फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Up News: कल सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन, मेरठ महोत्सव को लेकर आज से 25 तक रूट डायवर्जन

Sat, 21 Dec 2024 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

रविवार को नमो भारत ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे पहले से संचालित होंगी। यूपीपीएससी की परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ये निर्णय लिया गया है। मेरठ महोत्सव का आज आगाज होगा। इसे लेकर 25 दिसंबर तक शहर में रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:53 PM, 21-Dec-2024

मेरठ में एक निजी विश्वविद्यायल में पॉलिटेक्निक फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मरने वाला छात्र निवासी गया बिहार का बताया गया है। बताया गया कि छात्र दिनेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार अपने हाॅस्टल में ही सोया था, सुबह काफी देर तक भी बाहर नहीं आया तो साथियों ने उसे आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

11:42 AM, 21-Dec-2024

मेरठ में अगले पांच दिन रूट डायवर्जन

मेरठ महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार रात को रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। 21 से 25 दिसंबर  तक विक्टोरिया पार्क रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात कर दी है। विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी कलाकारों का प्रवेश सर्किट हाउस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट नंबर एक से होगा। 
 

11:38 AM, 21-Dec-2024

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन पर भी रुकेगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चालीसा महोत्सव के चलते अमृतसर-बिलासपुर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को चकरभाठा स्टेशन पर भी ठहराव का निर्णय लिया है। अप और डाउन में यह ट्रेन नौ और दस जनवरी को दो मिनट के लिए चकरभाठा स्टेशन पर रुक कर चलेगी। रेलवे ने कालका से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14332 का चंडीगढ़ के पास घग्घर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन शनिवार को यहां रुककर चलेगी। वहीं, शुक्रवार को शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़ मदुरै सुपरफास्ट एक घंटे, रेवाडी पैसेंजर पौने दो घंटे लेट पहुंचे। ब्यूरो

विज्ञापन
11:27 AM, 21-Dec-2024

West Up News: कल सुबह छह बजे से चलेगी नमो भारत ट्रेन, मेरठ महोत्सव को लेकर आज से 25 तक रूट डायवर्जन

रविवार को प्रस्तावित यूपीपीएससी की परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेन निर्धारित समय से दो घंटे पहले से संचालित होंगी। 
एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि रविवार और अवकाश के दिनों में नमो भारत ट्रेन सुबह आठ बजे से संचालित होती है, लेकिन रविवार को   उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग  की परीक्षा को देखते हुए सुबह छह बजे से ट्रेनों के संचालन  का निर्णय लिया गया है। ट्रेनें सभी स्टेशनों से छह बजे से संचालित होंगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें