UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
खेत में पलटी चोरों की कार: पूर्व सरपंच के घर में चोरी के बाद भागते वक्त हुआ हादसा, मोबाइल और सामान बरामद
सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी अंतर्गत ग्राम कंजवार में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। पूर्व सरपंच अजीत सिंह के घर में चोरी करने आए चोर भागते वक्त हादसे का शिकार हो गए। और पढ़ें
11:19 PM, 29-Oct-2025
Auraiya: जय- वीरू बनकर हाथों में हथकड़ी के साथ बनवाई रील, जांच में जुटी पुलिस
Auraiya News: जय-बीरू बनकर हाथों में हथकड़ी के साथ रील बनवाने का मामला सामने आया है। मामला सदर कोतवाली के बाहर का बताया जा रहा है। और पढ़ें
10:58 PM, 29-Oct-2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम समेत पांचों आरोपियों पर आरोप तय, हत्या के बाद मिलकर मिटाए सबूत
घटना के एक हफ्ते के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोहरा के समक्ष दायर की।अदालत ने पाया कि मुकदमे की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। और पढ़ें
डॉक्टर ने खोला मुठभेड़ का सच: 'मुल्जिम को 20 गोली मारकर लाते हैं, लिखवाते हैं बस एक', देखें वीडियो
Shamli News: चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ। इससे आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर कोतवाली में धरना दिया। और पढ़ें
10:39 PM, 29-Oct-2025
Ujjain News: निगम कर्मचारी ने अभ्रदता की तो धरने पर बैठे पार्षद; 15 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित
निगम कर्मचारी ने की अभ्रदता, पार्षद ने दिया झोन में धरना - 15 हजार की मांग रहा था रिश्वत, निगम आयुक्त ने किया निलंबित और पढ़ें
विज्ञापन
10:36 PM, 29-Oct-2025
AMU: 20 करोड़ की अनियमितता का आरोप, प्रोफेसर ने कैग से की शिकायत, ऑडिट की मांग
विवि के जानकारों का कहना है कि पोर्टल पर एनआरआई कोटे के तहत विद्यार्थियों को सेल्फ फाइनेंस और रेगुलर की फीस जमा करनी होती है। यूनिवर्सिटी ने पोर्टल की जांच की तो पता चला कि फीस नहीं जमा है, जबकि विद्यार्थियों कहना है कि फीस जमा कर दी है। और पढ़ें
10:35 PM, 29-Oct-2025
MP News: कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, सांसद साेलंकी बोले- एसआईआर का विरोध ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’
भाजपा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने SIR पर उमंग सिंघार के आरोपों को झूठा बताया। कहा- कांग्रेस फर्जी वोटरों के डर से बौखलाई है।
Rampur: रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता में फर्जीवाड़े के मामले में आजम की मुश्किल बढ़ी, आरोप तय
Rampur: रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता में फर्जीवाड़े के मामले में आजम की मुश्किल बढ़ी, आरोप तय और पढ़ें
10:33 PM, 29-Oct-2025
Dewas News: देवास नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, पार्षदों ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
देवास नगर निगम की परिषद की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों के पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य न होने के गंभीर आरोप लगाए।बैठक में शहर के आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की जानी थी, और पढ़ें
10:26 PM, 29-Oct-2025
MP News: मां नर्मदा के जल में आज छोड़े जाएंगे मगरमच्छ, सीएम पहुंचेंगे खंडवा जिले के नर्मदानगर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को खंडवा में मां नर्मदा के जल में मगरमच्छ छोड़ेंगे। यह कदम नर्मदा के संरक्षण और जलीय जीवों की संख्या बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। और पढ़ें
10:26 PM, 29-Oct-2025
मैं भोपाल से मुख्य सचिव बोल रहा हूं: डीएम को फोन कर करोड़ों के काम की करा रहे थे स्वीकृति, अब जेल में गए आरोपी
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में फर्जी मुख्य सचिव सहित दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. और पढ़ें
10:13 PM, 29-Oct-2025
Shimla News: ठियोग में 26 किलो नकली चांदी बेच असली सोना और चांदी ले उड़े शातिर, 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शातिर नकली 26 किलो चांदी बेचकर एक सुनार से असली 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये की नकदी ले गए। और पढ़ें
10:08 PM, 29-Oct-2025
Sehore News: शिवराज बोले–पुराने कब्जे नहीं छोड़ेंगे, बोवनी करेंगे! वन विभाग को दी अवज्ञा आंदोलन की चेतावनी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी वर्षों से उस भूमि पर खेती कर रहे हैं, जो उनका जीवनाधार है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि देश में लोकतंत्र है, अफसरशाही नहीं। गरीबों के पेट पर लात मत मारो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने पुराने कब्जे वाली जमीन पर बोवनी रोकी, तो सविनय अवज्ञा आंदोलन किया जाएगा। और पढ़ें
10:07 PM, 29-Oct-2025
हिमाचल प्रदेश: शानन और बस्सी विद्युत परियोजनाओं में 40 प्रतिशत गिरा उत्पादन, जानें क्या है वजह
बरोट स्थित शानन परियोजना की 16.8 मिलियन क्यूसिक की दो रेजरवायर में अचानक 50 फीसदी पानी की गिरावट हो गई है। जोगिंद्रनगर में दो महत्वाकांक्षी पन विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन 40 प्रतिशत लुढ़क गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
09:50 PM, 29-Oct-2025
Sidhi News: ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, साला-जीजा की दर्दनाक मौत, मझौली में हादसे से मचा कोहराम
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार साला-जीजा की मौत हो गई। छुही गल्ला गोदाम के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बालकदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवनाथ ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
बस हादसे में बड़ा एक्शन: चालक और मालिक पर केस दर्ज, ज्वलनशील सामग्री रखने और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
बस हादसे में बड़ा एक्शन: चालक और मालिक पर केस दर्ज
ज्वलनशील सामग्री रखने और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, पुलिस की सख्त कार्रवाई और पढ़ें
09:30 PM, 29-Oct-2025
Indore News: महिला ने तोड़ा ट्रेन के AC कोच का कांच, रेलवे ने हकीकत बताई तो चौंक गए लोग, देखें VIDEO
Indore News: एक महिला द्वारा ट्रेन का कांच तोड़ने का वीडियो इंदौर का बताकर वायरल किया गया। रेलवे ने अब इसका खंडन करते हुए कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और इंदौर से संबंधित नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। और पढ़ें
09:30 PM, 29-Oct-2025
UP Basic Education Vacancy : एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी, 15 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन
UP Junior Aided Teacher Vacancy : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होगी। और पढ़ें
09:26 PM, 29-Oct-2025
Jabalpur News: 'मऊगंज हिंसा की करवाई जाए सीबीआई जांच', हाईकोर्ट ने गृह सचिव-डीजीपी सहित अन्य को थमाया नोटिस
मऊगंज में आदिवासी परिवारों पर हुई हिंसा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। घटना में कई आदिवासियों और एक एएसआई की मौत हुई थी। कोर्ट ने नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 19 नवंबर तय की है। और पढ़ें
09:18 PM, 29-Oct-2025
Indore News: इंदौर के भाजपा कार्यालय विवाद का पटाक्षेप, कालिख पोतने वाले नेता ने मांगी माफी
भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष के केबिन के बाहर लगी नेम प्लेट पर काला रंग लगाने वाले मिलाप मिश्रा ने अपना एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं डिप्रेशन में था और थोड़ा गुस्सा भी रहा। मैने जो कुछ किया, उसका मुझे खेद है। और पढ़ें
09:12 PM, 29-Oct-2025
अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा शुरू, मुहूर्त के पहले ही जुटे लोग; गुरुवार को लाखों भक्तों के आने की उम्मीद
14-Kosi Parikrama: अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा बुधवार की रात से शुरू हो गई है। शासन के अनुमान के अनुसार गुरुवार को इस आयोजन में कई लाख लोग आ सकते हैं। और पढ़ें
09:11 PM, 29-Oct-2025
यूपी: मोंथा तूफान का प्रदेश में भारी असर, कल 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 31 जनपदों में चलेगी तेज हवा
Cyclone Montha: यूपी में मोंथा चक्रवात का असर बड़े पैमाने पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। और पढ़ें
09:02 PM, 29-Oct-2025
वर्दी पर दाग: महिला डीएसपी रघुवंशी पर चोरी की एफआईआर, अपनी ही दोस्त के घर से चुराए दो लाख और मोबाइल
भोपाल में महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी दोस्त प्रमिला तिवारी के घर से दो लाख रुपये और मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। सीसीटीवी में वह नकदी की गड्डी लेकर जाती दिखीं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। डीएसपी ने मोबाइल लौटाया, पर नकद नहीं लौटाया। और पढ़ें
09:02 PM, 29-Oct-2025
हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत बोलीं- अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर रही हूं फिल्में
मंडी संसदीय सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अब संसद के सत्र में जाना पड़ता है और संसदीय क्षेत्र का दौरा भी करना पड़ता है। इस बीच फिल्मों के लिए समय निकालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए फिल्में भी कर रही हैं। और पढ़ें
08:47 PM, 29-Oct-2025
UP : रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमला मामला- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2008 हमले के सभी 5 आरोपी किए बरी, मौत की सजा पलटी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमला के मामले में फांसी की सजा पाए आरोपियों को बरी कर दिया है। हालांकि यूएपीए समेत अन्य संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे में 10 वर्ष से अधिक सजा होने के कारण यह जेल में ही रहेंगी। और पढ़ें
08:32 PM, 29-Oct-2025
यूपी: लाला जुगल किशोर लिमिटेड की 250 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त, ईडी की जांच में हुआ खुलासा
लाला जुगल किशोर लिमिटेड की 250 करोड़ की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। और पढ़ें
08:28 PM, 29-Oct-2025
MP News: तुमको नौकरी करना है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा, खुश रखो; नर्स से छेड़छाड़ करने वाले दो डॉक्टरों पर FIR
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर ने सुपरिडेंट डॉ. गिरजा शंकर गुप्ता और एचओडी डॉ. शिवम यादव पर यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ छेड़छाड़ और SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें
08:23 PM, 29-Oct-2025
Kangra News: छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, सिर पर गहरे जख्म; पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिला कांगड़ा की छेक पंचायत के उपप्रधान का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें
08:22 PM, 29-Oct-2025
यूपी: बसपा ने चला सपा के मुस्लिम वोट बैंक तोड़ने का दांव, 18 मंडलों में संयोजक के जरिए पैठ बनाएगी पार्टी
Muslim voters of SP: बसपा अब प्रदेश में फिर से अपना खोया हुआ जनाधार पाने की कोशिश कर रही है। पारंपरिक दलित वोटों के साथ मुस्लिम वोटर भी पार्टी के निशाने पर हैं। और पढ़ें
08:08 PM, 29-Oct-2025
Chamba News: युवती के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक का शिमला में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें
जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का शिमला में पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। लिहाजा पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिये उससे सच उगलवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:02 PM, 29-Oct-2025
MP High Court: बिना अनुमति एक भी पेड़ नहीं काटा जाए, हाईकोर्ट ने संज्ञान याचिका की सुनवाई कर जारी किए आदेश
भोपाल के भोजपुर-बैरसिया रोड निर्माण के लिए बिना अनुमति 488 पेड़ काटे जाने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। अदालत ने कहा कि विशेष समिति या वृक्ष अधिकारी की अनुमति के बिना एक भी पेड़ नहीं काटा जाए। पीडब्ल्यूडी और राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है। और पढ़ें
07:58 PM, 29-Oct-2025
Tilak Dwar: बीएचयू के कला शिक्षक की डिजाइन पर अयोध्या में बना तिलक द्वार, हनुमान गुफा मार्ग पर स्थापित है गेट
बीएचयू के कला शिक्षक की डिजाइन पर अयोध्या में तिलक द्वार बनाया गया। यह द्वार हनुमान गुफा मार्ग पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित है। प्रारंभ में इसे ‘दीप द्वार’ नाम दिया गया था, जिसे बाद में चयन समिति द्वारा ‘तिलक द्वार’ नाम प्रदान किया गया। और पढ़ें
07:50 PM, 29-Oct-2025
रोहड़ू छात्र पिटाई मामला: कमरे में मौजूद अन्य लोगों पर भी होगी कार्रवाई, महिला शिक्षक से थाने में पूछताछ
जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में छात्र की कमीज उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई के मामले में घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों और उपस्थित लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। और पढ़ें
07:49 PM, 29-Oct-2025
Bhopal News: गोपाष्टमी पर भोपाल में उमड़ा गौभक्तों का सैलाब, उमा भारती बोलीं- हर लाड़ली बहन को मिले एक गाय
गोपाष्टमी पर्व पर राजधानी में श्रद्धा और संकल्प का अनोखा संगम देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गौभक्तों की मौजूदगी में गौपूजन कर घोषणा की कि वे 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, ताकि गौवंश और गंगा संरक्षण के अधूरे कार्य पूरे कर सकें। और पढ़ें
07:35 PM, 29-Oct-2025
Hamirpur: प्रेमिका से मिलने गए दिव्यांग प्रेमी की पीटकर हत्या, प्रेमिका ने गला रेतने के साथ काट ली हाथ की नस
Hamirpur News: युवती के परिजनों ने ग्रामीणो संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। और पढ़ें
07:34 PM, 29-Oct-2025
Prayagraj : यीशु दरबार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दंपती गिरफ्तार, पांच के खिलाफ केस दर्ज
बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा गांव में यीशु दरबार की आड़ में पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दंपती को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। और पढ़ें
07:32 PM, 29-Oct-2025
Indore News: महाराष्ट्र से असली घी मंगाकर करते थे वनस्पति घी की मिलावट, 3400 लीटर घी जब्त
मिलावटी घी बनाने वाली फैक्टरी में मशीनें लगाई गई थी। उसमें आधा असली घी और आधा वनस्पति घी मिलाया जाता था। इसके अलावा असली घी का एसेंस भी उपयोग करते थे। इसके बाद मशीनों से मिक्स किया जात था। और पढ़ें
07:24 PM, 29-Oct-2025
UPMSP : यूपी बोर्ड में 52 लाख 30 हजार 297 छात्र देंगे परीक्षा, हाईस्कूल में 18 हजार बढ़े, इंटर में दो लाख घटे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सत्र 2025-26 में कक्षा 9 से 12 तक कुल 1,01,76,431 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 48,94,432 छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। और पढ़ें
07:23 PM, 29-Oct-2025
अभ्युदय मध्यप्रदेश : 1 नवंबर से राज्योत्सव, ड्रोन शो, आतिशबाजी, महानाट्य और संगीत कार्यक्रम होंगे आकर्षण
मध्यप्रदेश इस बार अपना 70वां स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” थीम पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मना रहा है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह में संस्कृति, रोजगार और विकास का संगम देखने को मिलेगा।
हिमाचल: बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन घोषणा के बाद भी पदोन्नतियां न होने पर भड़की, संघर्ष जारी रखने का एलान
बुधवार को बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने राजधानी शिमला में प्रेस वार्ता कर बोर्ड कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया। और पढ़ें
07:20 PM, 29-Oct-2025
यूपी: प्रदेश को मिले तीन नए निजी विवि, संभल, फतेहपुर और बाराबंकी में होंगे शुरू; कैबिनेट ने लगाई मुहर
Private universities in UP: यूपी को तीन नए निजी विवि मिल गए हैं। शासन की तरफ से इनके संचालन और स्थापना की अनुमति मिल गई है। और पढ़ें
07:16 PM, 29-Oct-2025
Shahdol News: मालगाड़ी के पहिए हुए डिरेल, वीडियो वायरल; चालक ने ऐसा क्या किया कि अब हो रही उसकी तारीफ
अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल में माल लेकर जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे के दो पहिए अचानक पटरी से उतर गए। यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास हुई, जब मालगाड़ी बुढ़ार-अनूपपुर मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। और पढ़ें
07:14 PM, 29-Oct-2025
Hamirpur: साउथ एशियन एथलेटिक्स गेम्स छाईं मनीषा, ट्रक चालक की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक
Hamirpur: साउथ एशियन एथलेटिक्स गेम्स में छाईं मनीषा, ट्रक चालक की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक और पढ़ें
07:12 PM, 29-Oct-2025
Indore News: नेहरू स्टेडियम को मिली 5 टर्फ की पिच, 16 स्कूलों में खेल मैदान बनना शुरू
Indore News: नेहरू स्टेडियम में 11.45 लाख रुपये की लागत से पांच नई क्रिकेट टर्फ पिचों का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। महापौर ने स्टेडियम को 600 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के रूप में विकसित करने की घोषणा की। और पढ़ें
07:08 PM, 29-Oct-2025
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Sugarcane production in UP: योगी सरकार में चौथी बार गन्ना का मूल्य बढ़ाया गया है। गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ इसकी दर 390 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। और पढ़ें