05:36 PM, 24-Sep-2023
शाकंभरी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
शाकंभरी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओ की भारी भीड़
सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिसर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी पर्व पर माँ के जयकारों गुंजायमान हो उठा।रात्रि से लेकर दिन भर सड़क मार्ग पर पदयात्रियों की भीड़ लगी रही।कई स्थानों पर तो जाम की स्तिथि बनी रही।
बता दे कि पिछले कई दिनों से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पदयात्रियों का भारी भीड़ उमड़ रही है।पूरे सड़क मार्ग पर पदयात्रीयो के काफिले नाचते गाते हुए सिद्धपीठ की और जा रहे है।पदयात्रियों के साथ लेटकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नही है।श्रद्धालु भूरादेव से माँ के भवन तक लेटकर मन्नते पूरी होने पर पहुँच रहे है।चारो और माँ के गगनभेदी जयकारो से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश की चलते सिद्धपीठ में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी।हालांकि पुलिस वयवस्था को सुचारू रखते हुए कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वसिष्ठ एवम शांकभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह द्वारा सभी पैदल यात्रियों के डीजे,सभी चोपहिया वाहनों को भूरादेव मंदिर से पूर्व नागलमाफी में रोक दिया जिससे सिद्धपीठ में अव्यवस्था नही हो पाई।
श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर श्रद्धाभाव से भीषण गर्मी में मां के दर्शन किये। जगहजगह पर पदयात्रियों के लिए भंडारे आयोजित किये गए है।इसके अलावा भी दद्दा आश्रम,शंकराचार्य आश्रम,संकटमोचन हनुमान धाम एवं धर्मशालाओ सहित श्रदालुओ द्वारा खुले स्थानों पर भण्डारे किये जा रहे थे।