फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे जयंत, ट्रक चालकों की हड़ताल से गन्ना आपूर्ति प्रभावित

Mon, 01 Jan 2024 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

नमस्कार आप सभी को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। नया साल आपके लिए मंगलकारी हो, अमर उजाला परिवार ऐसी कामना करता है। दिन की शुरुआत करतें हैं वेस्ट यूपी की ताजा खबरों के साथ। पश्चिमी यूपी में जहां सर्दी का कहर जारी है, वहीं लोग ठंड की परवाह न करते हुए नव वर्ष के जश्न में डूबे हुए हैं। जानें ताजा अपडेट।
विज्ञापन
जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:03 PM, 01-Jan-2024

ट्रक चालकों की हड़ताल से गन्ना आपूर्ति प्रभावित, चीनी नोकेन की स्थिति में पहुंची

देशव्यापी ट्रक चालकों की हड़ताल से बिजनौर जनपद की चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति प्रभावित होने लगी हैं। चीनी मिलों को गन्ना सेंटर से ट्रैकों के माध्यम से ही गन्ना आपूर्ति होती है। ट्रैकों का संचालन नहीं होने से चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति नहीं हुई है। सिर्फ किसानों ने ही चीनी मिल गेट पर अपने संसाधनों एवं ट्रैक्टर ट्रॉलों से गन्ना आपूर्ति की। इस कारण गन्ना कम मिलने से मंगलवार सुबह तक अधिकांश चीनी मिल नोकेन हो जाएंगी। चीनी मिलों के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक तो पेराई चल रही है, लेकिन सुबह तक मिल नोकेन की स्थिति में पहुंच जाएगी। क्रय केंद्रों से गन्ना नहीं उठने के कारण कल को तौल भी प्रभावित होगी।

02:34 PM, 01-Jan-2024

कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राशन डीलर हड़ताल पर

देश के अन्य राज्यों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों ने भी कमीशन की मांग की है इसको लेकर सभी सरकारी ससस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नव वर्ष के पहले दिन से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को दिन निकलते ही जनपद के कोटेदार इकट्ठा होकर शास्त्री नगर में राज्यसभा सदस्य कांटा कदम के आवास पर पहुंचे और उन्होंने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा।

राशन डीलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि जब पड़ोसी राज्य हरियाणा में राशन डीलरों को एक क्विंटल पर ₹200 का कमीशन मिल सकता है तो उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को क्यों नहीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राशन डीलरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार की योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया राशन का वितरण करके आम जनता की सहायता की इसके बावजूद राशन डीलरों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है इस दौरान सभी राशन डीलरों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नए साल के पहले दिन से ही सभी राशन डीलर निश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं जब तक राशन डीलरों की मांग पूरी नहीं होती है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी इस महीने का 5 जनवरी से शुरू होने वाला राशन वितरण का कार्य भी नहीं किया जाएगा।

12:18 PM, 01-Jan-2024

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी के नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को नाले से बाहर निकलवाया।युवक की पहचान गोविंदपुरी निवासी लगड़ा तिलकू(45) के रूप में हुई है। पुलिस में शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्य युवक शराब के नशे में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
11:55 AM, 01-Jan-2024

शामली के दथेड़ा में 65 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला घर में अकेली रहती थी। सुबह के समय मिलने आए गांव के व्यक्ति ने शव को देखकर की पुलिस को सूचना दी। एएसपी शामली, व सीओ कैराना, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं।

08:22 AM, 01-Jan-2024

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से चोरी के मुकदमे में वांछित 25000 रुपये का इनामी अंतर्जनपदीय चोर घायल होने के बाद पकड़ा गया। पायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात उप निरीक्षक नरेन्द्र सागर मुजफ्फरनगर रोड पर खजूरी कट के पास चेंकिग कर रहे थे। तभी एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति गागलहेड़ी की तरफ से मुजफ्फनगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखायी दिये। इन्हे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर  ग्राम पठेड़ के गन्ने के खेतों की तरफ भागने लगे।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश आशिफ पुत्र जीशान निवासी ग्राम राधना थाना किठौर, मेरठ गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।

आशिफ थाना नागल से भैंस चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहा था। बदमाश के विरुद्ध लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
08:19 AM, 01-Jan-2024

मोमबत्ती गिरने से बिस्तर में लगी आग, सो रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी  की मौत

मोदीपुरम में मोमबत्ती गिरने से बिस्तर में लगी आग में जलकर सो रहे 60 वर्षीय रिटायर्ड सैन्यकर्मी की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घर में लगी आग बुझाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी व सीओ दौराला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

10:04 PM, 31-Dec-2023

सीबीएसई के स्कूलाें में आज से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

सीबीएसई के स्कूलों में एक जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 14 फरवरी तक चलेंगी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 25 फरवरी से दो चरणों में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। आईसीएसई में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही है।

सीबीएसई के स्कूलों में शुरुआत में अधिकांश परीक्षाएं सरल विषयों की हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में एक बाह्य व एक आंतरिक परीक्षक अनिवार्य रूप से होगा। साथ ही विस्तारित दिशा निर्देश सभी को भेज दिए गए हैं।

मेरठ मंडल में यूपी बोर्ड के स्कूलों में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। 2 फरवरी से 9 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में करानी अनिवार्य हैं और रिकार्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी।

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपादित कराई जाएगी। इसके अलावा हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा व इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य के लिए 10 जनवरी 2024 से वेबसाइट क्रियाशील हो जाएगी।

10:01 PM, 31-Dec-2023

पांच सदस्यीय जांच समिति आज सौंपेगी रिपोर्ट

नगर निगम के सदन में हुए विवाद के मामले में गठित पांच सदस्यीय समिति सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट नगरायुक्त और महापौर को सौंपेगी। समिति ने रविवार को अपनी जांच शुरू कर दी है। सदन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज कब्जे में लिए।

नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद रविवार को पूरे दिन हंगामे की स्थिति रही। मामले की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कर रही है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा को जांच कराने के निर्देश दिए थे।

नगरायुक्त ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के कहा था। रविवार को समिति ने जांच शुरू कर दी। नगरा आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि जांच समिति अपनी जांच कर रही हैं, साेमवार शाम को रिपोर्ट सौंप देगी।

10:00 PM, 31-Dec-2023

नगर निगम मारपीट प्रकरण में सपा विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा रविवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस मामले में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और मंत्री सोमेंद्र तोमर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एमएलसी व मंत्री की संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई।

09:03 PM, 31-Dec-2023

West UP News Live: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे जयंत, ट्रक चालकों की हड़ताल से गन्ना आपूर्ति प्रभावित

मेरठ नगर निगम में पार्षदों के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस हमलावर है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोनों पार्षदों के घर पहुंच हाल जाना था और प्रदेश में जंगलराज बताते हुए मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पार्टी दलितों के हित के लिए इस लड़ाई को लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जो भी निर्णय समाज लेगा उनके साथ पार्टी रहेगी। वहीं बसपा व सपा पार्षदों ने शॉप्रिक्स मॉल के पास ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सामेंद्र तोमर का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। 

जयंत चैधरी समेत रालोद नेता आज पार्षदों से मिले
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के पार्षदों से मिलेगा। रालोद के  अध्यक्ष जयंत सोमवार सुबह  जाहिदपुर गांव पहुंचे और पार्षद आशीष से मुलाकात की।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें