पंजाब: देशबन्धु
कांग्रेस: 62-68
अकाली दल+: 22-28
आप: 17-23
भाजपा+: 2-8
अन्य: 0-4
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल (जी न्यूज)
भाजपा+: 223-248
सपा+: 138-157
बसपा: 5-11
कांग्रेस: 4-9
अन्य: 3-5
इंडिया टीवी/सीएनएक्स
भाजपा+: 240-250
सपा+: 140-150
बसपा: 6-12
कांग्रेस: 2-4
अन्य: 0-2
एबीपी सी वोटर
भाजपा+: 228-244
सपा+: 132-148
बसपा: 13-21
कांग्रेस: 04-08
अन्य: 02-06
इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च
भाजपा+: 180-220
सपा+: 168-208
बसपा: 2-12
कांग्रेस: 2-8
अन्य: 2-4
उत्तर प्रदेश (न्यूज 24-चाणक्य)
भाजपा- 294
सपा- 105
बसपा- 02
कांग्रेस- 01
अन्य- 01
उत्तर प्रदेश: दूसरा चरण
बसपा: 1
भाजपा: 32
सपा: 22
तीसरे चरण
भाजपा: 48
सपा: 11
बसपा: 00
चौथा चरण
बसपा: 1
भाजपा: 55
सपा: 3
यह भी पढ़ें...
Exit Poll: यूपी में फिर भाजपा सरकार बनने के आसार, सपा को मिल सकती हैं इतनी सीटें
उत्तर प्रदेश पहला चरण (आज तक - इंडिया टुडे एक्सिस)
बसपा: 1
भाजपा: 49
सपा: 8
उत्तर प्रदेश: 403 सीटें (टाइम्स नाउ वीटो)
भाजपा: 225
सपा: 151
बसपा: 14
कांग्रेस: 9
अन्य: 4
यह भी पढ़ें...
Exit Poll: यूपी में फिर भाजपा सरकार बनने के आसार, सपा को मिल सकती हैं इतनी सीटें
मणिपुर: एबीपी सी वोटर
भाजपा: 23-27
कांग्रेस: 12-16
एनपीफ: 03-07
एनपीपी: 10-14
अन्य: 02-06
रिपब्लिक - Matrize
भाजपा+: 262-277
सपा+: 119-134
बसपा: 7-15
कांग्रेस: 3-8
रिपब्लिक - P MarQ
भाजपा+: 240
सपा+: 140
बसपा: 17
कांग्रेस: --
अन्य: 2
2022 Exit Poll: देखें सभी एग्जिट पोल, सिर्फ अमर उजाला App और amarujala.com पर
उत्तराखंड: आज तक- इंडिया टुडे एक्सिस
भाजपा: 36-46
कांग्रेस 20-30
बसपा: 2-4
अन्य: 2-5
उत्तर प्रदेश: न्यूज एक्स पोल
बीजेपी: 211-225
कांग्रेस: 4-6
सपा: 146-160
बसपा: 14-24
अन्य: 00
पंजाब: जी न्यूज
आप: 52-61
कांग्रेस: 26-33
अकाली दल+: 24 - 32
भाजपा+: 3-7
अन्य: 1-2
पंजाब: इंडिया न्यूज-जन की बात
आप: 60-84
भाजपा: 3-7
कांग्रेस: 18-31
अकाली दल: 12-19
अन्य: 00
यह भी पढ़ें...
Exit Poll: ज्यादातर सर्वे में आप को बहुमत, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी
उत्तराखंड (आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस)
भाजपा 36-46
कांग्रेस 20-30
आप 2-4
अन्य 2-5
यह भी पढ़ें...
कितना सटीक है उत्तराखंड का एग्जिट पोल : जानिए 2017 में क्या अनुमान लगाए गए थे और क्या हुआ, इस बार सर्वे के क्या नतीजे हैं?
मणिपुर: रिपब्लिक-पी मार्क्यू
भाजपा 27-31
कांग्रेस 11-17
एनपीपी 6-10
अन्य 3-7
गोवा: एबीपी सी वोटर
भाजपा: 13-17
कांग्रेस: 12-16
आप: 01-05
टीएमसी+: 05-09
अन्य: 0-2
गोवा: देशबन्धु
भाजपा 7-11
कांग्रस 21-25
अन्य 06-10
आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस-गोवा
भाजपा 14-18
कांग्रेस+ 15-20
एमजीपी+ 2-5
अन्य 0-4
गोवा न्यूज एक्स
भाजपा-17-19
कांग्रेस-11-13
आप-1-4
अन्य-2-7
उत्तराखंड (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)
भाजपा- 25-29
कांग्रेस- 37-41
आप- 0
अन्य- 2-4
पंजाब: न्यूज24-चाणक्य
आप- 100 सीटें
कांग्रेस - 10 सीटें
शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें
भाजपा - 01 सीट
टाइम्स नाउ वीटो
पंजाब: 117 सीटें
कांग्रेस: 22
आप: 70
अकाली दल+: 19
भाजपा+: 5
अन्य: 1
मणिपुर (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)
भाजपा- 26-31
कांग्रेस- 12-17
एनपीएफ- 2-6
एनपीपी- 6-10
अन्य- 3-6
टाइम्स नाऊ वीटो
गोवा: 40 सीटें
भाजपा: 14
कांग्रेस: 16
आप: 4
अन्य: 6
यूपी: टीवी 9 भारतवर्ष
कुल सीट- 403
बीजेपी- 211- 225
कांग्रेस 4-6
सपा -146-160
बसपा-14-24
अन्य- 0-0
पंजाब (एबीवी सीवोटर)
कांग्रेस 22-28
भाजपा 07-13
आप 51-61
अकाली दल 20-26
अन्य 01-05
गोवा (इंडिया न्यूज-जन की बात)
भाजपा- 13-19
कांग्रेस- 14-19
एमजीपी- 3-5
आप- 1-2
अन्य- 1-3
उत्तराखंड (न्यूज24-चाणक्य)
भाजपा - 43 सीटें
कांग्रेस - 24 सीटें
अन्य - 3 सीटें
पंजाब: इंडिया न्यूज-जन की बात
आप- 60-84
भाजपा- 3-7
कांग्रेस- 18-31
अकाली दल- 12-19
अन्य- 03
पंजाब (न्यूज एक्स)
बीजेपी- 1-6
शिरोमणि अकाली दल- 22-26
कांग्रेस- 24-29
आप- 56-61
अन्य- 0-3
पंजाब (न्यूज24-चाणक्य)
आप- 100 सीटें
कांग्रेस - 10 सीटें
शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें
भाजपा - 01 सीट
उत्तराखंड (रिपब्लिक- पी मार्क्यू)
भाजपा 29-34
कांग्रेस 33-38
बसपा 1-3
अन्य 1-3
उत्तराखंड (इंडिया टीवी/सीएनएक्स)
भाजपा- 35-43
कांग्रेस- 24-32
आप- 0
अन्य- 2-4
टीवी 9 भारतवर्ष के मुताबिक, गोवा की कुल 40 सीटों में से भाजपा को 11-13, कांग्रेस को 17-19, आप को 1-4 और अन्य को 2-7 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 23-28, कांग्रेस को 10-14, एनएनपी को 7-8, एनपीएफ को 5-8, जेडीयू को 5-7 और आईएनडी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को भाजपा को 222-260, सपा को 135-165, बसपा को 4-9, कांग्रेस को 1-3 और अन्य को 3-4 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक- पी मार्क्यू के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में आप को 62-70, कांग्रेस को 23-31, अकाली दल को 16-24 और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 262-277, सपा + को 119-134, बसपा को 7-15 और अन्य को 3-8 सीटें मिल सकती हैं।
गोवा: इंडिया टीवी और ग्राउंड जीरो रिसर्च के मुताबिक, भाजपा को 10-14, कांग्रेस को 20-25, टीएमसी-एमजीपी को 3-5, आप को 0-1 और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।
जी न्यूज के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 30, कांग्रेस को 35 से 40, बसपा को 2-3 और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।
टीवी 9 भारतवर्ष के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में भाजपा को 31-33, कांग्रेस को 33-35, आम आदमी पार्टी को 0-3 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
उत्तराखंड: न्यूज एक्स के मुताबिक, भाजपा को 31-33, कांग्रेस को 33-35, आप को 0-3 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
देशबंधू के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 23-27, कांग्रेस 21-27 और अन्य 10-14 सीटें मिल सकती हैं।
देशबंधू के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 22-28, कांग्रेस को 40-46, आप को 0-2 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया न्यूज-जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में भाजपा को 32-41, कांग्रेस को 27-35, बसपा-आप को एक-एक और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।
पंजाब: टीवी-9 भारतवर्ष के मुताबिक, आप को 56-61, कांग्रेस को 24-29, शिरोमणि अकाली दल को 22-26, भाजपा को भाजपा को 1-6 और अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक, गोवा में भाजपा को 13 से 18, कांग्रेस+ को 14 से 19, एमजीपी+ को 2 से 5, आप को एक से तीन और अन्य को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं।
एबीवी सीवोटर के मुताबिक, उतराखंड में भाजपा को 26-32, कांग्रेस को 32-38, आप को 0-2 और अन्य को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।
जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 32-38, कांग्रेस+ को 12 -17, एनपीएफ को 3-5, एनपीपी को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
टाइम्स नाऊ और वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए कांटे की टक्कर हो सकती है। यहां भाजपा को 37, कांग्रेस को 31, आप को एक और अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।
आज तक-इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, पंजाब में आप को 41 फीसदी वोट का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को सात, कांग्रेस को 28 और अकाली दल को 19 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
पंजाब में आप को 76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां कांग्रेस को 19 से 31, अकाली को सात से 11, भाजपा गठबंधन को एक से सात और अन्य को दो शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।
सबसे पहले पंजाब से एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। इसके मुताबिक, यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 10 फरवरी को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया सोमवार को खत्म हुई। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। इससे पहले आज शाम सात बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के आखिरी चरण के लिए मतदान सोमवार को खत्म हो गया। आधे घंटे बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे।
यूपी में सामवार को सातवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके तहत शाम पांच बजे तक 54.18 फीसदी मतदान हुआ।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा 367 के बूथ संख्या 167, 168 पर भाजपा समर्थक फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं, इसके अलावा जौनपुर जिले की जफराबाद विधानसभा 371 के बूथ संख्या 328 पर फर्जी वोटिंग हो रही है, बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान बूथ के अंदर बैठकर फर्जी वोटिंग करा रहा है, समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है कि मिर्जापुर विधानसभा 396 के बूथ संख्या 311 पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं, वोट नहीं डालने दे रहे हैं गेट से भगा दे रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
आजमगढ़ में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर बूथ पर सपा का एक कार्यकर्ता मोबाइल लेकर अंदर जाने की फिराक में था। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जब उसे रोका तो वह उलझ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी।
चंदौली जिले के इब्राहिमपुर की अनुसूचित बस्ती में सोमवार को वोट के लिए नोट बांटने के दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को पकड़ लिया। उसकी पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा सफाईकर्मी मोनू पांडेय खेत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने उसके भाई कुन्नू पांडेय को भी हिरासत में ले लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों गांव के ही हैं। दोनों सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन में ड्यूटी लगने के बाद भी अपनी ड्यूटी कटवाकर मतदान के महापर्व में नोट बांटकर वोट दिलवाने का खेल खेलने का काम कर रहे थे।
सोनभद्र के दुर्गम इलाकों में लोकतंत्र को लोग मजबूत करते दिखे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन्होंने तमाम दुश्वारियां झेली, लेकिन वोट देने का जज्बा नहीं छोड़ा। कोई किराए के वाहन से 50-55 किमी की दूरी तय कर वोट देने पहुंचा तो कुछ ने पैदल ही नदी की धारा पारकर अपना वोट दिया। बूथ से दूरी होने के कारण लोग पांच-छह किमी तक पैदल भी चले, लेकिन वोट देना नहीं भूले।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित कला संकाय मतदान स्थल पर इंडियन इकनोमिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने अपनी पत्नी पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. वीणा पाण्डेय व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का एक महापर्व है और इसमें सभी मतदाताओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अच्छी-सच्ची सरकार बनाने में अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
आजमगढ़- 45.28 प्रतिशत
भदोही- 47.49 प्रतिशत
चंदौली- 50.79 प्रतिशत
गाजीपुर- 46.28 प्रतिशत
जौनपुर- 47.14 प्रतिशत
मऊ- 46.88 प्रतिशत
मिर्जापुर- 44.64 प्रतिशत
सोनभद्र- 49.48 प्रतिशत
वाराणसी- 43.76 प्रतिशत
वाराणसी के सारनाथ शहर उत्तरी के बूथ सेंट मेरिज स्कूल पर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी का झंडा लगाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध होने लगा जिस कहासुनी शुरू हो गई । सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पुरानापुल ने लाठी फटकार कर मामला शांत कराया। वहीं हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का झंडा बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा सकता है।
जौनपुर में तीन बजे तक 47.18 प्रतिशत मतदान हो गया है।
मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा के सात किलोमीटर इलाके में फैले दांती गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क व पानी फिर मतदान। प्रशासनिक अधिकारी मनाने में जुटे हैं, अभी सफलता नहीं मिली है। गांव में 3500 मतदाता हैं।
सपा का दावा है कि, 'जौनपुर की 370 मड़ियाहूं विधानसभा के बूथ संख्या 138 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। मामले का संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।'
'जौनपुर की जौनपुर विधानसभा 366 के बूथ संख्या 273 पर फर्जी मतदान कराया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।'
समाजवादी पार्टी लगातार ट्वीट कर ईवीएम में खराबी, धीमी पोलिंग और मतदाताओं को वोट डालने में आ रही बाधा को लेकर शिकायत कर रही है। इस बार उनका आरोप है कि गाजीपुर में विकलांग मतदाताओं को वोटिंग से रोका जा रहा है। सपा ने अपने ट्वीट में आरोप लगाय है, 'गाजीपुर की 373 जखनिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 142 पर कर्मचारी, दिव्यांग वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि वोट पहले से डल गया है। मामले का संज्ञान लेकर मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।'
एक अन्य ट्वीट में सपा ने कहा कि, 'वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा-388 के बूथ संख्या 257, 258, 259, 260 कंपोजिट विद्यालय सारनाथ पर भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। ये लोग भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने के लिए कह रहे हैं। चुनाव आयोग संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराए।'
चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
चंदौली के दुलहीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 137 के ईवीएम में सुबह नौ बजे किसी ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया। इससे साइकिल के सामने का बटन दबना बंद हो गया। इस घटना से खलबली मच गई। यहां मतदान रोक दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम पीडीडीयू नगर ने जांच पड़ताल की और मशीन को बदला। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
छह घंटे के मतदान के बाद नौ जिलों में कुल 35.51 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें मऊ जिला अब भी वोट प्रतिशत के मामले में बढ़त बनाए हुए है। नीचे पढ़ें जिलेवार आंकड़े...
आजमगढ़- 34.60 प्रतिशत
भदोही- 35.60 प्रतिशत
चंदौली- 38.45 प्रतिशत
गाजीपुर- 34.15 प्रतिशत
जौनपुर- 35.80 प्रतिशत
मऊ- 37.08 प्रतिशत
मिर्जापुर- 38.05 प्रतिशत
सोनभद्र- 35.68 प्रतिशत
वाराणसी- 33.55 प्रतिशत
कुल - 35.51 प्रतिशत
सरकारी अभिलेखों में मृत संतोष सिंह ने मतदान किया। वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के छितौनी गांव के रहने वाले हैं। संतोष मूरत सिंह सरकारी कागजों में मृत है। मतदान के बाद कहा कि मैं जिंदा हूं, वोड डालने के बाद यह प्रमाण भी है।
वाराणसी में शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र अपना वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें क्योंकि हर एक वोट बेहद कीमती है।
वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत कोनिया प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ पुलिस की हुई बहस। बाहरी फोर्स के द्वारा मंत्री को पहचानने से इनकार करने पर विवाद हुआ, बाद में माहौल को शांत कराया गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा भाजपा और बसपा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, आंबेडकरनगर और बलिया में एक भी सीट नहीं जीतेगी। हम (सपा गठबंधन) वाराणसी में आठ में से पांच सीट, चंदौली में चार में से तीन सीट, जौनपुर में नौ में से सात सीट जीत रहे हैं। हम पूर्वांचल की 47 में से 45 सीटें जीत रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने वाराणसी में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा पहले की तरह अब बूथ के बाहर लंबी कतारें नहीं दिख रही हैं। इन लोगों ने ठीक से इंतजाम नहीं किया है, लोगों को धूप में खड़े रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों में उत्साह की कमी है, हमें बहुमत जरूर मिलेगा।
आजमगढ़ में एक वृद्ध दंपती ट्रॉली से वोट देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम अपना वोट खराब नहीं करना चाहते थे इसलिए ऐसे आए हैं। बुजुर्ग ने कहा कि मेरे पीठ में परेशानी है और मेरी पत्नी की तबीयत भी ठीक नहीं है। हमारी किसी से कोई उम्मीद नहीं है। क्या सरकार के 500-1000 रुपये से हम हमारा इलाज हो सकता है?
सातवें चरण का मतदान जारी है और सुबह 11 बजे तक नौ जिलों में कुल 21.55 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। नीचे पढ़ें जिलेवार मतदान प्रतिशत...
आजमगढ़- 20.06 प्रतिशत
भदोही- 22.26 प्रतिशत
चंदौली- 23.51 प्रतिशत
गाजीपुर- 20.05 प्रतिशत
जौनपुर- 21.83 प्रतिशत
मऊ- 24.69 प्रतिशत
मिर्जापुर- 23.46 प्रतिशत
सोनभद्र- 19.45 प्रतिशत
वाराणसी- 21.19 प्रतिशत
कुल - 21.55 प्रतिशत
जौनपुर के मल्हनी विधानसभा 367 मतदान केंद्र दक्षिणपट्टी बूथ संख्या 123 पर ईवीएम की बैटरी खराब होने पर आधा घंटा मतदान बाधित रहा। शिकायत पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी बैटरी लगाकर पुनः मतदान चालू करवाया।
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय वोट देने के बाद अमिट स्याही दिखाते हुए।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने गांव बन्सफा स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर बूथ से पत्नी श्रीकला सिंह(चेयरमैन) के साथ वोट देकर बाहर आते हुए।
यूपी में अंतिम चरण का मतदान जारी है। यहां नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक कुल - 8.58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नीचे पढ़ें किस जिले में कितनी हुई वोटिंग...
आजमगढ़- 8.08 प्रतिशत
भदोही- 7.41 प्रतिशत
चंदौली- 7.72 प्रतिशत
गाजीपुर- 8.39 प्रतिशत
जौनपुर- 8.99 प्रतिशत
मऊ- 9.97 प्रतिशत
मिर्जापुर- 8.81 प्रतिशत
सोनभद्र- 8.39 प्रतिशत
वाराणसी- 8.90 प्रतिशत
कुल - 8.58 प्रतिशत
वाराणसी कैंट विधानसभा के मतदान केंद्र पर भाजपा के प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव की तस्वीर लगी वोटिंग पर्ची लेकर कई मतदाता बूथ पर पहुंचे हैं।
सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरोप लगाया है कि, जौनपुर की 369 मछली शहर विधानसभा के बूथ नंबर 204 पर पीठासीन अधिकारी टेंडर वोट नहीं डालने दे रहे हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल कठोरतम कार्रवाई करते हुए सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया है कि, मऊ जिले की मधुवन विधानसभा 353 के बूथ संख्या 154 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
सरायमीर प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ संख्या 264 मशीन में टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से 45 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।
वहीं वाराणसी के कमलगढ़हा में बूथ नंबर 1,5,7,8 पर ईवीएम की खराबी से मतदान रुका हुआ है।
रवींद्र जायसवाल जब मलदहिया के गर्ल्स इंटर कॉलेज में वोट कि लिए पहुंचे तो यहां 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। यूपी के मंत्री जायसवाल ने बताया कि बूथ संख्या 311 पर पोलिंग अफसर के ध्यान न देने के चलते ईवीएम की मेन स्विच जो बिजली के जुड़ी होती है उसके बंद होने से 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
वाराणसी के मंजूश्री शिक्षण संस्थान पर बनाया गए मतदान केंद्र के भाग संख्या 180 की ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है। मतदान शुरू होने के एक घंटे तक बनी नहीं है।
वाराणसी के रोहनिया प्राथमिक विद्यालय दरेखू के बूथ संख्या 115 का वीवीपैट मशीन खराब व बूथ संख्या 114 पर ईवीएम मशीन सेट करने में समय लगने के कारण आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभाशंकर शुक्ला ने मौके पर बताया कि मशीन में खराबी थी जिसको ठीक कर दिया गया।
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के बूथ संख्या 186 पंचायत भवन सकरा में एक घंटे देर से मतदान शुरू हुआ है। यह देरी ईवीएम में खराबी के चलते हुई।
जौनपुर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं कि वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बूथ पर जाकर एक फार्म भर कर वोट पड़ सकता है। यह असत्य, निराधार एवं भ्रामक सूचना है। मतदान केवल वही कर सकता है जिसका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से मतदान करने की अपील करते हुए ट्वीट किया- 'उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।'
वाराणसी उत्तरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
उत्तर प्रदेश में आज सातवें यानी आखिरी चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। आजमगढ़ से सामने आ रही तस्वीरें दिखा रही हैं कि यहां के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर कितना उत्साह है। यहां के अधिकतर बूथों पर वोटिंग के लिए निर्धारित समय से पहले से ही काफी-चहल पहल देखी जा रही है।
भदोही में तमाम बूथों पर सुबह से ही लोगों में मतदान के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है। यहां गोपीगंज के काली महाल स्थित बूथ पर सुबह सात बजे से पहले ही लोग कतार में खड़े दिखाई दिए।
मऊ जिले के सुवराबोझ गांव में सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया है और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बूथ संख्या 342 पर महिला पुरुष सभी सुबह से ही पहुंच रहे हैं।
प्रमुख नेताओं में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बाहुबली धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो जाएगा।
अंतिम चरण के चुनाव से पहले अधिकांश केंद्रों पर मोक पोलिंग की जा रही है ताकि मशीनों की जांच की जा सके। मतदान केंद्रों पर कर्मी इस काम में लगे हुए हैं क्योंकि 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा।
मतदान के लिए 9 जिलों में कुल 12210 मतदान केंद्रों पर 23614 बूथ बनाए गए हैं। 548 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 81 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पचास प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जौनपुर और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण यहां डबल बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। जौनपुर में 25 और गाजीपुर विधानसभा सीट पर 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।