08:46 PM, 08-Jan-2024
डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, मंदिर से देवस्थल न हटाने की मांग
शामली में शहर के टंकी मार्ग स्थित भैरव मंदिर में बने देवस्थल न हटाने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल डीएम रविंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मंदिर कमेटी ने उन्हें वहां से देवस्थल हटाने का एक सप्ताह के अल्टीमेटम दिया है।
सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह से मिले प्रतिनिधि मंडल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि भैरव मंदिर में उनके 40 से 50 वर्ष पुराने देवस्थल स्थापित है। सभी देवस्थल विधि विधान से पूरे परिवार की उपस्थिति में विराजमान कराए गए हैं। उन्हाेने कहा कि मंदिर के महंत शेरनाथ उनके देवस्थल को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देवस्थलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। डीएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि भैरव मंदिर में देवस्थलाें को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने एडीएम संतोष कुमार सिंह से कहा कि इस प्रकरण में मंदिर के महंत शेरनाथ से वार्ता कर इसका निराकरण कराए।