मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी जिसकी तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे और निरीक्षण किया।
लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को की जाएगी।मतगणना से पहले मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को पहले चरण में होगा और मेरठ लोकसभा संसदीय सीट का चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को किया जाएगा। जबकि मतगणना 4 जून को की जाएगी मतगणना को लेकर रविवार को एडीएम ई, एसडीएम सरधना पंकज सिंह, एमडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व थाना दौराला पुलिस कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची और जहां इवीएम रखी जाएगी वहां का निरीक्षण किया।
एसडीएम सरधना पंकज सिंह का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय में ही मतगणना की जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी संबंध में वार्ता की गई है और जानकारी ली गई है।