फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News: महापंचायत टली, NEP विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Wed, 10 Jan 2024 08:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

पश्चिमी यूपी में सर्दी का असर बरकरार है। वहीं कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इंदूशेखर मामले को लेकर आयोजित महापंचायत को आयोजकों ने टाल दिया है। सीसीएसयू की एनईपी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी व कोहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:44 AM, 10-Jan-2024

NEP विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एनईपी के विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। बीए, बीएससी एवं बीकॉम के प्रथम एवं तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी उक्त परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दूसरी 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विवि एनईपी की मुख्य एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में ऐसे भी काफी विद्यार्थी हैं, जिनके प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। इसके कारण विवि से संबंधित काॅलेजों के विद्यार्थियों को उक्त परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिल सकेगा। इसमें ऐसे भी विद्यार्थी शामिल हैं जिनके कालेजों ने आंतरिक अंक विवि को नहीं भेजे हैं। ऐसे विद्यार्थियों परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे। इससे आगामी दिनों में विद्यार्थियों को परीक्षा देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

छूटी एनईपी परीक्षाओं की तिथि घोषित
विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एनईपी-2020 के छूटे पाठ्यक्रम की परीक्षाएं कराने की तिथि घोषित कर दी है। उक्त परीक्षाएं दूसरी पाली में कराई जाएगी। पूर्व में विवि ने आज से शुरू होने वाली एनईपी की बैक परीक्षाओं के कार्यक्रम की तिथि पूर्व में घोषित कर दी थी। लेकिन इस बीच कुछ विषयों की परीक्षाएं सूचीबद्ध करने से छूट गई थी। जिसकी जानकारी विवि ने मंगलवार को जारी करते हुए कहा है कि एनईपी-2020 की बीए, बीएससी एवं बीकॉम की विषम परीक्षाओं आज से शुरू हो रही है। उक्त परीक्षाओं में कुछ विषय छूट गए थे। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 फरवरी, काॅमर्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 5 फरवरी, 27 फरवरी को इतिहास की परीक्षा होगी।


 

08:41 AM, 10-Jan-2024

दस घंटे देरी से पहुंची चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। ट्रेन एक से लेकर दस घंटे देर तक आ रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मदुरे से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दस घंटे 20 मिनट देरी से यहां पहुंची।

बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दस घंटे, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट तीन घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जालंधर इंटरसिटी पांच घंटे, शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे देरी से मेरठ पहुंची।

08:31 AM, 10-Jan-2024

West UP News: महापंचायत टली, NEP विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मेरठ राजमिस्त्री इंदुशेखर हत्याकांड को लेकर बुधवार को होने वाली अनुसूचित जाति की महापंचायत स्थागित हो गई है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा करने के लिए 20 दिन का समय मांगा है। महापंचायत स्थागित होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल की गई, ताकि कमिश्नरी पर लोग एकत्र न हो। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार और अनुसूचित जाति के जिम्मेदार लोगों के साथ वार्ता के बाद महापंचायत स्थागित करने पर सहमति बनी है।

इंचौली के साधारणपुर गांव निवासी इंदुशेखर की हत्या परीक्षितगढ़ के धनपुर गांव में हुई थी। इस मामले में सात आरोपी जेल में बंद है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। इसे लेकर अनुसूचित जाति के जिम्मेदार लोगों ने 10 जनवरी को कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का एलान किया था। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन में खलबली थी।

सोमवार को भी एडीएम सिटी और एसपी देहात ने इंदुशेखर के बेटे वंश, मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश सहित कई लोगों से वार्ता कर महापंचायत स्थागित करने की बात रखी थी। मंगलवार सुबह कैलाशपुरी स्थित कुमार आश्रम में पूर्व विधायक विनोद हरित, नरेंद्र खजूरी, प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश, वंश सहित 200 लोगों की पंचायत हुई। उसके बाद उक्त सभी जिम्मेदार लोग एडीएम सिटी के कार्यालय पहुंचे।

वंश ने एडीएम सिटी और एसपी देहात के सामने अपनी दो मांगें रखीं। कहा, जिस मकान को उनके पिता इंदुशेखर ने बनाया है, जिसको लेकर उनकी हत्या हुई। उक्त मकान का ध्वस्तीकरण कराया जाए। नामजद फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। जिस पर अधिकारियों ने दोनों मांगें 20 दिन में पूरा करने का आश्वासन दे दिया। उसके बाद महापंचायत स्थागित करने का निर्णय लिया गया।

प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश ने बताया है कि पीड़ित परिवार के दोनों मांगें पूरी नही हुई तो 30 जनवरी को महापंचायत करेंगे। जिसमें इंदुशेखर की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखेंगे। पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा कि 30 जनवरी तक जिला प्रशासन द्वारा सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें