अंबेडकर नगर में 62.66 फीसदी मतदान
बलिया में 52.01 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.90 फीसदी मतदान
बस्ती में 57.20 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 56.00 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 58.89 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 59.00 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 59.50 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 52.20 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 51.60 प्रतिश मतदान
फरेंदा-------- 58.13 प्रतिशत
नौतनवां-----58.12 प्रतिशत
सिसवा------60.35 प्रतिशत
सदर--------60.67 प्रतिशत
पनियरा----60.52 प्रतिशत
अंबेडकर नगर में 58.68 फीसदी मतदान
बलिया में 51.74 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.41 फीसदी मतदान
बस्ती में 54.07 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 51.51 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 53.86 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 55.01 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 57.48 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 51.14 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 49.83 प्रतिश मतदान
फरेंदा-- 54.53 प्रतिशत
नौतनवा-- 56.57प्रतिशत
सिसवा-- 58.60 प्रतिशत
सदर--- 58.83 प्रतिशत
पनियरा--- 58.35 प्रतिशत
बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पूरे अवधी बूथ संख्या 436 में फिर रिकॉर्ड मतदान। 5 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान। वर्ष 2012 में इसी बूथ पर जिले में सर्वाधिक 92 प्रतिशत हुआ था मतदान।
320 कैम्पियरगंज - 57.75 फीसदी
321 पिपराइच - 57.50 फीसदी
322 गोरखपुर शहर- 51.98 फीसदी
323 गोरखपुर ग्रामीण - 54.75 फीसदी
324 सहजनवां - 55.45 फीसदी
325 खजनी - 51.76 फीसदी
326 चौरी चौरा - 52.17 फीसदी
327 बासगांव - 49.34 फीसदी
328 चिल्लूपार - 52.07 फीसदी
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा 323 के बूथ संख्या 305 पर लगभग दो घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित है।
बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अमरौली सुमाली में वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे।
पिपराइच के पूर्व प्रमुख मंजु पासवान व उनके पति रणजीत पासवान ने अपने गांव बहरामपुर में प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
कुशीनगर जिले की कुशीनगर विधानसभा 333 के बूथ संख्या 347 पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। साथ ही सपा का आरोप है कि अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा 279 के बूथ संख्या 355 पर भी फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
गोरखपुर के कुशीनगर विधानसभा सीट पर तीन बजे तक 48.49 फीसदी मतदान हुए है। इसके अलावा बस्ती में 49 प्रतिशत मतदान हुआ।
अंबेडकर नगर में 52.42 फीसदी मतदान
बलिया में 46.50 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 52.51 फीसदी मतदान
बस्ती में 46.30 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 45.37 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 46.46 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 48.55 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 47.59 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 44.62 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 45.62 प्रतिश मतदान
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा 303 के बूथ संख्या 257 पर ईवीएम खराब है। सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।
सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा 304 के बूथ संख्या 96 पर ईवीएम खराब है। वहीं, बस्ती जिले की सदर विधानसभा 310 के बूथ संख्या 01 पर पिछले तीन घंटे से ईवीएम खराब है। सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।
गोरखपुर जिले की बांसगांव विधानसभा 327 के बूथ संख्या 346, 347, 348 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा 304 के बूथ संख्या 416 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा 279 के बूथ संख्या 71 पर ईवीएम मशीन खराब है। वहीं, जलालपुर के मिर्जा गालिब इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 256 पर ईवीएम खराब होने से मतदान रुक गया। बस्ती जिले की कप्तानगंज विधानसभा 308 के बूथ संख्या 416 पर ईवीएम मशीन खराब है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा 357 के बूथ संख्या 358 पर गांव के प्रधान बूथ के अंदर बैठकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर विधानसभा 280 के बूथ संख्या 204 पर ईवीएम खराब हो गई है। सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है। कुशीनगर जिले की कुशीनगर विधानसभा 333 के बूथ संख्या 129, 130 पर ग्राम प्रधान सुबह से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि बस्ती जिले की फरेंदा विधानसभा 315 के बूथ संख्या 208 पर डेढ़ घंटे से वोटिंग बंद है, क्योंकि वीवीपैट की रोल खत्म हो गया है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
रुद्रपुर 35 प्रतिशत
देवरिया सदर 32.11 फीसदी
पथरदेवा 32.68 प्रतिशत
रामपुर कारखाना 41.23 फीसदी
भाटपाररानी 34.83 प्रतिशत
सलेमपुर 34.8 फीसदी
बरहज 29 प्रतिशत
फरेंदा- 32.6 प्रतिशत
नौतनवा-35 फीसदी
सिसवा- 38 प्रतिशत
सदर- 34 फीसदी
पनियरा- 37 प्रतिशत
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा 314 के बूथ संख्या 139 ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा 341 के बूथ संख्या 341 पर ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की बरहज विधानसभा 342 के बूथ संख्या 229, 330 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा 362 के बूथ संख्या 132 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
सिद्धार्थनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने दोपहर को नरकटहा स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मंत्री ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और परिवार के साथ वोट डाला। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबको है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें।
कैम्पियरगंज- 39.50 फीसदी
पिपराइच - 39.38 प्रतिशत
गोरखपुर शहर- 32 फीसदी
गोरखपुर ग्रामीण-35.59 प्रतिशत
सहजनवां- 37.73 फीसदी
खजनी- 35.42 प्रतिशत
चौरी चौरा- 38.94 फीसदी
बासगांव - 33.36 प्रतिशत
चिल्लूपार - 38.04 फीसदी
अंबेडकर नगर में 40.36 फीसदी मतदान
बलिया में 36.27 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 29.60 फीसदी मतदान
बस्ती में 37.49 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 35.02 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 36.57 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 39.33 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 35.39 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 34.33 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिश मतदान
महराजगंज में रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिए जाने से आहत ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार करते हुए दो घंटे तक मतदान का बहिष्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने मतदान किया। पनियरा विधानसभा का अंतिम गांव कुशीनगर जनपद के समीप कोटिया ग्राम सभा का एक टोला है। खुटमैदान जिसकी आबादी लगभग 500 है। ग्रामीणों का मुख्य रास्ता रेलवे ढ़ाले को 2017 में बंद कर दिया गया। ग्रामीण उस वक्त भी आंदोलित भी हुए थे। कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन न तो रेल प्रशासन ने उनकी बात सुनी और न ही कोई जन प्रतिनिधि ने।
सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा से सभा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने बृहस्पतिवार को बूथ पर पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने अपने गांव स्थित ग्राम पिरैला मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को सहभागी बनना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
गोरखपुर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने वोटरों से डर कर नहीं डटकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता अहंकार के खिलाफ मतदान कर रही है। गोरखपुर में जलभराव, टूटी सड़कों की समस्या उठाई गई है।
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि देवरिया जिले की बरहज विधानसभा 342 के बूथ संख्या 331, 332 पर बीजेपी के लोग जबरदस्ती भाजपा के पक्ष में मतदान करा रहे हैं।
सपा ने शिकायत की है कि देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा-339 के बूथ नंबर-221 पर बीजेपी कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया है। मतदान कार्य बाधित है। गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा 328 के बूथ संख्या 42 पर ईवीएम मशीन बंद कर दी गई है। सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा 305 के बूथ संख्या 14, 15 पर बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। सपा ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
बलिया के फेफना इलाके के कर्ची, परुआ, नरायनपुर और मिलकनवा ग्राम के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार कर दिया। परुआ में स्थित मतदान केंद्र संख्या 151 और कर्ची में स्थित मतदान केंद्र संख्या 150 व 151 पर मतदान के लिए कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी तो मुस्तैद थे लेकिन मतदाता वोट देने के लिए पहुंचे। सीडीओ, सीओ और अन्य उच्चाधिकारी ग्रामीणों को काफी समझाया और कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी मांगें पूरी न होने के कारण मतदान करने से पूरी तरह नकार दिया।
बलिया की बांसडीह विधानसभा के असेगा में भाजपा के बस्ते पर सुभासपा नेता ने पोस्टर और झंडे फाड़ दिए। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया है।
प्रयागराज की हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर पोलिंग बूथ पर गुरुवार को पुनर्मतदान जारी है। 11 बजे तक करीब 26 फीसदी तक मतदान हो चुका था। मतदान स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बस्ती जिले की बस्ती सदर विधानसभा 310 के बूथ संख्या 181 पर पिछले 2 घंटे से ईवीएम खराब है। मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सांसद विजय दुबे उनकी पत्नी रंजना दुबे और पुत्र शशांक दुबे ने अपने पैतृक गांव खड्डा विधानसभा क्षेत्र के मठिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 135 पर मतदान किया। गोरखपुर की जंगल अगही ग्राम सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व दो बार की सपा उम्मीदवार चिंता यादव पत्नी साधु यादव का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा 358 के बूथ संख्या 221 पर बीजेपी के कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदाताओं पर मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
कुशीनगर विधानसभा-333 के बूथ नंबर-44 पर ईवीएम काफी देर से खराब है, मतदान कार्य बाधित है। कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा-332 के बूथ नंबर-110 पर ईवीएम डेढ़ घंटे से खराब है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक बूथ पर पहुंचीं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दे रही हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेते हुए भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने की कृपा करे।
महराजगंज जिले में मतदान के दौरान बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया। बढ़ती उम्र के साथ ही लोकतंत्र की मजबूती में उनकी गहरी आस्था भी दिखी। लड़खड़ाते कदमों से बूथों की ओर पूरे जज्बे के साथ पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। एनसीसी स्काउट गाइड ने भी पूरा सहयोग किया। बूथों पर मतदान के दौरान कोई असुविधा न हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया था। नौतनवां विधानसभा के बूथ संख्या 53 में मतदान करने हरदीडाली गांव के रामसेवक (73) अपनी पत्नी सलहंता के साथ पहुंचे। पति-पत्नी दोनों ने बताया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। देश एवं प्रदेश की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।
बस्ती सदर विधानसभा 310 बरडाड़ के बूथ संख्या 361, 62, 63 के मतदाताओ ने बूथ बदलने की वजह से मतदान का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का वोट पंचायत भवन पर पड़ता था, जो सुकाली पुरवा कर दिया गया। इसी वजह से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों का कहना है जहां 300 वोट है, वहां पर बूथ बना दिया गया,जबकि यहां एक हज़ार वोट है।
रुद्रपुर 21.5 प्रतिशत
देवरिया सदर 22.32 प्रतिशत
पथरदेवा 24 फीसदी
रामपुर कारखाना 22.4 प्रतिशत
भाटपाररानी 22.5 फीसदी
सलेमपुर 24 प्रतिशत
बरहज 23.5 प्रतिशत
फरेंदा- 19.5 प्रतिशत
नौतनवा- 20.5प्रतिशत
सिसवा- 18.5 प्रतिशत
सदर- 25 प्रतिशत
पनियरा- 24 प्रतिशत
अंबेडकर नगर में 23.15 फीसदी मतदान
बलिया में 21.85 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 18.81 फीसदी मतदान
बस्ती में 23.31 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 19.64 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 21.73 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 23.23 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 21.23 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 20.74 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 23.48 प्रतिश मतदान
संतकबीर नगर जिले में बूथ संख्या 202 पर आशा बहू कार्यकर्ता वोटिंग के पहले मतदाताओं को सैनिटाइज करके गलब्ज दे रहीं हैं। वहीं, मतदान केंद्र के बाहर वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशने के लिए लोग भीड़ लगाए हैं।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं। देवरिया जिले की सलेमपुर विधान सभा-341 के बूथ नंबर- 21, 22 पर ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर जिले की आलापुर विधानसभा-279 के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।
समाजवादी पार्टी ने ट्ववीट कर शिकायत की है। लिखा है कि बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा-292 के बूथ नंबर-401 पर बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। वहीं, बलिया जिले की बैरिया विधानसभा-363 के बूथ नंबर 181, 182 पर चौकी इंचार्ज लालगंज लोगों को धमका कर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराने की कोशिश कर रहा है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है.
बस्ती जिले के बूथ संख्या 418 हर्रैया में ईवीएम खराब हो गई है। आधे घंटे से वोटिंग ठप पड़ी है। बस्ती जिले की रुधौली 309 के बूथ संख्या 518 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान प्रभावित रहा। सपा ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि गोरखपुर जिले की खजनी 325 के बूथ संख्या 67 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। बलरामपुर जिले की बलरामपुर 294 के बूथ संख्या 373 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 145 पर वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। धूप होने के बावजूद मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बूथ पर किया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा के अंतर्गत जोगिया इलाके के संगलदीप बूथ पर मतदाताओं ने विकास कार्य नहीं होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया है। बूथ पर 590 मतदाता है जिनमें सुबह 10 बजे तक तीन वोट पड़े हैं।
अंबेडकरनगर के टांडा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बूथ पर महिला मतदाता लाइन में लगकर मतदान करने में जुटे हैं। अंबेडकरनगर के जलालपुर में लंबी लाइन लगी है। वहीं, अम्बेडकरनगर के शहजादपुर बूथ का एडीजी लखनऊ जोन ने जायजा लिया।
कुशीनगर जिले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई ने मतदान किया। वहीं, दिव्यांग राजन ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पडरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड में विकास के नाम पर मतदान किया।
कुशीनगर के जूनियर हाई स्कूल बालवाड़ी कसया की आदर्श मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं होने की वजह से बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 95 वर्षीय मतदाता बनारसी देवी परिजनों के साथ पैदल मतदान के लिए पहुंची। वहीं, बस्ती के कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के बैरागल मतदान केंद्र पर दिव्यांग मिजान अहमद ने वोट डाला।
महराजगंज के धनेवा के बूथ संख्या 204 पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिवार के साथ मतदान किया। उनके बेटे रोहन चौधरी, पत्नी एवं बेटी ने भी वोट डाला।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर बैठकर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया है कि गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा-325 के बूथ नंबर पर-130 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले
बलिया के रसड़ा में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और उनके परिवार के सदस्य ने मतदान किया। बेल्थरारोड विधानसभा के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने मतदान किया। बांसडीह में भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह ने पति के साथ मतदान किया।
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट बूथ संख्या 320, 321, 322 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां सुबह 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। हालांकि एडीएम देवीदयाल वर्मा और एएसपी रितेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो गए।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा 317 के बूथ नंबर 33 पर ईवीएम मशीन नंबर मैच नहीं कर रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कृपा करें।
सिद्धार्थनगर में हर मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाता लाइन लगाए दिख रहे हैं। इसमें मुस्लिम समाज की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर मतदान के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में लगी हैं। जिले के 2458 बूथों पर मतदान जारी है।
संबकबीर नगर जिले की धनघटा विधान सभा क्षेत्र टिकुई कोल बाबू बूथ पर मतदान के लिए मतदाता लाइन में खड़े दिखाई दिए। वहीं, कुशीनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ में मतदाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। महिलाएं कतार में खड़ी दिखाई दीं।
कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट बूथ संख्या 320, 321, 322 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदाताओं का कहना कि पिपरा गोला घाट पर पक्का पुल निर्माण अब नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक अजय कुमार लल्लू हाथों जल लेकर शपथ कसम खाए कि पुल बनवाएंगे, लेकिन आज तक पुल नहीं बन सका, रामजी निषाद प्रधान की अगुवाई में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।
संबकबीर नगर जिले की बूथ संख्या 207 मतदान स्थल तिलकूपुर का ईवीएम 80 वोट पड़ने के बाद सुबह 8:00 बजे खराब हो गई। इसके चलते मतदान प्रभावित हो गया। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 156 प्रथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द में एक घंटे से मतदान बंधित है। वहीं,
परसहर मतदान केंद्र के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। सुरक्षा की जानकारी लेने के लिए और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एडीएम उमाशंकर सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। वह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के खोरिया समेत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद एएसपी सुरेश चंद रावत सुरक्षाकर्मियों को निष्पक्ष और भयमुक्त होकर निष्ठा से मतदान कराने के लिए निर्देशित किया
महराजगंज में सुबह से ही बूथों पर लाइन लगी हुई है। कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी हुई, लेकिन उसे दूर कर ली गई। बूथों पर जाने के दौरान सुरक्षाकर्मी लोगों को मास्क लगाने और मोबाइल बाहर रखने की अपील कर रहे हैं। इसे लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है, लेकिन सख्ती की वजह से उनकी एक न चली। शहर में बने बूथों पर प्रतीक्षालय भी बनाया गया है। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी है। जिले में मतदान के लिए लोगों में उत्साह है।
देवरिया में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कंट्रोल रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कंट्रोल रूम में सातों विधानसभा क्षेत्र के 1200 से अधिक पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
रुद्रपुर कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने मतदान किया। इसके अलावा, पथरदेवा विधानसभा के बसपा प्रत्याशी परवेज आलम ने अपने गांव करजहा में मतदान किया। फाजिलनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने भी अपने गांव के बूथ पर मतदान किया। बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार ने विधानसभा क्षेत्र धनघटा की ग्राम सभा भरवल पर्वता के बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया।
संतकबीर नगर जिले की मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 156 प्रथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द में मशीन खरब होने की वजह से एक घंटे से मतदान बाधित रहा। बनकटा ब्लॉक के बतरौली गांव में बूथ संख्या 319 में इवीएम खराब होने से 20 मिनट मतदान प्रभावित हुआ। अहिरौली बघेल बूथ संख्या 269 पर इवीएम खराब हो गई, जिसके कारण मतदान रूक गया।
लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने के लिए हर कोई उत्सुक है, चाहे युवा हो या बुजुर्ग। बृहस्पतिवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के चौखड़ा बूथ पर चलने में असमर्थ एक 90 साल की महिला ठेले से चलकर वोट डालने के लिए पहुंची। मतदान केंद्र के बाहर उसे ठेले पर लाता हुआ देख हर कोई आश्चर्य में दिखा। महिला से बात करने की कोशिश की गई तो उसने बताया कि बाबू हमेशा से हम वोट डालते चले आए हैं। इस बार भी अवसर मिला है कि वोट डाल पाए। आगे पता नहीं क्या होगा। इसलिए हम मतदान करने के लिए चले आए, उसने बताया कि अभी तक भोजन और नाश्ता नहीं हुआ है। हम सोचे कि पहले मतदान कर लें, इसके बाद जलपान और भोजन होगा।
अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी मतदान
बिया में 7.59 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 8.10 फीसदी मतदान
बस्ती में 9.83 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 8.44 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 8.92 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 9.69 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 8.90 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 6.76 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 8.24 प्रतिश मतदान
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में मतदान किया। तिवारी ने कहा कि भाजपा पूरे बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में आ रही है, इस बार भाजपा को 350 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जगदंबिका पाल ने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें।
बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट के मतदान केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज बूथ पर हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास को मतदान पर्ची न होने पर वोटिंग करने से रोक दिया गया। महंत ने बताया कि बीएलओ ने उनके यहां पर्ची नहीं पहुंचाई है। मोबाइल नंबर पर मैसेज आया है, लेकिन संबंधित कार्मिक तैयार नहीं हुआ। वहीं, गैंसडी विधानसभा के बूथ संख्या 109 पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने वीवीपैट बदलकर मतदान शुरू कराया। तकनीकी खराबी थी।
देवरिया सदर के भाजपा प्रत्याशी सलभमणि त्रिपाठी ने अपने गांव दुमही में मतदान किया।
सिद्धार्थनगर में लोकतंत्र के महापर्व में सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी ने मतदान किया। उन्होंने पत्नी के साथ अपने गांव स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। बाहर निकलने के बाद खुशी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मतदान के महापर्व में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अहम है, सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और एक अच्छी सरकार बने। बता दें कि सतीश चंद्र द्विवेदी इटवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं।
बस्ती के हर्रैया विधानसभा के मिर्जापुर बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी सामने आई। यहां ईवीएम में एक ही बटन दबने की मतदाताओं ने शिकायत की। शिकायत पर ईवीएम बदली गई।
बलरामपुर में समशेर मलिक, विजयकुमार, रमजान, अब्दुल्ला मलिक, आफताब आलम, वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण वोट नहीं डाल पाए। वहीं, बलरामपुर में महराजगंज तराई बूथ संख्या 311 प्राथमिक विद्यालय बदलपुर में ईवीएम खराब होने के कारण 1 घंटा 25 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ।
बलिया के नगर विधानसभा के खोरीपाकर में सपा प्रत्याशी नारद राय और उनकी पत्नी ने मतदान किया। वहीं, फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव नगर पंचायत शिवरात्रि के पोखरा स्थित बूथ पर एक घंटा 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। बेल्थरारोड विधानसभा के चैनपुर गुलौरा ग्राम स्थित भाग संख्या 16 मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी से एक घंटा 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ।
कुशीनगर जिले की सदर विधानसभा सीट (पडरौना) के खेसिया गांव के बूथ संख्या 90 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान आधी घंटा देरी से शुरू हुआ।
अम्बेडकरनगर के जलालपुर ब्लॉक के बड़ेपुर बूथ पर मतदान के लिए मतदाताओं की लाइन लगी है। वहीं, अम्बेडकरनगर के आलापुर में बूथ संख्या 241 पर ईवीएम खराब हो गई, इसकी वजह से मतदान प्रभावित हुआ।
बलिया जिले की नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के काफिले पर दुबहर थाना इलाके के आखार में रात लगभग 12:30 बजे हमला हुआ। हमले में उनके साथ चल रहे भाजपा नेता टुनजी पाठक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों के मोर्चा संभालने पर हमला करने वाले भाग निकले। इस दौरान लखनऊ में पंजीकृत एक वाहन और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया वाहन नगर विधानसभा से सपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी नारद राय के काफिले का है और लखनऊ में पंजीकृत है।
बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने बूथ प्राथमिक विद्यालय कटया पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
बलिया की फेफना विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय नरहीं में बूथ नंबर एक पर मतदाताओं की लाइन लगी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
बलिया की फेफना विधानसभा के नगर पंचायत चितबड़ागांव के शिवरात्रि के पोखरा भाग संख्या 217 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हो गया है। वहीं, बांसडीह विधानसभा के जूनियर हाई स्कूल बूथ 154 पर मतदान 45 मिनट बाद शुरू हुआ, मशीन खराब होने के चलते मतदान प्रभावित हुआ।
अंबेडकरनगर के कटेहरी में सीओ रुक्मणी वर्मा और फर्स्ट वोटर महेंद्र वर्मा ने पौधरोपण किया।
बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई में बूथ संख्या 311 पर प्राथमिक विद्यालय बदलपुर में ईवीएम खराब हो गई। बलरामपुर के चार विधानसभा क्षेत्र के 1857 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसपी बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा अंतर्गत सोनगांव में मतदान के बाद मतदाताओं ने पौधरोपण किया। जिले की पांच सीट अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, जलालपुर और आलापुर सुरक्षित पर 18 लाख 1 हजार 444 मतदाता मतदान करेंगे। कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें, बीजेपी को वोट दें।
सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। धीरे-धीरे बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। सुबह में युवा वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे पहले मतदान केंद्रों पर युवा मतदाता पहुंचना शुरू कर दिए हैं। कई स्थानों पर वोट डालने के बाद मतदाता उत्साह से भरे नजर आए। पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। उनका कहना था कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमने वोटिंग किया है।
छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू। शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। कैम्पियरगंज में वोट डालने के लिए आए दंपती।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठे चरण में वोट डालने से पहले गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आज जिन जिलों में चुनाव होना है उनमें बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.15 करोड़ पुरुष और 1 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। 1353 थर्ड जेंडर भी इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 676 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 66 है।
इस चरण में कुल 25326 मतदेय स्थल और 13936 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इस चरण में कुल 1113 आदर्श मतदान केंद्र व 76 ऐसे बूथ बनाए गए हैं जहां सभी कर्मी महिलाएं होंगी।
इस चरण में कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें गोरखपुर शहर, सिद्धार्थनगर की बांसी, इटवा, डुमरियागंज, बलिया नगर, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह की सीट शामिल है। इसके अलावा 2962 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील माना गया है।