सिद्धार्थनगर। लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज के लिए हो रहे मतदान में प्रशासन की ओर से 5 से 7:00 बजे के बीच जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 53.58, कपिलवस्तु 55.62, बांसी 49.48, इटवा 49.83, डुमरियागंज 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इलाहाबाद सीट पर 51.75 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 61.54 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 56.09 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 56.66 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 53.03 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 51.94 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 55.52 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 54.39 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 54.43 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 48.94 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 51.60 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 52.64 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 52.76 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 55.61 प्रतिशत मतदान
इलाहाबाद लोकसभा- 49.30
इलाहाबाद दक्षिणी- 38.69
बारा- 54.58
करछना- 51.08
कोरांव- 54.03
मेजा- 50.07
फूलपुर लोकसभा - 46.80
शहर उत्तरी- 35.34
पश्चिमी- 43.18
फाफामऊ- 50.59
फूलपुर- 53.66
सोरांव- 53.18
प्रतापगढ़ लोकसभा- 49.64 प्रतिशत
पट्टी- 53.08
प्रतापगढ़ सदर-50.13
रामपुर खास- 47.77
रानीगंज- 50.16
विश्वनाथगंज-47.15
सिद्धार्थ नगर डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चल रहे मतदान में प्रशासन की ओर से दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 50 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 52.12, कपिलवस्तु 54.37, बंसी 48.45, इटवा 48.5 जबकि डुमरियागंज में 48.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
पांच बजे तक बस्ती में अभी तक कुल वोटिंग प्रतिशत 55.02
विधानसभा वार
हरैया-54.57
महादेवा-56.4
सदर-54.4
रुधौली- 53.84
कप्तानगंज- 56.5
संतकबीरनगर से पांच बजे तक 51.11 प्रतिशत मत पडे़
आलापुर-56.77 प्रतिशत
धनघटा- 51.95 प्रतिशत
खजनी- 46.87 प्रतिशत
खलीलाबाद- 50.49 प्रतिशत
मेंहदावल- 50.28 प्रतिशत
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 73-जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में सायं 5:00 बजे तक 52.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 74-मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में सायं 05:00 बजे तक 51.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भदोही जनपद
392- भदोही - 51.72%
393- ज्ञानपुर -50.16%
394- औराई -53.89%
प्रयागराज जनपद
257- प्रतापुर - 49.90%
258- हंडिया - 47.89%
पांचों विधानसभा का कुल 50.69%
आजमगढ़- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024
25 मई 2024, 5.00 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
68- लालगंज - 52.81 प्रतिशत
69- आजमगढ़ - 54.23 प्रतिशत
विधानसभा वार
हरैया-54.57
महादेवा-56.4
सदर-54.4
रुधौली- 53.84
कप्तानगंज- 56.5
इलाहाबाद सीट पर 49.30 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 59.53 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 54.20 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 55.03 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 50.67 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 50.62 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 52.65 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 52.86 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 52.10 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 46.80 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 49.65 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 51.11 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 50.71 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 53.60 प्रतिशत मतदान
3 बजे तक बस्ती में अभी तक कुल वोटिंग प्रतिशत 47.07
विधानसभा वार
हरैया- 46.48 फीसदी
महादेवा- 48.33 फीसदी
सदर- 46.02 फीसदी
रुधौली- 46.36 फीसदी
कप्तानगंज- 48.16 फीसदी
इलाहाबाद सीट पर 41.04 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 50.01 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 45.38 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 47.03 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 42.39 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 43.96 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 43.75 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 44.63 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 43.89 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 39.06 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 41.87 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 43.49 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 43.50 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 45.31 प्रतिशत मतदान
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ज्वाला देवी स्थित मतदान केंद्र में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। केशव के साथ उनकी पत्नी, बहू और दोनों बेटों ने भी मतदान किया। इस दौरान केशव ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज स्कूल इंटर कॉलेज में अपने पति के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील भी की। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने चमरूपुर शुक्लान बूथ पर मतदान किया।
सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा सीट पर प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच 43.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा शोहरतगढ़ 45.65, कपिलवस्तु में 47.45 बांसी में 41.41, इटावा में 42.55, डुमरियागंज में 41.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
भदोही लोकसभा सीट के लिए सुबह से मतदान जारी है। सभी बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं। कड़ी धूप में भी वोटरों का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपना काम निपटाने के बाद वोट डालने के लिए घर से निकल रही हैं।
सुल्तानपुर में तेज धूप के कारण कई बूथों पर सन्नाटा पसर गया है। दोपहर में प्राथमिक विद्यालय कादीपुर बूथ संख्या 100 और बूथ संख्या 200 बौढ़िया बलमऊ में सन्नाटा पसरा है।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में मतदान करवाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और कार्यकर्ता रूपेश जायसवाल भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। भाजपा द्वारा हनुमान मंदिर पर बस्ता लगाया गया था। वहीं यह घटना हुई।
आजमगढ़ सीट के एक बूथ पर दोपहर एक बजे तक एक भी वोट पोल नहीं हुआ। इस बूथ से जुड़े मतदाता खराब रास्ता व पुल को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। मतदान बहिष्कार की जानकारी होते ही तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं। प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराते रहे। प्राथमिक विद्यालय कोल पर बूथ संख्या 95 पर कुल 709 मतदाता हैं। इस बूथ पर दोपहर को एक बजे तक एक भी वोट पोल नहीं हुआ। पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मी वोटरों के बूथ पर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब रास्ता व पुल की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
आजमगढ़ जिला प्रशासन पर मतदान धीमी गति से कराने और महिलाओं के बुर्का हटाकर देखने का आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। जिसमें सपा प्रत्याशी ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 269, 270, 320, 347, मेंहनगर विधानसभा में बूथ संख्या 305, मुबारकपुर में 28, 29, 30, 34 और गोपालपुर में 117 बूथ पर पीठासीन अधिकारियों पर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मतदान के लिए आने वाली मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर जांच की जा रही है।
मेंहदावल विधानसभा पर 36 . 63 प्रतिशत मतदान
धनघटा में - 37.31
खलीलाबाद में 36.83
खजनी 34.01
आलापुर 40.60
इलाहाबाद सीट पर 34.06 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 41.59 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 38.37 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 40.07 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 35.82 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 37.64 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 37.41 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 38.12 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 37.36 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 33.05 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 36.01 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 36.99 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 36.74 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 38.42 प्रतिशत मतदान
भदोही लोकसभा में दोपहर एक बजे तक 35.45 फिसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान औराई विधानसभा में 38.15 फीसदी हुआ, भदोही में 37.2 फीसदी, ज्ञानपुर में 35.12 फीसदी, प्रतापपुर में 34.42 और हंडिया में 34.2 फीसदी मतदान हुआ है।
विधान सभा वार मतदान प्रतिशत
हर्रैया 39.5
कप्तानगंज 40.52
रूधौली 39.35
सदर 39.51
महादेवा 41.43
सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतदान के तीसरी आंकड़े 11 से 1:00 बजे के बीच आ गए हैं। एक बजे तक 37. 66 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें शोहरतगढ़ 39 प्रतिशत, कपिलवस्तु 40.48, बंसी 35.1, इटवा 36.79, डुमरियागंज 35. 84 मतदान हुआ है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जौनपुर में स्वीप आईकान काजल किन्नर ने अन्य थर्ड जेंडर के साथ मतदान किया। साथ ही अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
आजमगढ़ जिले में मतदान के दौरान शिवली पीजी कॉलेज के सामने जमा भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया।
जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मतगणना के पहले ही कह दिया है कि भाजपा की जीत होगी। अबकी बार 400 पार नारे पर उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में इनके दोनों नारे सफल हुए हैं। इसलिए इनके इस नारे की सफलता पर सवाल नहीं खड़ा कर सकते।
सिद्धार्थनगर में जहां एक तरफ शासन प्रशासन 100 प्रतिशत मतदान कराने में लगा हैं। वहीं बांसी विधानसभा के जाल्हेखोर गांव के ग्रामीणों ने 12 बजे तक मतदान नहीं किया। करीब 20 दिन पहले ही ग्रामीणों ने बैनर लगकर मतदान का बहिष्कार किया था। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इस गांव में करीब 989 मतदाता हैं। ग्रामीण डीएम का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण रोड न होने और आग लगने पर दमकल की गाड़ी और जिम्मेदार अधिकारी न पहुंचने से नाराज हैं। बांसी बिधानसभा के गोल्हौरा थाना अंतर्गत ग्राम जाल्हेखोर के
सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेरी लूकस में मतदान किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपनी पत्नी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ बहादुरगंज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
संतकबीरनगर के बेलहर थाना इलाके के मंझरिया पठान जलधारी देवी पत्नी बसंत उम्र 70 निवासी मंझरिया पठान टोला केवटलिया बूथ पर वोट डालने आई गेट पर ही चक्कर आने से बेहोश हो गई जिससे परिजनों ने लेकर सीएससी मेहदावल ले गए देखते ही डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चितईपुर नेहियां का सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसीपी अतुल रंजन त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए सभी से अपील की। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी मतदाता को कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत प्रशासन से शिकायत करें।
जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर में बूथ नंबर 326 मधुपुर गांव में समाजवादी पार्टी के एजेंट एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा जबरन ऐसा किया जा रहा है। इसकी सूचना जब समाजवादी पार्टी के नेताओं को मिली तो प्रशानिक अमले को फोन और ट्वीट करके जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ऐसे लोगों चेतावनी दी कि यदि मतदान करने से किसी को रोका गया तो गंभीर परिणाम होगा। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और चेतावनी दी। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोबारा शिकायत नहीं मिली है।
श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने इकौना में परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद निशान दिखाते हुए।
प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90
इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा- 27.41
करछना- 24.96
कोरांव- 26.80
मेजा- 24.85
फूलपुर लोकसभा - 22.85
शहर उत्तरी 15.93
पश्चिमी 20.77
फाफामऊ 25.53
फूलपुर 26.62
सोरांव 26.57
भदोही लोकसभा में दोपहर 11 बजे तक 25.51 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक औराई विधानसभा में 27.22 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा भदोही विधानसभा में 26.75 फीसदी, ज्ञानपुर विधानसभा में 25.30 फीसदी और प्रयागराज के हंडिया में 23.97 और प्रतापपुर में 24.41 फिसदी मतदान हुआ है।
आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा के बूथ संख्या 123 पर विधायक बेच ई सरोज ने मतदान किया।
इलाहाबाद सीट पर 23.88 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 30.02 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 28.60 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 29.08 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 25.51 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 27.74 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 26.81 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 28.40 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 27.18 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 22.85 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 26.35 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 27.35 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 26.69 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 28.05 प्रतिशत मतदान
डुमरियागंज तहसील के पोखरा काजी में सड़क की जर्जर हालत के चलते ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम संजीव रंजन के प्रयास के बाद साढ़े तीन घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। ग्रामीण मौजूदा सांसद का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 15 साल से सांसद सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। काफी प्रयास के बाद 10:30 पर पोखरा काजी में मतदान शुरू हुआ। मात्र पांच लोगों ने मतदान किया है।
आजमगढ़ लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ समर्थकों संग आजमगढ़ में बाबा भंवरनाथ के दरबार पहुंचे।
सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने धनपतगंज ब्लॉक के सरैया माफी गांव के बूथ का निरीक्षण किया।
छठवें चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले दो घंटे के मतदान में अंबेडकरनगर ने यूपी की कुल 14 सीट में अव्वल स्थान हासिल किया है। 14.61 फीसद मतदान कर यहां के मतदाताओं ने अन्य जनपद को पीछे छोड़ दिया है।
18 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए शुरू हुए मतदान में जिले के 14.61 प्रतिशत मतदाताओं ने पहले दो घंटे में मतदान कर डाला। इसके बस्ती में 14.26 तो आजमगढ़ जिले में 14.17 प्रतिशत वोट पड़े।
सुल्तानपुर ने भी जोर दिखाते हुए 14.11 फीसद वोट कर डाला। प्रतापगढ़ में 12.89, फूलपुर में 7.45, इलाहाबाद में 9.37, श्रावस्ती में 9.95, डुमरियागंज में 13.38, संतकबीरनगर में 12.73, लालगंज में 10.95, जैनपुर में 12.91, मछलीशहर में 13.33 जबकि भदोही में 12.84 फीसद मतदान हुआ है।
लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर के विधानसभा खजनी के कूरी बाजार विद्यालय पर 85 वर्षी राम सजन ने बीमार होने के बाद भी अपने मत का प्रयोग किया।
सांसद और भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने साड़ी स्थित बूथ संख्या 320 पर पत्नी स्नेह लता पाल के साथ मतदान किया। बस्ती लोकसभा सीट से सांसद व भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी और उनकी पत्नी ने प्राथमिक विद्यालय कटया में मतदान किया। जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मतदान किया।
उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने संतकबीरनगर लोकसभा के खजनी विधानसभा में अपने गांव हरिहरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ मतदान किया।
जौनपुर के बन्सफा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर पर बूथ संख्या 88 पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपनी पत्नी व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी के साथ पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे पवित्र पर्व है। सभी।मतदाताओं को इसमें निश्चितरूप से भाग लेना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि परम कर्तव्य भी है। शांति पूर्वक मतदान करें जिससे देश मे एक अच्छी और मजबूत सरकार गठित हो सके।
सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के ढ़ेकहरी खुर्द में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मौके पर आए एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार और सीओ अरुणकांत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान की अपील की। लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने पर अड़े रहे। ग्राम प्रधान अमर सिंह चौधरी, राकेश जायसवाल व अजय अग्रहरि ने बताया कि 25 वर्षों से ढ़ेकहरी चौराहे से ढ़ेकहरी खुर्द होते हुए बलरामपुर सीमा पर स्थित अर्रा नाला तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कभी नहीं हुई। जिससे सड़क एकदम चलने लायक नहीं है। कई बार सांसद, विधायक और अधिकारियों से सड़क निर्माण के लिए मांग की, लेकिन सड़क नहीं बनी। इसलिए परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने जबरन 11 लोगों से मत डलवा दिया।
बलरामपुर में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी एपी सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय और भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बलरामपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया।
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक 9.37 फ़ीसदी लोगों ने डाले वोट
फूलपुर सीट पर 7.45 प्रतिशत हुआ मतदान
आजमगढ़ की सदर विधानसभा के खोजापुर माधोपट्टी बूथ संख्या 15 पर महिला सुरक्षा कर्मी तैनात की गई हैं।
जौनपुर में राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र पर सुबह 7:00 से 9:00 के बीच में 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। शोहरतगढ़ विधानसभा 14.35, कपिलवस्तु 14.56, बांसी 12.76, इटवा 13.18, डुमरियागंज 13.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
श्रावस्ती में प्रतिबंध के बाद भी पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल ले जा रहे हैं। मताधिकार का प्रयोग करते हुए वीडियो और फोटो ले रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
बलरामपुर के रतनपुर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर मतदान का हाल जाना।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 12.91 प्रतिशत मतदान पड़ा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 13.33 प्रतिशत मतदान पड़ा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 9.00 बजे तक लालगंज सीट पर 13.95 प्रतिशत और आजमगढ़ सीट प 14.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुल्तानपुर के मॉडल बूथ पर जिला अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने लाइन में लगकर मतदान किया।
मछलीशहर से भाजपा संसाद बीपी सरोज ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने मुंगराबादशाहपुर के गांव मादरडीह स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मछली शहर लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया सरोज ने वोट डाला। उन्होंने पिंडरा स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
इलाहाबाद सीट पर 9.37 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 14.61 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 14.17 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 14.26 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 12.84 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 13.38 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 12.91 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 10.95 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 13.33 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 7.45 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 12.89 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 12.73 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 9.95 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 14.11 प्रतिशत मतदान
लालगंज विधानसभा के खनियरा बूथ पर एक मतदाता गर्मी से चक्कर खाकर गिर गया। गिरने के कारण मतदाता का सिर फट गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया।
जौनपुर के मुंगरा विधानसभा के गांव चकनवाबाद मतदान केंद्र पर मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने मतदान किया।
श्रावस्ती के जूनियर हाई स्कूल जमुनहा बूथ संख्या 14 पर वीवीपैट खराब होने के कारण मतदान बाधित हो गया। वीवीपैट बदलने के बाद एक घंटा देर से मतदान शुरू हुआ।
आजमगढ़ में बूथ संख्या 324 पर लंबी कतार में लगी प्रमिला निवासी फरिहा की तबीयत खराब हो गई, जिससे वह जमीन पर बैठ गई। लोगों ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और पुलिस विभाग द्वारा उनको वोटिंग नहीं कराई गई।
जौनपुर के बरौत बूथ संख्या 127 सुबह सात बजे से ईवीएम खराब हो गई। दूसरी मशीन लाई गई तो वो भी खराब निकली। इस वजह से मतदान प्रभावित हो गया। मछलीशहर के सराययूसुफ मुजार समेत चार जगह ईवीएम में दिक्कत के कारण आधा घंटा देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं ग्राम पंचायत इमलों पांडे पट्टी स्थित मतदान केंद्र 97 नंबर पर ईवीएम लगभग 45 मिनट तक बंद रही।
संतकबीरनगर में 80 साल की बुजुर्ग की वोट डलवाने के लिए परिजन बाइक से लेकर गए।
संत कबीर नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने खलीलाबाद विधानसभा के अंतर्गत मॉडल पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।
पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के पुत्र एवं भाजपा नेता अजय नरेश यादव ने आंधीपुर में मतदान किया।
आजमगढ़ प्राथमिक विद्यालय अखरचंदा महराजगंज पर जैसे ही सुबह मतदान शुरू हुआ वैसे ही मशीन खराब हो गई। इसके बाद एक घंटे का समय बीत गया, लेकिन मशीन सही नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर टोटल 1275 वोट हैं। फरिहा के बूथ संख्या 324 पर लंबी कतार लगने से महिलाएं और पुरुष धूप और गर्मी से परेशान हैं। शिकायत है कि बूथ संख्या 324 में पोलिंग पर बैठे अंदर कर्मचारी बहुत धीरे कार्य कर रहे, जिससे लंबी कतार लगी हुई हैं। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल में हेल्थ हेल्प डेस्क लगा है।
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मुडिला मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 394 पर ईवीएम खराब हो गई। बाद में इसे बदलवाया गया। तब मतदान शुरू हुआ।
श्रावस्ती के ब्लॉक परिसर में बने इकौना नगर के बूथ संख्या 336 और 337 पर थर्ड जेंडर मतदाता वोटिंग करने पहुंचे।
बस्ती सदर विधानसभा के सेक्टर दो के बूथ संख्या 58 पर पीठासीन अधिकारी 3 की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना अधिकारियों को मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जोनल मजिस्ट्रेट और एआरओ/एसडीएम सदर को जानकारी दी गई कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने तुरंत पीओ 3 की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
अंबेडकरनगर लोकसभा के मोहद्दीनपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने उंगली पर लगी स्याही दिखाई।
संत कबीरनगर में प्राथमिक विद्यालय सहसी ए मॉडल बूथ है। यहां 3600 मतदाता हैं। इस बूथ पर अभी तक 200 मतदाता अपना मत का प्रयोग कर चुके हैं। अभी तक लंबी कतार लगी हुई है।
सिद्धार्थनगर जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद में बने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से मतदान दिवस के अवसर पर मताधिकार करने की अपील भी की।
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मांडा खास प्राथमिक विद्यालय में मतदान स्थल संख्या 328, 29, 30 की ईवीएम में खराबी आ गई। जिससे मतदान रुका हुआ है।
इलाहाबाद सीट पर मांडा उमापुर कलां में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। वो लोगों को समझाने में जुटे हैं।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद में सुबह 7:25 बजे से मतदान शुरू हुआ। मशीन में कुछ गड़बड़ी होने के चलते लगभग 25 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं रानी की सराय मोहम्मदपुर ब्लॉक के मतदान केंद्र रोवां में 7:50 पर वोटिंग मशीन के खराब होने के कारण वोटिंग बाधित रही। मशीन के ठीक होने तक मतदाता इंतजार करते दिखे।
संत कबीर नगर लोकसभा खजनी विधानसभा के बेलूडीहा बूथ पर कुल 900 मतदाता हैं। अभी तक 29 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। यह बूथ अति संवेदनशील है। क्षेत्राधिकार बांसगांव श्यामवीर सिंह ने बूथ का निरीक्षण किया। वहीं, नकटी देवी बूथ पर डीएम ने जानकारी ली।
प्रतापगढ़ में मतदाताओं ने अनोखी पहल की। यहां युवती ने मतदान से पहले पौधारोपण किया। पंचायत भवन भगवा में मतदान के पहले युवती ने पौधारोपण किया।
संतकबीरनगर संसदीय सीट के जहांगीरगंज बूथ पर व्हील चेयर से मतादाता दिव्यांग कुंती देवी मतदान करने पहुंचीं।
जौनपुर की दो लोकसभा सीटों पर सात बजे से मतदान जारी है। जिले के सुरेरी के भानपुर व भदखिन में सुबह से मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग लाइन में खड़े हुए हैं। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। खेतासराय के सोंधी मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा जांच के बाद मतदाताओं को मतदान के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं में मतदान के काफी उत्साह देखने को मिला।
अंबेडकरनगर लोकसभा के तिवारीपुर बूथ पर मतदान के बाद पत्नी संग खुशी जताते संगम पांडेय
भदोही लोकसभा सीट के बूथ 66 अभोली में ईवीएम खराब हो गई। मतदान के लिए कतार में लगे लोग गर्मी से परेशान हैं। मतदान बाधित है।
संतकबीरनगर के मगहर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अंबेडकरनगर लोकसभा का मतदान केंद्र उकरा पर वोट देने के बाद की युवाओं में खुशी है। उन्होंने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
बीमार हूं तो क्या हुआ। मुझे अपने वोट का महत्व पता है। कुछ इस अंदाज में कैथेटर लगा होने के बावजूद अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र केदारनगर में 86 वर्षीय हनीफ वोट देने पहुंचे।
अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पुवारी गांव में मतदान को लेकर उत्साह है। बूथों पर लंबी कतार लगीं हैं।
प्रतापगढ़ में सदर विकासखंड के भोलियापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान प्रभावित हो गया।
श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र बगुरैया के बूथ 150 पर 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। ईवीएम बार-बार एरर बता रही थी।
प्रतापगढ़ में जिला पंचायत में बने बूथ पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मतदान किया।
प्रतापगढ़ की बूथ संख्या 251 रामनगर में ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान प्रभावित हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता कतारों में लग गए। करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ।
अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में आदर्श मतदान केंद्र कंपोजिट विद्यालय कोंछा में मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर महिलाओं ने उंगली पर लगी स्याही और पहचान पत्र दिखाया।
लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। धूप का सामना न करना पड़े इसलिए सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। जिले में वोटिंग जारी है। जिले में अधिकांश बूथों पर वोटिंग के लिए मतदाता पहुंच गए हैं। लाइन लगाकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। सुरक्षाकर्मी बाहर मोबाइल फोन रखकर ही आने दे रहे हैं ।धूप न होने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मतदान प्रतिशत ठीक रहेगा। वहीं सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का भ्रमण करके जायजा ले रहे हैं।
अंबेडकरनगर लोकसभा के बूथ गौसपुर में ईवीएम खराब हो गई। इस वजह से मतदान रुक गया। ईवीएम को बदलने का काम किया जा रहा है।
बलरामपुर में 90 साल की शांती देवी ने मतदान किया।
बस्ती में सुबह 7:00 से मतदान जारी है। जिले के 2151 बूथों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं। स्थिति जानने के लिए डीएम आंद्रा वापसी और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया।
मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता लाइन में होगा वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे पोलिंग बूथ पर कतार में रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छठवें चरण में सर्वाधिक मतदाता संतकबीरनगर और सबसे कम इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ और सबसे कम छह प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका अमूल्य वोट आत्मनिर्भर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। छठवें चरण में लोकसभा सीट सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (अजा), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (अजा) व भदोही और गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव जनता वोट की चोट करेगी। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ और सबसे कम छह प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में हैं।