फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Phase 3 Election Live: तीसरे चरण के लिए मतदान खत्म, सभी 10 सीटों पर 57% से अधिक वोटिंग

Tue, 07 May 2024 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Polling Live News: तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं। सभी 10 सीटों पर 57% से अधिक वोटिंग हुई है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:25 PM, 07-May-2024

50 के खिलाफ होगी कार्रवाई 
संभल पुलिस ने कहा है कि जिले में 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को फर्जी मतदान का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। उनकी जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

05:49 PM, 07-May-2024

हाथरस में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत -53.54
विधानसभावार मतदान प्रतिशत -
इगलास 51.91
छर्रा 56.01
सादाबाद 51.11
सिकंद्राराऊ 54.30
हाथरस 54.32

05:41 PM, 07-May-2024

बदायूं में तीन बजे तक 52.77 प्रतिशत वोट पड़े 
विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
बदायूं- 53.82
बिल्सी- 52.49
बिसौली- 53.01
गुन्नौर- 52.52
सहसवान- 52.05

संभल में शाम पांच बजे तक 61.1 प्रतिशत वोटिंग
कुंदरकी               65.91
बिलारी                 63.03
चंदौसी                 53.41
असमोली              63.07
संभल                   60.27

विज्ञापन
05:40 PM, 07-May-2024

आंवला सीट पर पांच बजे तक 54.73 प्रतिशत मतदान 
विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
आंवला- 55.15
बिथरी चैनपुर- 56.45
दातागंज- 52.55
फरीदपुर- 55.82
शेखूपुर- 54.00

05:39 PM, 07-May-2024

बरेली में पांच बजे तक 54.35 प्रतिशत मतदान 
विधानसभा, मतदान प्रतिशत 
बरेली- 47.17
बरेली कैंट- 46.62
भोजीपुरा- 61.10
मीरगंज- 59.36
नवाबगंज- 59.89

विज्ञापन
04:01 PM, 07-May-2024

मैनपुरी में दोपहर 3 बजे तक 46.74 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी-44.10  प्रतिशत
भोगांव-46. 32  प्रतिशत
किशनी-49.00 प्रतिशत
करहल-47.97 प्रतिशत
जसवंतनगर-46.32 प्रतिशत

हाथरस में 3 बजे तक 44.63 प्रतिशत मतदान
विधानसभा, मतदान प्रतिशत
इगलास 42.82
छर्रा 47.10
सादाबाद 42.10
सिकंद्राराऊ 46.23
हाथरस 44.92

03:49 PM, 07-May-2024

आगरा में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0) 43.65  प्रतिशत
लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी 46.18  प्रतिशत

03:47 PM, 07-May-2024

बदायूं में तीन बजे तक 45.44 प्रतिशत वोट पड़े 
विधानसभा, मतदान प्रतिशत 
बदायूं- 45.99
बिल्सी- 44.46
बिसौली- 46.19
गुन्नौर- 46..05
सहसवान- 44.41

03:45 PM, 07-May-2024

संभल लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ 
कुंदरकी                   57.6
बिलारी                     55.25
चंदौसी                     46.5
असमोली                  54.45
संभल                      47.53

03:34 PM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection: यूपी में तीन बजे तक 46.48 फीसदी मतदान

आगरा में 43.67 फीसदी मतदान
एटा में 48.93 प्रतिशत वोटिंग
आंवला में 46.75 फीसदी मतदान
फतेहपुर सीकरी में 46.18 प्रतिशत वोटिंग
फिरोजाबाद में 47.80 फीसदी मतदान
बदायूं में 45.44 फीसदी मतदान
बरेली में 45.96 प्रतिशत वोटिंग
मैनपुरी में 46.80 फीसदी मतदान
संभल में 52.24 प्रतिशत मतदान
हाथरस में 44.63 फीसदी वोटिंग

03:32 PM, 07-May-2024

बरेली में तीन बजे तक 45.96 प्रतिशत मतदान 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
बरेली- 43.41
बरेली कैंट- 37.11
भोजीपुरा- 52.22
मीरगंज- 50.59
नवाबगंज- 47.46
 

03:20 PM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: चुनाव में निष्पक्षता तार-तार

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव में निष्पक्षता तार-तार हो गई। बैलेट यूनिट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल लेकर बूथ के अंदर पहुंचा। वोट डालने के दौरान बैलेट यूनिट का फोटो खींच लिया और फिर वायरल कर दिया।

03:12 PM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: आगरा में वोट डालने गए युवक पर कहर बनकर टूटे पुलिसकर्मी

आगरा में तीसरे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने के लिए गया युवक पुलिसकर्मियों की बर्बरता का शिकार हो गया। मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है। युवक ने बताया कि वो वोट डालने के बाद बूथ के अंदर से आ रही अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दीं। वो अपनी सफाई देता रहा, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी।

02:57 PM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो आया सामने

संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया।

02:53 PM, 07-May-2024

शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू नजरबंद 

बरेली के शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बीएलओ मतदान केंद्र से बाहर बैठे थे। इसी बीच सीओ वहां पहुंचे तो बीएलओ ने बताया कि सपा नेता ने उन्हें यहां बिठाया है और सपा का बस्ता उन्हें दे दिया है। जिसके बाद पुलिस ने सपा नेता को नजरबंद कर दिया।

02:44 PM, 07-May-2024

डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में प्रभावित किया जा रहा मतदान

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। भाजपा राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।

02:29 PM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: हाथरस में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक कई बूथों पर मतदान बहिष्कार

हाथरस में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कई बूथों पर मतदान बहिष्कार किया गया। अधिकारी मतदाताओं को मनाने में लगे रहे। अधिकतर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदाता वोट न डालने पर अड़े रहे। हाथरस के गढ़ी धारू में मतदान कराने के लिए ग्रामीणों को समझाने जोनल मजिस्ट्रेट पहुंचे।

02:16 PM, 07-May-2024

हाथरस में 1 बजे तक 37.73 प्रतिशत मतदान

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
इगलास 35.58
छर्रा 39.05
सादाबाद 36.56
सिकंद्राराऊ 39.05
हाथरस 38.03

02:16 PM, 07-May-2024

बरेली में एक बजे तक 34.93 प्रतिशत मतदान 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
बरेली- 30.52
बरेली कैंट- 31.63
भोजीपुरा- 41.59
मीरगंज- 40.85
नवाबगंज- 30.99

02:00 PM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: बदायूं के इस गांव में अब तक नहीं पड़ा वोट 

बदायूं जिले के सहसवान विधानसभा क्षेत्र की खंडवा ग्राम पंचायत के बसंत नगर मुजरे में 700 मतदाता हैं। मतदाताओं का कहना है कि बसंत नगर से करिया मऊ तक सड़क नहीं बन पाई है। 2022 में भी इसकी उन्होंने मांग उठाई थी। सड़क न बनने की वजह से लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां दोपहर 12:30 बजे उप जिला अधिकारी बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके आग्रह को भी ठुकरा दिया और मतदान बहिष्कार पर अभी तक अड़े हुए हैं। मतदान केंद्र सूना पड़ा है।
 

01:43 PM, 07-May-2024

यूपी में एक बजे तक 38.12 फीसदी मतदान

आगरा में 36.89 फीसदी मतदान
एटा में 39.87 प्रतिशत वोटिंग
आंवला में 36.95 फीसदी मतदान
फतेहपुर सीकरी में 39.09 प्रतिशत वोटिंग
फिरोजाबाद में 40.06 फीसदी मतदान
बदायूं में 34.97 फीसदी मतदान
बरेली में 34.93 प्रतिशत वोटिंग
मैनपुरी में 38.32 फीसदी मतदान
संभल में 42.97 प्रतिशत मतदान
हाथरस में 37.73 फीसदी वोटिंग

01:30 PM, 07-May-2024

बरेली में सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्नी के साथ अपने मत का प्रयोग कर जनपद के प्रत्येक मतदाता से मतदान करने की अपील की।

01:14 PM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: पत्नी के साथ एसएसपी ने किया मतदान

बदायूं की सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से वोट करने की अपील की।

01:09 PM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

इटावा से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने भी मतदान किया।

12:53 PM, 07-May-2024

बरेली के दो गांवों में रास्ते को लेकर तनातनी, पोलिंग बूथ पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति 

बरेली लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटों में सिर्फ 11.59 प्रतिशत मतदान हो सका। इसकी एक वजह यह भी रही कि मतदान के दिन सड़क के लिए ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला।

12:45 PM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: हाथरस में कई गांवों में मतदान बहिष्कार

हाथरस लोकसभा क्षेत्र के अकराबाद के गांव धर्मपुर में ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार को लेकर लोगों को समझाने एडीएम सिटी पहुंचे। गगीरी के गांव भगोसा में काली नदी पर पुल की मांग  को लेकर मतदान का विरोध हुआ। सुबह 9:30 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। पुलिस के समझने पर प्रधान पति ने ढाई घंटे बाद पहला  वोट डाला। 11 बजे तक मात्र छह वोट पड़े हैं। गांव के लोग वोट नहीं डाल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य नहीं करने पर छर्रा विधानसभा के गांव रामपुर में भी मतदान का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया है। इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला वीरा में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण चुनाव बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए हैं। इगलास एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझने में जुटे हुए हैं।

12:42 PM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection: आगरा लोकसभा 25.87 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी 27.41 प्रतिशत  वोटिंग हुई

सुबह 11 बजे तक मतदान 25.14 प्रतिशत
मैनपुरी-24.36 प्रतिशत
भोगांव-24.98 प्रतिशत
किशनी-25.43 प्रतिशत
करहल-25.56 प्रतिशत
जसवंत नगर-25.39 प्रतिशत
 

12:39 PM, 07-May-2024

बदायूं में 11 बजे तक 26.02 प्रतिशत मतदान

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
बदायूं- 26.02
बिल्सी- 22.59
बिसौली- 27.50
गुन्नौर- 27.20
सहसवान- 26.24

12:24 PM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: आंवला लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 25.98 प्रतिशत मतदान 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
आंवला- 25.53
बिथरी चैनपुर- 26.84
दातागंज- 25.63
फरीदपुर- 25.76
शेखूपुर- 26.01

12:24 PM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: बरेली लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 23.60 प्रतिशत मतदान 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
बरेली- 23.77
बरेली कैंट- 17.32
भोजीपुरा- 25.99
मीरगंज- 28.24
नवाबगंज- 22.91

12:16 PM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: फिरोजाबाद में 42 फर्जी मतदाता गिरफ्तार, डालने पहुंचे थे वोट

फिरोजाबाद में 42 फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया गया है। वोट डालने से पहले ही इन्हें दबोच लिया गया।  इनकी गिरफ्तारी थाना रामगढ़, उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर से  हुई है।
 

11:56 AM, 07-May-2024

मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़े, जमकर हुआ पथराव

मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल  हो गए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। 

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। 

11:54 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: आगरा में धीमी रफ्तार से मतदान

आगरा में शमशाबाद के एपी इन्टर कॉलेज में मतदान धीमी रफ्तार से ह्यो रहा है। बूथ पर 615 में से 175 वोट ही पड़े है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब मतदान की रफ्तार भी कम होने के आसार है।

11:46 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार के साथ डाला वोट

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जो हम ने नारा दिया था अब की बार तीन लाख पार, उससे भी आगे जा रहे हैं।

11:42 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection: यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान

आगरा में 25.87 फीसदी मतदान
एटा में 27.17 प्रतिशत वोटिंग
आंवला में 25.98 फीसदी मतदान
फतेहपुर सीकरी में 27.63 प्रतिशत वोटिंग
फिरोजाबाद में 24.42 फीसदी मतदान
बदायूं में 26.02 फीसदी मतदान
बरेली में 23.60 प्रतिशत वोटिंग
मैनपुरी में 25.13 फीसदी मतदान
संभल में 29.55 प्रतिशत मतदान
हाथरस में 26.05 फीसदी वोटिंग

11:34 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: बनाया वोटर सेल्फी प्वाइंट, पर मोबाइल ले जाने नहीं दिया

हाथरस लोकसभा के सासनी में 100 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह ने मतदान किया। उधर, हाथरस में हसायन के मतदान केंद्र पर बनाए गये सेल्फी केंद्र का मतदाताओं द्वारा प्रयोग नहीं हो पाया क्योंकि मतदान केंद्र पर जाने से पहले  गेट पर तैनात फोर्स के कर्मचारियों द्वारा किसी भी मतदाता को फोन नहीं ले जाने दिया गया। इस कारण आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान करने आए मतदाता सेल्फी लेने से वंचित रहे।

11:17 AM, 07-May-2024

संभल में सपा प्रत्याशी और पुलिस में नोंकझोंक, पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया

संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते क्योंकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।

11:13 AM, 07-May-2024

अखिलेश यादव, डिंपल और अदिति ने किया मतदान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव ने मैनपुरी के सैफई के अभिनव विद्यालय के बने बूथ पर मतदान किया। अखिलेश ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोट करें। जितना वोट डलेगा, उससे लोकतंत्र और संविधान मजबूत होगा। सैफई के अभिनव विद्यालय में चार बूथ बनाए गए हैं। इनमें बूथ संख्या 218, 219, 220, 221 हैं और कुल 3500 के करीब वोट हैं। बूथ संख्या 220 पर मुलायम परिवार के सभी लोग मतदान करेंगे। हालांकि, यहां पर वीवीआईपी को देखते हुए चारों बूथ को मॉडल का दर्जा दिया गया है। कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की बहुत बुरी स्थिति होने जा रही है। आप लोग बीजेपी की चतुराई से सावधान रहे।

11:09 AM, 07-May-2024

बदायूं के बसंतपुर गांव में एक भी मत नहीं पड़ा

बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुर गांव एक ऐसा है, जहां सुबह 10:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। लोग सड़क पर हैं। अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।

11:00 AM, 07-May-2024

कासगंज के अमांपुर के विरोध करने पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोक झोंक

कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक के भाई का दबंगाई दिखा रहा था। पोलिंग बूथ में अंदर घुस कर मतदान कर्मियों को हड़का रहा था। सपा के एजेंटों के मना करने पर विधायक के भाई ने अभद्रता कर दी। इस पर ग्रामीणों ने विधायक के भाई यतेंद्र कुमार उर्फ काले को दौड़ा लिया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया।

 

10:47 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: बदायूं में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

बदायूं- 12.43
बिल्सी- 10.00
बिसौली- 14.83
गुन्नौर- 13.55
सहसवान- 13.12
कुल मतदान- 12.89 प्रतिशत

10:37 AM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: आंवला लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

शेखूपुर- 12.98
दातागंज- 12.38
फरीदपुर- 12.00
बिथरी चैनपुर- 7.00
आंवला- 13.20 
कुल मतदान- 11.42 प्रतिशत
 

10:35 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: बरेली लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

मीरगंज- 12.5
भोजीपुरा- 13.22
नवाबगंज- 11.9
बरेली- 10.97
बरेली कैंट- 9.55
कुल मतदान- 11.59 प्रतिशत 

10:35 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: बरेली में 11.59 प्रतिशत वोटिंग

बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.59 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं आंवला में अब तक 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही है।
 

10:26 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: पट्टी शक्ति में दो घंटे से हो गए ज्यादा पड़े बस छह वोट

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव पट्टी शक्ति में 9:14 तक केवल 6 वोट पड़े हैं, यहां भी लोगों ने चुनाव बहिष्कार कर रखा है। गांव मुकलारा में 9: 56 बजे तक कोई वोट नहीं पड़ा। ग्रामीणों में विकास को लेकर वोटिंग का बहिष्कार कर रखा है। सड़क निर्माण की समस्या को लेकर चिंतापुर बदन में भी मतदान का बहिष्कार हो रखा है। अभी तक एक भी मत नहीं पड़ा है।

10:23 AM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: फिरोजाबाद में सपा की पर्ची बना रहा था बीएलओ, पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। ग्रामीणों का आरोप मतदान धीमा चल रहा है। पुलिस परेशान कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था।

10:17 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: बदायूं में 12.89 फीसदी मतदान

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। हालांकि जगह ईवीएम दगा दे गई तो कुछ गांवों में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

10:03 AM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: बदायूं के कई गांवों में मतदान का बहिष्कार 

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन बिसौली क्षेत्र के गांव सकतपुर में बिजली की समस्या को लेकर गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि डीएम गांव में पहुंचकर लोगों से बात करें और आश्वासन दें कि बिजली उनको पर्याप्त मिला करेगी तभी वे मतदान करेंगे। आसफपुर ब्लॉक के ढोरनपुर में लोगों ने गांव का विकास न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। 9:00 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बिल्सी के सुकटिया गांव में सड़क निर्माण न होने की वजह गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया।

09:57 AM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने डाला वोट

बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है।

09:56 AM, 07-May-2024

सुबह नौ बजे तक मतदान में सबसे आगे फिरोजाबाद, मैनपुरी में 12.33% मतदान

आगरा में सुबह 9 बजे तक  12.74 मतदान
आगरा में सुबह नौ बजे तक 9.8 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी 10.67 प्रतिशत

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक मतदान 12.18 प्रतिशत
मैनपुरी-12.11 प्रतिशत
भोगांव-12.14 प्रतिशत
किशनी-12.87 प्रतिशत
करहल-12.23 प्रतिशत

फिरोजाबाद में सुबह 9:00 तक 13.36 प्रतिशत मतदान।

09:55 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: संभल में 14.71 प्रतिशत मतदान

संभल लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में मतदान सुचारू तरीके से चल रहा है। कई केंद्रों में वोटिंग के लिए लाइन लगी हुई है। सुबह नौ बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 14.71 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

09:54 AM, 07-May-2024

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक मतदान 12.18 प्रतिशत

मैनपुरी-12.11 प्रतिशत
भोगांव-12.14 प्रतिशत
किशनी-12.87 प्रतिशत
करहल-12.23 प्रतिशत

09:45 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: यूपी में नौ बजे तक 16.64 फीसदी मतदान

आगरा में 12.74 फीसदी मतदान
एटा में 13.16 प्रतिशत वोटिंग
आंवला में 11.42 फीसदी मतदान
फतेहपुर सीकरी में 14.00 प्रतिशत वोटिंग
फिरोजाबाद में 13.36 फीसदी मतदान
बदायूं में 12.89 फीसदी मतदान
बरेली में 11.59 प्रतिशत वोटिंग
मैनपुरी में 12.18 फीसदी मतदान
संभल में 14.71 प्रतिशत मतदान
हाथरस में 13.43 फीसदी वोटिंग
 

09:41 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: डीएम मनोज कुमार ने किया मतदान

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम मनोज कुमार ने अपने मतदाता अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कहा कि पहले वह मतदान करें उसके बाद जलपान करें ताकि जिले में गत वर्ष की अपेक्षा मतदाता प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

09:34 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट

भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

09:31 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election Phase 3 Polling: शिकोहाबाद के नीम खेरिया में भी नहीं पड़ रहे वोट

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया में रेलवे द्वारा रास्ता रोकने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। पाने नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। इसके साथ ही नगला जवाहर और नगला उमर में भी मतदान का विरोध हो रहा है।

09:30 AM, 07-May-2024

UP lok Sabha ELection Phase 3 Live: राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया मतदान

संभल में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। देश के मुखिया के समर्थन में सभी लोग एक बार फिर से जुट जाएं। जिससे उन्हें सभी प्रकार की सुविधा मिल सके।

09:24 AM, 07-May-2024

UP Lok Saha Chunav Phase 3 Voting: 41 वोट पड़ने के बाद EVM खराब

बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के कमरा नंबर एक बूथ संख्या 85 पर 41 वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। दूसरी ईवीएम लगाई, लेकिन यह भी नहीं चली। जिसके कारण लगभग एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इस दौरान कुछ वोटर वापस लौट गए। बाद में मतदान प्रक्रिया सुचारू हो सकी।

09:23 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: वोट डालने से रोक रहा दबंग, दे रहा धमकी

हाथरस लोकसभा अंतर्गत लोधा थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी का योगेश नाम का व्यक्ति गांव के 5-6 लोगों के साथ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा है और चुनाव बहिष्कार की बात कर रहा है। गांव के लोग मतदान करने जाते हैं, तो उन्हें रास्ते में रोक कर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मतदान रोकने वाले आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

09:22 AM, 07-May-2024

डेढ़ घंटा प्रभावित रहा मतदान

संभल लोकसभा सीट के बिलारी स्थित इब्राहिमपुर गांव में वोट डालने को लेकर मतदात सुबह से ही लाइन में लगे हैं। लेकिन ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण बूथ संख्या 139 पर डेढ़ घंटा मतदान प्रभावित रहा। इससे लोगों में गुस्सा देखा गया।

09:20 AM, 07-May-2024

भाजपा समर्थकों पर सपा के बूथ एजेंट पर हमला करने का आरोप

आगरा के नई की मंडी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में तीन पीढ़ी के लोगों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है इसमें बताया गया है कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल में भाजपा समर्थकों द्वारा सपा के बूथ एजेंट पर हमला करके बस्ते फेंक दिए गए हैं। चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील की गई है

09:16 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: आगरा में कई जगह ईवीएम खराब

आगरा उत्तरी विधानसभा के वीर सिंह इंटर कॉलेज स्थित बूथ में ईवीएम मशीन बदली गई। वहीं दक्षिण विधानसभा सीट संख्या 123 की ईवीएम भी खराब हुई, जिसे 10 मिनट बाद बदला गया। फतेहपुर सीकरी  लोकसभा के बूथ संख्या 127 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।

09:15 AM, 07-May-2024

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: सड़क निर्माण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार 

बरेली लोकसभा क्षेत्र के नवाबगंज तहसील के गांव नवदिया किस्साब में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार पहुंच गए। वह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हैं। यहां साढ़े आठ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

09:12 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: बूथ नंबर 310 पर वोटिंग मशीन खराब

कासगंज शहर की नगर पालिका में बूथ नंबर 310 पर वोटिंग मशीन खराब हो गई। इस वजह से मतदान प्रभावित हो गया। महिलाएं बूथ पर ही बैठ गईं। 

09:07 AM, 07-May-2024

फिरोजाबाद के सिरसागंज में मतदान का बहिष्कार, सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला बुधुआ में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी। गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। जिसकी वजह से बूथ खाली पड़ा रहा। किसी भी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला।

08:54 AM, 07-May-2024

भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट

संभल के चंदौसी के एनकेबीएमजी मतदान केंद्र पर संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने मतदान किया। मतदान करने के बाद अंगुली पर निशान दिखाया।

08:50 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: आगरा के टेढ़ी बगिया में ईवीएम खराब, एक घंटे मतदान बाधित 

आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 75 की ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से यहां एक घंटे से मतदान बाधित है।

08:41 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: महिला वोटरों की लंबी लाइन लगी

संभल के बिलारी के सहसपुर गांव के एक बूथ पर महिला वोटरों की लंबी लाइन लगी। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। 

08:40 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: पहले वोट फिर दवाई

बीमारी की वजह से दिनेश वशिष्ठ ई-रिक्शा से हाथरस मतदेय स्थल पर वोट डालने पहुंचे, उन्होंने कहा कि पहले वोट फिर दवाई लूंगा।

08:25 AM, 07-May-2024

भाजपा के बस्ते पर लगे प्रत्याशी के बैनर को हटवाया

मैनपुरी के कुसमरा के कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के बस्ते पर लगे प्रत्याशी के बैनर को सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय मित्तल ने हटवा दिया।

08:14 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: बुजुर्ग ने किया मतदान

हाथरस के सिकंदराराव में एमआई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर पर वोट डालकर वापस लौटी बुजुर्ग महिला ने संदेश दिया कि वोट जरूर करें।
 

08:10 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: 18.97 लाख मतदाता संभल का सांसद चुनेंगे

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। कुछ जगहों पर मतदाताओं के सुबह नहीं पहुंचने के कारण मतदान केंद्र खाली रहे। संभल, चंदौसी, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 18.97 लाख मतदाता संभल का सांसद चुनेंगे। इस सीट पर इस बार भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संभल लोकसभा सीट पर 1995 पोलिंग पार्टियां मतदान करवा रही हैं।

08:07 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: हाथरस में कई जगह मतदान का बहिष्कार

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में सुबह 7:46 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीण वोट डालने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या समाप्त नहीं होगी, हम वोट नहीं करेंगे। साथ ही नगला ब्राह्मण, भुकलारा में मतदान का बहिष्कार किया गया है।

08:00 AM, 07-May-2024

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: आंवला में बूथ संख्या 288 पर मशीन खराब

आंवला में  प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया गांव मे बूथ संख्या 288 पर मशीन खराब होने से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।

07:59 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Chunav news: मम्मी वोट डालने गई है...

मम्मी अंदर गई है वोट डालने, पापा की गोद में बच्चा हाथरस जिले के सिकंदराराव के आर्य  कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर इंतजार करते हुए नजर आया।

07:58 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Election 2024: बिलारी विधायक मतदान के पहुंचे केंद्र पर विधायक ने डाला वोट

बिलारी में उत्साह के साथ मतदान जारी है। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान भी परिजनों के साथ मतदान करने के लिए केंद्र पर पहुंचे। इसके अलावा कई जगहों पर लंबी लाइन लगी हुई है।

07:54 AM, 07-May-2024

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया मतदान

हाथरस के भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी और अन्य मतदाता ने मतदान किया। मतदान करने के बाद संदेश दिया कि हमने वोट कर लिया, आप भी करें।

07:50 AM, 07-May-2024

देश से प्यार करने वाले इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेंगे : अक्षय 

सैफई के अभिनव विद्यालय के बूथ में वोट डालने पहुंचे फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि देश को प्यार करने वाले इंडिया गठबंधन को जीतने का काम करेंगे। उन्होंने कहा स्थानीय विकास, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के लिए एमएसपी बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा 400 पार का भाजपा का नारा फेल हो चुका है। 80 जिताओ, भाजपा हटाओ का नारा सफल होगा।

07:46 AM, 07-May-2024

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav: अभयराम यादव वोट डालने पहुंचे

नेताजी मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव वोट डालने के लिए मैनपुरी के सैफई में अभिनव विद्यालय पहुंचे।

07:39 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Phase 3 Election Live: मतदान को लेकर दिखा जोश सुबह ही पहुंचे मतदाता लगी लाइन

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर मंगलवार को बदायूं में मतदाताओं का जोश साफ तौर पर देखने को मिला सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लाइन लगा शुरू हो गई थी। सुबह सात बजाने के साथ ही जिले में मतदाताओं ने अपना मतदाता का प्रयोग करना शुरू कर दिया। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सिंगल गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि में मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सभी केंद्रों पर और सैनिक बल तैनात रहे। अधिकारी भी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नजर आए।

07:28 AM, 07-May-2024

पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे अक्षय यादव

मैनपुरी लोकसभा के सैफई स्थित अभिनव विद्यालय के मतदान स्थल पर फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और उनकी पत्नी वोट डालने के लिए पहुंचे। 

07:25 AM, 07-May-2024

बरेली: गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में वोटिंग प्रभावित

बरेली के सुभाषनगर स्थित गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 90 पर मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सुबह सात बजे मतदान शुरू नहीं हो सका, जबकि यहां सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंच गए। इससे मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा।

07:16 AM, 07-May-2024

बूथों पर लगी कतार

संभल के बिलारी में मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है।

07:11 AM, 07-May-2024

70 साल की सईदा बानो ने डाला पहला वोट

बरेली में मतदान शुरू हो गया है। शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 70 साल की सईदा बानो ने पहला वोट डाला। वह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गईं।


 

07:10 AM, 07-May-2024

हाथरस में मतदान शुरू

हाथरस में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर लाइनें लगने लगीं हैं। सरस्वती इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर लाइन लगी है।

07:07 AM, 07-May-2024

पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे हुआ मॉक पोल

हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंट का मॉक पोल हुआ। मॉक पोल में हर उम्मीदवार के साथ नोटा के बटन को रैंडम तरीके से दबाया जाता है। हर पोल में कम से कम 50 मॉक पोल होते हैं। अगर ईवीएम से बीप की आवाज आती है तो सही, वरना ईवीएम को बदल दिया जाता है। पीठासीन अधिकारी पोल का प्रमाण पत्र तैयार करता है, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्ष होते हैं। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर की निगरानी में की जाती है।

07:04 AM, 07-May-2024

यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग शुरू

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। 

06:58 AM, 07-May-2024

लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था

रिणवा ने बताया कि 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (10208 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जाएगा। इसके अलावा 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे चरण में कुल 370 आदर्श मतदेय स्थल, 79 समस्त महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 39 समस्त युवा कर्मी मतदेय स्थल और 47 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 1 करोड़ 87 लाख 8 हजार 616 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गई है। 37 लाख 34 हजार 852 वोटर गाइड वितरित की गई हैं। इन जिलों में 12 लाख 45 हजार 216 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराए गए हैं।

06:40 AM, 07-May-2024

माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए

नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव में कुल 20415 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 12339 मतदान केंद्र हैं। इन मतदेय स्थलों में से 4390 क्रिटिकल (संवेदनशील) हैं। आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक,10 सामान्य प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4783 भारी वाहन, 5462 हल्के वाहन तथा 88420 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 25819 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 25819 बैलट यूनिट और 27597 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

06:19 AM, 07-May-2024

एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस बलों की तैनाती और मेडिकल सहायता के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है। सात मई को हेलिकॉप्टर की लोकेशन आगरा में और एयर एम्बुलेंस की लोकेशन बरेली में रहेगी।

06:10 AM, 07-May-2024

UP Lok Sabha Phase 3 Election Live: तीसरे चरण के लिए मतदान खत्म, सभी 10 सीटों पर 57% से अधिक वोटिंग

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी की 10 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा (सुरक्षित) और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें