फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Majhawan By Election Result Live: मझवां में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को मिली जीत, सपा की डॉ. ज्योति बिंद हारी

Sat, 23 Nov 2024 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

खास बातें

UP Majhawan By Election Result Vote Counting Today News Live: मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। रुझान भी आने लगे हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य लगातार आगे चल रही हैं। दोपहर 1 बजे तक 19 राउंड तक की मतगणना पूरी हुई।
विज्ञापन
UP Majhawan By Election Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:08 PM, 23-Nov-2024

Majhawan Election Result: मझवां में भाजपा को मिली जीत
मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य को जीत मिली है। 4936 वोटों से जीत दर्ज की हैं। शुचिस्मिता मौर्य ने अपने निकटतम सपा की डॉ. ज्योति बिंद को हराया। वहीं भाजपा की जीत से जश्न का माहौल है। 

एक नजर में आंकड़े

  • भाजपा 77503
  • सपा 72567
  • बसपा 34800

02:50 PM, 23-Nov-2024

Majhawan Election Result: BJP की छह हजार से अधिक मतों से आगे 
मझवां में मतगणना के 29वें राउंड में भाजपा 6800 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 71476 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 65840 वोट मिले।

02:31 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: BJP की छह हजार से अधिक मतों से आगे 
मझवां में मतगणना के 27वें राउंड में भाजपा 6800 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 67075 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 60275 वोट मिले। 

विज्ञापन
02:26 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: BJP की सात हजार से अधिक मतों से आगे 
मझवां में मतगणना के 26वें राउंड में भाजपा 7107 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 65183 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 58076 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 27498 मत मिले।

02:20 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: BJP की छह हजार से अधिक मतों से आगे 
मझवां में मतगणना के 25वें राउंड में भाजपा 6759 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 62975 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 56216 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 27498 मत मिले।

विज्ञापन
02:10 PM, 23-Nov-2024

मझवां में BJP की शुचिस्मिता की बढ़त जारी, छह हजार से अधिक मतों से आगे 
मझवां में मतगणना के 34वें राउंड में भाजपा 6061 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 60599 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 54538 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 25996 मत मिले।

02:02 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: भाजपा की बढ़त जारी, 5002 मतों का अंतर
मझवां में मतगणना के 23वें राउंड में भाजपा 5002 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 57968 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 52966 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 24856 मत मिले।

01:31 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: 22वें चक्र में भाजपा 3871 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 22वें राउंड में भाजपा 3871 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 55181 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 51310 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 23657 मत मिले।

01:19 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: 20वें चक्र में भाजपा 3594 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 12वें राउंड में भाजपा 3594 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 50796 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 47202 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 20912 मत मिले।

01:07 PM, 23-Nov-2024

19वें चक्र में भाजपा 2977 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 19वें राउंड में भाजपा 2977 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 48049 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 45072 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 19614 मत मिले।

01:00 PM, 23-Nov-2024

18वें चक्र में भाजपा 1003 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 18वें राउंड में भाजपा 1003 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 44393 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 43390 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 19005 मत मिले।

12:53 PM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: 17वें चक्र में भाजपा 1568 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 17वें राउंड में भाजपा 1968 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 42256 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 40697 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 17841 मत मिले।

12:20 PM, 23-Nov-2024

Majhawan bypoll Result: 15वें चक्र में भाजपा 1968 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 15वें राउंड में भाजपा 1968 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 37226 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 35258 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 16291 मत मिले।

12:08 PM, 23-Nov-2024

14वें चक्र में भाजपा 2430 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 14वें राउंड में भाजपा 2430 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 35169 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 32739 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 14816 मत मिले।

11:56 AM, 23-Nov-2024

13वें चक्र में भाजपा 2772 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 13वें राउंड में भाजपा 2772 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 32908 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 30136 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 13968 मत मिले।

11:42 AM, 23-Nov-2024

12वें चक्र में भाजपा 5039 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 12वें राउंड में भाजपा 5039 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 31052 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 26013 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 12721 मत मिले।

11:39 AM, 23-Nov-2024

Majhawan Election Result: 11वें चक्र में भाजपा 5524 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 11वें राउंड में भाजपा 5524 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 29126 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 23602 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 11324 मत मिले।

11:21 AM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result: मझवां में पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए है भाजपा
मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से लेकर अब तक 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। भाजपा पहले राउंड से बढ़त बनाये हुए है। शुचिस्मिता मौर्य अब तक 26829 वोट प्राप्त कर विपक्षी से 6012 मतों से आगे हैं। 

11:19 AM, 23-Nov-2024

10वें चक्र में भाजपा 6012 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 10वें राउंड में भाजपा 6012 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 26829 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 20817 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 10297 मत मिले।

11:15 AM, 23-Nov-2024

मतगणना स्थल पर पहुंचीं सपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद 
मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आठवें राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। लगातार भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं सपा और बसपा भी टक्कर में हैं। इस बीच सपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं। 

11:09 AM, 23-Nov-2024

9वें चक्र में भाजपा 5251 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 9वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 23945 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 18694 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 9264 मत मिले।

11:06 AM, 23-Nov-2024

8वें चक्र में भाजपा 6386 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 8वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 21902 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 15516 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 8170 मत मिले।

10:52 AM, 23-Nov-2024

7वें चक्र में भाजपा 5081 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 7वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 18608 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 13527 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 7339 मत मिले।

10:41 AM, 23-Nov-2024

छठवें चक्र में भाजपा 4474 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 6वें राउंड में भाजपा 5172 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 16423 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 11251 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 6303 मत मिले। 

10:21 AM, 23-Nov-2024

पांचवें चक्र में भाजपा 4474 मत से आगे
मझवां में मतगणना के पांचवें राउंड में भाजपा 13607 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 13607 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 9133 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 5078 मत मिले।

10:02 AM, 23-Nov-2024

भाजपा चौथे राउंड में आगे
मझवां विधानसभा की तीसरे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। चौथे राउंड में भाजपा की प्रत्याशी 4429 मत से आगे चल रही हैं।

इन्हें मिले इतने वोट

  • शुचिस्मिता मौर्य- 11586
  • डॉ. ज्योति बिंद- 7157
  • दीपू तिवारी - 3932

09:42 AM, 23-Nov-2024

भाजपा 2333 मत से आगे
मझवां में मतगणना के दूसरे राउंड में भाजपा 2333 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 5889 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 3556 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 1765 मत मिले। 

09:29 AM, 23-Nov-2024

भाजपा 2333 मत से आगे
मझवां उपचुनाव की दूसरे चक्र की मतगणना में शुचिस्मिता मौर्य को 5889 वोट मिले। वहीं डॉ. ज्योति बिंद को 3570 वोट मिले। जबकि दीपू तिवारी को 1765 मत मिले। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य 2333 मत से आगे चल रही हैं। 

09:23 AM, 23-Nov-2024

प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी
पहले राउंड की मतगणना में भाजपा की बढ़त से सभी प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। मतगणना की हर टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर और चार मतगणना कार्मिक वोटों की गिनती कर रहे हैं। साथ ही दो टेबल पोस्टल बैलेट और दो टेबल सर्विस मतों की गणना के लिए लगाए गए हैं। पोस्टल व सर्विस मतों की गणना के लिए हर टेबल पर दो- दो मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। रिजर्व में तीन टीमें हैं।

08:46 AM, 23-Nov-2024

मतगणना के दौरान आने लगे रुझान, भाजपा आगे
कड़ी सुरक्षा के बीच मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना जारी है। वहीं सुबह नौ बजे ही रुझान मिलने लगा। मतगणना में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य 1457 वोट से आगे चल रही हैं। शुचिस्मिता मौर्य को 3035 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को 1578 मिले। 

08:44 AM, 23-Nov-2024

एसपी अभिनंदन पहुंते मतगणना स्थल
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। इस दौरान मौके पर जायजा लेने के लिए एसपी अभिनंदन भी पहुंचे हैं।



08:40 AM, 23-Nov-2024

जिलाधिकारी पहुंची मतगणना स्थल
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना जारी है। मौके पर जिलाधिकारी डीएम प्रियंका निरंजन पहुंच गई हैं। 

08:32 AM, 23-Nov-2024

EVM के वोटों की गिनती शुरू
ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना के एक घंटे बाद यानी सुबह नौ बजे ही रुझान मिलने लगेगा। पता चल जाएगा कि कौन प्रत्याशी आगे चल रहा और कौन पीछे है। 32 राउंड की मतगणना दोपहर बाद तक खत्म होने की उम्मीद है।  

08:10 AM, 23-Nov-2024

शुरू हुई मतगणना
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मत गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेगी।

07:52 AM, 23-Nov-2024

कई इलाकों में किया गया डायवर्जन
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना को लेकर इस बार पिछले चुनाव से अलग नगर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। साथ ही कई इलाकों में डायवर्जन किया गया है। एक किलोमीटर दूर से ही आम लोगों को रोका जा रहा है। वहीं कई जगह चेकिंग हो रही है। 

07:52 AM, 23-Nov-2024

भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर
मझवां उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाए हैं। इन सबकी किस्मत का फैसला आज होगा। फिलहाल मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच बताया जा रहा है। बसपा ने लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है।

07:14 AM, 23-Nov-2024

गहन तलाशी के बाद मिल रहा प्रवेश
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना को लेकर बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। यहां पुलिस द्वारा गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। 

07:04 AM, 23-Nov-2024

रूट डायवर्जन का असर, ट्रनों की लगी लंबी लाइन
मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना को लेकर शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। ऐसे में सुबह सात बजे ही ट्रकों की लंबी लाइन दिखने लगी। 

06:58 AM, 23-Nov-2024

मतगणना की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी जोरों पर
मतगणना कराने के लिए कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं।

06:56 AM, 23-Nov-2024

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मतगणना बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

06:39 AM, 23-Nov-2024

Majhawan By Election Result Live: मझवां में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को मिली जीत, सपा की डॉ. ज्योति बिंद हारीं

पहले पोस्टल बैलेट के गिने जाएंगे मत
सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मत गिने जाएंगे, फिर ईवीएम खुलेगी। मतगणना के एक घंटे बाद यानी सुबह नौ बजे ही रुझान मिलने लगेगा। पता चल जाएगा कि कौन प्रत्याशी आगे चल रहा और कौन पीछे है। 32 राउंड की मतगणना दोपहर बाद तक खत्म होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें