फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki chunav Result: यूपी में रामवीर ने रचा इतिहास, मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में सपा को 1.44 लाख से हराया

Sat, 23 Nov 2024 06:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

खास बातें

UP Kundarki Bypoll Result Vote Counting Today News Live: कुंदरकी उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला दोपहर तक घोषित हो जाएगा। पढें पल-पल का अपडेट....।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान को हराया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 PM, 23-Nov-2024

रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 1,44,742 वोटों से हराया

कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को शानदार जीत दर्ज की। 36 राउंड की वोट गिनती के बाद, रामवीर सिंह ने 170,303 वोट प्राप्त किए, जबकि मोहम्मद रिजवान को 25,561 वोट मिले। इस प्रकार, रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 1,44,742 वोटों के अंतर से हराया।

यहां देखिए वोटों का अंतर:

  • रामवीर सिंह (भा.ज.पा.): 170,303 वोट
  • मोहम्मद रिजवान (सपा): 25,561 वोट
  • वोटों का अंतर: 1,44,742 वोट
उम्मीदवार पार्टी पिछले राउंड से लाए गए वोट वर्तमान राउंड में प्राप्त वोट कुल वोट
मोहम्मद रिजवान समाजवादी पार्टी 25,542 19 25,561
रफतउल्ला बहुजन समाज पार्टी 1,093 3 1,096
रामवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी 169,618 685 170,303
चांद बाबू आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 14,180 14 14,194
मोहम्मद वारिस ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 8,099 11 8,110
सजैब सम्राट मीहिर भोज समाज पार्टी 102 0 102
मसूर निर्दलीय 141 0 141
मोहम्मद उबैश निर्दलीय 118 0 118
मोहम्मद उवैश निर्दलीय 260 0 260
रिजवान अली निर्दलीय 483 0 483
रिजवान हुसैन निर्दलीय 757 1 758
शोकीन निर्दलीय 291 1 292
NOTA (None of the Above) None of the Above 579 2 581

कुल वोट: 2,21,999

05:09 PM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने जीते, सपा के रिजवान को 1.43 लाख से हराया

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह को 168526 वोट जबकि रिजवान को 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 143192 वोटों से हराया।

05:03 PM, 23-Nov-2024

31वें राउंड: रामवीर सिंह की बढ़त में और इजाफा, रिजवान से आगे

31वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह को 167829 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 25,310 वोट प्राप्त हुए हैं। रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 143192 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। कुल 219010 वोटों की गिनती हो चुकी है। रामवीर सिंह की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 14108 वोट मिले हैं। मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) ने 7969 वोट प्राप्त किए हैं, जो कि भाजपा के मुकाबले बेहद कम हैं। 

विज्ञापन
04:55 PM, 23-Nov-2024

भाजपा के रामवीर सपा के रिजवान से 1.40 लाख वोटों से आगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए 30वें राउंड तक 164585 वोट प्राप्त किए। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 24,355 वोट मिले। इस प्रकार रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 140230 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। चुनाव की ताजा गिनती में भाजपा के रामवीर सिंह ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी स्थिति मजबूत की है। अब तक 214400 वोटों की गिनती हो चुकी है। सपा प्रत्याशी रिजवान पहले इस सीट पर मजबूत स्थिति में थे। अब भाजपा के सामने काफी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा चांद बाबू (आज़ाद समाज पार्टी) को 13936 वोट मिले हैं। मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) ने 7,806 वोट प्राप्त किए हैं।

04:39 PM, 23-Nov-2024

29वां राउंड: भाजपा के रामवीर सिंह रिजवान से 138023 वोटों से आगे

भाजपा के रामवीर सिंह ने 29वें राउंड में अपनी शानदार बढ़त कायम रखते हुए 1,61,558 वोट हासिल किए। सपा के मोहम्मद रिजवान को 23,535 वोट मिले हैं। इस राउंड तक रामवीर सिंह ने रिजवान को 1,38,023 वोटों से पछाड़ दिया है, जिससे भाजपा की जीत की राह और भी स्पष्ट होती जा रही है।

विज्ञापन
04:16 PM, 23-Nov-2024

04:12 PM, 23-Nov-2024

Kundarki bypoll Result: मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में भगवा लहर... रामवीर ने बनाया रिकॉर्ड

मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामवीर सिंह ने ऐतिहासिक बढ़त बनाई है। 24वें राउंड तक हुई मतगणना के बाद भाजपा का जीत का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को इस बार हार का सामना करना पड़ता दिख रहा है। रामवीर सिंह ने अब तक 1,39,517 वोट हासिल किए हैं, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 16,752 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू 10,614 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिस को 5,490 वोट मिले हैं। इस चुनाव में बसपा के रफतउल्ला और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा।

04:04 PM, 23-Nov-2024

03:19 PM, 23-Nov-2024

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान पर बड़ी बढ़त बना ली है। 22वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने 1,28,375 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त हासिल की है। सपा को अब तक 14,987 वोट मिले हैं। यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रहा है।

22वें राउंड तक वोटों का आंकड़ा

प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट (अब तक)
रामवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,28,375
मोहम्मद रिजवान समाजवादी पार्टी (सपा) 14,987
रफतउल्ला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 775
चांद बाबू आजाद समाज पार्टी 8,948
मोहम्मद वारिश एआईएमआईएम 5,146
अन्य निर्दलीय   1,909
नोटा   406

01:57 PM, 23-Nov-2024
जियाउर्रहमान बर्क, सासंद संभल - फोटो : अमर उजाला

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या

कुंदरकी उपचुनाव में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और ढंग से होता, तो समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती। उन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने, राशन डीलरों और ग्राम प्रधानों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले से ही माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर विशेष पर्चियों के आधार पर वोटिंग की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने इसे संविधान के लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

01:40 PM, 23-Nov-2024
मुरादाबाद में समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

रामवीर एक लाख वोटों से आगे, रिजवान को सिर्फ 12 हजार मत 

19वें राउंड की गिनती के अनुसार रामवीर सिंह को 111470 जबकि मोहम्मद रिजवान को 12933 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह सपा के मोहम्मद रिजवान से 98,537 वोट से आगे हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह की बढ़त लगातार जारी है। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए आगे चल रहे हैं। राउंड 17 में रामवीर सिंह को 102528 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 11,519 वोट मिले। राउंड 18 में रामवीर ने 1,07,163 वोट प्राप्त किए, वहीं रिजवान को 12,174 वोट मिले। राउंड 19 में भी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 1,11,470 वोट हासिल किए, जबकि रिजवान को 12,933 वोट मिले। अब तक की गिनती में रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान से बड़ी बढ़त बना ली है।

01:19 PM, 23-Nov-2024

मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, रामवीर को पहनाई माला

कुंदरकी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार हाजी रिजवान को हर राउंड में पीछे छोड़ते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है। 18वें राउंड की गिनती तक रामवीर सिंह लगातार आगे रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। इसी बीच रामवीर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा और सभी कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। रामवीर ने साथ ही कहा कि वह जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

01:11 PM, 23-Nov-2024

Kundarki bypoll Result: रामवीर की लहर जारी, 16वें राउंड में 9,67508 वोटों के साथ बढ़त 

कुंदरकी उपचुनाव के 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की लहर जारी है। इस राउंड में रामवीर सिंह ने 5,675 नए वोट जोड़े, जिससे कुल वोटों की संख्या 97,508 हो गई। वहीं, सपा के मोहम्मद रिजवान को 231 वोटों का ही इजाफा हुआ और उनकी कुल वोट संख्या 10,417 रही। बसपा के रफतुल्ला को 17 वोट और आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 132 वोट मिले। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश ने भी 544 नए वोट हासिल किए, जिससे उनकी कुल वोट संख्या 3,376 हो गई। अन्य उम्मीदवारों के वोट भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा की बढ़त स्पष्ट नजर आ रही है। कुल मिलाकर, इस राउंड में कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

01:09 PM, 23-Nov-2024

Kundarki chunav Result: 15वें राउंड में भाजपा 91,833 वोटों के साथ सपा के रिजवान से 87,091 वोटों से आगे

कुंदरकी उपचुनाव के 15वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस राउंड में रामवीर सिंह को 91,833 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 10,417 वोट मिले। भाजपा ने सपा को 87,091 वोटों से पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके साथ ही कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस राउंड में बसपा के प्रत्याशी रफतुल्ला को 542 वोट मिले, जबकि आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 4,865 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश को 3,376 वोट, स्वतंत्र उम्मीदवार मस्रूर को 69 वोट, और शोकिन को 170 वोट मिले हैं।

01:03 PM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी जीत की तरफ, सपा से 77,246 वोटों से आगे

कुंदरकी उपचुनाव की वोटों की गिनती में भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। 14वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह 86,539 वोटों के साथ सपा के मोहम्मद रिजवान से 77,246 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। सपा को इस राउंड में 9,293 वोट मिले जबकि बसपा को 501 वोट प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 1,04,296 वोटों के साथ आधे मतों से ज्यादा की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बढ़त के साथ भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह का जीतने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

12:22 PM, 23-Nov-2024

12:19 PM, 23-Nov-2024

Kundarki bypoll Result: कुंदरकी चुनाव में भाजपा की शानदार बढ़त, सपा को 74 हजार मतों से अंतर से पीछे छोड़ा

कुंदरकी उपचुनाव में 13वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भाजपा को कुल 82,503 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को केवल 7,935 वोट ही प्राप्त हुए। भाजपा को 74,568 वोटों के विशाल अंतर से बढ़त मिली है। इससे समर्थकों और पार्टी में खुशी है। भाजपा के पक्ष में आ रहे रुझान पार्टी के लिए राहत भरी खबर है। खासकर इस मुकाबले में जहां सपा ने लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी थी।

11:42 AM, 23-Nov-2024

Kundarki chunav Result:: रामवीर सिंह 62 हजार मतों से आगे, कुंदरकी में दिख रहा भाजपा का जादू 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की दसवें राउंड की मतगणना में कुल 75,439 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 62,111 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 7,029 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 55,082 वोटों की भारी बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशी चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,967, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 2,042, और रफतुल्ला (बसपा) को 366 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 29, मस्रूर को 41, मोहम्मद उबैश को 39, मोहम्मद उवैश को 70, रिजवान अली को 149, रिजवान हुसैन को 310, शौकीन को 99 और नोटा को 187 वोट मिले हैं।

11:38 AM, 23-Nov-2024

Kundarki chunav Result: रामवीर से काफी पिछड़े रिजवान, सपा 52 हजार मतों से पीछे 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में नौवें राउंड तक कुल 64,690 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 52,497 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 6,416 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 46,081 वोटों की विशाल बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,700, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,975, और रफतुल्ला (बसपा) को 299 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 24, मस्रूर को 31, मोहम्मद उबैश को 32, मोहम्मद उवैश को 62, रिजवान अली को 127, रिजवान हुसैन को 267, शौकीन को 87 और नोटा को 173 वोट मिले हैं।

11:24 AM, 23-Nov-2024

11:22 AM, 23-Nov-2024

Kundarki bypoll Result: भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 40,270 वोटों से आगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की आठवें राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 46,211 वोटों के साथ अपनी बढ़त को मजबूत किया है। इस राउंड तक कुल 57,366 वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें सपा के मोहम्मद रिजवान को 5,941 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने रिजवान पर 40,270 वोटों की बढ़त बना ली है। अन्य प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,341, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,904 और रफतुल्ला (बसपा) को 270 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 20, मस्रूर को 28, मोहम्मद उबैश को 28, मोहम्मद उवैश को 49, रिजवान अली को 109, रिजवान हुसैन को 235, शौकीन को 75 और नोटा को 155 वोट मिले हैं। इस राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की जीत की संभावना और भी मजबूत हो गई है।

11:12 AM, 23-Nov-2024

11:06 AM, 23-Nov-2024

Kundarki By Election Result: सातवें राउंड में रामवीर सिंह से रिजवान 33,791 मतों से पीछे 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 39,227 वोटों के साथ एक शानदार बढ़त बनाई है।जबकि सपा के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 5,436 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान पर 33,791 वोटों की विशाल बढ़त बनाई है। अब तक की गिनती में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट रूप से मजबूत दिखाई दे रही है। 

11:02 AM, 23-Nov-2024

Kundarki Election Result: छठे राउंड तक सपा प्रत्याशी लगातार पीछे, भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की छठे राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 30,988 वोटों के साथ एक मजबूत बढ़त बनाई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 4,827 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान पर 26,161 वोटों की बढ़त बनाई है। अब तक की गिनती के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है।

10:59 AM, 23-Nov-2024

पांचवे राउंड तक सपा प्रत्याशी लगातार पीछे 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवे राउंड में कुल 33,845 मतों की गिनती हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 6,003 नए वोट प्राप्त करके कुल 26,904 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया।

अब तक मिले कुल मत:

  1. रामवीर सिंह (भा.ज.पा.): 26,904
  2. मोहम्मद रिजवान (सपा): 3,743
  3. रफतुल्ला (बसपा): 151
  4. चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 1,352
  5. मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 1,258
 अन्य प्रत्याशियों को मिले मत:
  • सजैब: 14
  • मस्रूर: 18
  • मोहम्मद उबैश: 18
  • मोहम्मद उवैश: 32
  • रिजवान अली: 65
  • रिजवान हुसैन: 146
  • शौकीन: 45
  • नोटा: 99

10:45 AM, 23-Nov-2024

चौथे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 18,086 की बढ़त, 86 ने दबाए नोटा 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 20,901 मतों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 26,249 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। रामवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान पर 18,086 मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

प्रमुख प्रत्याशियों को अब तक मिले कुल मत:
रामवीर सिंह (भाजपा): 20,901
मोहम्मद रिजवान (सपा): 2,815
रफतुल्ला (बसपा): 121
चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 1,232
मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 798

अन्य प्रत्याशियों को मिले मत:
सजैब: 13
मस्रूर: 17
मोहम्मद उबैश: 16
मोहम्मद उवैश: 29
रिजवान अली: 58
रिजवान हुसैन: 126
शौकीन: 37
नोटा: 86

10:44 AM, 23-Nov-2024

तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की बड़ी बढ़त

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 13,149 मतों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 17,338 मतों की गिनती हो चुकी है, जिसमें रामवीर सिंह को सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से बड़ा अंतर मिला है।

  1. रामवीर सिंह (भाजपा): 13,149

  2. मोहम्मद रिजवान (सपा): 2,181

  3. रफतुल्ला (बसपा): 82

  4. चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 911

  5. मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 721

अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट:

  • सजैब: 10

  • मस्रूर: 12

  • मोहम्मद उबैश: 12

  • मोहम्मद उवैश: 22

  • रिजवान अली: 44

  • रिजवान हुसैन: 94

  • शौकीन: 28

  • नोटा: 72

तीसरे राउंड तक रामवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान पर 10,968 मतों की बढ़त बना ली है।

10:29 AM, 23-Nov-2024
Kundarki by election - फोटो : संवाद

मतगणना के दौरान ही लगे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के विधायक बनने के पोस्टर

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान ही मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में बधाई के पोस्टर और फ्लैक्सी लगा दिए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लगाए गए इन फ्लैक्सियों में रामवीर सिंह को विधायक बनने पर बधाई दी गई है। पोस्टरों में रामवीर सिंह की तस्वीर के साथ विधायक बनने की अग्रिम बधाई का संदेश लिखा गया है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह ने बढ़त बनाई हुई है, जिससे भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि, चुनावी परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन समर्थकों की इस पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच सभी राउंड के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

10:17 AM, 23-Nov-2024
रामवीर सिंह भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कहा- यहां सिर्फ रामवीर बनाम रिजवान चला

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे। शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी में कोई नारा नहीं चला। यहां सिर्फ रामवीर बनाम रिजवान का मुकाबला हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सबसे अधिक वोट मुस्लिम बूथों से मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' जैसे नारों को खारिज करते हुए कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों और उनके काम के आधार पर लड़ा गया।

09:57 AM, 23-Nov-2024

09:47 AM, 23-Nov-2024
UP by election - फोटो : अमर उजाला

Up upchunav Result 2024: दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त मजबूत, रामवीर सिंह 7519 मतों के साथ आगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 7,519 मत हासिल किए हैं। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को 857 वोट मिले, जबकि बसपा के रफतुल्ला को 50 वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों में चांद बाबू को 467, एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश को 601 और नोटा को 49 वोट मिले। कुल 9,670 मतों की गिनती इस राउंड में हुई। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। 

09:28 AM, 23-Nov-2024

पहले राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह ने बनाई बढ़त

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए 3,077 वोट हासिल किए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के हाजी रिजवान को 383 वोट मिले हैं। इस राउंड के नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह है जबकि सपा समर्थक अगले राउंड के रुझानों का इंतजार कर रहे हैं।

09:00 AM, 23-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के दौरान नाै बजे तक समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी हाजी रिजवान ने बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, हाजी रिजवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामवीर सिंह से आगे चल रहे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच मतगणना शुरू हुई। 436 बूथों के परिणामों की गिनती 14 राउंड में होनी है। क्षेत्र के 3.84 लाख मतदाताओं में से 57.86 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

08:09 AM, 23-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू 

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही पूरे मंडी परिसर में हलचल तेज हो गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कुंदरकी में कुल 2,22,588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं। 

07:46 AM, 23-Nov-2024

मतगणना स्थल पर पहुंचे एजेंट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कुंदरकी विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के एजेंट सुबह से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और तैनात सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। कुंदरकी में कुल 2,22,588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ मतगणना प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भाजपा के रामवीर सिंह, सपा के हाजी रिजवान, बसपा के रफतउल्ला, आजाद समाज पार्टी के चांदबाबू और एआईएमआईएम के मो. वारिस सहित कुल 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में नतीजों को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

07:32 AM, 23-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

मतगणना के लिए 17 टेबल लगाई

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के बाद मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में 17 टेबल लगाई गई हैं।  इनमें एक टेबल रिटर्निंग अफसर की होगी। मतगणना के दौरान दो प्रेक्षक, डीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि ईवीएम के साथ 14 टेबल, दो टेबल पोस्टल बैलेट के लिए और एक टेबल आरओ के लिए टेबल निर्धारित की गई है। प्रत्येक टेबल पर चार चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रिजर्व में भी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी तैनात रहेंगे।

06:59 AM, 23-Nov-2024

57.86 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान 

कुंदरकी विधानसभा के 2,22,588 यानी 57.86 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है। इसमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं। मतगणना के साथ ही भाजपा के रामवीर सिंह, सपा के हाजी रिजवान, बसपा के रफतउल्ला, आजाद समाज पार्टी के चांदबाबू, एआईएमआईएम के मो. वारिस सहित 12 प्रत्याशियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। संभावना है कि दोपहर एक बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी और नए विधायक का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

06:22 AM, 23-Nov-2024
कुंदरकी उपचुनाव के प्रत्याशियों - फोटो : संवाद

यह प्रत्याशी मैदान में 

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, सपा प्रत्याशी मो. रिजवान, बसपा से रफतउल्ला, आजाद समाज पार्टी कांशीराम से चांदबाबू, एआईएमआईएम से मो. वारिस, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के साजेब, निर्दलीय मसरूर, ग्राम डोमघर के रहनेवाले मो. उवैश, अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी मो. उवैश, रिजवान अली, रिजवान हुसैन और शौकीन शामिल हैं।

06:14 AM, 23-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

विधायक जियाउर्रहमान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट  

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क का इस्तीफा मुख्य वजह रही। जियाउर्रहमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर इस सीट पर कब्जा किया था। हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव में संभल संसदीय सीट से उनके दादा और सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के जीतने के बाद जियाउर्रहमान ने कुंदरकी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने दादा की संसदीय जिम्मेदारियों को संभालने के लिए यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से कुंदरकी सीट खाली हो गई, जिसके चलते अब यहां उपचुनाव कराया गया।

05:27 AM, 23-Nov-2024

Kundarki chunav Result: यूपी में रामवीर ने रचा इतिहास, मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में सपा को 1.44 लाख से हराया

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद शनिवार दोपहर तक क्षेत्र को नया विधायक मिल जाएगा। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि सुबह आठ बजे से कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतगणना शुरू होगी। दो टेबल पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जबकि 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। चक्रवार वोटों की गिनती के बाद सूचना प्रसारित की जाएगी। रिटर्निंग अफसर मतगणना पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें