10:10 AM, 04-Jun-2024
प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल की पत्नी कांति पटेल मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के छोटे भाई दिनेश गुप्ता मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। सांसद संगम लाल गुप्ता नहीं आए मतगणना स्थल पर।
बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा नहीं पहुंचे मतगणना स्थल। बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
कौशांबी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर महुली मंडी स्थित मतगणना स्थल सुबह सात बजे पहुंचे। 10 बजे मतगणना स्थल से हुए रवाना।