11:01 AM, 03-Mar-2024
बिजनौर के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 गांव माननगर के समीप कावंड़ियों की ट्रैक्टर ट्राॅली को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्राॅली पलट गई, जिसमें कई कावंड़िये घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कावंड़िये हरिद्वार जल लेने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव मिलक निवाड़ खास निवासी करीब 30 कावंड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से कावंड़ में गंगाजल भरकर लाने के लिए जा रहा था। जैसे ही ये लोग अफजलगढ़ थाने के गांव माननगर के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे बेकाबू टैंकर ने अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिसमें ट्रॉली पलट गई।
दुर्घटना में की कांवड़िये मुरादाबाद थाना भगतपुर गांव मिलक निवाड़ खास निवासी रामपाल पुत्र हरस्वरूप सिंह , बृजलाल सिंह पुत्र हरकेश सिंह ,रामपुर के शाहबाद के गांव मितरपुर अरोरा निवासी राजू पुत्र रामभरोसे, उत्तराखंड के गदरपुर निवासी अनिकेत पुत्र मनोज कश्यप के पैर में फैक्चर हो गए।
मामूली रूप से चोटिल कावंड़ियो का सीएचसी में ही उपचार कराया गया घटना की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल राजकुमार सरोज मौके पर पहुंचे ओर कावंड़ियो का हालचाल जाना। वहीं देर रात ही वाहनो की व्यवस्था कर घायलों को काशीपुर व मुरादाबाद भेजा गया।