फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में गूंज रही रामधुन, हर तरफ उत्सव, नगर पालिका का लिपिक मसूद अहमद भी बर्खास्त

Mon, 22 Jan 2024 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर में उत्सव मनाते रामभक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 22-Jan-2024

नगर पालिका का लिपिक मसूद अहमद भी बर्खास्त

बिजनौर के नहटौर में पालिका प्रशासन ने शिकायतों की जांच के आधार पर लिपिक मसूद अहमद को भी बर्खास्त कर दिया है। उस पर जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी करने का आरोप था। इससे पूर्व संग्रह अमीन घनश्याम को भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया था।

12:52 PM, 22-Jan-2024
meerut - फोटो : Amar Ujala

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मेरठ में भामाशाह क्रिकेट स्टेडियम में आतिशबाजी की गई। वहीं शहर के बुढ़ाना गेट पर श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी की और उत्सव मनाते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया।

12:51 PM, 22-Jan-2024

भगवान प्रभु राम की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बड़ौत के श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को नगर के मुख्य रास्तों से भगवान प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कॉलेज में समाप्त हुई। जहां पर कॉलेज में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रामलला विराजमान किए गए।

पंचवटी मंदिर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए श्री रामचंद्र भगवान का पूजन तिलक हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर आरती की। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी प्रधानाचार्य राजीव तोमर व मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने किया। इसके बाद शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर अग्रसेन मूर्ति बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंस वाली मस्जिद, बडौली रोड, पीएन शर्मा पार्क, अमीनगर सराय से होते हुए कॉलेज प्रांगण में संपन्न। जहां कॉलेज प्रांगण में स्थित राम मंदिर में अयोध्या राम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के अभिमुहूर्त, मंत्रोचरण के साथ रामलाल के साथ शिव परिवार, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की गई। 

विज्ञापन
11:27 AM, 22-Jan-2024
accident - फोटो : Amar Ujala

भाजपा जिला अध्यक्ष गाड़ी और टाटा 407 में भिड़ंत

बागपत जनपद में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की गाड़ी और टाटा 407 में भिड़ंत हो गई। जिला अध्यक्ष और बेटे आकाश और गनर मामूली रूप से घायल हो गए। टाटा 407 चालक अरविन्द राणा का आरोप है कि जिला अध्यक्ष की गाड़ी से पीछे से टककर मारीए जबकि अध्यक्ष के बेटे आकाश ने बताया की पूरा महादेव मंदिर मे कार्यक्रम की तैयारी के लिए जा रहे थे। मेरठ रोड सिटी प्लाजा के पास ट्रक चालक को हॉर्न दिया गयाए लेकिन उसने गाड़ी अध्यक्ष के वाहन मे टककर मार दी। जिसमें अध्यक्ष वेदपालए बेटा आकाश और गनर विपिन मामूली रूप से घायल हुए है। अध्यक्ष दूसरी गाड़ी से पूरा महादेव मंदिर के लिए रवाना हो गए है। टाटा 407 चालक को कोतवाली पुलिस ने सीएचसी मे भेज दिया गया।

10:28 AM, 22-Jan-2024

मेरठ के फलावदा कस्बे के पेंठ बाजार दबंग लडकी को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहूंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
09:58 AM, 22-Jan-2024
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

खतौली के गांव कैलावड़ा में पटाखा गोदाम में धमाका, हादसे में दो किशोरों की मौत

उत्तर प्रदेश के खतौली में  गांव कैलावाड़ा में एक घर की दूसरी मंजिल पर संचालित पटाखों के गोदाम में आग लगने से हादसा हो गया। यहां सोमवार सुबह गोदाम में हुए जोरदार धमाके से इलाका दहल गया। धमाके के साथ गोदाम की छत भी उड़ गई। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

11:49 PM, 21-Jan-2024

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को नहीं उतारने होंगे जूते-मोजे

यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत शासन की तरफ से दी गई है। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को पहले की तरह जूते-मोजे नहीं उतारने होंगे। इस संबंध में शासन की तरफ से यूपी बोर्ड सचिव समेत सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

22 फरवरी से यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी शिक्षाधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों व वॉयस रिकॉर्डर सही से काम कर रहे हैं, इसकी नियमित जांच की जाए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैयार करें और इनकी नियमित जांच करें। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी जिला स्तर पर पूरी कर ली गई है। शासन स्तर से कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं।

11:42 PM, 21-Jan-2024

संगम एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। प्रयागराज से चल कर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस छह घंटे देर से दोपहर 12.32 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, शालीमार एक्सप्रेस 1.38 घंटे, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 5.54 घंटे, गोल्डन टेंपल 1.9 घंटे, सूूबेदार गंज सुपरफास्ट 3.45 घंटे, हरिद्वार बांद्रा एक्सप्रेस 1.35 घंटे देरी से यहां पहुंची।  

ट्रेनों में यात्रियों की सामान की जांच की
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस लगातार सतर्क है। जीआरपी और आरपीएफ लगातार ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रही है। रविवार को भी जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक पदार्थ ज्वलनशील पदार्थ आदि की चेकिंग की। प्लेटफार्म, सर्कुलर एरिया, टिकिट विंडो, प्रतिशालय तथा ट्रेनों के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सब सही मिला।

11:39 PM, 21-Jan-2024
- फोटो : Amar Ujala

नौचंदी एक्सप्रेस अब 14241-14242 नंबर से चलेगी

रेलवे ने प्रयागराज-सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का रविवार से नंबर बदल दिया है। अब यह ट्रेन अप में प्रयागराज-सहारनपुर के लिए 14241 नंबर से और डाउन में सहारनपुर से प्रयागराज के लिए 14242 नंबर से चलेगी।

पहले नौचंदी एक्सप्रेस का नंबर 14511 और 14512 था। रेलवे ने रविवार को इसका नंबर बदल दिया है। पहले यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन तक चलती थी, अब यह ट्रेन प्रयागराज घाट संगम तक चलेगी। ट्रेन का संचालन लखनऊ मंडल के अंतर्गत होने के कारण नौचंदी का गाड़ी नंबर बदला गया है।

11:32 PM, 21-Jan-2024

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में गूंज रही रामधुन, हर तरफ उत्सव, नगर पालिका का लिपिक मसूद अहमद भी बर्खास्त

पांच सौ साल बाद प्रतीक्षा की घड़ी आज समाप्त होने जा रही है। सनातन संस्कृति के प्राण श्रीराम लला आज सिंहासन पर प्रतिष्ठित होंगे। भाव विह्ल कर देने वाले इस सुअवसर पर समूचा मेरठ भी राममय हो गया है।

हर सनातनधर्मी अपने कामकाज भूल सिर्फ और सिर्फ रामनाम की धुन में मगन है। सबकी आंखों में प्राण प्रतिष्ठा का परम आनंद और हर जुबान पर राम ही राम है। शहर की सभी सड़क और इमारतों को रोशनी के इतना नहला दिया गया है कि वो जीवंत नजर आ रही हैं। शहर मेें चहुंओर मनमोहक दृश्य देखकर पौष मास में कार्तिक की दिवाली की अनुभूति हो रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें