेट लगवाकर मतदान 45 मिनट बाद शुरू हो सका।
कानपुर देहात जिले की तीन विधान सभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से पहले मॉकपोल कराया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। युवाओ में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
अकबरपुर, कन्नौज और इटावा लोक सभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली तीन विधनसभा अकबरपुर रनिया, सिकंदरा और रसूलाबाद के 1173 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मॉडल, आदर्श, पिंक बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ तैनात किए गए हैं, जिससे मतदाताओं को जानकारी करने में परेशानी न हो।
कानपुर में पंडित सूर्य नारायण सेकेंडरी स्कूल जूही कला की किदवई नगर विधानसभा में सुबह 7:15 बजे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा के लिए सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सुबह सबसे पहले मतदानकर्मियों ने मॉक पोल किया। इसके बाद मतदान शुरू कराया। कुछ जगहों पर ईवीएम में मामूली खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। शहर के डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 173 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है। दो बार मशीन को बदला जा चुका है।
शाहजहांपुर में मतदान के लिए 2481 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां पर 2328209 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना डोरमोंस स्कूल स्थित बूथ में सुबह सात बजे ही मतदान करने पहुंच गए। सुबह के समय लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि शहरी से ज्यादा ग्रामीण इलाके में मतदाताओं की लंबी लाइन दिख रही है। अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
लखीमपुर नगर पालिका के बूथ संख्या 183 पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। बूथ 183 पर तकनीकी दिक्कत की वजह से 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
सीतापुर में चौथे चरण के चुनाव में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुचने लगे हैं। शहर के मेथाडिस्ट चर्च स्कूल में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श मतदान केंद्र को ग्रामीण परिवेश के लुक में बनाया गया है। जहां मतदाताओं ने पहुंचकर ग्रामीण परिवेश का आनंद लिया। वहीं, मिशन स्कूल में बने मतदान केंद्र में भी लोगों ने पहुचकर वोट डाला। ग्रामीण इलाकों में भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान करना शुरू कर दिया है।
बहराइच लोकसभा सीट के पांच विधानसभाओं में सकुशल मतदान के लिए कुल 880 मतदान केन्द्र और 1885 बूथ बनाए गए हैं। जहां आज सुबह 1825673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिए है। सकुशल मतदान के लिए 2077 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं। जिनमें से 1885 को मतदान केन्द्रों पर भेजा गया है, वहीं 192 को अपर्रिहार्य स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व में रखा गया है। यही नहीं 174 सुपरवाइज़र, 16 ज़ोनल आफिसर, 131 सेक्टर आफिसर, 131 माइक्रो आब्जर्वर, 28 रिजर्व माइक्रो आब्जर्वर समेत जिले के लगभग सभी अधिकारियों की तैनाती की गई है।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। तीनों सीटों पर 33 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग है। उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान से पहले सभी बूथों पर पहले मॉकपोल किया गया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा से अरुण सागर, सपा से ज्योत्सना गौंड, बसपा से दोदराम वर्मा उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय सनातन पार्टी से किरण, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रेमचंद्र, मानव क्रांति पार्टी से रमेश चंद्र वर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। धर्मपाल, प्रदीप कुमार, मीना कश्यप, शिवकुमार निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से अरविंद कुमार सिंह, सपा से अवधेश कुमार वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र धांधू चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से रामपाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से स्वयंप्रकाश कौशल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजीत शुक्ला, आराधना मिश्रा, कंचन, देवेश कुमार वर्मा और राशिद खां चुनाव लड़ रहे हैं।
चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। यूपी की 13 सीटों पर कुल 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं।
सीईओ रिणवा ने बताया कि मतदान के दिन आपात स्थितियों के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन कानपुर में और एयर एम्बुलेंस की लोकेशन लखनऊ में रहेगी।
इस चरण में शाहजहांपुर सुरक्षित, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई सुरक्षित, मिश्रिख सुरक्षित, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा सुरक्षित, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीटें और ददरौल विधानसभा उप चुनाव शामिल है। चौथे चरण में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी कन्नौज और सबसे कम 7 प्रत्याशी इटावा सुरक्षित क्षेत्र में हैं।
चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर 16 महिला और 114 पुरुष प्रत्याशी हैं। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मान्य होंगे। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 और जिलास्तर पर 1950 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है।
चौथे चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष, 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला और 947 थर्ड जेंडर हैं। ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष, 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता और 52 थर्ड जेंडर हैं।