फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: नीरज चोपड़ा के स्टैच्यू से भाला चोरी की खबर फर्जी, हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान कल

Tue, 05 Sep 2023 10:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

देशभर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इस दिन अपने टीचर्स को विश करते हैं और उन्हें उपहार भेंट करते हैं। मेरठ में एक तरफ थानों की संख्या बढ़ गई है, वहीं अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार रात हापुड़ अड्डा चौराहे पर लगी नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 05-Sep-2023

10:13 PM, 05-Sep-2023

11:11 AM, 05-Sep-2023
लोहियानगर थाना मेरठ - फोटो : Amar Ujala

मेरठ जनपद में आज से थानों की संख्या 32 से बढ़कर 33 हो गई है। नया थाना लोहियानगर रात 12 बजे से पोर्टल पर आ गया। फिलहाल इस थाने को सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के पीछे अस्थाई रूप से बनाया गया है, स्थाई थाना बजौट में बन रहा है। एसएसपी ने सोमवार को थाने में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
08:26 AM, 05-Sep-2023

प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे शामली के सरकारी स्कूल

शामली के सरकारी मॉडल स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से किसी सुविधा में कम नहीं है। छात्र-छात्राओं के लिए झूले, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था की गई है। स्कूलों की दीवारों पर पेंटिंग बच्चों को संदेश दे रही है। यह सबकुछ शिक्षकों ने खुद और ग्रामीणों के सहयोग से किया है।

शिक्षकों ने जन सहभागिता से स्कूलों को कंप्यूटरीकृत कराकर संदेश दिया है कि वह छात्र-छात्राओं को शिक्षा में पीछे नहीं रहने देंगे। शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ाया जा रहा है और सोंटा रसूलपुर व बंतीखेडा प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राए मंडल स्तर पर पुरस्कार जीतकर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

08:16 AM, 05-Sep-2023

West UP News Live: नीरज चोपड़ा के स्टैच्यू से भाला चोरी की खबर फर्जी, हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान कल

मेरठ शहर के अतिव्यस्त चौराहे हापुड़ अड्डे पर ओलंपियन नीरज चोपड़ा के स्टेचू का भाला चोरी हो गया। बाद में लोगों ने चोरी हुए लोहे के भाले के स्थान पर लकड़ी का भाला रख दिया।
 
बता दें कि कुछ माह पहले ही हापुड़ अड्डा चौराहे का कायाकल्प किया गया है। यहां स्पोर्टस सिटी के प्रमोशन के लिए लगाई गई नीरज चोपड़ा की भाला लिए विशाल मूर्ति भी लगाई गई थी। सोमवार रात इस मूर्ति से भाला चोरी कर लिया गया। बता दें कि यह संवेदनशील क्षेत्र है और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती रहती है। बावजूद इसके मूर्ति से भाला चोरी कर लिया गया। 

भाला चोरी होने की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मेडा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि भाला चोरी नहीं हुआ था बल्कि इसे बदला गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने ही भाला निकाला था और उसकी जगह पर असली भाला लगाया गया है।

शिक्षक दिवस आज
आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर आज छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों को उपहार भेंट करते हैं तो वहीं विभिन्न शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें