जिस रामपुरी चाकू से पहले जेबें काटी जाती थीं, उससे हमने लोगों को सुरक्षा दी है। शनिवार को फिजिकल कॉलेज के मैदान में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाता था और उन पर संस्थान खड़े किए जाते थे। लेकिन आज हमारी सरकार लोगों को कई गुना मुआवजा देकर शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा होली से पहले 610 करोड़ की परियोजना के साथ यहां आया हूं। आपको बधाई देता हूं।
योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश चाहिए। इसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकसित भारत है। कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगा होता था, अब यूपी में है सब चंगा है। बहन-बेटियों की मजबूत सुरक्षा की गई है। अगर किसी अपराधी ने बहन-बेटी के साथ गलत हरकत की तो अगले चौराहे पर उसे दबोच लिया जाएगा।
मुरादाबाद में जनसभा करने के बाद दोपहर बाद योगी आदित्यनाथ 1.25 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सीधे फिजिकल कालेज के मैदान आयोजित जनसभा स्थल की तरफ रवाना हुए। उन्होंने यहां पर एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह कफ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास बढ़ रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर कमिश्नरी में विवि का सपना पूरा कर दिया है। कहा कि पहले की सरकारों ने कफ्यू, दंगे से नौजवानों के सामने पहचान की समस्या हो गई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ दुनिया में सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में नए निवेश, विकास के कार्य चल रहे हैं। हाईवे और रेलवे, मेट्रो और वाटरवे का काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने जनसभा से पहले दशकों पूरानी मांग को पूरा करते हुए विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मिर्जापुर के दूसरा विवि का शिलान्यास भी किया।
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय 169.58 करोड़
गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक भवन, छात्रावास
आवासीय भवन समेत अन्य भवन 29.95 करोड़
24 वीं वाहिनी पीएसी में भगीरथी कॉलोनी में ऑवासीय भवन का निर्माण 15.90 करोड़
शहर की वायु गुणवत्ता सुधार कार्य 12.74 करोड़
बिलारी में चंद्र देव महाराजा मंदिर का पर्यटन विकास 3.43 करोड़ रुपये
थाना मझोला में 48 क्षमता के बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का निर्माण 2.15 करोड़ रुपये
थाना मूंढापांडे में 48 क्षमता के बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का निर्माण 2.14 करोड़ रुपये
थाना मैनाठेर में 48 क्षमता के बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का निर्माण 1.99 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड में उनका अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे पासिंग आउट परेड कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हुए। पुलिस अकादमी, पीटीएस और पीटीसी में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद 2764 दरोगा उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली, जबकि पीटीएस में 889 महिला दरोगा के बैच को एडीजी ए सतीश गणेश ने शपथ दिलाई। इनके अलावा पीटीसी में आयोजित परेड की सलामी एडीजी अमित चंद्रा ने सलामी ली और शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड तथा सर्किट हाउस के पीछे मुख्यमंत्री के सभा स्थल वाले मैदान पर पहुंच डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने सुरक्षा व्यवस्था व तैयारी आदि का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को लेकर कार्य की समीक्षा की। सीएम के आने वाले मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई के भी निर्देश अधीनस्थों को दिए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव ने भी सर्किट हाउस के पीछे स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच कर वहां सफाई, जल निकास आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर रास्ते में पड़ने वाले स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि इन स्कूलों में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, स्प्रिंगफील्ड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, वीकेएस पब्लिक स्कूल, स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, दिव्या सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बुद्धि विहार, गोविंद वल्लभपंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल और श्री साईं कन्या इंटर कॉलेज हैं।
डीएम मानवेंद्र सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से 10:40 बजे मूंढापांडे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकाप्टर से 10:55 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा 11:00 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड पहुंच प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। सीएम वहां करीब एक घंटा तक रुकेंगे। उसके बाद कार से 12:10 बजे सर्किट हाउस के पीछे स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद और रामपुर रहेंगे। मुरादाबाद में सुबह 11 बजे वो पुलिस लाइन में प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि सलामी लेंगे। इसके बाद सीएम सर्किट हाउस के पीछे स्थित ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
साथ ही 513 करोड़ रुपये की करीब 112 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुरादाबाद के बाद सीएम रामपुर के लिए रवाना होंगे। रामपुर में मुख्यमंत्री फिजिकल कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वो विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
रामपुर में वह दोपहर 2:35 बजे तक रहेंगे। इसके बाद रामपुर पुलिस लाइन से हेलीकाॅप्टर से 2:50 बजे मूंढापांडे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने सीएम के मुरादाबाद और रामपुर दौरे की तैयारी पूरी कर ली है।