फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत

Sat, 03 Feb 2024 11:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में घर से दूध लेने के िलए डेयरी गई  किशोरी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहीं मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म पीड़िता  किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मेरठ के शास्त्रीनगर में एक चोर तीसरी मंजिल से कूद गया, उसे अस्पताल में भर्ती करया गया है।

विज्ञापन
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:51 PM, 03-Feb-2024

श्रम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने की निगम की शिकायत, महापौर से मिलेंगे आज

मेरठ में सफाई कर्मचारियों का शनिवार को नगर निगम में हंगामा किया और फिर श्रम कार्यालय में शिकायत पत्र दिया। मांग पूरी ना होने पर सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी देकर आज महापौर से मिलने की बात कही। 
अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद का कहना है कि कर्मचारी का वेतन भी अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। पीएफ वेतन से कटेगा या अलग से मिलेगा। ये निर्धारित नहीं हुआ है। श्रम विभाग के कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार को सफाई कर्मचारी का प्रतिनिधिमंडल राघव प्रसाद वाल्मीकि के नेतृत्व में महापौर से मिलेगा। कहां कि सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान विनेश विद्यार्थी, दिनेश लोहारे, आकाश धवन, सोन, मयंक, हेमा रानी आदि मौजूद रहे है।

एडीएम प्रशासन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, साइबर सेल में शिकायत
एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह की साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी लगते ही एडीएम प्रशासन ने साइबर सेल में शिकायत की और फर्जी अकाउंट आईडी बंद करने की बात कही।

08:53 PM, 03-Feb-2024

हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत

मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के बिनौली सरधना रोड पर दो बाइकों जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की उछलकर सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल सेना के जवान की भी मौत हो गई। सड़क के दौरान मौके पर भीड़ लगने से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।

08:28 PM, 03-Feb-2024

चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले एक बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
07:14 PM, 03-Feb-2024

रछाड़ में पति ने पत्नी की फांसी लगाकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

बागपत में बिनौली के रछाड़ गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पति पर ही उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। 

06:55 PM, 03-Feb-2024

शहर में अभियान चलाकर हटाए गए सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग

बिजनौर में सड़कों पर लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को लेकर प्रशासन हरकत में आ चुका है। इसी क्रम में शनिवार को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया गया। पालिका के कर्मचारियों ने होर्डिंग पर बुलडोजर चला दिया। उधर, अभियान चलता देख कुछ लोगों ने अपने होर्डिंग खुद ही उतार लिए। 

विज्ञापन
02:49 PM, 03-Feb-2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala

मुज़फ्फरनगर में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जिले में पहुंचे। खतौली और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे।

08:32 AM, 03-Feb-2024

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़ित किशोरी (17) ने शुक्रवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी अपनी बुआ के पास रहती थी, मां उसे अपने साथ लेकर आ गई तो उसने आत्महत्या कर ली।

बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति राज मिस्त्री थे। पति की मौत के बाद वह बेटी और दो बेटों का मजदूरी कर पालन पोषण कर रही है। 30 जनवरी को महिला बेटी को लेकर पल्लवपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में ले आई थी। शुक्रवार को महिला मजदूरी पर चली गई। इस दौरान घर पर मौजूद बेटी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर मकान मालिक व पड़ाेसी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

08:29 AM, 03-Feb-2024

चोर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित एक अस्पताल की छत पर चोरी कर रहे दो बदमाशों की घेराबंदी हुई तो दोनों तीसरी मंजिल से कूद गए। एक बदमाश भाग निकला जबकि दूसरे के पैर में गंभीर चोट लगने से उसे पकड़ लिया गया। घायल चोर का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एल ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात दो चोर चोरी करने के लिए घुस गए। दोनों तीसरी मंजिल पर पहुंचकर एसी का सामान खोल रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के स्टाफ को भनक लग गई। शोर-शराबा होने दोनों चोर भागने लगे। पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाशों ने पड़ोसी की एक मंजिला छत पर छलांग लगा दी।

एक चोर भाग गया जबकि दूसरा पैर में चोट लगने से भाग नहीं सका। स्टाफ ने बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से दो छत के पंखे, एक मीटर लंबी तांबे की पाइपलाइन, तीन सीसीटीवी कैमरे, दो आक्सीजन की बोतल बरामद किए।

पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल शर्मा निवासी दुर्गापुरम कालोनी थाना मेडिकल बताया जबकि फरार बदमाश की पहचान नमन तोमर निवासी लोहिया नगर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

04:48 PM, 01-Feb-2024

West UP News Live: दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत

रोहटा थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात घर से डेयरी पर दूध लेने के लिए गई एक किशोरी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां को गुजर रहे किसी  राहगीर ने यह नजारा देख घटना की सूचना पुट पुलिस चौकी पर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने पुठ खास गांव में अनाउंसमेंट कराया तो पता चला कि गांव निवासी एक किशोरी दो घंटे से लापता है। पुलिस देर रात्रि तक परिजनों के साथ गंग नहर में किशोरी की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव पुठखास निवासी लालू जाटव की  पुत्री इशू(14) 8:00 बजे के लगभग घर से डेरी पर दूध लेने के लिए गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।

एक घंटे बाद चौकी पुलिस पर गंग नहर में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस ने गांव में अनाउंसमेंट कर जानकारी जुटाने लगी तो इशू के परिजन चौकी पर पहुंचे और उसके गायब होने की सूचना दी।
देर रात में ग्रामीण व पुलिस  किशोरी की तलाश में गंगनहर पर जुटे हुए थे लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें