फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan News Live: 23 माह बाद घर पहुंचे आजम खां, रामपुर में समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

Tue, 23 Sep 2025 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

खास बातें

Azam Khan News Live Updates in Hindi: आजम खां की रिहाई के बाद रामपुर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सपा नेता के शाम तक शहर में पहुंचने की उम्मीद है। आजम को लेने के लिए उनके दोनों पुत्र अदीब और अब्दुल्ला आजम समेत अन्य लोग गए हैं। पढ़ें पल-पल का अपडेट...।
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलने के बाद आजम खां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:56 PM, 23-Sep-2025

23 माह बाद घर पहुंचे आजम खां, समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
सपा नेता आजम खां 23 माह बाद अपने घर रामपुर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए थे। काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साहित हो उठे और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। समर्थकों ने फूल मालाओं से आजम का स्वागत किया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

05:50 PM, 23-Sep-2025

आजम खान की रिहाई से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला: अनिल कुमार
रालोद के नेता और मुरादाबाद जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार का कहना है कि पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई से प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2017 के चुनाव में आजम खान अपने क्षेत्र में थे लेकिन प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ा था। उनकी रिहाई में सरकार का कोई योगदान नहीं है। रिहा हो गए हैं मौज करें।

05:18 PM, 23-Sep-2025

आजम खां के घर पर जुटें समर्थक, जश्न का माहौल
सपा नेता आजम खां के रामपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे लोग फूल मालाएं लेकर उनका स्वागत करते दिखे। घर पहुंचने के बाद नारेबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा। हालात को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
04:59 PM, 23-Sep-2025
आजम के काफिले में शामिल वाहनों को सीमा पर रोका - फोटो : संवाद

रामपुर बॉर्डर पर आजम खां का काफिला रोका, पुलिस से नोकझोंक
सपा नेता आजम खां ने रामपुर बॉर्डर काफिले में शामिल गाड़ियों को रोकने पर पर पुलिस-प्रशासन से नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा-क्यों परेशान कर रहे हो और कितना जुल्म करोगे। कार्यकर्ताओं की सभी गाड़ियों को रामपुर के लिए निकलने दो। आपका कोई इंतजाम सही नहीं है। आजम खां की गाड़ी के साथ कार्यकर्ताओं की पांच गाड़ियों को रामपुर के लिए जाने दिया गया। अन्यको सीमा पर ही रोक दिया गया। इस दौरान रुके हुए कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से एक बार में सिर्फ पांच गाड़ियां ही आगे जाने दी जाएंगी। 

04:46 PM, 23-Sep-2025
आजम खां के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रामपुर में आजम खां का काफिला पहुंचा, पुलिस अलर्ट
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां का काफिला मंगलवार शाम करीब पाैने पांच बजे रामपुर जिले में दाखिल हुआ। उनके साथ मौजूद गाड़ियों को पुलिस ने मिलक-बरेली बॉर्डर पर रोककर जांच करनी शुरू कर दी। बॉर्डर पर आजम खां के शुभचिंतक और समर्थक बड़ी संख्या में माैजूद हैं। जिले के भीतर प्रशासन ने कई जगहों पर पुलिस बल तैनात कर रखा है। रामपुर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों ने काफिले की निगरानी करते हुए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
04:40 PM, 23-Sep-2025

03:57 PM, 23-Sep-2025
आजम के काफिले में शामिल वाहनों को सीमा पर रोका - फोटो : संवाद

पत्ता-पत्ता... बूटा-बूटा हमारी हालत जानता है, जेल से निकलने के बाद भावुक हुए आजम 
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खां भावुक नजर आए। बाहर निकलते ही उन्होंने कहा पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हमारी हालत जानता है। बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साधते हुए कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। आजम खां ने आगे कहा कि वह अब अपना इलाज कराएंगे और सेहत पर ध्यान देंगे। उन्होंने साफ कहा कि इसके बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

03:05 PM, 23-Sep-2025

समर्थन करने वालों को आशीर्वाद 
सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद शाहजहांपुर पहुंचे सपा नेता आजम खान ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरा समर्थन करते रहे, उन्हें मेरा आशीर्वाद। बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वही लोग दे सकते हैं जो यह अटकलें लगा रहे हैं। जेल में मैंने किसी से कोई मुलाकात नहीं की। मुझे फोन करने की इजाजत नहीं थी। वह पिछले पांच साल से पूरी तरह संपर्क से बाहर रहे।

02:55 PM, 23-Sep-2025

अखिलेश यादव बोले– आजम खां पर दर्ज झूठे केस सत्ता में आते ही होंगे वापस
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मामले सपा सरकार बनने पर वापस लिए जाएंगे। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भविष्य में कोई नया फर्जी मुकदमा न हो और किसी के साथ अन्याय न किया जाए। उन्होंने एएनआई से कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी और नेताजी के साथ हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है। हमें उम्मीद है कि हर झूठा मामला खत्म होगा। जैसे भाजपा के नेताओं के लिए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने केस वापस लिए, वैसे ही हमारी सरकार आने पर आजम खां पर दर्ज झूठे मुकदमे भी वापस होंगे। आजम खां के बसपा में जाने की चर्चाओं को लेकर अखिलेश साफ किया कि यह महज अफवाह है।

02:39 PM, 23-Sep-2025

मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह
आजम खां की रिहाई पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आजम खां कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। खुशी की बात ये है कि हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को वह रिहा हो गए। मौलाना रजवी ने आजम खां को मशवरा देते हुए कहा कि जेल से रिहाई के बाद पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें। एक राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान करें। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारें ताकि अखिलेश यादव को आपकी हैसियत का बखूबी अंदाजा हो जाएं। उत्तर प्रदेश का मुसलमान आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

02:26 PM, 23-Sep-2025
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन - फोटो : संवाद

पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन बोले- सभी अफवाहें बेबुनियाद
सपा नेता आजम खां की रिहाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि आजम खां को कोर्ट से न्याय मिला है। वह पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और आगे भी पार्टी में ही रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी छोड़ने को लेकर जो भी चर्चाएं हैं, वे केवल अफवाह हैं।

02:26 PM, 23-Sep-2025
मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा - फोटो : अमर उजाला

न्याय की जीत का दिन: सांसद रुचिवीरा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने कहा कि आज का दिन न्याय की जीत का दिन है। हमें न्यायपालिका पर हमेशा विश्वास था और रहेगा। जिस तरह से आजम खां को परेशान किया गया, वैसा किसी और नेता के साथ नहीं हुआ। अदीब खां ने कहा कि आजम खां हीरो हैं। मैं अपने सभी समर्थकों के साथ यहां उन्हें लेने आया हूं। आगे जो भी कहना होगा, अब्बा खुद कहेंगे।

02:24 PM, 23-Sep-2025

सुबह से समर्थकों का जमावड़ा
आजम खां की रिहाई की खबर जैसे ही सामने आई सुबह से ही सीतापुर जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी। उनके बड़े बेटे अदीब खां खुद कार्यकर्ताओं के साथ पिता को लेने पहुंचे थे। जेल के बाहर माहौल पूरी तरह सियासी रंग में रंगा नजर आया।इस दौरान सपा के कई बड़े नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। इनमें पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अनुप गुप्ता, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और सपा जिला अध्यक्ष छत्रपति यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

01:51 PM, 23-Sep-2025

सफेद कुर्ता-पायजामा और काला सदरी पहने निकले
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां 23 माह बाद सीतापुर जिला कारागार से रिहा हो गए। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। मंगलवार दोपहर 12:20 बजे आजम खां जेल से बाहर आए। हमेशा की तरह उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा, काला चश्मा और सदरी पहन रखा था। जेल गेट से निकलने के बाद वह सीधे निजी गाड़ी में बैठकर रामपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की।

01:49 PM, 23-Sep-2025

घर के बाहर सन्नाटा
शाम चार बजे तक सपा नेता के रामपुर पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले सपा नेता आजम खां को लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं की 15 गाड़ियों का सीतापुर पुलिस ने चालान कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पुलिस ने सभी वाहनों का गलत तरीके से चालान काटा है। इस कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश है। इस बीच, उनके घर के बाहर सन्नाटा है और केवल पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ही मौजूद हैं।

01:24 PM, 23-Sep-2025

Azam Khan News Live: 23 माह बाद घर पहुंचे आजम खां, रामपुर में समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

सीतापुर जेल से करीब 23 माह बाद मंगलवार दोपहर को आजम खां रिहा हो गए। जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे हैं। इनमें उनके पुत्र अदीब, अब्दुल्ला, उनके प्रतिनिधि व दो अन्य लोग हैं। दूसरी गाड़ी में आजम खां का सामान है। यह वही सामान है, जो उनके साथ कारागार में था। इनमें उनकी किताबें, कपड़े व अन्य सामान शामिल है। बता दें कि आजम खां की रिहाई को लेकर मंगलवार सुबह से ही एलआईयू की टीमें, ड्रोन टीम व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इसके पहले, रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां को रिहा हुए। तीन-तीन हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें