फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur By Election Results : भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना जीते, 33 हजार से ज्यादा वोटों से रजा को हराया

Thu, 08 Dec 2022 06:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

Rampur Vidhan Sabha Bypoll Election Result 2022 Live: रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के सिर बंध गया है।
आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को लगभग 33 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
rampur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इस बात का फैसला आज हो जाएगा। पांच दिसंबर को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम आ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।
विज्ञापन

दोबारा मतदान की मांग

समाजवादी पार्टी ने रामपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। यहां दोबारा उपचुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। आयुक्त को भेजे गए पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।

रामपुर उपचुनाव में नतीजे आज

रामपुर विधानसभा सीट का नया विधायक कौन होगा, यह बृहस्पतिवार (आज) स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम आ जाने का अनुमान है। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम राजा के बीच रहा है।

 

मतगणना शुरू

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल वोट की गिनती की जा रही है। नौ बजे रुझान आने लगेंगे।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सपा चल रही है।

बरेली एडीजी जोन ने लिया सुरक्षा का जायजा

एडीजी जोन बरेली राजकुमार मंडी समिति परिसर में - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन बरेली राजकुमार मंडी समिति परिसर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

भाजपा प्रत्याशी चल रहे आगे

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 64 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

आसिम रजा हुए आगे

रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा फिर आगे हो गए हैं। पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के आकाश सक्सेना दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आसिम रजा 127 वोटों से आगे चल रहे हैं।


ईवीएम लेकर आते कर्मचारी।

सपा 1,360 वोटों से आगे

दूसरे राउंड तक 
सपा- 3,040
भाजपा- 1,680

 

रामपुर उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजे

रामपुर उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजों में सपा उम्मीदवार आसिम रजा आगे हो गए हैं। अब आसिम रजा 1,360 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना को पीछे छोड़ दिया है।


मतगणना स्थल पर तैनात सुरक्षाबल

सपा के आसिम राजा 3,224 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव में सपा के सामने भाजपा लगातार पिछड़ती जा रही है। तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा 3,224 वोटों से आगे चल रहे हैं।


मतगणना स्थल पर तैनात सुरक्षाबल

रामपुर में तीसरे राउंड तक 

सपा- 5,767 
भाजपा- 2,543
सपा 3,224 वोटों से आगे

आसिम रजा 3,848 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव में सपा चौथे राउंड में 3,848 वोटों से आगे चल रही है। सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।

5वें राउंड में सपा 3,966 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा के आसिम रजा अब लगातार आगे चल रहे है। 5वें राउंड में आसिम राजा 3,966 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

राउंड- 6

आसिम रजा (सपा) -10,459
आकाश सक्सेना (भाजपा) -5,915
मतों का अंतर- 4,544

राउंड-7

आसिम रजा (सपा) -11,361
आकाश सक्सेना (भाजपा) -6,242
मतों का अंतर- 5,119

8 राउंड तक 

आसिम रजा (सपा)- 13,080
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 6,903
मतों का अंतर- 6,177

9वें राउंड के बाद

आसिम रजा (सपा)- 14,402
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 9,196
मतों का अंतर- 5,206

10वें राउंड के बाद

आसिम रजा (सपा)- 15,909
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 11,665
मतों का अंतर- 4,244

11 राउंड के बाद

अब रामपुर उपचुनाव के 11 राउंड के नतीजों में सपा प्रत्याशी आसिम रजा 3,496 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना लगातार पीछे चल रहे हैं।
आसिम रजा (सपा)- 17,372
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 13,876
मतों का अंतर- 3,496

12 राउंड के बाद

आसिम रजा (सपा)- 19,213
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 14,476
मतों का अंतर- 4,737

13वें राउंड के बाद

रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी लगातार भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। 13वें राउंड में सपा के आसिम रजा 5,499 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आसिम रजा (सपा)- 20,954
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 15,445
मतों का अंतर- 5,499

राउंड-14

आसिम रजा (सपा)- 21,908
आकाश सक्सेना (भाजपा)- 16,808
मतों का अंतर- 5,100

राउंड-15

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 5,253 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 23,847 और आकाश सक्सेना को 18,594 वोट मिले हैं। अभी तक 15 राउंड की गिनती हुई है। 

16 राउंड तक गिनती पूरी

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी 16 राउंड तक गिनती पूरी हो गई है। जिसके बाद अब सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 6,375 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 25,604और आकाश सक्सेना को 19,229 वोट मिले हैं।

17 राउंड के बाद सपा 7,627 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव में 17 राउंड के बाद सपा के प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 7,627 वोटों से आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 27,266 और आकाश सक्सेना को 19,639 वोट मिले हैं। 

लगातार आगे चल रही सपा

सपा प्रत्याशी आसिम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रामपुर उपचुनाव के नतीजों के लिए 17 राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 

राउंड-20

20वें राउंड में भाजपा और सपा के बीच वोटों का अंतर बेहद कम हो गया है। 
आकाश सक्सेना (भाजपा) -29,672
आसिम रजा (सपा) -31,106
मतों का अंतर -1,434

21वें राउंड में भाजपा ने सपा को पछाड़ा

21वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है। 20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21वें राउंड तक भाजपा को 35,091 और सपा को 31,930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3,188 वोटों से बढ़त बना ली है।

राउंड-25

रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी 25 राउंड तक गिनती पूरी हो गई है। 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा के पछाड़ते हुए 9,065 वोटों की बढ़त बना ली है।

राउंड-26

रामपुर उपचुनाव में 26 राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना सपा के प्रत्याशी आसिम रजा से 11,803 वोटों से आगे चल रहे हैं।

14,198 वोटों से आगे भाजपा के आकाश सक्सेना

लगातार पिछड़ने के बाद भाजपा के आकाश सक्सेना अब बढ़त बनाए हुए हैं। 28वें राउंड के बाद अब भाजपा प्रत्याशी सपा के आसिम रजा से 14,198 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया: आसिम रजा

14,198 वोटों से पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहैल है

रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना बढ़त बनाए हुए हैं, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहैल है ।       
विज्ञापन

भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं   

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 33 हजार से ज्यादा  वोटों के अंतर से हरा दिया है। रामपुर में कमल खिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं ।      
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें