अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया।