फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Result: 'गुलामी की जंजीर तोड़ आज आजाद हो गया रामपुर', आजम का किला ध्वस्त करने वाले आकाश का बड़ा बयान

Thu, 08 Dec 2022 04:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

जीत से गदगद आकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामपुर के मुस्लमानों को गुलाम बनाकर रखा गया था, लेकिन आज उन्होंने गुलामी की जंजीर को तोड़ दी। 
विज्ञापन
रामपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने इस सीट जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। सपा के कद्दावर नेता आजम खां का किला माने जाने वाले रामपुर को उन्होंने ध्वस्त कर दिया। आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 33 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 

विज्ञापन
Trending Videos

जीत से गदगद आकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामपुर के मुस्लमानों को गुलाम बनाकर रखा गया था, लेकिन आज उन्होंने गुलामी की जंजीर को तोड़ दी। रामपुर में एक नए सवेरा होने जा रहा है। मैं सभी बुजुर्ग माताओं-पिताओं का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। 
विज्ञापन

इससे पहले मतगणना के दौरान 14,198 वोटों से पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें