फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Thu, 11 May 2023 08:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

UP Nikay Chunav, UP Municipal Election 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा। यहां पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
मतदान करने पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:15 PM, 11-May-2023

मतदान में देहात आगे, मेरठ शहर सबसे पीछे

मेरठ जिले के 45.59 फीसदी मतदाताओं ने निकाय चुनाव में मतदान किया। शहरी मतदाताओं का रुझान मतदान के प्रति कम रहा और देहात में बढ़-चढ़कर मतदान किया। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक शहर के 41.62 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया जबकि गत वर्ष 47.88 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, किठौर में 71.02, हर्रा में 70.92 और खरखौदा में 69.71 फीसदी मतदान हुआ। 

पांच बजे तक का मतदान 
नगर निगम मेरठ-  41.62
सरधना- 55.49
मवाना- 51.40
करनावल- 64.18
परीक्षितगढ़- 60.82
लावड़- 61.85
हस्तिनापुर- 58.63
सिवाल खास- 67.88
बहसूमा- 63.43
खरखौदा- 69.71
दौराला- 58.81
फलावदा- 58.84
किठौर- 71.02
शाहजहांपुर- 57.74
हर्रा- 70.92
खिवाई- 63.49
कुल-45.59

06:14 PM, 11-May-2023

कन्नौज में शाम पांच बजे तक 62.18% वोटिंग

नगर पालिका 
कन्नौज-56%
छिबरामऊ-54.83%
गुरसहायगंज-59.75%

नगर पंचायत
तिर्वागंज-66.01%
सिकंदरपुर-66.80%
समधन-71.45%
सौरिख-70.82%
तालग्राम-68.31%

06:10 PM, 11-May-2023

शाम पांच बजे तक आजमगढ़ से लेकर भदोही तक इतनी प्रतिशत हुई वोटिंग

शाम पांच बजे तक आजमगढ़ में 53.14, मऊ में 61.66, मिर्जापुर में 48.94, बलिया में 57.78 और भदोही में 54.84 फीसदी मतदान।

विज्ञापन
05:59 PM, 11-May-2023

अलीगढ़ जनपद में 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में दोपहर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.20 रहा। नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान हरदुआगंज नगर पंचायत में 71 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर निगम-अलीगढ            41    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        58
नगर पालिका परिषद्-खैर            59    
नगर पंचायत-इगलास            66    
नगर पंचायत-कौडियागंज            66    
नगर पंचायत-गभाना            54    
नगर पंचायत-चण्डौस            65    
नगर पंचायत-छर्रा            67    
नगर पंचायत-जट्टारी            67
नगर पंचायत-जलाली            64
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        61    
नगर पंचायत-पिलखना            67
नगर पंचायत-पिसावा            67
नगर पंचायत-बरौली            62
नगर पंचायत-बेसवां            69    
नगर पंचायत-मडराक            69    
नगर पंचायत-विजयगढ            71
नगर पंचायत-हरदुआगंज            65
कुल मतदान प्रतिशत 5 बजे तक 46.20 है।

05:59 PM, 11-May-2023

बदायूं में पांच बजे तक 54 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान

नगर पालिका ककराला- 58.68
नगर पालिका बिसौली-  59.38
नगर पालिका उझानी- 54.92
नगर पालिका बिल्सी- 62.88
नगर पालिका सहसवान- 51.69
नगर पालिका बदायूं- 43.46
नगर पालिका दातागंज- 52.81
नगर पंचायत कछला- 67.05
नगर पंचायत उसहैत- 58.36
नगर पंचायत मुड़िया- 72.80
नगर पंचायत सखानू- 67.36
नगर पंचायत इस्लामनगर- 62.74
नगर पंचायत कुंवर गांव- 66.06
नगर पंचायत उसावां- 58.24
नगर पंचायत रुदायन- 67.63
नगर पंचायत वजीरगंज- 62.76
नगर पंचायत गुलड़िया- 89.23
नगर पंचायत सैदपुर- 52.50
नगर पंचायत अलापुर- 64.65
नगर पंचायत फैजगंज- 65.00
नगर पंचायत दहगवां- 64.52
कुल-                        54.89

विज्ञापन
05:58 PM, 11-May-2023

बस्ती में पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत हुआ मतदान

निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।

05:57 PM, 11-May-2023

शाहजहांपुर में शाम पांच बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम - 44.20
2. पुवायां नगर पालिका-  63.62
3. तिलहर नगर पालिका- 55.20
4. जलालाबाद नगर पालिका-  55.60
5. कलान नगर पंचायत-  53.14
6. नगर पंचायत खुदागंज- 58.28
7. नगर पंचायत खुटार- 61.84
8. नगर पंचायत बंडा- 58.50
9. नगर पंचायत कांट- 62.20
10. नगर पंचायत कटरा-49.21
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 64.96
12. नगर पंचायत निगोही- 46.40
कुल मतदान - 49.92

05:57 PM, 11-May-2023

हमीरपुर शाम पांच बजे तक वोटिंग प्रतिशत

नगर पालिका परिषद हमीरपुर- 57.81
नगर पालिका परिषद मौदहा - 61.02
नगर पालिका परिषद  राठ  - 64.36
नगर पंचायत  सुमेरपुर- 55.02
नगर पंचायत  कुरारा- 59.22
नगर पंचायत  सरीला -68.45
नगर पंचायत गोहांड  84.24
कुल मतदान प्रतिशत- 61.09

05:56 PM, 11-May-2023

मेरठ में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मेरठ के हस्तिनापुर में मतदान का अंतिम एक घंटा काफी संवेदनशील है। कस्बे के राजकीय आश्रम पद्धति पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मवाना सीओ का कार्यभार संभाल रहे सीओ खतौली रविशंकर मौके पर पहुंचे। वही मौके पर दंगा नियंत्रण फोर्स को भी बुलाया गया है। जिन्होंने मतदान केंद्र के आसपास से भारी भीड़ को दूर रहने की चेतावनी दी है वही विवाद करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।

05:53 PM, 11-May-2023

औरैया में शाम पांच बजे तक 58.01 प्रतिशत वोटिंग

नगर पालिका परिषद औरैया- 52.04
नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर - 59.60
नगर पंचायत अटसू  - 69.96
नगर पंचायत अछल्दा  - 68.12
नगर पंचायत बिधूना - 64.92
नगर पंचायत दिबियापुर - 58.28
नगर पंचायत फफूंद - 60.09
कुल- 58.01
 

05:52 PM, 11-May-2023

बांदा में पांच बजे तक कुल 51.52 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका बांदा- 48.97
अतर्रा- 51.39
नपं मटौंध- 57.77
बिसंडा- 59.91
ओरन- 72.06
नरैनी- 56.50
तिंदवारी- 66.24
बबेरू- 46.74

05:51 PM, 11-May-2023

इटावा में मतदान की स्थिति शाम 05:00 बजे तक

न.पा.प.-इटावा - 47.48%
न.पा.प.-भरथना- 56.64%
न.पा.प.-जसवन्तनगर-53.92%
न.पं.- इकदिल- 59.39%
न.पं.-बकेवर- 65.09%
न.पं.लखना- 66.23%
इटावा टोटल- 50.93%

05:50 PM, 11-May-2023

पीलीभीत में पांच बजे तक 59.21 प्रतिशत मतदान

पीलीभीत में शाम पांच बजे तक 59.21 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे से पहले तक शहर में 50 प्रतिशत वोट पड़े थे।

05:49 PM, 11-May-2023

कानपुर में शाम 5 बजे तक 39.70 परसेंट हुई वोटिंग

नगर निगम           39       
नगर पालिका बिल्हौर    68.00
नगर पालिका घाटमपुर   58.00 
नगर पंचायत बिठूर        67.11
नगर पंचायत शिवराजपुर 59.00

05:47 PM, 11-May-2023

शाम पांच बजे तक एटा में 54.20 और कासगंज में 57.31 प्रतिशत वोटिंग

एटा में निकाय चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कासगंज जिले में शाम पांच बजे तक 57.31 प्रतिशत वोटिंग हुई।

05:43 PM, 11-May-2023

गाजियाबाद में शाम 05:00 बजे तक 41.92 प्रतिशत मतदान

नगर निगम गाजियाबाद- 36.87
नगर पालिका परिषद लोनी- 48.00
नगर पालिका परिषद-मुरादनगर- 58.30
नगर पालिका परिषद मोदीनगर- 52.50
नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर- 41.50
नगर पंचायत फरीदनगर- 62.68
नगर पंचायत पतला- 70.00
नगर पंचायत निवाड़ी- 48.34
नगर पंचायत डासना- 58.00
कुल मत प्रतिशत- 41.92

05:23 PM, 11-May-2023

चित्रकूट में शाम पांच बजे तक 55.49 फीसदी मतदान

कर्वी---------46.71
मानिकपुर ---53.21
मऊ -----------63.81
राजापुर------58.23
कुल प्रतिशत - -------- 55.49

04:51 PM, 11-May-2023

गाजियाबाद में हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

गाजियाबाद के डीएलएफ स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने किया हंगामा। सूचना पर पहुंची शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।

04:36 PM, 11-May-2023
बरात से पहले मतदान करने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

बरात से पहले दूल्हे ने किया मतदान

अलीगढ़ में अतरौली के मोहल्ला कटरा कोठी स्थित प्राइमरी स्कूल नम्बर पांच पर बने पोलिंग बूथ पर दूल्हा ने वोट डाला। उसके बाद बरात लेकर रवाना हुआ। अतरौली के मोहल्ला कच्चीगढ़ी निवासी राहुल वार्ष्णेय पुत्र गिरीश चंद की बृहस्पतिवार को मतदान के दिन शादी थी। दिन में शादी की अन्य रस्में पूरी करने के बाद अपने घर से घुड़चढ़ी और बरात लेकर रवाना होने से  पहले दूल्हा ने विकास शर्मा आदि दोस्तों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। 
दूल्हा राहुल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी दुल्हन पूजा, जो कि सासनी हाथरस की रहने वाली हैं, उन्होंने भी सासनी के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। पूजा भी शादी के दिन तमाम व्यस्तताओं व अन्य रस्मों से निवृत होकर समय निकालकर हाथों में मेंहदी लगी व कंगन बंधा होने के बाबजूद पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

04:30 PM, 11-May-2023

बस्ती में तीन बजे तक 42.21 प्रतिशत हुआ मतदान

बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 118741 यानी 42.21 प्रतिशत मत पड़े। मतदान प्रतिशत के मामले में नगर पंचायत गायघाट लगातार अव्वल बना हुआ है। वहां कुल 5272 यानी 56.921 प्रतिशत मतदान हुआ।

04:29 PM, 11-May-2023

मेरठ में तीन बजे तक 41.49 प्रतिशत मतदान

मेरठ में निकाय चुनाव का मतदान दोपहर तीन बजे तक ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा। नगर निगम मेरठ के क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक रफ्तार नहीं पकड़ सका और जिले में सबसे आखिरी पायदान पर ही बना रहा। जिसकी वजह से सिर्फ 39.42 फीसदी ही मतदान हुआ। वहीं, किठौर का मतदान सुबह से ही सबसे आगे रहा, जो 58.83 फीसदी पहुंच गया। खरखौदा 57.05 फीसदी मतदान के साथ दूसरे और हर्रा 56.79 फीसदी मतदान के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 

दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर निगम मेरठ-  39.42
सरधना- 45.23
मवाना- 42.18
करनावल- 52.35
परीक्षितगढ़- 52.44
लावड़- 47.48
हस्तिननापुर- 50.66
सिवाल खास- 55.89
बहसूमा- 48.26
खरखौदा- 57.05
दौराला- 46.79
फलावदा- 50.69
किठौर- 58.83
शाहजहांपुर- 46.19
हर्रा- 56.79
खिवाई- 50.78
कुल-41.49

04:29 PM, 11-May-2023

बदायूं में दोपहर तीन बजे तक 46.73 प्रतिशत वोटिंग

नगर पालिका ककराला- 51.57
नगर पालिका बिसौली-  50.83
नगर पालिका उझानी- 47.76
नगर पालिका बिल्सी- 52.96
नगर पालिका सहसवान- 45.11
नगर पालिका बदायूं- 36.86
नगर पालिका दातागंज- 42.30
नगर पंचायत कछला- 55.98
नगर पंचायत उसहैत- 50.51
नगर पंचायत मुड़िया- 59.11
नगर पंचायत सखानू- 56.09
नगर पंचायत इस्लामनगर- 53.64
नगर पंचायत कुंवर गांव- 52.71
नगर पंचायत उसावां- 47.41
नगर पंचायत रुदायन- 57.00
नगर पंचायत वजीरगंज- 52.85
नगर पंचायत गुलड़िया- 76.00
नगर पंचायत सैदपुर- 54.50
नगर पंचायत अलापुर- 54.82
नगर पंचायत फैजगंज- 53.50
नगर पंचायत दहगवां- 62.13
कुल-                         46.73

04:25 PM, 11-May-2023

संतकबीरनगर में तीन बजे तक 42.79 प्रतिशत मतदान

संतकबीरनगर में तीन बजे तक 42.79 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, फिलहाल अभी वोटिंग जारी है। दोपहर के बाद धूप का जोर कम पड़ने पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं।

04:24 PM, 11-May-2023

बदायूं में दोपहर तीन बजे तक 46.73 प्रतिशत वोटिंग

नगर पालिका ककराला- 51.57
नगर पालिका बिसौली-  50.83
नगर पालिका उझानी- 47.76
नगर पालिका बिल्सी- 52.96
नगर पालिका सहसवान- 45.11
नगर पालिका बदायूं- 36.86
नगर पालिका दातागंज- 42.30
नगर पंचायत कछला- 55.98
नगर पंचायत उसहैत- 50.51
नगर पंचायत मुड़िया- 59.11
नगर पंचायत सखानू- 56.09
नगर पंचायत इस्लामनगर- 53.64
नगर पंचायत कुंवर गांव- 52.71
नगर पंचायत उसावां- 47.41
नगर पंचायत रुदायन- 57.00
नगर पंचायत वजीरगंज- 52.85
नगर पंचायत गुलड़िया- 76.00
नगर पंचायत सैदपुर- 54.50
नगर पंचायत अलापुर- 54.82
नगर पंचायत फैजगंज- 53.50
नगर पंचायत दहगवां- 62.13
कुल-                         46.73

04:23 PM, 11-May-2023

भदोही की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में 3:00 बजे तक 44.84 फीसदी मतदान 

आजमगढ़ में तीन बजे तक 42.98 प्रतिशत मतदान 
बलिया में तीन बजे तक- 45.35 फीसदी मतदान

04:21 PM, 11-May-2023

बागपत में तीन बजे तक कुल 53.96% मतदान

बड़ौत: 43.3
बागपत: 53.78%
खेकड़ा: 56.09/%
दोघट: 57%
टीकरी: 58.5%
अमीनगर सराय: 67%
टटीरी: 53.5%
रटौल: 53.35%
छपरौली: 50%

04:19 PM, 11-May-2023

शाहजहांपुर में दोपहर तीन बजे तक 43.30 प्रतिशत मतदान

1.शाहजहांपुर नगर निगम -39.38
2. पुवायां नगर पालिका-  50.45
3. तिलहर नगर पालिका- 49.89
4. जलालाबाद नगर पालिका-  50.64
5. कलान नगर पंचायत-  42.30
6. नगर पंचायत खुदागंज- 50.10
7. नगर पंचायत खुटार- 55.04
8. नगर पंचायत बंडा- 41.25
9. नगर पंचायत कांट- 53.80
10. नगर पंचायत कटरा-40.20
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 53.60
12. नगर पंचायत निगोही- 41.50
कुल मतदान - 43.30

04:18 PM, 11-May-2023

इटावा में तीन बजे तक 42.81 प्रतिशत वोटिंग

न.पा.प.-इटावा - 40.45%
न.पा.प.-भरथना- 47.28%
न.पा.प.-जसवन्तनगर- 44.48%
न.पं.- इकदिल- 47.54%
न.पं.-बकेवर- 49.95%
न.पं.लखना- 57.29%
इटावा टोटल- 42.81%

04:18 PM, 11-May-2023

पीलीभीत में 50.48 प्रतिशत मतदान

पीलीभीत जिले में दोपहर तीन बजे तक 50.48 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 1,47,737 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर चुके थे। तीन बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गुलडिया भिंडारा में 67.64 प्रतिशत हुआ, जबकि सबसे कम शहर 41.76 प्रतिशत रहा। पूरनपुर में 55 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बीसलपुर में 50 से भी कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ। न्यूरिया, जहानाबाद, बरखेड़ा अपराह्न तीन बजे मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर निकल गया।

04:15 PM, 11-May-2023

हाथरस में दोपहर 3 बजे तक कुल 43.77 प्रतिशत मतदान 

हाथरस में सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 68.6 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 37.49 रहा। 

नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    51.78    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        37.49    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        54.4    
नगर पंचायत-मैंण्डू        48.76    
नगर पंचायत-मुरसान        57.36    
नगर पंचायत-सहपऊ        44.5
नगर पंचायत-सादाबाद        44.79    
नगर पंचायत-सासनी        61.23    
नगर पंचायत-हसायन        68.6
कुल मतदान प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक 43.77 रहा।

04:14 PM, 11-May-2023

चित्रकूट में 3 बजे तक 45.71 प्रतिशत मतदान

कर्वी---------38.71
मानिकपुर ---43.72
मऊ -----------51.87
राजापुर------48.57
कुल प्रतिशत - -------- 45.71

03:43 PM, 11-May-2023

कानपुर में दोपहर 3 बजे तक 32.84 परसेंट वोटिंग

नगर निगम                  32.24
नगर पालिका बिल्हौर    60.00
नगर पालिका घाटमपुर   48.00 
नगर पंचायत बिठूर        55.95
नगर पंचायत शिवराजपुर 46.00

03:40 PM, 11-May-2023

अलीगढ़ जनपद में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 38.61 रहा। नगर निगम में 34 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान छर्रा नगर पंचायत में 61 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर निगम-अलीगढ            34    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        51
नगर पालिका परिषद्-खैर        50    
नगर पंचायत-इगलास            56    
नगर पंचायत-कौडियागंज        54    
नगर पंचायत-गभाना            51    
नगर पंचायत-चण्डौस            55    
नगर पंचायत-छर्रा            61    
नगर पंचायत-जट्टारी            57
नगर पंचायत-जलाली            52
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        51    
नगर पंचायत-पिलखना            59
नगर पंचायत-पिसावा            57
नगर पंचायत-बरौली            51
नगर पंचायत-बेसवां            52    
नगर पंचायत-मडराक            59    
नगर पंचायत-विजयगढ            60
नगर पंचायत-हरदुआगंज        54
कुल मतदान प्रतिशत 3 बजे तक 38.61 है।

03:32 PM, 11-May-2023

हाथरस में किन्नरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया

हाथरस के सिकंदराराऊ में बूथ पर किन्नर वोट डालते नजर आए। वोट करने के बाद उसने अपने पहचान पत्र को दिखाते हुए मताधिकार प्रयोग के महत्व के बारे में बताया। किन्नर ने कहा कि हमारे एक वोट से कोई जीत सकता है, तो एक वोट से हार भी सकता है।

03:24 PM, 11-May-2023

कानपुर में पार्षद प्रत्याशी बेहोश

कानपुर के चकेरी के वार्ड 28 हरजिंदर नगर में फर्जी वोट दिलवाने का आरोप लगाते-लगाते पार्षद प्रत्याशी अंकित कनौजिया बेहोश हुए। 

03:17 PM, 11-May-2023

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिवार संग किया मतदान

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिवार संग मतदान किया। अलीगढ़ के अतरौली में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ मढोली के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। संदीप सिंह के बाबा स्व कल्याण सिंह का गांव मढ़ौली है।

03:13 PM, 11-May-2023

भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने रालोद प्रत्याशियों पर लगाया आरोप

मेरठ के कंकरखेड़ा के तक्षशिला स्कूल पर भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, पंडित सुनील और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने रालोद प्रत्याशियों पर वोटरों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। भाजपा नेताओं ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

03:12 PM, 11-May-2023

इटावा में 1.00 बजे तक 33.79 प्रतिशत मतदान 

नगर पालिका परिषद इटावा - 31.91
नगर पालिका परिषद भरथना - 37.54
नगर पालिका परिषद जसवन्त नगर - 36.57
नगर पंचायत इकदिल - 35.30
नगर पंचायत लखना - 45.92
नगर पंचायत बकेबर - 37.63

03:07 PM, 11-May-2023

बागपत में 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान 

बड़ौत: 34.15%
बागपत: 42.49%
खेकड़ा: 44.85%
दोघट: 35%
टीकरी: 36.26%
अमीनगर सराय: 47%
टटीरी: 45.5%
रटौल: 41%
छपरौली: 39%

02:59 PM, 11-May-2023

बरेली में एक बजे तक 30.78 प्रतिशत वोट पड़े 

नगर निगम बरेली - 25.84

आंवला नगर पालिका- 37.01
नवाबगंज नगर पालिका- 43.08
फरीदपुर नगर पालिका- 32.86
बहेड़ी नगर पालिका- 36.3

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 42.8
नगर पंचायत देवरियां - 47.25
नगर पंचायत धौराटांडा - 41.5
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 34.07
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 38.83
नगर पंचायत फरीदपुर - 58.09
नगर पंचायत मीरगंज -42.5
नगर पंचायत रिछा - 41.22
नगर पंचायत रिठौरा- 44.73
नगर पंचायत बिशारतगंज - 39.76
नगर पंचायत शेरगढ़ - 41.87
नगर पंचायत शाही - 38
नगर पंचायत शीशगढ़ - 45.71
नगर पंचायत सेंथल- 37.25
नगर पंचायत सिरौली - 42.2

02:55 PM, 11-May-2023

हाथरस में दोपहर 1 बजे तक 33.61 प्रतिशत मतदान

हाथरस में दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 33.61 रहा। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 54.32 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 29.04 रहा। 
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    38.96    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        29.04    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        41.37    
नगर पंचायत-मैंण्डू        35.84    
नगर पंचायत-मुरसान        45.58    
नगर पंचायत-सहपऊ        31.07    
नगर पंचायत-सादाबाद        35.09    
नगर पंचायत-सासनी        46.53    
नगर पंचायत-हसायन        54.32
 

02:53 PM, 11-May-2023

शाहजहांपुर में 01 बजे तक वोट प्रतिशत

1.शाहजहांपुर नगर निगम -27.25  
2. पुवायां नगर पालिका-  40.96
3. तिलहर नगर पालिका- 40.94
4. जलालाबाद नगर पालिका-  37.37
5. कलान नगर पंचायत-  29.50
6. नगर पंचायत खुदागंज- 39.50
7. नगर पंचायत खुटार- 43.32
8. नगर पंचायत बंडा- 32.15
9. नगर पंचायत कांट- 44.02
10. नगर पंचायत कटरा-35.30
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 37.90
12. नगर पंचायत निगोही- 35.20
कुल मतदान - 32.23

02:50 PM, 11-May-2023

मेरठ में एक बजे तक 27.72 प्रतिशत मतदान

सरधना- 34.18
मवाना- 34.38
करनावल- 40.67
परीक्षितगढ़- 40.89
लावड़- 41.93
हस्तिननापुर- 00
सिवाल खास- 43.38
बहसूमा- 34.09
खरखौदा- 42.93
दौराला- 35.18
फलावदा- 33.90
किठौर- 45.71
शाहजहांपुर- 36.26
हर्रा- 43.39
खिवाई- 38.05
कुल-27.72

02:48 PM, 11-May-2023

बलिया में एक बजे तक 35.82 प्रतिशत मतदान

बलिया- 31.02
रसड़ा- 38.13
चितबडागांव- 44.20
नगरा- 31.52
बेल्थरा- 44.33
सिकंदरपुर- 38.66
मनियर- 32.81
बांसडीह- 37.26
सहतवार- 40.90
रेवती- 38.71
बैरिया- 36.83
रतसर कलां- 35.41

02:43 PM, 11-May-2023

जिलों में मतदान की स्थिति

संतकबीरनगर में एक बजे तक 32.85 प्रतिशत मतदान हुआ
बस्ती में एक बजे तक 33 फीसदी मतदान
एटा में एक बजे तक 38 फीसद मतदान हुआ वहीं कासगंज में 40.31 फीसद मतदान हुआ है।
जनपद बागपत के नगर निकायों में दोपहर 1:00 बजे तक 41% मतदान
आजमगढ़ में एक बजे तक 32.86  प्रतिशत वोटिंग

02:41 PM, 11-May-2023

अलीगढ़ में एक बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में नगर निगम में 26 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान पिलखना नगर पंचायत में 44 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 26 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर निगम-अलीगढ            26    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        37
नगर पालिका परिषद्-खैर            36    
नगर पंचायत-इगलास            41    
नगर पंचायत-कौडियागंज            42.99    
नगर पंचायत-गभाना            39    
नगर पंचायत-चण्डौस            38.99    
नगर पंचायत-छर्रा            40    
नगर पंचायत-जट्टारी            42    
नगर पंचायत-जलाली            39
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        36    
नगर पंचायत-पिलखना            44
नगर पंचायत-पिसावा            39.99    
नगर पंचायत-बरौली            36.99
नगर पंचायत-बेसवां            38.99    
नगर पंचायत-मडराक            41    
नगर पंचायत-विजयगढ            41.99
नगर पंचायत-हरदुआगंज            41.99
कुल मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 29.03 है।

02:40 PM, 11-May-2023

बदायूं में दोपहर एक बजे तक 35.58 वोट पड़े 

नगर पालिका ककराला- 37.64
नगर पालिका बिसौली- 39.66
नगर पालिका उझानी- 35.83
नगर पालिका बिल्सी- 41.10
नगर पालिका सहसवान- 34.96
नगर पालिका बदायूं- 26.25
नगर पालिका दातागंज- 34.53
नगर पंचायत कछला- 41.86
नगर पंचायत उसहैत- 39.58
नगर पंचायत मुड़िया- 53.91
नगर पंचायत सखानू- 42.20
नगर पंचायत इस्लामनगर- 41.90
नगर पंचायत कुंवर गांव- 43.25
नगर पंचायत उसावां- 36.22
नगर पंचायत रुदायन- 46.00
नगर पंचायत वजीरगंज- 35.60
नगर पंचायत गुलड़िया- 64.00
नगर पंचायत सैदपुर- 35.00
नगर पंचायत अलापुर- 44.36
नगर पंचायत फैजगंज- 39.50
नगर पंचायत दहगवां- 53.41
कुल-                         35.58
 

02:39 PM, 11-May-2023

बांदा में 01:00 बजे तक मतदान स्थिति

नगर पालिका बांदा 32.67% 
नगर पालिका अतर्रा में 37.6% 
नगर पंचायत तिंदवारी में 39%
नगर पंचायत बबेरू में 32.7%
नरैनी नगर पंचायत में 35.34%
नगर पंचायत बिसंडा में 36.65%
 नगर पंचायत ओरन में 48.51% 
नगर पंचायत मटौंध 33.86%

02:31 PM, 11-May-2023

चित्रकूट में एक बजे तक मतदान का प्रतिशत

कर्वी--29.83
मानिकपुर --34.73
मऊ --39.65
राजापुर---39.11
कुल प्रतिशत - 35.83

02:27 PM, 11-May-2023

कानपुर में दोपहर एक बजे तक 23.51 प्रतिशत वोट 

नगर निगम                  23.04
नगर पालिका बिल्हौर    45.00 
नगर पालिका घाटमपुर   35.00 
नगर पंचायत बिठूर        44.95
नगर पंचायत शिवराजपुर 32.00

02:25 PM, 11-May-2023

पुलिस की निगरानी में शख्स

मेरठ के हस्तिनापुर में थाना पुलिस ने चुनाव में अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए करीब चार वार्ड सभासद प्रत्याशी को थाने में बैठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाम पांच बजे उन्हें थाने से घर भेज दिया जाएगा। जब तक चुनाव प्रक्रिया चल रही है उस समय तक वह पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

02:24 PM, 11-May-2023

आजमगढ़ में युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने पीटा

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भाजी। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया। नगर पालिका आजमगढ़ में चुनाव को लेकर मतदान के दौरान कई जगह गुत्थम गुत्था की स्थिति रही। वहीं आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक के समीप स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। सभासद पद के दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से भारी संख्या में समर्थक जुट गए और एक दूसरे से मारपीट पर आमदा हो गये। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास करने लगी लेकिन जब मामला बढ़ता गया तो पुलिस की तरफ से जमकर लाठी भाजी गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप सरीखा स्थिति रही। बवाल कर रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने पीटा। आपसी मारपीट में कई युवक घायल भी हुए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

02:21 PM, 11-May-2023

बस्ती में सपा प्रत्याशी और भाजपा विधायक में नोकझोंक

बस्ती के नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह में जमकर नोकझोंक हुई। विधायक और उनके ब्लॉक प्रमुख भाई केके सिंह की मौजूदगी पर सपा प्रत्याशी ने सवाल उठाया। नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए। कुछ देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया। कुछ ही देर में एसडीएम हर्रैया व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष सिंह मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को मौके से हटाया। इससे पहले बुधवार रात में भी विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख, विधायक के भाई केके सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह आमने-सामने हो गए। यहां भी उनके मौजूदगी पर सवाल खड़ा करते हुए बहस किया।

02:15 PM, 11-May-2023

सोनभद्र में प्रभारी निरीक्षक और सपा प्रत्याशी के एजेंट की झड़प

सोनभद्र के ओबरा में नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा और सपा प्रत्याशी के एजेंट रमेश सिंह यादव के बीच तीखी झड़प हुई। सुबह मतदान शुरू होते ही सपा प्रत्याशी चांदनी देवी के एजेंट के तौर पर नगर में घूम रहे रमेश सिंह यादव को करीब साढ़े सात बजे ही जीजीआईसी ओबरा में बने मतदान केंद्र के पास आने वाले वोटरों से मिलने के आरोप में दो घंटे के लिए हिरासत में लेकर ओबरा थाने में बैठा दिया गया। यह बात नगर में फैली तो तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक ने सपा नेता रमेश सिंह यादव को हिदायत देकर जाने दिया। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में घूम रहे प्रभारी निरीक्षक ने सेक्टर आठ स्थित प्राइमरी स्कूल पर बने मतदान केंद्र के पास फिर एक बार रमेश सिंह यादव को अपने समर्थकों से मिलता पाकर प्रभारी निरीक्षक आपा खो बैठे। रमेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने मौके पर मौजूद सपा नेता को जमकर गालियां देने के साथ बाद में देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया। वहां करीब सैकड़ों की संख्या में वोटरों और सपा समर्थकों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। 

02:13 PM, 11-May-2023

भदोही में संदिग्ध आधार कार्डों की जांच

भदोही जिले में निकाय चुनाव शांति पूर्ण ढ़ंग से संचालित हो रहा है। चुनाव में कई बूथों पर संदिग्ध आधार कार्डों की जांच की गई। एम आधार एप के माध्यम से कई संदिग्ध आधार कार्डों की पहचान की गई। हालांकि बूथ पर तैनात बीएलओ उनको हिदायत देकर छोड़ दिया। घोसिया नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर में बनाए गए बूध में एक व्यक्ति चार ऐसे आधार कार्ड लेकर पहुंचा था, जो एकदम नए थे। जिसमें दो आधार कार्ड ऐसे थे। जिसमें एक पर नाम मीला देवी और दूसरे पर मीता देवी दर्ज था। दोनों आधार कार्ड पर डीओबी एक ही था। मामला संदिग्ध देखते हुए बीएलओ ने जांच की और युवक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। इसी तरह कई बूथों पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी संदिग्ध अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुऐ संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। बीएलओ को हिदायत दिया कि संदिग्ध अभिलेखों के साथ को व्यक्ति बूथ के अंदर प्रवेश न कर पाएं।

 

02:10 PM, 11-May-2023

बुलंदशहर 17 निकायों में 1 बजे तक हुआ 41.54 प्रतिशत मतदान

बुलंदशहर नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह नौ बजे तक नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए 41.54 प्रतिशत मतदान पूरा हुआ है। जिनमें बुलदंशहर में 37.34, खुर्जा में 36.83, जहांगीराबाद में 44.43, शिकारपुर में 43.90, स्याना में 40.22, गुलावठी में 37.19, अनूपशहर में 38.22, डिबाई में 41.18, सिकंदराबाद में 33.96, खानपुर में 48.53 पहासू 41.59, औरंगाबाद में 44.04, नरौरा में 231.51, छतारी में 43.00, बीबीनगर में 45.17, बुगरासी में 48.59 और ककोड़ में 50.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

02:01 PM, 11-May-2023

शादी के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट

हाथरस में डोली पुत्री ओमप्रकाश निवासी कृष्णा नगर की बुधवार रात जैत से बारात आई थी। आज 11 मई को उसकी विदाई थी, विदाई से पहले डॉली ने सादाबाद ब्लॉक में बने पिंक बूथ पर वोट डाला और ससुराल के लिए विदा हुईं। डॉली ने नए जीवन की शुरूआत से पहले मताधिकार प्रयोग करने पर खुशी व्यक्त की।

01:54 PM, 11-May-2023

बरेली में एक बजे तक 30.78 प्रतिशत वोट पड़े 

नगर निगम बरेली - 25.84

आंवला नगर पालिका- 37.01
नवाबगंज नगर पालिका- 43.08
फरीदपुर नगर पालिका- 32.86
बहेड़ी नगर पालिका- 36.3

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 42.8
नगर पंचायत देवरियां - 47.25
नगर पंचायत धौराटांडा - 41.5
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 34.07
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 38.83
नगर पंचायत फरीदपुर - 58.09
नगर पंचायत मीरगंज -42.5
नगर पंचायत रिछा - 41.22
नगर पंचायत रिठौरा- 44.73
नगर पंचायत बिशारतगंज - 39.76
नगर पंचायत शेरगढ़ - 41.87
नगर पंचायत शाही - 38
नगर पंचायत शीशगढ़ - 45.71
नगर पंचायत सेंथल- 37.25
नगर पंचायत सिरौली - 42.2

01:46 PM, 11-May-2023

फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी महिलाएं, आधारकार्ड से खुली पोल

बलिया के सिकंदरपुर नगर पंचयात के दारुल उलूम सरकारे आसी में चल रहे मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं को जांच करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ले जाया गया। आधार कार्ड में महिला की उम्र 40 वर्ष थी। दूसरी महिला की उम्र 35 वर्ष थी। वास्तविक उम्र उनकी 18 से 19 साल थी। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी मौके पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान पहुंच गए। इस दौरान जिन महिलाओं का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था। वह वहां से मौका मिलते ही खिसक गई।

01:45 PM, 11-May-2023

सपा विधायक अतुल प्रधान ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मतदान केंद्र पर वोटों की गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को ट्वीट कर शिकायत की है। अतुल प्रधान ने लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने के लिए पोस्ट लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

01:39 PM, 11-May-2023

मुस्तफाबाद के आईडी कार्ड से वोट डालने से रोका

गाजियाबाद के खोड़ा के वार्ड 34 के ग्रीनवेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल में दिल्ली के मुस्तफाबाद के आईडी कार्ड से वोट डालने पहुंचे वोटरों को एजेंट ने रोक दिया। पुलिस की मदद से वापस भेज दिया। उनको वोट नहीं डालने दिया।
 

01:38 PM, 11-May-2023

तीन पुलिसकर्मियों पर शराब बंटवाने का आरोप

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना इलाके की गोविंदपुरी में डायल 112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर पुलिस की गाड़ी में प्रत्याशी को बैठाकर मतदाताओं को शराब बंटवाने का आरोप लगा है। थाना पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश में लगी है।
 

01:37 PM, 11-May-2023

विधायक सुनील शर्मा ने डाला वोट

गाजियाबाद के वसुंधरा में विधायक सुनील शर्मा ने वोट डाला। विधायक के अलावा, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 में अपने मत का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इंग्राम स्कूल पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते हुए सभी जनपद वासियों से अपील की है कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने नव मतदाताओं जो पहली बार वोट डालेंगे उनसे उत्साहपुर्वक मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में निडर होकर अपने मत का अवशय इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

01:35 PM, 11-May-2023

गाजियाबाद में प्रत्याशियों की आपस में बहस

गाजियाबाद के पसोंडा स्थित गरिमांजलि स्कूल मतदाता केंद्र के बाहर प्रत्याशियों की आपस में बहस के बाद 'नारा ए तकबीर' के नारे लगा रहे युवाओं को पुलिसकर्मियों ने लाठी मारकर भगाया। उधर, शहीद नगर के आशादीप फाउंडेशन में बूथ संख्या 1062 पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हुई। खोड़ा के वार्ड तीन में उज्जवल ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रत्याशी संजीव गिरी को केंद्र में जाने से रोकने पर साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने नाराजगी जताई। विधायक ने पुलिस कर्मियों से प्रत्याशी को अंदर जाने देने और सही वोट डालने के जानकारी लेने के लिए निर्देश दिए।

01:34 PM, 11-May-2023

गाजियाबाद में एक बजे तक 32.84 प्रतिशत मतदान

नगर निगम गाजियाबाद- 24.45
नगर पालिका परिषद लोनी- 29.00
नगर पालिका परिषद- मुरादनगर- 38.50
नगर पालिका परिषद मोदीनगर- 36.00
नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर- 29.40
नगर पंचायत फरीदनगर- 36.85
नगर पंचायत पतला- 44.90
नगर पंचायत निवाड़ी- 30.00
नगर पंचायत डासना- 26.50
कुल मत प्रतिशत- 32.84

01:34 PM, 11-May-2023

कवि कुमार विश्वास ने डाला वोट

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने गाजियाबाद के वसुंधरा में वनस्थली पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गाजियाबाद नगर निकाय चुनाव में अभी तक सबसे कम मतदान प्रतिशत होने के बाद प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने चिंता व्यक्त की है।

01:29 PM, 11-May-2023

बीएलओ ने बांटी पर्ची, पर नहीं डाल सके वोट, हुआ हंगामा, मायूस होकर लौटै

हाथरस शहर के पोलिंग बूथ अक्रूर इंटर कॉलेज में भाग संख्या 102 पर बीएलओ के द्वारा मतदान पर्ची दी गई, पर वोट नहीं डालने दिया गया। मतदाता एक बूथ से दूसरे बूथ तक चक्कर काटते रहे। इस पर सभी इकट्ठा होकर विरोध किया। बिना मतदान किये मायूस होकर घर वापस लौट गए। इस पर एडीएम बंसन्त अग्रवाल ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है, वह सभी मतदान कर सकते हैं।

01:25 PM, 11-May-2023

प्रलोभन देकर मतदान कराने के आरोप में विवाद

चित्रकूट में मऊ नगर पंचायत मतदान के दौरान एक दूसरे के समर्थकों को प्रलोभन देकर मतदान कराने के आरोप में दो प्रत्याशियों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों को रोका। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों के खिलाफ दर्ज होगी।
 

01:24 PM, 11-May-2023

सपा समर्थित, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी नजरबंद

बरेली में वार्ड 20 से आजमनगर से सपा समर्थित, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। आरोप है के सुबह 9 बजे से कुतुबखाना चौकी पर बुलाकर बैठा रखा है, प्रत्याशियों का आरोप है कि भाजपा को जिताने के लिए नजर बंद करने की कार्रवाई की गई है।

01:21 PM, 11-May-2023

बदायूं में 11 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका ककराला- 27.92
नगर पालिका बिसौली- 26.10
नगर पालिका उझानी- 23.14
नगर पालिका बिल्सी- 27.70
नगर पालिका सहसवान- 22.98
नगर पालिका बदायूं- 18.96
नगर पालिका दातागंज- 22.62
नगर पंचायत कछला- 28.71
नगर पंचायत उसहैत- 27.93
नगर पंचायत मुड़िया- 24.60
नगर पंचायत सखानू- 26.11
नगर पंचायत इस्लामनगर- 31.60
नगर पंचायत कुंवर गांव- 25.46
नगर पंचायत उसावां- 22.78
नगर पंचायत रुदायन- 33.96
नगर पंचायत वजीरगंज- 22.22
नगर पंचायत गुलड़िया- 44.00
नगर पंचायत सैदपुर- 25.75
नगर पंचायत अलापुर- 31.61
नगर पंचायत फैजगंज- 25.50
नगर पंचायत दहगवां- 36.16
कुल-                         24.26

01:18 PM, 11-May-2023

पीलीभीत में 35 फीसदी मतदान

पीलीभीत जिले में तापमान की बढ़ोतरी के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा है। 11 बजे तक जिले में 35 फीसदी मतदान हो गया। दूसरे राउंड 9 बजे से 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें भी पीलीभीत नगर पालिका में मात्र 10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक गुलड़िया भिंडारा में 39. 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

01:14 PM, 11-May-2023

भाजपा और सपा के एजेंटों में विवाद

कन्नौज के गुरसहायगंज नगर पालिका में तिर्वा रोड स्थित सरोजनी देवी इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान को लेकर भाजपा और सपा के एजेंटों में विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसेक बाद सड़क पर आकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। सूचना पाकर डीएम, एसपी, एएसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और अराजक तत्वों को खदेड़ दिया। लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की बात कही है।

01:09 PM, 11-May-2023

ड्यूटी और मां की ममता साथ-साथ

हाथरस के सासनी में एक जूनियर हाईस्कूल के कमरा नं दो में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बना है। यहां पर एक शिक्षिका अपने बच्चे को गोद में लेकर बूथ पर ड्यूटी करती नजर आई। बच्चा छोटा है और और घर पर कोई नहीं, इसलिए ड्यूटी और ममता, दोनों को साथ-साथ निभाना पड़ रहा है। यही कहलाती है मां।


 

01:08 PM, 11-May-2023

बरेली में 11 बजे तक कुल 27.60 मतदान प्रतिशत 

नगर निगम बरेली - 16.14
आंवला नगर पालिका- 24.86
नवाबगंज नगर पालिका- 30.2
फरीदपुर नगर पालिका- 22.36
बहेड़ी नगर पालिका- 23.53

नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 29.25
नगर पंचायत देवरियां - 31.53
नगर पंचायत धौराटांडा - 33.5
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 22.86
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 27.06
नगर पंचायत फरीदपुर - 39.63
नगर पंचायत मीरगंज -32.5
नगर पंचायत रिछा - 26.5
नगर पंचायत रिठौरा- 29.81
नगर पंचायत बिशारतगंज - 25.29
नगर पंचायत शेरगढ़ - 25.94
नगर पंचायत शाही - 26.5
नगर पंचायत शीशगढ़ - 30.67
नगर पंचायत सेंथल- 27.5
नगर पंचायत सिरौली - 26.5
 

01:05 PM, 11-May-2023

कानपुर में निजी वाहन से ईवीएम ले जाने पर हंगामा

कानपुर के काकादेव थाना इलाके के वार्ड 86 स्थित बीएसएस इंटर कालेज के निजी वाहन में ईवीएम ले जाने का मामला सामने आया। मतदान केंद्र में पोलिंग एजेंटों ने अधिकारी पर बिना किसी जानकारी के वोटिंग मशीन ले जाने का आरोप लगाया है। एजेंटों की आरोप है कि अधिकारी बिना बताए पोलिंग सेंटर से छह मशीनें ले गए। जिसका उन्होंने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में अधिकारियों ने बताया कि छह मशीनें खराब थी जिसके चलते उन्हें ले जाया गया है।

12:51 PM, 11-May-2023

मेरठ:11 बजे तक हुआ मतदान प्रतिशत

नगर निगम मेरठ- 16.49
सरधना-22.22
मवाना-22.69
करनावल-25.93
परीक्षितगढ़-27.91
लावड़-26.99
हस्तिननापुर-27.28
सिवाल खास-25.63
बहसूमा-22.17
खरखौदा-29.30
दौराला-22.87
फलावदा-24.67
किठौर-31.61
शाहजहांपुर-22.19
हर्रा-27.24
खिवाई-26.32

12:47 PM, 11-May-2023

मेरठ में 11 बजे तक 16.49 फीसदी मतदान

मेरठ नगर निगम का मतदान प्रतिशत 11 बजे तक जिले में सबसे पीछे 16.49 फीसदी है। वहीं, किठौर में 31.61 फीसदी और खरखौदा में 29.30 फीसदी प्रतिशत पहुंच गया है। जिले में कुल 18.35 फीसदी मतदान हो चुका है। नगर निगम मेरठ के 1257872 मतदाताओं में से 207436 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं किठौर के 22243 मतदाताओं में से 7031 और खरखौदा के 11582 मतदाताओं में से 3394 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

12:42 PM, 11-May-2023

वोटिंग में कानपुर सबसे पीछे

अयोध्या में 11 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान
अंबेडकरनगर में कुल मतदान 24.39 प्रतिशत
अमेठी में सुबह 11.00 बजे तक 23.66 प्रतिशत
भदोही में 11 बजे तक 23  प्रतिशत मतदान
शाहजहांपुर में 11 बजे  तक 21 प्रतिशत मतदान 
बुलंदशहर में 11 बजे तक 28 प्रतिशत मतदान
आजमगढ़ में 11 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान
हमीरपुर में 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान
चित्रकूट में 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान
कानपुर में 11 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान
अमेठी में 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान
बदायूं में 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान
फर्रूखाबाद में 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 11 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान
नोएडा में 11 बजे तक 28 प्रतिशत मतदान
अलीगढ़ में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान
सोनभद्र में 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 11 बजे तक 27  प्रतिशत मतदान
हाथरस में 11 बजे तक कुल 21.21 प्रतिशत मतदान 
हापुड़ में 11: 00 बजे तक 28.04 फीसदी मतदान

12:26 PM, 11-May-2023

शहर में मतदान की रफ्तार सुस्त, देहात क्षेत्र में बरस रहे वोट

पहली बार हो रहे महापौर के चुनाव में शाहजहांपुर के मतदाता शुरुआती चार घंटे में अपेक्षाकृत तेजी नहीं दिखा सके। नगर निगम में दो घंटे में महज 17.20 प्रतिशत मतदान ही हो सका है। शहर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ में वोट डालने पहुंच गए थे। शाहजहांपुर में नगर निगम के अलावा तीन नगर पालिका तिलहर, पुवायां और जलालाबाद में मतदान हो रहा है। इसके अतिरिक्त आठ नगर पंचायत बंडा, खुटार, निगोही, खुदागंज, कटरा, कलान, अल्हागंज और कांट में वोटिंग हो रही है। पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग खुटार नगर पंचायत में हुई। यहां पर 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

12:25 PM, 11-May-2023

11 बजे तक 23.56 प्रतिशत हुआ मतदान

सिद्धार्थनगर में दो नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुबह 9:00 से 11:00 के बीच हुए मतदान आंकड़ों के मुताबिक 22. 95 प्रतिशत हुआ है। प्रशासन ने यह आंकड़ा जारी किया है। नगरपालिका सिद्धार्थनगर 19.91प्रतिशत, बांसी 26.06 प्रतिशत, नगर पंचायत डुमरियागंज 25.32, बढ़नी चाफा 26.03, भारतभारी 21.86, बिस्कोहर 23.31, इटवा 26.03, शोहरतगढ़ 20.72, बढ़नी 15.40, कपिलवस्तु 22.08, उसका बाजार 23.32 प्रतशित मतदान हुआ है।
 

12:18 PM, 11-May-2023

अलीगढ़ में 11 बजे तक 18.19 प्रतिशत मतदान

अलीगढ़ में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.19 हुआ है। नगर निगम में जहां 9 बजे तक 6 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं अब 11 बजे तक 15.9 मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पिलखना नगर पंचायत में 29.99 प्रतिशत हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ़                  15.9    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        24
नगर पालिका परिषद्-खैर            22.6    
नगर पंचायत-इगलास                  28    
नगर पंचायत-कौडियागंज              28    
नगर पंचायत-गभाना                   22.99    
नगर पंचायत-चण्डौस                 24.99    
नगर पंचायत-छर्रा                     30    
नगर पंचायत-जट्टारी                  28    
नगर पंचायत-जलाली                 26.99    
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        25    
नगर पंचायत-पिलखना            29.99    
नगर पंचायत-पिसावा                 25    
नगर पंचायत-बरौली                  25    
नगर पंचायत-बेसवां                 20    
नगर पंचायत-मडराक            21.33    
नगर पंचायत-विजयगढ            24.99    
नगर पंचायत-हरदुआगंज             25
 

12:14 PM, 11-May-2023

ससुराल विदा होने से पूर्व नवविवाहिता ने किया मतदान, दिखा उत्साह

पीलीभीत की नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड नंबर चार निवासी सरिता की बुधवार रात मझोला के पोनीगंज से शादी हुई। बृहस्पतिवार को विदाई होनी थी। सरिता ने मतदान की अहमियत को गंभीरता से लिया। ससुराल विदा होने से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह सरिता ने कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान किया। मतदान कर सरिता काफी उत्साहित दिखीं। इसके बाद परिजनों ने खुशी-खुशी सरिता को विदाई दी। विदाई से पहले पंचायत के चुनाव में मतदान में भागीदारी चर्चा का विषय बनी रही।

12:03 PM, 11-May-2023

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया आचार संहिता का उल्लंघन 

सपा ने दादरी में पुलिस पर सपा समर्थित बूथों पर मतदाताओं को आईडी प्रूफ़ के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर ही मतदाताओं की पर्ची और आईडी की जांच की जा रही है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। वह मतदान केंद्रों पर अपने समर्थकों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए।


 

11:54 AM, 11-May-2023

सपा प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोईं

बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद का यह मामला बताया जा रहा है। प्रत्याशी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11:45 AM, 11-May-2023

सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया मतदान

मिर्जापुर की  सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया।

11:41 AM, 11-May-2023

चित्रकूट में 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

कर्वी-- 19.51
मानिकपुर --22.88
मऊ --25.54
राजापुर--27.06
कुल प्रतिशत - 23.75

हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक कुल 24.87 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका परिषद हमीरपुर- 23.72
नगर पालिका परिषद मौदहा - 26.74
नगर पालिका परिषद  राठ  - 26.24
नगर पंचायत  सुमेरपुर- 20.92
नगर पंचायत  कुरारा- 21.23
नगर पंचायत  सरीला -24.91

11:36 AM, 11-May-2023

मिर्जापुर डीएम ने लाइन में लगकर डाला वोट

मिर्जापुर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर निकाय चुनाव में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर महिलाओं की लाइन में कतारबद्ध होकर वोट डालने के लिए अपने नंबर का इंतजार किया। वोट डालने के बाद पिंक/महिला बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। 

11:36 AM, 11-May-2023

भदोही में 11 बजे तक मतदान

भदोही की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में 11:00 बजे तक 22.14 फीसदी मतदान हुआ
निकाय       पड़े मत     प्रतिशत
भदोही -          23936          20.15
गोपीगंज.        6725.           23.02
ज्ञानपुर.           3000         26.23
सुरियावां          4319.          27.52
नई बाजार.       3127          25.26
खमरिया            4955.       23.70
घोसिया             4267        22.66
कुल.                50329      22.14

आजमगढ़ में 11 बजे तक 16.36 प्रतिशत मतदान

11:29 AM, 11-May-2023

भाजपा विधायक का नाम वोटर लिस्ट से गायब

पीलीभीत में मॉडल स्कूल के बाहर वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर मतदाता भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी पहुंचे। मतदाताओं का आरोप था कि  न पर्ची दी जा रही न वोटर लिस्ट में नाम है। कानपुर में विधायक राहुल सोनकर और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने की वजह से वो मतदान नहीं कर पाए हैं। राहुल सोनकर बिल्हौर विधानसभा से BJP विधायक हैं। वोटर लिस्ट में बहुत से लोगों के नाम गायब हैं। कही पर एक ही व्यक्ति का नाम कई बार अंकित किया गया है।

11:25 AM, 11-May-2023

मुस्लिम महिला मतदाताओं की लंबी कतार

मऊ नगर के सर इकबाल पब्लिक स्कूल बूथ पर मुस्लिम महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेरठ के रशीद नगर के वार्ड 89 में कुछ वोटरों ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। उधर, शेरगढ़ी में दलित वोटों में बंटवारा हो गया है। अभी तक हुए मतदान के अनुसार, हाथी को छोड़कर मतदाता साइकिल पर सवार होकर दौड़ रहे हैं। 

11:20 AM, 11-May-2023

मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद वृद्धा की मौत

फर्रुखाबाद के कायमगंज की मोहल्ला नुनहाई निवासी घासीराम की 75 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी कन्या विद्या पीठ मतदान केंद्र पर परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद वृद्धा बाहर निकलते समय गश खाकर गिर गई। अचानक महिला के गिरने से वहां भगदड़ मच गई। वृद्धा को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

11:17 AM, 11-May-2023

मेरठ में आप और भाजपा समर्थक भिड़े

मेरठ में मोदीपुरम स्थित डीएमए स्कूल में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने भाजपा समर्थकों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की  आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बहस हुई। ऋचा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ भी बहस कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। ऋचा सिंह ने बताया कि फतेहउल्लापुर में भी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही हैं।

11:07 AM, 11-May-2023

कासगंज में सुबह नौ बजे तक 11.44 फीसद मतदान

कासगंज में सुबह नौ बजे तक 11.44 फीसद मतदान हुआ। बूथों पर पहुंच रहे वोटर में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

मेरठ में निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक मेरठ नगर निगम और 15 नगर परिषद में मतदान 8.57 फीसदी रहा। सुबह मतदाताओं के नहीं निकलने की वजह से मेरठ नगर निगम का मतदान प्रतिशत सबसे कम 7.66 फीसदी रहा। वहीं, सबसे तेज मतदान की रफ्तार किठौर 15.58 फीसदी रही। इसके बाद परीक्षितगढ़ में 13.94 फीसदी, हस्तिनापुर में 13.17 रही। 

सुबह नौ बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
नगर निगम मेरठ- 7.66
सरधना-9.73
मवाना-11.18
करनावल-12.16
परीक्षितगढ़-13.94
लावड़-11.53
हस्तिननापुर-13.17
सिवाल खास-12.62
बहसूमा-10.41
खरखौदा-13.24
दौराला-10.77
फलावदा-12.22
किठौर-15.58
शाहजहांपुर-11.57
हर्रा-12.73
खिवाई-11.80

10:54 AM, 11-May-2023

दुल्हन बनने से पहले किया मतदान, शाम को है शादी

हाथरस में सासनी के जूनियर हाई स्कूल स्थित पिंक बूथ पर एक युवती हाथ में हरे रंग की चूड़ियां और मेंहदी रचाकर मतदान करने आई। मतदान करने के बाद पूजा ने बताया कि आज शाम को शादी है, उससे पहले मतदान कर अपना नागरिक कर्तव्य पूरा किया। 

10:41 AM, 11-May-2023

कन्नौज में सुबह नौ बजे तक 11.64 फीसदी वोटिंग

बरेली जिले में चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और 15 नगर पंचायतों के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान में देरी हुई, लेकिन अधिकतर जगह मतदान शुरू हो गया था। मतदान के लिए लोगों में उत्साह था। 7:00 बजे से ही लोग मतदान केंद्रों तक पहुंच गए थे।मतदान के शुरुआती दो घंटे के आंकड़े आ गए हैं। नगर निगम के लिए 7.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पंचायतों के लिए 13 फीसदी मतदान का औसत पहले 2 घंटे में आया है। नगर पालिकाओं के लिए 12.45 प्रतिशत मतदान रहा।


कन्नौज में सुबह नौ बजे तक 11.64% वोटिंग
नगर पालिका
कन्नौज-11.97%
छिबरामऊ-11.50%
गुरसहायगंज-12.10%

नगर पंचायत
तिर्वागंज-12.25%
सिकंदरपुर-11%
समधन-9.05%
सौरिख-12.25%
तालग्राम-12.17%

बलिया में सुबह नौ बजे का अपडेट
जनपद में सुबह नौ बजे तक हुए मतदान में कुल 11.10 फीसद मतदान हुआ। मनियर नगर पंचात सबसे आगे रहा। वहां सबसे अधिक 14.14 फीसदत मत पड़े थे।  नगरा में सबसे कम 7.16 फीसद मतदान हुआ था। बलिया नगर पालिका में टाउन इंटर कालेज के मैदान पर बने बूथ पर सभासद प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। इसमें पुलिस ने सभासद प्रत्याशी के भाई को हिरासत में ले लिया।

बलिया --8.86
रसड़ा में 12.63
चितबड़ागांव 10.86
सहतवार 9.24
रेवती 13.08
मनियर 14.14
बांसडीह 10.34
सिकंदरपुर 11.14
बैरिया 12.90
रतसक 11.93
नगरा 7.16
बेल्थाररोड --11.10

10:39 AM, 11-May-2023

सिद्धार्थनगर में दो घंटे में 9.36 प्रतिशत मतदान

सिद्धार्थनगर में दो नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुबह 7:00 से 9:00 के बीच हुए मतदान आंकड़ों के मुताबिक 9. 63 प्रतिशत हुआ है। प्रशासन की ओर यह आकडा जारी हुआ है। नगरपालिका सिद्धार्थनगर 9.00 प्रतिशत, बांसी 8.51 प्रतिशत, नगर पंचायत डुमरियागंज 11.05, बढ़नीचाफा 11.50 भारतभारी 10.00 बिस्कोहर 8.58, इटवा 6.57, शोहरतगढ़ 9.03 बढ़नी 7.25, कपिलवस्तु 14.00 उसका बाजार 9.87 प्रतशित मतदान हुआ है सबसे कम मतदान इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में है।

10:37 AM, 11-May-2023

सपा प्रत्याशी ने अपने पति के साथ किया मतदान

बस्ती में सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने पति अंकुर वर्मा के साथ मतदान किया। बरेली में सपा समर्थित डॉ आईएस तोमर ने मतदान किया। 

एक ही क्यूआर कोड के मिले चार लोग
मऊ में नगर पंचायत वलीदपुर में एक ही क्यूआर कोड के चार आधार कार्ड नंबर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि नगर के मतदान केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज वाणिज्यिक शाखा पर बूथ संख्या 237 में P3 अधिकारी द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं की उंगली पर स्याही ठीक ढंग से न लगाने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उसको तत्काल हटाते हुए रिजर्व कर्मी को ड्यूटी लगाने के निर्देश दिया।

10:37 AM, 11-May-2023

भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच झड़प

कानपुर के गुजैनी में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच झड़प होने की खबर है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, अयोध्या के बीकापुर में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और मतदाताओं पर अपने पक्ष में जबरदस्ती मतदान करने के लिए मजबूर करने के आरोप में नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सपा चेयरमैन प्रत्याशी जुग्गी लाल यादव को कोतवाली पुलिस द्वारा रात में कस्टडी में लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रात में जुग्गी लाल यादव को नगर पंचायत के स्टेट बैंक तिराहा तेंदुआ माफी से उनके स्कॉर्पियो वाहन सहित पकड़कर कोतवाली लाया गया। लेकिन कुछ समय बाद रात में ही छोड़ दिया गया। सपा प्रत्याशी जुग्गीलाल के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया गया है और उनके स्कॉर्पियो वाहन को एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

10:29 AM, 11-May-2023

बस्ती में पहले दो घंटे में 8.94 प्रतिशत हुआ मतदान

शाहजहांपुर में सुबह नौ बजे तक 9.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। बरेली नगर निगम में पहले 2 घंटे में 7.1 4 फीसदी मतदान हुआ। मऊ नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में सुबह 9 बजे 9.4 प्रतिशत मत पड़े। बस्ती में सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में कुल 2 लाख 81 हजार 302 मतदाताओं में से 25 हजार 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। शहर की तुलना में कस्बों के मतदाताओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई। नगर पंचायत के कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतार दिखाई दी। सबसे ज्यादा 13.62 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत गायघाट और सबसे कम नगर पंचायत नगर बाजार में 4.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

महोबा में सुबह 09 बजे तक 12.4 प्रतिशत वोटिंग
नगर पालिका परिषद महोबा -8
नगर पालिका परिषद चरखारी -10
नगर पंचायत खरेला -12
नगर पंचायत कबरई -12
नगर पंचायत कुलपहाड़ -20
 

10:20 AM, 11-May-2023

मतदान केंद्र में भाजपा का एजेंट गिरफ्तार 

कानपुर के काकादेव प्रभात पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा का एजेंट गिरफ्तार हुआ है। पोलिंग बूथ के अंदर बीजेपी का एजेंट नितिन एक मतदाता उर्मिला सिंह को बीजेपी पर वोट डालने के लिए दबाव बना रहा था।

10:19 AM, 11-May-2023

सरधना में वोट काटने पर हंगामा

मेरठ के सरधना में वार्ड 12 में सैकड़ों वोट कटने पर मोहल्ला कमरानवाबान में लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
 

10:17 AM, 11-May-2023

संतकबीरनगर में एसडीएम और सीओ ने नगर पंचायत बेलहर कलां राष्ट्रीय इंटर मीडिएट कॉलेज पारस नगर बेलहर में बूथ का जायजा लिया।

10:13 AM, 11-May-2023

गलत जगह लगा सेल्फी प्वॉइंट

पीलीभीत नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के नेहरू इंटर कॉलेज में मतदान स्थल के करीब सेल्फी प्वाइंट लगा है। जहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है वहां पर मतदाताओं को अपना मोबाइल ले जाने के लिए अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। प्रशासन के द्वारा सेल्फी प्वाइंट गलत जगह लगाया गया है। मतदाताओं ने कहा कि प्रशासन मोबाइल को सेल्फी प्वाइंट तक नहीं ले जाने दे रहा है। उप जिलाधिकारी अमरिया ने माना कि सेल्फी प्वाइंट का चुनाव गलत स्थान पर किया गया। कुछ देर के बाद  सेल्फी प्वाइंट की जगह बदल कर मतदाताओं को उसके पास जाने दिया जाएगा।

10:07 AM, 11-May-2023

बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया

पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। बरेली में वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मतदान किया। बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने परिवार के साथ मतदान किया।

10:05 AM, 11-May-2023

अलीगढ़ में 9 बजे तक कुल 6.93 प्रतिशत मतदान

अलीगढ़ में 9 बजे तक कुल 6.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम में अभी तक केवल 6 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान गभाना नगर पंचायत में 12.01 हुआ है।

कानपुर में 9 बजे तक 8.37 फीसदी मतदान
कानपुर- 5.83
बिल्हौर- 10
घाटमपुर- 10
बिठूर-8
शिवराजपुर- 8

हमीरपुर में सुबह 9 बजे तक 08.40 फीसदी मतदान

बस्ती नगर निकाय, नौ बजे तक मतदान

नगर पालिका बस्ती, 7.48
नगर पंचायत बनकटी, 9.64
नगर पंचायत नगर, 4.56
नगर पंचायत गनेशपुर, 13.4
नगर पंचायत गायघाट, 13.62
नगर पंचायत मुंडेरवा, 4.94

नगर पंचायत बभनान, 13.13
नगर पंचायत हर्रैया, 11.04
नगर पंचायत कप्तानगंज, 10.8

नगर पंचायत रुधौली, 8.44

कुल मतदान प्रतिशत 8.94

10:04 AM, 11-May-2023

पहली बार किया मतदान

निकाय चुनाव में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। भदोही की शमा परवीन और मोनी पहली बार वोट डालकर काफी खुश नजर आईं।

10:02 AM, 11-May-2023

दो घंटे के मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक

पीलीभीत के बरखेड़ा में ब्लॉक प्रांगण में बने बूथ 12 पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार लगी है। जनपद की कलीनगर नगर पंचायत में सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शुरुआती दौर में महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक रुचि देखी जा रही है। बूथों पर महिला मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है। पुरुष मतदाताओं की संख्या फिलहाल कम देखी जा रही है। चुनाव को पारदर्शी करने के लिए पुलिस बूथों पर मुस्तैद है। कलीनगर में दस सभासद और अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है।

09:47 AM, 11-May-2023

जेपीएस राठौर ने पत्नी के साथ डाला वोट

सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर पत्नी और भाई के साथ शाहजहांपुर में एम लाल स्कूल में वोट डालने पहुंचे। मेरठ में सपा से महापौर पद की प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंची। उनके साथ सपा विधायक अतुल प्रधान भी थे। उन्होंने भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीं कंकरखेड़ा के जिटोली में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मौके पर दौड़े जिलाधिकारी दीपक मीणा व रोहित सिंह सजवाण। कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

09:43 AM, 11-May-2023

बलिया से शानदार तस्वीरें सामने आई

यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच बलिया से शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं। बलिया के रेवती जूनियर हाई स्कूल में साइकिल और गोद में बुजुर्ग परिजनों को वोटिंग के लिए लेकर परिजन पहुंच रहे हैं।

09:24 AM, 11-May-2023

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के परिवार ने किया मतदान

गाजियाबाद के वनस्थली पब्लिक स्कूल वैशाली सेक्टर 2 के मतदान केंद पर वोट डालने के लिए सेक्टर 2डी निवासी 79 वर्षीय राजेन्द्र रावत पहुंचे। राजेंद्र बीमार होने के चलते स्टैंड के सहारे से चलते हैं लेकिन फिर भी मतदान करने पहुंचे। लोनी के वर्धमान शिशु मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय कुपारी देवी ने वोट डाला। भागीरथ पब्लिक स्कूल मतदान केन्द्र पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के परिवार ने मतदान किया।

09:15 AM, 11-May-2023

मतदान को लेकर उत्साह

छाया पब्लिक स्कूल, वैशाली सेक्टर तीन में सुबह 7 बजे मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। सुबह मतदान करने वालों में अधिकांश व्यापारी वर्ग के लोग रहे। वहीं प्रत्याशी भी मतदाताओं का मनुहार करते नज़र आए। मतदाताओं के सामने हाथ जोड़ने से लेकर पैर पड़ने में पीछे नहीं रहे।

09:10 AM, 11-May-2023

एडीजी ने किया निरीक्षण

हापुड़ के जैन कन्या पाठशाला में मतदान स्थल पर एडीजी निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं, विमान इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी है।

09:03 AM, 11-May-2023

गढ़मुक्तेश्वर नगर निकाय चुनाव में नितिका और अनुराधा पहली मतदाता

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर निकाय चुनाव में नितिका और अनुराधा ने पहली बार मतदान किया। पुलिस अधिकारी भी लगातार दौरा कर रहे हैं।

08:43 AM, 11-May-2023

एक परिवार के लोगों के वोट अलग अलग वार्ड में, वोटिंग में परेशानी

मेरठ में वार्ड 72 के विकासपुरी कॉलोनी में एक ही परिवार के वोट अलग अलग वार्ड में कर दिए गए। परिवार में 6 सदस्यों में 2 के वोट 72 वार्ड में , जबकि अन्य सदस्यों के वोट वार्ड 56 में कर दिए गए। जिससे वोट डालने के लिए दूसरे वार्ड में जाना पड़ेगा। जबकि बूथ दूसरे मोहल्ले में है। अतिसंवेदनशील 50 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इन केंद्रों पर न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से भी निगरानी हो रही है।

08:37 AM, 11-May-2023

औरैया जिले की सात निकायो में 207 मतदेय स्थलों पर मतदान जारी

औरैया जिले के सात निकाय क्षेत्र में सुबह सात बजे से जारी है। एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 80 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। इसके साथ ही 104 वार्ड के 526 सभासद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम छह बजे के बाद मतपेटियों में कैद हो जाएगा। सातों नगरीय निकायों में 179550 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसलाकरने को लेकर उत्साहित हैं। औरैया नगर पालिका, दिबियापुर, फफूंद,अटसू, बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना, अछल्दा नगर में  दिलचस्प मुकाबला है। मतदाताओं के रुझान भी प्रत्याशी नहीं समझ पा रहे हैं।  जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंदों पर मतदान शुरू हो गया है कहीं पर अभी किसी भी तरह की समस्या नहीं है।

08:12 AM, 11-May-2023

कासगंज में 294 बूथों पर मतदान हुआ शुरू 

कासगंज में जिले की 10 निकायों में 294 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। इन बूथों में कोई भी बूथ सामान्य श्रेणी का नहीं है। बूथ तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं। 151 बूथ संवेदनशील, 109 बूथ अतिसंवेदनशील व 34 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के है।

08:09 AM, 11-May-2023

भदोही में बूथों पर दिख रहा उत्साह

निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो चुकी है। वोटिंग की शुरूआत में ही मतदाताओं का उत्साह देखा जा रहा है। बूथों पर बड़ी संख्या में महिला और पुरूष वोटरों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स भी तैनात हैं। जिले की दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया और नई बाजार के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर 79 और सभासद के 676 प्रत्याशियों का फैसला दो लाख 27 हजार 817 मतदाताओं के हाथों में हैं। जिले की 98 बूथों पर उत्साह के साथ वोटिंग शुरू हो चुकी है। पिंक बूथों के साथ ही आदर्श बूथों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने को लालायित दिख रहे हैं। खासकर महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ पीएसी जवान तैनात हैं। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिख रहे हैं।

07:55 AM, 11-May-2023

कानपुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब

कानपुर के नवाबगंज खोरा मे ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान अभी तक नहीं शुरू हो पाया। महापौर प्रत्याशी अर्चना निषाद ने भी मतदान नहीं किया है। इसके अलावा सरस्वती मॉडल स्कूल छोरा नवाबगंज के कक्ष संख्या एक बूथ संख्या 692 में ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान शुरू नहीं हो सका। 

07:52 AM, 11-May-2023

मतदान शुरू पहुंचने लगे मतदाता

सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नो नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंचने लगे हैं। केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पहचान पत्र और पर्ची देखने के बाद ही मतदाताओं को लाइन में भेजा जा रहा है। जिले में सुबह 7:00 बजे से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर बांसी वहीं नगर पंचायत उसका बाजार, कपिलवस्तु, बढ़नी, बिस्कोहर, शोहरतगढ़, बढ़नीचाफा, भारतभारी,इटवा डुमरियागंज नगर पंचायत में मतदान शुरू हो गया। फिलहाल सुबह शुरुआती दौर में कम संख्या में लोग पहुंचे, जिनका मतदाता पहचान पत्र और वोटर लिस्ट देखने के बाद मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए आला अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करके मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे।

07:42 AM, 11-May-2023

अलीगढ़ में बूथ पर ईवीएम खराब

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित महेश्वरी मांटेसरी बाल स्कूल में मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। मशीन को बदला जा रहा है। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर खड़े वोट डालने वाले लोग कतार में देखे गए।

07:42 AM, 11-May-2023

सिकंदराराऊ में दिव्यांग अमोल ने भी वोट डाला

हाथरस में दिव्यांगजनों में भी मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। हाथरस में पिंक बूथ पर विकलांग मतदाता शिवराम सिंह को मतदान कर्मी ने वोट के लिए पहुंचाया। सिकंदराराऊ में दिव्यांग अमोल ने भी वोट डाला।

07:41 AM, 11-May-2023

निकाय चुनाव: मतदान के प्रति दिखने लगा उत्साह, सात बजे से पहले ही बूथों पर पहुंचे मतदाता

सोनभद्र जिले के दस निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। सात बजे से पहले ही मतदाता बूथों पर पहुंच गए। कुल 307 बूथों पर मतदान हो रहा है। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के दस पदों पर 98 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के 144 पदों पर 914 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष और सकुशल मतदान कराने के लिए 13 जोन और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रेणुकूट नगर पंचायत को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले से लगती मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बड़े वाहनों का प्रवेश बन्द है। छोटे वाहन भी गहन तलाशी के बाद गुजर रहे हैं।

07:38 AM, 11-May-2023

बागपत में मतदान को लेकर उत्साह

बागपत में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह 6:00 बजे से ही मतदाता बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचने लग गए। पुलिस ने मतदान केंद्र में सात बजे से पहले प्रवेश के लिए रोक दिया। मतदान करने के लिए कई जगह लाइन लगी हैं।

07:37 AM, 11-May-2023

कानपुर में मतदान को लेकर उत्साह

कानपुर में मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। संख्या भले ही कम हो लेकिन उम्र दराज वोटर बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

07:19 AM, 11-May-2023
1 - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में सबसे पहले किया मतदान

शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला।

 

07:17 AM, 11-May-2023

कानपुर शहर के 530 केंद्रों पर मतदान शुरू

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हैं। सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। पहला मतदान प्रतिशत सुबह 9 बजे आएगा।  जिले के 1834 बूथों पर 1168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम, मतपेटी में कैद हो जाएगा।

07:13 AM, 11-May-2023
मतदान के लिए उत्साह - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़-हाथरस में वोटिंग शुरू

अलीगढ और हाथरस में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। महिला व पुरूष मतदाता की कतार दिखना भी शुरू हो गई हैं।

07:06 AM, 11-May-2023
1 - फोटो : अमर उजाला

बरेली में केंद्रों पर लगी लंबी कतार

बरेली जिले में कई पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लगने लगी। बिशारतगंज में जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले लाइन लग गई। सहकारी समिति बूथ पर भी यह तस्वीर दिखी।

07:01 AM, 11-May-2023

मतदान शुरू

दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीजी विशेष कानून एवं अपराध प्रशांत कुमार के मुताबिक सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं। यहां वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। मतदान के बाद मतपेटिकाओें और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की व्यवस्थाएं भी पुख्ता की गई हैं।

06:30 AM, 11-May-2023

इन जिलों में होगा मतदान

मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही।

05:46 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023: मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को 38 जिलों में मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें