फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: 20 अप्रैल को मेरठ आएंगे अखिलेश, योगेश पर भड़के याकूब, डॉक्टर मतदान के लिए कर रहे जागरूक

Wed, 17 Apr 2024 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

 यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 17-Apr-2024

डॉक्टर मतदान के लिए कर रहे जागरूक

मेरठ में निजी चिकित्सक इलाज के साथ-साथ ओपीडी और अस्पतालों में मरीज व तीमारदारों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमए) के चिकित्सक सदस्यों ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान तीमारदारों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही खुद भी मतदान करने और अपने परिवार से भी मतदान कराने की शपथ ली। साथ कहा कि अपने-अपने मोहल्ले में जाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार है। इस दौरान डॉ वीरोत्तम तोमर, डॉ विश्वजीत बैम्बी, डॉ. उमंग अरोरा, डॉ संदीप गर्ग, डॉ शालीन शर्मा, डॉ शरद चंद्र, डॉ प्रियंक गर्ग, डॉ श्वेता गर्ग और कैप्टन राजीव रस्तोगी आदि रहे।

07:51 PM, 17-Apr-2024

20 अप्रैल को मेरठ आएंगे अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 अप्रैल को मेरठ आएंगे। अखिलेश यादव लोहिया नगर में जनसभा करेंगे।

05:39 PM, 17-Apr-2024

म्हारी कोई ना मानियो, अपनी मर्जी से वोट दें : टिकैत

मुजफ्फरनगर में सिसौली के किसान भवन पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू जहाज है, जो चला जाएगा फिर आएगा। किसान की जमीन पर निगाह है। बड़े-बड़े उद्योगपति पूरे प्रदेश की जमीन खरीद सकते हैं। किसानों को मजदूरी करनी पड़ेगी, मजदूर की हालत खराब हो जाएगी। किसानों से कहा कि जमीन बेचना बंद कर दें। जिस पास जमीन होती है, वह शौक पूरे नहीं कर सकता, लेकिन कभी भूखा नहीं रह सकता। युवा पीढ़ी भ्रमित हो गई है।

विज्ञापन
12:54 PM, 17-Apr-2024

शामली के कांधला थानाक्षेत्र के गांव पंजोखरा में बिना अनुमति के रोड शो करने पर पुलिस ने कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन व ग्राम प्रधान सहित 10 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाक्षेत्र के गांव पंजोखरा में   सोमवार रात सपा प्रत्याशी इकरा हसन व ग्राम प्रधान संदीप ने अपने सैकड़ो समर्थकों  के साथ रोड शो का आयोजन करते हुए एक जनसभा को भी संबोधित किया। 
बिना अनुमति निकाले गए रोड शो   एवं जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सपा प्रत्याशी इकरा हसन व  ग्राम प्रधान संदीप फौजी सहित 10 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

09:31 AM, 17-Apr-2024

19 से 21 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

पहले चरण के मतदान पर 19 से 21 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। 18 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण मौसम करवट बदलेगा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

15 अप्रैल तक मौसम में बदलाव आने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान के छह डिग्री लुढ़कने से शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। मंगलवार से मौसम साफ होने के चलते तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई और दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री के पास पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। 19 से बारिश के आसार हैं। मेरठ में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा रही। शहर के एक्यूआई स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 132 दर्ज रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
09:30 AM, 17-Apr-2024

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ जेल से रिहा

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। मंलगवार को उनके आवास पर पहुंचे परिचितों ने खुशी जताई है। करीब तीन माह पहले मुकेश सिद्धार्थ को आपत्तिजनक बयान देने के मामले में जेल भेजा गया था। मंगलवार को उन्हें जमानत दी गई। दोपहर करीब एक बजे जिला कारागार से बाहर काफी समर्थक पहुंचे। गंगानगर स्थित गंगा ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित आवास पर भी काफी समर्थक रहे।

उनके पुत्र हिमांशु सिद्धार्थ ने कहा कि उनके पिता दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने इस मामले में जिलाधिकारी को व्यक्तिगत हलफनामे के साथ पेश होने के भी आदेश दिए हैं। 

08:08 AM, 17-Apr-2024

मवाना में चौधरी जयंत सिंह की जनसभा आज

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की जनसभा मवाना में तहसील के निकट मैदान में होगी। वह 11 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वह वोट मांगेंगे।

11:30 PM, 16-Apr-2024

West UP News Live: 20 अप्रैल को मेरठ आएंगे अखिलेश, योगेश पर भड़के याकूब, डॉक्टर मतदान के लिए कर रहे जागरूक

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि महापौर के चुनाव में 50 लाख रुपये खर्च करने और 25 लाख रुपये उधार देने का आरोप लगाया। कहा कि योगेश वर्मा कहते थे कि महापौर का चुनाव जीत गया तो आपके लिए अलादीन का चिराग बनकर रहूंगा। घिसते ही हाजिर हो जाऊंगा, बताओ मेरे आका। लेकिन महापौर बनने के बाद कभी लौटकर नहीं आए। पार्षदों से भी उन्होंने पैसे लिए, लेकिन उनसे भी फिर नहीं मिले। सुनीता वर्मा ने मेरठ की महापौर रहते शहर में कोई काम नहीं किया। मुस्लिम इलाकों को पूरी तरह अछूता रखा। हाजी याकूब ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंड पर भी डाला हुआ है। यह वीडियो मकबरा डिग्गी की है। याकूब कुरैशी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अतीक अंसारी और अशरफ अंसारी की हत्या का जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा बुलवा रही उनसे: अखिलेश यादव
याकूब कुरैशी के आरोप पर अखिलेश यादव का भी वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया से कह रहे हैं कि यह भाजपा बुलवा रही है उनसे। भाजपा सब कुछ बुलवाएगी। भाजपा से कौन मिला हुआ है, यह भी पता नहीं लगता कई बार।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें