Pratapgarh Election Result Live : कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज, रामपुर खास से अराधना मिश्रा, विश्वनाथगंज से जीतलाल और सदर से राजेंद्र मौर्य जीते
Pratapgarh Election Result Live : कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज, रामपुर खास से अराधना मिश्रा, विश्वनाथगंज से जीतलाल और सदर से भाजपा के राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की है।
जिले की सात में से पांच सीटों के परिणाम घोषित। कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज, रामपुर खास से अराधना मिश्रा, विश्वनाथगंज से जीतलाल और सदर से राजेंद्र मौर्य ने जीत दर्ज की।
03:54 PM, 10-Mar-2022
जिले की सात विधानसभा सीट से चार का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी और बाहुबली राजाभैया ने सपा के गुलशन यादव को 40 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। इसी तरह बाबागंज से विनोद सरोज ने 15241 मतों से जीत दर्ज की। विश्वनाथगंज से अपना दल एस प्रत्याशी जीतलाल ने 47 हजार मतों से जीत दर्ज की। इसी तरह कांग्रेस की प्रत्याशी मोना मिश्रा ने 25 हजार मतों से जीत दर्ज की है। मोना की यह तीसरी जीत है।
03:50 PM, 10-Mar-2022
कुंडा से जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज, रामपुर खास से कांग्रेस की अराधना मिश्रा, विश्वनाथगंज से अपना दल एस प्रत्याशी जीतलाल ने जीत दर्ज की है।
प्रतापगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों में से एक सीट बाबागंज सुरक्षित का रिजल्ट घोषित हो गया है। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विनोद सरोज ने 15241 मतों से जीत दर्ज की है।
02:40 PM, 10-Mar-2022
प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से भाजपा के धीरज ओझा 2440 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अब तक 42539 मत और सपा प्रत्याशी आरके वर्मा को 40099 वोट मिले हैं। 16वें राउंड की गणना पूरी हो गई है।
विज्ञापन
02:39 PM, 10-Mar-2022
पट्टी में सपा के राम सिंह पटेल योगी के मंत्री मोती सिंह पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। राम सिंह 14211 मतों से आगे चल रहे हैं। 14वें राउंड की गणना तक राम सिंह पटेल को 52200 और मोती सिंह को 37989 वोट मिले हैं।
02:39 PM, 10-Mar-2022
प्रतापगढ़ में कुंडा से जनसत्तादल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार राजाभैया 16वें राउंड में करीब 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
01:49 PM, 10-Mar-2022
पट्टी विधानसभा में 14वें राउंड की मतगणना में सपा के राम सिंह पटेल 52000 और मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को 37989 वोट मिले हैं। इस तरह सपा के राम सिंह 14211 मतों से आगे चल रहे हैं।
12:15 PM, 10-Mar-2022
पट्टी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह नौवें राउंड में सपा के रामसिंह पटेल से 8575 मतों से पीछे चल रहे हैं।
12:13 PM, 10-Mar-2022
कुंडा विधानसभा सीट पर सातवें चरण की मतगणना पूरी हो गई। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी राजाभैया को अब तक 23282 और सपा प्रत्याशी गुलशन यादव 18228 मत मिले हैं। राजाभैया फिलहाल 5054 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:12 PM, 10-Mar-2022
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा की 10 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद बीजे के राजेंद्र मौर्य अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल से 15212 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:29 AM, 10-Mar-2022
Pratapgarh Election Result Live : कुंडा से राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज, रामपुर खास से अराधना मिश्रा, विश्वनाथगंज से जीतलाल और सदर से राजेंद्र मौर्य जीते
प्रतापगढ़ में बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। जिले के कद्दावर नेता और योगी सरकार के कैबिनेट मंंत्री राजेंद्र सिंह पटेल मोती सिंह सपा प्रत्याशी और कुख्यात दस्यु सरगना ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल से पीछे हो गए हैं। जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाहुबली राजाभैया अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी सपा के गुलशन यादव से आगे चल रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।