फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: केसरगंज में लगी आग, धूल भरी हवा चली, इसी महीने भूड़बराल तक दौड़ेगी नमो भारत

Thu, 02 May 2024 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। मई के पहले दिन ही तापमान कम दर्ज किया गया। वहीं नमो भारत इसी माह भूड़ बराल तक चलना शुरू हो जाएगी। वहीं केसरगंज में आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मेरठ में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:17 PM, 02-May-2024

नगीना क्षेत्र के ग्राम द्वारकादासपुर के जंगल में एक मादा गुलदार घायल अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा जब उसे नगीना पशु चिकित्सालय में लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन विभाग की टीम मादा गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर ले गई।

वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल ने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारकादासपुर के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह एक गुलदार के एक खेत पर होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो एक खेत पर मादा गुलदार गंभीर अवस्था में घायल पड़ी हुई थी। जिसकी उम्र करीब एक से डेढ़ वर्ष प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि वन कर्मचारी जब उसे नगीना के पशु चिकित्सालय में लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

12:21 PM, 02-May-2024

मेरठ में केसरगंज में एक शोरूम में लगी भीषण आग

मेरठ के केसरगंज में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस व दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

09:52 AM, 02-May-2024

हापुड़ अड्डा चौराहे पर बुधवार से बेगमपुल की तरह ऑटो और ई-रिक्शा नो जोन घोषित कर दिया गया। पहले दिन पुलिस ने हापुड़ अड्डे की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जाने दिए। इससे यहां जाम नहीं लगा। ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित के बोर्ड भी चौराहे पर लगा दिए गए हैं। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो आटो-ई-रिक्शा सीज किए जाएंगे।

हापुड़ अड्डे पर जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर एसपी यातायात के पास लगातार शिकायत पहुंच रही थी। एडीजी डीके ठाकुर ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। बुधवार सुबह से ही यातायात पुलिस ने यहां पर अभियान शुरू कर दिया। एल-ब्लॉक की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा-ऑटो को इस्लामाबाद चौकी होते हुए गोला कुआं चौराहे से हापुड़ अड्डे से बेगमपुल की तरफ निकाला गया।

इस्लामाबाद चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा और ऑटो हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए। इसी तरह बेगमपुल से हापुड़ अड्डे की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा-ऑटो सूरजकुंड मोड़ से हंस चौराहा की तरफ से निकाले गए। यहां भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिसकर्मी ऑटो चालकों को रूट के बारे में बताते गए। महिला पुलिसकर्मियों ने सभी को नियमों का पालन करने को कहा। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रोजाना पुलिस तैनात रहेगी, अगर किसी ने नियम तोड़ा तो सीज की कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को पहले दिन हुई परेशानी
हापुड़ अड्डे के पास भगत सिंह मार्केट है। यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके अलावा यहां कई मोहल्ले भी हैं। जिनमें जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को यहां पर पैदल चलना पड़ा। हालांकि लोगों का कहना था कि नई व्यवस्था से एक-दो दिन परेशानी होगी लेकिन जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
09:51 AM, 02-May-2024

इसी महीने नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ तक शुरू हो जाएगा। परतापुर तिराहा स्थित मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। यह स्टेशन बेहद खास और आकर्षक बनाया गया है। नमो भारत का जनवरी से ट्रायल शुरू हुआ था और अब कई चरणों में इसे पूरा कर लिया गया।

ट्रायल के दौरान ट्रेन दुहाई से मेरठ साउथ तक दस मिनट 13 सेकंड में पहुंच गई थी। ट्रेन संचालन के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ के बीच जल्द निरीक्षण करेगी। माना जा रहा है कि 20 मई तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

09:38 AM, 02-May-2024

West UP News Live: केसरगंज में लगी आग, धूल भरी हवा चली, इसी महीने भूड़बराल तक दौड़ेगी नमो भारत

तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मई के पहले दिन ही तापमान कम दर्ज किया गया। अगले तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं, धूल भरी हवा से परेशानी भी हुई। तापमान में गिरावट के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

बुधवार सुबह से ही तेज हवा चलती रही। दोपहर के समय हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रही। इस समय गेहूं की थ्रेसिंग का काम चल रहा है। इसके चलते भी सड़कों पर चलने में परेशानी हो रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।

वहीं, मेरठ का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया, जबकि जयभीमनगर में 131, गंगानगर में 153, पल्लवपुरम में 171, दिल्ली रोड पर 185, और बेगमपुल में एक्यूआई 195 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि हवा का असर रहेगा, लेकिन आगे तापमान बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें